Categories
Top News Dharam/Vastu

27 नवंबर 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

मेष : राशिफल के अनुसार मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन समस्‍याओं और परेशानियों वाला हो सकता है और आपको काम करने में मन नहीं लगेगा। आज आप अपनी मेहनत से आमदनी और आय के स्रोत मजबूत करने में जुटे रहेंगे और इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। अब आपको आत्‍मनिर्भर होने की जरूरत है। नौकरी एडमिशन के मामलों में आज आपको सफलता प्राप्‍त होगी।

वृष : वृष राशि के लोग आज आर्थिक मामलों को लेकर काफी चिंताओं से घिरे रहते हैं। आपके काम में बाधा आ सकती है और कोई कार्य आपकी लापरवाही से लटका रहेगा। सन्तान और भाई बहन की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। जो भी करें काफी सोचविचार कर करें। आज धन के मामले में कोई निवेश न करें।

हिमाचल के इन स्कूलों में ‘खिचड़ी’ को लेकर सरकार का बड़ा फैसला- जानें

 

मिथुन : मिथुन राशि के लोग अपने आर्थिक हालात को लेकर काफी परेशान रहेंगे और धन से संबंधित मामले आपको दिन रात परेशान करेंगे। अनाप शनाप खर्च करने से आपकी देनदारी बढ़ सकती है। फालतू खर्च से बचें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी को उधार न दें। हो सकता है कि आपका पैसा लौटकर ही न आए।

कर्क : राशिफल के अनुसार कर्क राशि के लोग आज काफी समय से अपने काम को लेकर चिंता में रहेंगे। इस वक्त आपको जो मौका मिल रहा है उसे नहीं गवाएं। किसी न किसी व्यवसाय या अनुबंध से जुड़े रहेंगे तो भाग्य साथ देता रहेगा। आपको खुद को बिजी रखने के लिए कुछ नया कारोबार करने के बारे में सोचने की जरूरत है।

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 

 


सिंह :
राशिफल के अनुसार सिंह राशि के लोग आज आर्थिक मामलों में परेशानियों से घिरे रहेंगे और आपको बिना वजह कोर्ट कचहरी के चक्‍कर लगाने पड़ सकते हैं। कानूनी विवाद या दूसरे किस्म के कोर्ट कचहरी के चक्कर से निकलना चाहते हैं तो अपने काम पर ध्‍यान दें और अपने सभी जरूरी और महत्वपूर्ण कागजों को संभालकर रखें। दोपहर बाद कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या : कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी फायदे वाला रहेगा और आज आपकी धन संबंधी योजनाएं आगे बढ़ेंगी। जहां तक हो सके वाद विवाद और बहस से दूर रहें और अपने काम पर ध्‍यान दें। यदि इस प्रकार के नेतृत्व का श्रेय किसी और को मिलता है तो भी आप यहां से अभी अलग हो जाएं। आज आपको अपने कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी।

तुला :  राशिफल के अनुसार तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन संबंधी मामलों में चिंता को काफी बढ़ाने वाला हो सकता है और आपके घर में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। किसी अहम मुद्दे को लेकर घर में बहसबाजी हो सकती है। आर्थिक तंगी की वजह से आपके कुछ जरूरी कार्य अधूरे रह जाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए आप धन का खर्च करेंगे।

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद

 


वृश्चिक : 
राशिफल के अनुसार वृश्चिक राशि के लोगों को आज करियर से संबंधित मामलों में काफी समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप कम बोलें और कामकाज के सिस्टम पर अपनी नज़र में रखें। आपको जल्‍द ही शुभ लाभ मिलेगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आज आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको देरसवेर परिणाम मिल जाएंगे।

धनु : धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा और आज आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपके काम को सराहना मिलेगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी। अपने खर्च के लिए स्व अर्जित धन का ही इस्तेमाल करें। कार्यक्षेत्र में इस वक्त बदलाव के संकेत हैं, इसलिए आपको इस संबंध में कोई भी फैसला काफी सोचकर लेना चाहिए।

मकर : मकर राशि के लोगों को आज धन संबंधी मामलों में लाभ होगा और ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा। एक तरफ आपकी जिम्मेदारियां बढ़ रही हैं तो दूसरी तरफ लाभ के नए ऑफर भी आपको मिल रहे हैं। किसी मामले में आपको दूसरों की सलाह पर अमल करने से पहले अपने काम पर ध्‍यान देना चाहिए।

हिमाचल वन मित्र भर्ती में लागू हो आरक्षण, नहीं तो जाएंगे हाईकोर्ट 

 


कुंभ : 
राशिफल के अनुसार कुंभ राशि के लोग आज सभी कार्य पूरी मेहनत और लगन के साथ पूर्ण करेंगे और उसमें उनको भाग्‍य का साथ मिलेगा। आपके कार्य सफल होंगे और आपके धन सम्‍मान में भी वृद्धि होगी। लोगों के बीच आपकी छवि भी एक काम के आदमी की तरह है। आज आपको हर कार्य में उम्‍मीद के अनुरूप परिणाम मिलने से सफलता प्राप्त होगी और भाग्‍य साथ देगा।

मीन : मीन राशि वालों का दिन शुभ है और आज काफी समय के बाद आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र की स्थिति शान्त और अपने काम में लगी हुई नज़र आएगी। अपने आपको प्रभावशाली बनाए रखने में कुछ विचार करना होगा या फिर वस्त्रों और अन्य जरूरी चीजों पर खर्च करना होगा।

 

कांगड़ा : पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर ले ली पति की जान, था ट्रक चालक-जानें वजह

हिमाचल : सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही शुरू होगी इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

U-19 Asia Cup : भारतीय टीम में खेलेगा नूरपुर का इनेश, मां ने परखा था लाडले का जुनून 

SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद

बड़ी उपलब्धि: हिमाचल के 14 पुलिस कर्मियों का फाइनेंस एंड अकाउंट्स सर्विस में हुआ चयन

हिमाचल में ड्रग्स इंस्पेक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन
बीएड सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों को लेकर HPU का बड़ा फैसला

कांगड़ा : नौकरी की तैयारी के लिए झंझट खत्म, सपना पूरा कर सकेंगे युवा

मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार चलने वाली HRTC वोल्वो बस रूट को लेकर अपडेट
क्या आपकी हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज … जानें इसके पीछे की वजह
Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें

अखबार में लिपटी खाद्य सामग्री सेहत को पहुंचा सकती है भारी नुकसान, जानें वजह
मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में अपाहिज बेजुबानों पर बरपा कहर-चली JCB
Jobs Alert : AIIMS में 3 हजार पदों पर होगी भर्ती, बिलासपुर में भरे जाएंगे 67 पद

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन
HRTC ने शिमला-दिल्ली वोल्वो बस रूट में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Dharam/Vastu

26 नवंबर 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

मेष : राशिफल के अनुसार मेष राशि के लोगों के लिए आज घर परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहने वाला है। आज कोशिश करें कि आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बांये। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ : वृषभ राशि के लोगों को आज कोशिश करनी है कि वह अपनी क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई काम न करें। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है।

मिथुन : मिथुन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज ऐसा कोई कार्य न करें जो आपको बोझ लगे, अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखे।

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 


कर्क :
राशिफल के अनुसार कर्क राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि इस समय आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।

सिंह : सिंह राशि के जातकों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है।

कन्या : कन्या राशि के लोगों को नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। साथ ही आज आपके साथियों के सहयोग से कार्यस्थल के सभी बिगड़े काम बनेंगे।

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद


तुला :
राशिफल के अनुसार तुला राशि के जातकों को शिक्षा प्रतियोगिता और संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे, परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है, ध्यान रहे जो लोग समय के साथ चलते है, उन्हे समस्यायें उलझाती नहीं है।

धनु : धनु राशि के लोगों आज खुद को काफी महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं. आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद


मकर :
राशिफल के अनुसार मकर राशि के लोगों को आज कई समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना होगा जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

कुंभ : कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी खुशहाल और व्यस्त रहने वाला है। आज आपके सामने कई नए अवसर आपके सामने आएंगे, की गयी यात्रा वांछित परिणाम लाएगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

मीन : मीन राशि के लोगों को किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।

SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद

 

बड़ी उपलब्धि: हिमाचल के 14 पुलिस कर्मियों का फाइनेंस एंड अकाउंट्स सर्विस में हुआ चयन

 

हिमाचल में ड्रग्स इंस्पेक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन

बीएड सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों को लेकर HPU का बड़ा फैसला

कांगड़ा : नौकरी की तैयारी के लिए झंझट खत्म, सपना पूरा कर सकेंगे युवा

मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार चलने वाली HRTC वोल्वो बस रूट को लेकर अपडेट

क्या आपकी हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज … जानें इसके पीछे की वजह

Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें

अखबार में लिपटी खाद्य सामग्री सेहत को पहुंचा सकती है भारी नुकसान, जानें वजह

मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में अपाहिज बेजुबानों पर बरपा कहर-चली JCB
Jobs Alert : AIIMS में 3 हजार पदों पर होगी भर्ती, बिलासपुर में भरे जाएंगे 67 पद

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन
HRTC ने शिमला-दिल्ली वोल्वो बस रूट में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest Dharam/Vastu Mandi State News

मंडी : शिकारी माता मंदिर के कपाट बंद, पर्यटकों व ट्रैकर्ज के आने पर भी प्रतिबंध

अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई

मंडी। सर्दियों के मौसम में होने वाली बर्फबारी के मद्देनजर मंडी जिले के थुनाग क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध शिकारी माता मंदिर के कपाट आम नागरिकों के लिए बंद कर दिए गए हैं।

एसडीएम थुनाग अमित कल्थाईक ने बताया कि कड़ाके की ठंड व बर्फबारी की संभावना के चलते प्रशासन ने शिकारी माता मंदिर के कपाट 20 नवंबर से आगामी आदेशों तक बंद करने का फैसला लिया है।

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें

 

उन्होंने कहा कि इस अवधि में आम नागरिकों के शिकारी माता मंदिर में प्रवेश के साथ-साथ यहां पर्यटकों तथा ट्रैकर्ज के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सर्दियों के मौसम में शिकारी माता मंदिर क्षेत्र में 8 से 10 फीट तक बर्फ गिरती है। वहीं, कड़ाके की ठंड व भारी हिमपात से जंजैहली-माता शिकारी मंदिर सड़क भी जाम रहती है। लिहाजा इन दिनों में जोखिम न लें और शिकारी माता मंदिर की ओर जाने का प्रयास न करें।

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती, महिलाओं को मिलेगा 30 फीसदी आरक्षण

 

एसडीएम ने कहा कि यदि कोई भी पर्यटक, ट्रैकर अथवा स्थानीय निवासी शिकारी माता मंदिर की ओर जाने का प्रयास करता है तथा उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

किसी भी आपात कालीन स्थिति में पुलिस थाना जंजैहली के दूरभाष नंबर 01907-256740 तथा उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय थुनाग के दूरभाष नवम्बर 01907-257666 पर संपर्क करें।

SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद

 

अमित कल्थाईक ने स्थानीय जनता से आग्रह करते हुए कहा कि उनके सम्पर्क में आने वाले सभी नागरिकों को भी इस की जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि कोई भी श्रद्धालु, पर्यटक तथा ट्रैकर्ज ऊंचाई वाले बर्फीले क्षेत्रों में जाने का जोखिम न लें।

उत्तरकाशी : वीडियो में नजर आया हिमाचल का विशाल, बेटे का चेहरा देख मां खुश

Jobs Alert : AIIMS में 3 हजार पदों पर होगी भर्ती, बिलासपुर में भरे जाएंगे 67 पद

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, भोरंज और नादौन में होंगे इंटरव्यू
मंडी : सुरक्षा सुपरवाइजर तथा जवान के पदों पर भर्ती, 19000 तक सैलरी

चंबा : क्लर्क, कुक, वेटर, कैप्टन किचन असिस्टेंट और अकाउंटेंट के पदों पर होगी भर्ती
HPbose ने टेट के चार विषयों के एडमिट कार्ड किए जारी- वेबसाइट से करें डाउनलोड

हमीरपुर : लैब तकनीशियन की बैचवाइज भर्ती के लिए पंजीकरण जरूरी- करें ऐसा 

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

HRTC ने शिमला-दिल्ली वोल्वो बस रूट में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें डिटेल
हिमाचल में जेल वार्डर के भरे जाएंगे 91 पद, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

ऊना : छात्रा का वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल, दो युवकों पर केस दर्ज
हिमाचल में तबादलों पर फिर लगी रोक, आदेश हुए जारी

हिमाचल में माइनिंग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती 

AIIMS बिलासपुर में निकली भर्ती : भरे जाएंगे विभिन्न 55 पद, पढ़ें डिटेल
हमीरपुर में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये पद-इस दिन साक्षात्कार 

HRTC ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को दी बड़ी राहत, अब होगा ऐसा-पढ़ें खबर 
भोरंज और नादौन में आंगनबाड़ी वर्कर के साक्षात्कार स्थगित- जानें कारण

हिमाचल : सिक्योरिटी गार्ड, ऑपरेटर सहित इन 421 पदों पर नौकरी का मौका-जानें डिटेल
हिमाचल कैबिनेट : जल शक्ति विभाग में 4500 पदों पर भर्ती की मंजूरी

हिमाचल : पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 6 साल जरूरी- मिली मंजूरी
हिमाचल के परविंदर फांकर की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन
हिमाचल : ऑफिस मैनेजर, क्लर्क व ग्राफिक डिजाइनर के पदों पर होगी भर्ती
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Dharam/Vastu

छठ पर्व : रविवार को होगा संध्या अर्घ्य, छठी मैया को चढ़ाया जाएगा खास प्रसाद

जानिए छठ पर्व के पीछे की कहानी

छठ पर्व शुरू हो चुका है। कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि को छठ पूजा का विशेष विधान होता है। इस पूजा का मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश से आरंभ हुआ है, जो अब देश-विदेश तक फैल चुका है।

चार दिन का छठ पर्व सबसे कठिन व्रत होता है। इसलिए इसे छठ महापर्व कहा जाता है। इस पर्व के दो दिन निकल चुके हैं और अब रविवार को तीसरा दिन है।

हिमाचल कैबिनेट : जल शक्ति विभाग में 4500 पदों पर भर्ती की मंजूरी

इस पर्व का तीसरा दिन संध्या अर्घ्य के लिए होता है, जिसमें व्रत करने वाली महिलाएं पानी के अंदर जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं। चार दिन तक चलने वाला यह व्रत जिसका रविवार को तीसरा और विशेष दिन है। इस दिन शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

महिलाएं दूध और पानी से सूर्य भगवान को अर्घ्य देती हैं। इस दिन जैसे ही सूर्यास्त होता है परिवार के सभी लोग किसी पवित्र नदी, तालाब या घाट पर एकत्रित होकर एक साथ सूर्यदेव को अर्घ्य देते हैं। आपको बताते हैं छठ पर्व के तीसरे दिन के बारे में विस्तार से …

हिमाचल : पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 6 साल जरूरी- मिली मंजूरी

तीसरे दिन कार्तिक शुक्ल षष्ठी को दिन में छठ प्रसाद बनाया जाता है। इस दिन प्रसाद के रूप में ठेकुआ, जिसे कुछ क्षेत्रों में टिकरी भी कहते हैं बनाया जाता है।

इसके अलावा चावल के लड्डू बनाए जाते हैं जिसे लडुआ भी कहा जाता है। इसके अलावा चढ़ावे के रूप में लाया गया सांचा और फल भी छठ प्रसाद के रूप में शामिल होता है।

संध्या के समय पूरी तैयारी के साथ बांस की टोकरी में अर्घ्य का सूप सजाया जाता है और व्रत करने वाले के साथ परिवार और पड़ोसी सूर्य देव को अर्घ्य देने अपने-अपने नगर या गांव के नदी या तालाब के किनारे इकट्ठे होकर सामूहिक रूप से अर्घ्य दान संपन्न करते हैं।

सूर्य को दूध और अर्घ्य का जल दिया जाता है। इसके बाद छठ मैया की भरे सूप से पूजा की जाती है और सारी रात छठी माता के गीत गाए जाते हैं।

हिमाचल : सिक्योरिटी गार्ड, ऑपरेटर सहित इन 421 पदों पर नौकरी का मौका-जानें डिटेल
जानिए इस दिन का महत्व

भारत में सूर्य देव को प्रत्यक्ष ईश्वर मानकर उनकी पूजा-उपासना करने की परंपरा ऋग्वैदिक काल से चली आ रही है। सूर्य देव और उनकी उपासना की चर्चा विष्णु पुराण, भागवत पुराण, ब्रह्मवैवर्त पुराण में विस्तार से की गई है।

रामायण में माता सीता के भी छठ पूजा किए जाने का वर्णन मिलता है। वहीं, महाभारत में भी इससे जुड़ी कई कथाएं आती हैं। मध्यकाल तक आते आते छठ पूजा बेहद प्रतिष्ठित पर्व के रूप में मनाया जाने लगा जो कि आज देश-विदेश तक में मनाया जा रहा है।

कौन हैं छठी मैया

पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान ब्रह्मा की मानस पुत्री और सूर्य देव की बहन हैं षष्ठी मैय्या। इस व्रत में षष्ठी मैया का पूजन किया जाता है इसलिए इसे छठ व्रत के नाम से भी जाना जाता है।

पुराणों के अनुसार, ब्रह्मा जी ने सृष्‍ट‍ि रचने के लिए स्वयं को दो भागों में बांट दिया, जिसमें दाहिने भाग में पुरुष और बाएं भाग में प्रकृति का रूप सामने आया।

सृष्‍ट‍ि की अधिष्ठात्री प्रकृति देवी के एक अंश को देवसेना के नाम से भी जाना जाता है। प्रकृति का छठा अंश होने के कारण इन देवी मां का एक प्रचलित नाम षष्‍ठी है, जिसे छठी मैया के नाम से जानते हैं।

कांगड़ा : चढ़ाई पर अचानक बैक हुआ ट्रक, पीछे थी गहरी खाई, 25 श्रद्धालु थे सवार
छठ पर्व के पीछे की कहानी

पुराणों के मुताबिक राजा प्रियंवद की काफी समय से कोई संतान नहीं थी। तब महर्षि कश्यप ने पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ कराकर प्रियंवद की पत्नी मालिनी को यज्ञ आहुति के लिए बनी खीर को खाने को कहा। इससे उन्हें पुत्र हुआ, लेकिन वह मृत पैदा हुआ।

प्रियंवद पुत्र को लेकर श्मशान गए और पुत्र वियोग में प्राण त्यागने लगे। उसी वक्त भगवान की मानस पुत्री देवसेना प्रकट हुईं और उन्होंने कहा, ‘सृष्टि की मूल प्रवृत्ति के छठे अंश से उत्पन्न होने के कारण मैं षष्ठी कहलाती हूं। राजन तुम मेरी पूजा करो और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करो।’

राजा ने पुत्र इच्छा से देवी षष्ठी का व्रत किया और उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। यह पूजा कार्तिक शुक्ल षष्ठी को हुई थी तब से छठ को त्‍योहार के रूप में मनाने और व्रत करने की परंपरा चल पड़ी।

कुल्लू में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 12वीं पास ले सकेंगे भाग 
राम-सीता ने भी किया था छठ का व्रत

भगवान राम और माता सीता ने भी छठ का व्रत किया था। लंका पर विजय पाने के बाद रामराज्य की स्थापना के दिन कार्तिक शुक्ल षष्ठी को भगवान राम और माता सीता ने उपवास किया और सूर्यदेव की पूजा की। सप्तमी को सूर्योदय के वक्त फिर से अनुष्ठान कर सूर्यदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया था। यही परंपरा अब तक चली आ रही है।

प्राचीन काल से यह भी मान्‍यता चली आ रही है कि महाभारत काल में सूर्य पुत्र कर्ण ने भी छठ पूजा की थी। कर्ण भगवान सूर्य के परम भक्त थे। वह प्रतिदिन घंटों कमर तक पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देते थे। सूर्य की कृपा से ही वह महान योद्धा बने। आज भी छठ में अर्घ्य दान की यही परंपरा प्रचलित है।

पौराणिक कथाओं में ये भी बताया गया है कि छठ का व्रत करने के प्रताप से ही पांडवों को उनका खोया हुआ राजपाट फिर से प्राप्त हो सका। जब पांडव अपना सारा राजपाट जुए में हार गए तब द्रौपदी ने छठ व्रत रखा।

उनकी मनोकामनाएं पूरी हुईं और पांडवों को राजपाट वापस मिल गया। लोक परंपरा के अनुसार, सूर्य देव और छठी मईया का संबंध भाई-बहन का है। इसलिए छठ के मौके पर सूर्य की आराधना फलदायी मानी गई है।

हिमाचल : पटवारी और कानूनगो को स्टेट कैडर में शामिल करने के आदेश वापस

हिमाचल : असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के इन पदों पर भर्ती शुरू

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 

हिमाचल में जेल वार्डर के भरे जाएंगे 91 पद, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन

Breaking : हिमाचल में जिला भाषा अधिकारी स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट आउट
कैबिनेट बैठक से पहले कृषि मंत्री चंद्र कुमार का मजाकिया अंदाज ….

हिमाचल के परविंदर फांकर की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति

हिमाचल : शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार स्थगित, जानें कारण

हिमाचल : स्कूलों में छात्रों के लिए 220 टीचिंग डे होंगे अनिवार्य, तैयार होगा कैलेंडर

UGC NET 2023 : एग्जामिनेशन शेड्यूल जारी, 6 दिसंबर से शु्रू होगी परीक्षा 

हिमाचल में PGT के 585 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

हमीरपुर : सेना भर्ती कार्यालय में रखा जाएगा मल्टी टास्क वर्कर, करें अप्लाई

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र के लोगों को राहत, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
हिमाचल में बड़ी कार्रवाई : 35 जुआरी 18 लाख नकदी के साथ पकड़े, केस दर्ज
Categories
Top News KHAS KHABAR Dharam/Vastu

भाई दूज की सही तिथि को लेकर न हों कन्फ्यूज : जानें सही समय और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार 15 नवंबर है भाई दूज की सही तिथि

रक्षा बंधन की तरह ही भाई दूज के त्योहार को लेकर भी कई लोग कन्फ्यूज हैं। कुछ बहनों ने तो आज ही भाई दूज का त्योहार मना लिया है वहीं कुछ भाई-बहन कल इस त्योहार को मनाएंगे। हालांकि ये भाई-बहन के पवित्र बंधन से जुड़ा त्योहार है लेकिन फिर जो लोग सही तिथि और मुहूर्त को देखकर ही त्योहार मनाना उचित समझते हैं उन लोगों की कन्फ्यूजन हम दूर किए देते हैं।

हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम : एसआईटी ने सीज की ये सात गाड़ियां

भाई दूज का त्योहार हर साल पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि दो दिन 14 और 15 नवंबर को होने की वजह से भाई दूज की तारीख को लेकर लोग कन्फ्यूजन में हैं कि भाई दूज कब है। 14 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाना सही होगा या 15 नवंबर को। पंचांग के अनुसार भाई दूज की सही तिथि 15 नवंबर है।

शिमला : धामी में खूब बरसे पत्थर, जोश के साथ मनाई गई पुरानी परंपरा

कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि 14 नवंबर दोपहर 02.36 बजे से शुरू हो जाएगी और इसका समापन 15 नवंबर को दोपहर 01.47 बजे होगा। उदया तिथि के चलते भाई दूज का त्योहार 15 नवंबर दिन बुधवार को मनाया जाएगा।

भाई दूज 15 नवंबर को बहन से टीका लेने के लिए शुभ चौघड़िया इस प्रकार है-

टीका लगवाने का पहला शुभ मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 43 मिनट से 8 बजकर 4 मिनट तक लाभ चौघड़िया
टीका लगवाने का दूसरा शुभ मुहूर्त- सुबह 8 बजकर 4 मिनट से 9 बजकर 4 मिनट तक अमृत चौघड़िया
टीका लगवाने का तीसरा शुभ मुहूर्त – सुबह 10 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 05 मिनट तक अमृत चौघड़िया

नूरपुर : माथा टेकने मंदिर आई महिला दो माह की बेटी के साथ लापता

ऐसे मनाएं भाई दूज का त्योहार

भाई दूज के दिन यमुना के जल या शुद्ध जल से स्नान करें।
अपनी बहन के घर जाएं और बहन के हाथों से बना हुआ खाना खाएं।
बहन अपने भाई को खाना खिलाएं और उसका तिलक-आरती करे।
फिर भाई अपने सामर्थ्य के मुताबिक बहन को कुछ उपहार दें।
भाई दूज यानी यम द्वितीया पर यमराज को प्रसन्न करने के लिए बहनें व्रत भी रखती हैं।
भाई दूज के दिन यमराज के साथ उनके सचिव चित्रगुप्त की भी पूजा की जाती है।

भाई दूज का महत्व

स्कंद पुराण में भातृ द्वितीया यानी भाई दूज के बारे में बताया गया है कि कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन यमुना ने अपने घर में पूजन करके भाई यम यानी यमराज का सत्कार किया था और अपने हाथों से भोजन बनाकर भाई को टीका दिया था और भोजन करवाया था। उस समय से ही कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि का नाम भाई दूज और यम द्वितीया हो गया। भाई दूज के अवसर पर यमराज ने अपनी बहन यमुना को वरदान दिया था कि जो भी भाई यम द्वितीया के दिन अपनी बहन से टीका लगवाएगा और बहन के हाथों से बना भोजन करेगा उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा।

शिमला : दिवाली मनाने घर आया था सैनिक, हादसे ने छीन ली सांसें

डाक विभाग में 1899 पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल के लिए भी 17 पद-जानें डिटेल 

दिवाली पर शिमला के बाजारों में दिखी रौनक, अच्छा रहा कारोबार, सीएम सुक्खू ने दी बधाई
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News KHAS KHABAR Dharam/Vastu

इन पांच राशियों की चमकने वाली है किस्मत, धनतेरस से दिवाली तक बने दुर्लभ योग

धनतेरस से दिवाली तक इस बार ग्रहों के दुर्लभ योग बन रहे हैं। दिवाली पर चंद्रमा तुला राशि में संचार करेंगे और यहां पहले से विराजमान मंगल और सूर्य के साथ मिलकर त्रिग्रही योग बनाएंगे।

इस त्रिग्रही योग पर मेष राशि में स्थित गुरु की शुभ दृष्टि रहेगी। इससे गजकेसरी राजयोग बनेगा। इस शुभ योग में अगर आप भूमि और भवन में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको भविष्‍य में बहुत लाभ होगा।

धनतेरस पर इस बार बन रहे पांच खास योग, इस शुभ समय पर ही करें खरीदारी

इसके साथ ही शनि भी 30 साल बाद दिवाली पर अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में मार्गी गति से चल रहे हैं।

इन सभी शुभ संयोग से सजे इस त्‍योहार में धन देने वाली माता गजलक्ष्‍मी के आशीर्वाद से देवी के शुभ प्रभाव से वृष और तुला सहित पांच राशियों की किस्मत बदलने वाली है। ये पांच राशियां कौन सी हैं और इन पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है हम आपको बताते हैं विस्तार से ….

बिलासपुर जिला में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल


वृष राशि :

धनतेरस और दीपावली पर बने शुभ संयोग वृष राशि वालों के जीवन को सुख समृद्धि से भर देंगे और मां लक्ष्‍मी की कृपा इनके ऊपर साल भर बनी रहेगी। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी और भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।

जीवन में सुख भोग के साधन बढ़ेंगे और परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। जो लोग काफी समय से विदेश जाने के बारे में सोच रहे हैं उनको बेहतरीन मौके मिल सकते हैं।

कर्क राशि :

इस धनतेरस और दिवाली कर्क राशि वालों की किस्‍मत चमकने वाली है। इनके परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। नौकरी के शुभ अवसर मिलने आरंभ हो जाएंगे और धन में वृद्धि होने के योग हैं।

मां लक्ष्‍मी की कृपा से अचानक कहीं से रुका धन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कारोबार में कई गुना लाभ होगा। बिजनस में इस बीच कोई बड़ी डील भी कर सकते हैं।

हिमाचल की महिला हैंडबॉल टीम ने पहली बार में ही रचा इतिहास, गोवा में जीता सोना 


तुला राशि :

तुला राशि के लोगों के जीवन में दीपावली और धनतेरस पर बने शुभ योग इनको मालामाल कर देंगे। कारोबार में चमक बढ़ेगी और नौकरी में शुभ अवसर प्राप्‍त होंगे।

किसी दूसरे संस्‍थान से नौकरी का बुलावा आ सकता है, लेकिन आपको इस संबंध में कोई फैसला काफी सोचकर लेने की जरूरत है। जो भी निवेश इस वक्‍त करेंगे उसमें लाभ ही होगा।

मकर राशि :

मकर राशि के लोगों के जीवन में मां लक्ष्‍मी की कृपा से धन समृद्धि के शुभ योग बन रहे हैं जिससे शानदार मुनाफा होगा। अगर जॉब करते हैं और कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं।

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और कहीं से अचानक से रुका धन मिलने से कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। आकर्षण में इजाफा होगा और परिवार की तरफ से भी हर प्रकार का सपॉर्ट मिलेगा।

हिमाचल में ये दो दिन मौसम खराब रहने का अनुमान, फिर खिलेगी अच्छी धूप


कुंभ राशि :

कुंभ राशि के लोगों को शुभ योग के प्रभाव से करियर और कारोबार में कई बेहतरीन अवसर प्राप्‍त हो सकते हैं। करियर में फिर से दबदबा कायम होगा।

आर्थिक लाभ होगा और जो निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह शानदार वक्‍त है। जीवन में सफलता का प्रतिशत बढ़ जाएगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए वक्‍त अच्‍छा साबित होगा।

हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम : हमीरपुर से एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 19 गिरफ्तार

हिमाचल : राशनकार्ड उपभोक्ताओं को झटका, डिपो में महंगी हुईं दालें और तेल

गोवा में हिमाचल महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक, हरियाणा को हराया

हमीरपुर में 27 नवंबर को होंगे वाले साक्षात्कार रद्द, जानिए कारण 

HRTC की एसी बस में पालतू जानवर के साथ पकड़े गए तो डबल जुर्माना

50वें साल में HRTC, प्रबंधन का बड़ा फैसला, पुरस्कार भी मिलेंगे- जानें डिटेल

HRTC की एसी बस में पालतू जानवर के साथ पकड़े गए तो डबल जुर्माना

कांगड़ा के BSF जवान बलवीर चंद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : आरोपी की पत्नी व बेटी को 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

ऊना : पति ने ब्लेड से पत्नी का रेता गला, फिर खुद को भी किया जख्मी, कांगड़ा जिला निवासी

 

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने एरिया मैनेजर सहित इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया 

इतनी खतरनाक स्क्रीन एडिक्शन : ऑनलाइन गेम खेल रही मां ने बच्चे की ही ले ली जान

कांगड़ा जिला में आज आया भूकंप, क्या आपको हुआ महसूस- जानें डिटेल

हिमाचल में बिगड़ने वाला है मौसम, 8 नवंबर से पहाड़ों पर पड़ सकती है बर्फ
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

… तो हिमाचल में 8 नवंबर को बंद हो जाएंगे शराब के ठेके, बचे चार दिन
भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल

हिमाचल : 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ी 
NTPC में इन 54 पदों पर नौकरी का मौका, इच्छुक जल्द करें आवेदन 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News KHAS KHABAR Dharam/Vastu

धनतेरस पर इस बार बन रहे पांच खास योग, इस शुभ समय पर ही करें खरीदारी

कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन से पांच पर्वों का प्रारंभ होता है जो कि भाईदूज तक चलता है। इस बार धनतेरस 10 नवंबर को मनाया जाएगा। मान्यता के अनुसार इस दिन देवताओं के वैद्य भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर उत्पन्न हुए थे। इसलिए इसे धनवंतरि जयंती भी कहा जाता है।

इस दिन भगवान धन्वंतरि, इंद्र, कुबेर, वरुण आदि की पूजा की जाती है। इस वर्ष धन्वंतरि धनतेरस पर पांच विशेष योग होने से यह त्योहार बेहद खास है। करीब 59 साल बाद धनतेरस पर पांच योग बन रहे हैं। ये योग हैं गजकेसरी, हर्ष, उभयचारी, दुर्धरा और धनलक्ष्मी जो कि बेहद खास रहेंगे।

इन पांच विशेष योगों के फल स्वरूप देश एवं जनमानस को सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। इन पांच योग में गजकेसरी, हर्ष, उभयचारी, दुर्धरा और धनलक्ष्मी योग हो रहे हैं। वहीं शुक्रवार का दिन व चंद्रमा और शुक्र ग्रह के एक साथ गोचर करने से यह एक अद्भुत संयोग बना रहा है।

इस दिन सुबह सात से 12 बजे तक अभिजीत मुहूर्त विशेष शुभकारी है। दूसरा दोपहर 1:30 से तीन बजे के मध्य है, इस समय में शुभ की चौघड़िया व कुंभ लग्न विद्यमान है। तीसरा शाम छह बजे से रात नौ बजे के बीच शुभ और अमृत की चौघड़िया व वृष लग्न विद्यमान होगा। यह तीनों समय अवधि खरीदारी के लिए विशेष शुभ होगी।

धनतेरस पर आप धातु से बना कोई पानी का बर्तन खरीद सकते हैं। इस दिन गणेश और लक्ष्मी की अलग-अलग मूर्तियां खरीदें। खील-बताशे, मिट्टी के दीपक जरूर खरीदें। अंकों का बना हुआ धन का कोई यंत्र भी खरीदें। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है।

कहते हैं कि इस दिन खरीदारी से धन-संपत्ति में 13 गुना वृद्धि होती है। इस दिन सोना, चांदी, पीतल या स्टील ही खरीदें। धनतेरस के दिन लोहा या प्लास्टिक की चीजें खरीदने से बचें। इस दिन कुबेर और धनवंतरी की एकसाथ पूजा करें। धनतेरस के दिन जरूरतमंदों को दान करने से विशेष लाभ होगा।

धनतेरस की पूजा विधि
  • शाम को उत्तर दिशा की ओर कुबेर और धनवंतरी की स्थापना करें।
  • दोनों के सामने घी का एकमुखी दीपक जलाएं।
  • कुबेर को सफेद मिठाई और धनवंतरी को पीली मिठाई चढ़ाएं।
  • पहले “ॐ ह्रीं कुबेराय नमः” का जाप करें. फिर “धनवंतरी स्तोत्र” का पाठ करें और प्रसाद ग्रहण करें।
  • दिवाली के दिन कुबेर को धन के स्थान पर रखें और धनवंतरी को पूजा वाली जगह पर स्थापित करें।

इस दिन दीपदान धनतेरस के दिन यम के लिए आटे का चौमुखा दीपक बनाकर घर के मुख्य द्वार पर रखा जाता है। दीपक जलाकर दक्षिण दिशा की ओर मुख कर यम का पूजन किया जाता है। मान्यता है इस दिन यम देवता की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है।

धनतेरस पर मुख्य द्वार में दोनों ओर स्वस्तिक का चिह्न जरूर लगाएं। धनतेरस से लेकर भैया दूज तक घर के मुख्य द्वार में वंदनवार लगाएं। घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के प्रतीकात्मक चरण जरूर लगाएं। धनतेरस से दीपावली तक रोजाना मुख्य द्वार पर बाईं ओर घी का दीपक जलाएं।

हिमाचल : राशनकार्ड उपभोक्ताओं को झटका, डिपो में महंगी हुईं दालें और तेल

गोवा में हिमाचल महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक, हरियाणा को हराया

हमीरपुर में 27 नवंबर को होंगे वाले साक्षात्कार रद्द, जानिए कारण 

HRTC की एसी बस में पालतू जानवर के साथ पकड़े गए तो डबल जुर्माना

50वें साल में HRTC, प्रबंधन का बड़ा फैसला, पुरस्कार भी मिलेंगे- जानें डिटेल

HRTC की एसी बस में पालतू जानवर के साथ पकड़े गए तो डबल जुर्माना

कांगड़ा के BSF जवान बलवीर चंद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : आरोपी की पत्नी व बेटी को 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

ऊना : पति ने ब्लेड से पत्नी का रेता गला, फिर खुद को भी किया जख्मी, कांगड़ा जिला निवासी

 

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने एरिया मैनेजर सहित इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया 

इतनी खतरनाक स्क्रीन एडिक्शन : ऑनलाइन गेम खेल रही मां ने बच्चे की ही ले ली जान

कांगड़ा जिला में आज आया भूकंप, क्या आपको हुआ महसूस- जानें डिटेल

हिमाचल में बिगड़ने वाला है मौसम, 8 नवंबर से पहाड़ों पर पड़ सकती है बर्फ
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

… तो हिमाचल में 8 नवंबर को बंद हो जाएंगे शराब के ठेके, बचे चार दिन
भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल

हिमाचल : 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ी 
NTPC में इन 54 पदों पर नौकरी का मौका, इच्छुक जल्द करें आवेदन 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Dharam/Vastu

नवंबर महीने में हैं छठ सहित ये प्रमुख त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

नवंबर महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार आ रहे हैं। कौन सा त्योहार किस तारीख को है ये जानने के लिए आपको बार-बार कैलेंडर में तारीख देखने की जरूरत नहीं हम आपके लिए लाए हैं खास त्योहारों की लिस्ट तिथि के साथ। इस लिस्ट को देखकर आप प्लानिंग कर सकते हैं ….

हिमाचल में राशन कार्ड ई-केवाईसी मामले में बड़ी अपडेट- इन्हें मिली राहत 

9 नवंबर 2023 (गुरुवार) – रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी
10 नवंबर 2023 (शुक्रवार) – धनतेरस, शुक्र प्रदोष व्रत, यम दीपक, पंचक आरंभ
11 नवंबर 2023 (शनिवार) – काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि
12 नवंबर 2023 (रविवार) – दिवाली, नरक चतुर्दशी
13 नवंबर 2023 (सोमवार) – कार्तिक अमावस्या
14 नवंबर 2023 (मंगलवार) – गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, भाई दूज, यम द्वितीया
16 नवंबर 2023 (गुरुवार) – कार्तिक विनायक चतुर्थी

NTPC में इन 54 पदों पर नौकरी का मौका, इच्छुक जल्द करें आवेदन 

छठ की शुरुआत 17 नवंबर से हो रही है, जिसका समापन 20 नवंबर 2023 को होगा।
17 नवंबर-नहाय-खाय 18 नवंबर -खरना 19 नवंबर -संध्या अर्ध्य 20 नवंबर – ऊषा अर्ध्य

17 नवंबर 2023 (शुक्रवार) – नागुला चौथ, वृश्चिक संक्रांति
18 नवंबर 2023 (शनिवार) – लाभ पंचमी, स्कंद षष्ठी
19 नवंबर 2023 (रविवार) – जलाराम बापा जयंती, भानु सप्तमी
20 नवंबर 2023 (सोमवार) – गोपाष्टमी, पंचक
21 नवंबर 2023 (मंगलवार) – अक्षय नवमी

मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन के लिए अच्छी खबर, 300 करोड़ और ई-बस का तोहफा 

23 नवंबर 2023 (गुरुवार) – भीष्म पंचक प्रारंभ, देवउठनी एकादशी
24 नवंबर 2023 (शुक्रवार) – तुलसी विवाह, योगेश्वर द्वादशी, शुक्र प्रदोष व्रत
25 नवंबर 2023 (शनिवार) – बैकुंठ चतुर्दशी, विश्वेश्वर व्रत
26 नवंबर 2023 (रविवार) – मणिकर्णिका स्नान, देव दिवाली
27 नवंबर 2023 (सोमवार) – कार्तिक पूर्णिमा, पुष्कर स्नान, गुरु नानक जयंती, कार्तिक मास समाप्त
30 नवंबर 2023 (गुरुवार)- गणाधीप संकष्टी चतुर्थी

… तो हिमाचल में 8 नवंबर को बंद हो जाएंगे शराब के ठेके, बचे चार दिन

 

भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

नवंबर महीने में हैं छठ सहित ये प्रमुख त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट
दिल्ली में प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद, 6 से 12वीं के लिए ऑनलाइन क्लासेस का ऑप्शन 

कांगड़ा में नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 80 पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

मंडी-कुल्लू पंडोह डैम सड़क को लेकर बड़ी अपडेट, बजट न होने से बंद हो गया था काम

शिमला : बीएड की अनिवार्यता पर भड़के शास्त्री डिग्री होल्डर, बोला हल्ला 

देहरा के तहत सभी 33 और 11 केवी फीडर में 6 को बंद रहेगी बिजली 

टीजीटी भर्ती के लिए 8 नवंबर से पहले रोजगार कार्यालयों में करें पंजीकरण

कांगड़ा : दिवाली, गुरु पर्व, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखे फोड़ने का समय तय
दिवाली पर चलेंगी HRTC की 174 स्‍पेशल बसें, बढ़ भी सकती है संख्या

हिमाचल : सरकारी छुट्टियों की लिस्ट जारी, करवा चौथ और भाई दूज संडे को 

हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम : लोगों के 500 करोड़ रुपए डूबे, नहीं मिलेंगे वापस

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : पिता की ‘विरासत’ से, विरासत के लिए वारिस की ही ले ली जान
हिमाचल में इन स्कूलों की तीसरी, 5वीं और 8वीं कक्षा की डेटशीट जारी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Dharam/Vastu

अहोई अष्टमी : जानिए पूजा का मुहूर्त, विधि, सावधानियां और कथा

देशभर में आज अहोई अष्टमी मनाया जा रहा है। अहोई अष्टमी का त्योहार कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन माताएं अपने पुत्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। जबकि निःसंतान महिलाएं भी पुत्र कामना के लिए यह व्रत रखती हैं।

इस व्रत को विशेष तौर पर उत्तर भारत में मनाया जाता है। इस दिन अहोई माता के साथ-साथ स्याही माता की भी पूजा का विधान है। महिलाएं शाम को अहोई माता की पूजा करती हैं और तारे देखने पर व्रत खोलती हैं।

हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम : लोगों के 500 करोड़ रुपए डूबे, नहीं मिलेंगे वापस

अहोई अष्टमी पर पूजन का समय आज शाम 5 बजकर 33 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगा यानी पूजन के लिए आपको सिर्फ 1 घंटा 19 मिनट का ही समय मिलेगा।

साथ ही अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। पूजा करने या कथा सुनने के लिए ये दोनों ही मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ हैं।

अष्टमी तिथि की शुरुआत 5 नवंबर यानी आद रात 12 बजकर 59 मिनट से हो चुकी है और समापन 6 नवंबर यानी कल सुबह 3 बजकर 18 मिनट पर होगा। अहोई अष्टमी का व्रत तारों को अर्घ्य देकर खोला जाता है। आज तारों के निकलने का समय शाम 5 बजकर 58 मिनट रहेगा।

मंडी : रिटायर होने के बाद नहीं थी पेंशन, न हारी हिम्मत, भरण-पोषण का ढूंढा जरिया
अहोई अष्टमी पूजा विधि
  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
  • पूजा के समय पुत्र की लंबी आयु और उसके सुखमय जीवन की कामना करें।
  • इसके बाद अहोई अष्टमी व्रत का संकल्प करें। मां पार्वती की आराधना करें।
  • अहोई माता की पूजा के लिए गेरू से दीवार पर उनके चित्र के साथ ही साही और उसके सात पुत्रों की तस्वीर बनाएं।
  • माता के सामने चावल की कटोरी, मौली, सिंघाड़ा आदि रखकर अहोई अष्टमी के व्रत की कथा सुनें।
  • सुबह पूजा करते समय लोटे में पानी और उसके ऊपर करवे में पानी रखें।
  • इसमें उपयोग किया जाने वाला करवा भी वही होना चाहिए, जिसे करवा चौथ में इस्तेमाल किया गया हो।
  • शाम में इन चित्रों की पूजा करें। लोटे के पानी से शाम को चावल के साथ तारों को अर्घ्य दें।
  • अहोई पूजा में चांदी की अहोई बनाने का विधान है, जिसे स्याहु कहते हैं।
    स्याहु की पूजा रोली, अक्षत, दूध व से करें।
अहोई अष्टमी की सावधानियां
  • अहोई माता के व्रत में बिना स्नान किए पूजा-अर्चना ना करें।
  • इस दिन महिलाओं को मिट्टी से जुड़े कार्य करने से बचना चाहिए।
  • इस दिन काले, नीले या गहरे रंग के कपड़े बिल्कुल न पहनें।
  • व्रत विधान के अनुसार, किसी भी जीव-जंतु को चोट ना पहुंचाएं और ना ही हरे-भरे वृक्षों को तोड़ें।
  • अहोई के व्रत में पहले इस्तेमाल हुई पूजा सामग्री का दोबारा इस्तेमाल न करें।
दिल्ली में प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद, 6 से 12वीं के लिए ऑनलाइन क्लासेस का ऑप्शन 
अहोई अष्टमी कथा

प्राचीन काल में एक साहूकार था। उसके सात बेटे और एक बेटी थी। साहुकार ने अपने सभी बेटों और बेटी की शादी कर दी थी। हर दिवाली साहूकार की बेटी अपने मायके आती थी। दिवाली पर घर की लीपापोती के लिए साहूकार की सातों बहुएं जंगल से मिट्टी लेने गईं।

उन्हें जाता देख साहुकार की बेटी भी उनके साथ चल पड़ी। साहूकार की बेटी जंगल पहुंच कर मिट्टी काटने लगी, उस स्थान पर स्याहु (साही) अपने बेटों से साथ रहती थी।

मिट्टी काटते समय उसके हाथ से कुदाल स्याहु के एक बच्चे को लग गई और स्याहु का एक बच्चा मर गया। इस पर क्रोधित होकर स्याहु ने कहा कि जिस तरह तुमने मेरे बच्चे को मार डाला, मैं भी तुम्हारी कोख बांधूंगी।

स्याहु की बात सुनकर साहूकार की बेटी अपनी सातों भाभियों से विनती करने लगी कि वह उसके बदले अपनी कोख बंधवा ले। सबसे छोटी भाभी तैयार हुई और अपनी ननद के बदले उसने अपनी कोख बंधवा ली।

इसके बाद छोटी भाभी के जो भी बच्चे होते वे सात दिन के बाद ही मर जाते। सात पुत्रों की मृत्यु होने पर वह बहुत दुखी हुई और उसने पंडित को बुलाया और इसका कारण पूछा।

दिवाली पर चलेंगी HRTC की 174 स्‍पेशल बसें, बढ़ भी सकती है संख्या

पंडित ने उसकी व्यथा सुनी और सुरही गाय की सेवा करने की सलाह दी। सुरही गाय, छोटी बहू की सेवा से प्रसन्न होती है और उससे पूछती है कि तू किसलिए मेरी इतनी सेवा कर रही है और मुझसे क्या चाहती है?

साहूकार की छोटी बहू ने सुरही गाय को बताया कि स्याहु माता ने उसकी कोख बांध दी है, जिसके बाद वो जब भी बच्चे को जन्म देती वो सात दिन के भीतर ही मर जाते हैं। अगर आप मेरी कोख खुलवा दें तो मैं आपका बहुत उपकार मानूंगी।

सुरही गाय उसकी बात मान कर उसे सात समुद्र पार स्याहु माता के पास ले जाने लगी। रास्ते में दोनों थक जाने पर आराम करने लगते हैं। तभी अचानक साहूकार की छोटी बहू देखती है, कि एक सांप गरुड़ पंखनी के बच्चे को डसने जा रहा होता है।

वह उस बच्चे को बचाने के लिए सांप को मार देती है। जब गरुड़ पंखनी वहां खून बिखरा हुआ देखती है, तो उसे लगता है कि छोटी बहू ने उसके बच्चे को मार दिया। अपने बच्चे का हत्यारा समझ वह छोटी बहू को चोंच मारना शुरू कर देती है।

छोटी बहू उसे समझाती है कि यह खून एक सांप का है, जिसे मारकर मैंने तुम्हारे बच्चे की जान बचाई है। गरुड़ पंखनी यह जान बहुत खुश होती है, और सुरही और छोटी बहु दोनों को स्याहु के पास पहुंचा देती है।

वहां पहुंचकर छोटी बहू स्याहु की भी बहुत सेवा करती है। छोटी बहू की सेवा से प्रसन्न होकर स्याहु उसे सात पुत्र और सात बहू होने का आशीर्वाद देती है। तभी से अहोई अष्टमी का व्रत करने की परंपरा चली।

 

… तो हिमाचल में 8 नवंबर को बंद हो जाएंगे शराब के ठेके, बचे चार दिन

 

मंडी-कुल्लू पंडोह डैम सड़क को लेकर बड़ी अपडेट, बजट न होने से बंद हो गया था काम

शिमला : बीएड की अनिवार्यता पर भड़के शास्त्री डिग्री होल्डर, बोला हल्ला 

भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल
देहरा के तहत सभी 33 और 11 केवी फीडर में 6 को बंद रहेगी बिजली 

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया
टीजीटी भर्ती के लिए 8 नवंबर से पहले रोजगार कार्यालयों में करें पंजीकरण

 

कांगड़ा : दिवाली, गुरु पर्व, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखे फोड़ने का समय तय

हिमाचल : सरकारी छुट्टियों की लिस्ट जारी, करवा चौथ और भाई दूज संडे को 

मंडी जिला के इन स्कूलों में 4 नवंबर को छुट्टी घोषित-जानिए कारण 

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : पिता की ‘विरासत’ से, विरासत के लिए वारिस की ही ले ली जान
नगरोटा बगवां डबल मर्डर : लेक्चरर भाई के सिर तो भाभी के गले में लगी गोली

तीन दिन में दो बड़े हादसों से दहला मंडी : 9 ने गंवाई जान, 13 हुए जख्मी
हिमाचल में इन स्कूलों की तीसरी, 5वीं और 8वीं कक्षा की डेटशीट जारी

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News KHAS KHABAR Dharam/Vastu

दशहरा पर्व पर इस बार बन रहे दो शुभ योग, इस समय करेंगे शुभ काम तो होगी बरकत

कब किया जाएगा रावण दहन, जानिए मुहूर्त

मां दुर्गा को समर्पित नवरात्र पर्व के समापन के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में विजयादशमी यानी दशहरा पर्व मनाया जाता है। इस साल विजयादशमी पर्व मंगलवार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। विजयादशमी पर्व आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।

इस साल दशहरा पर दो शुभ योग भी बन रहे हैं। इस साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 23 अक्टूबर के दिन शाम को 5:44 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 24 अक्टूबर को दोपहर 3:14 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार दशहरा का त्योहार इस साल 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

हिमाचल वन मित्र योजना : किस आधार पर होगा चयन, किसके कितने मिलेंगे अंक-जानें

हर साल दशहरा का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। दशहरा के दिन भगवान राम ने रावण का वध कर युद्ध में जीत हासिल की थी। इस पर्व को असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में भी मनाया जाता है।

दशहरा पर्व हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस त्योहार को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था, इसलिए भी शारदीय नवरात्र की दशमी तिथि को ये उत्सव मनाया जाता है। कई जगह पर इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी किया जाता है।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने SET के लिए मांगे आवेदन, यह है लास्ट डेट

देशभर में अलग-अलग जगह रावण दहन होता है और हर जगह की परंपराएं बिल्कुल अलग हैं। इस दिन शस्त्रों की पूजा भी की जाती है। इस दिन शमी के पेड़ की पूजा भी की जाती है। इस दिन वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, सोना, आभूषण नए वस्त्र इत्यादि खरीदना शुभ होता है।

बन रहे ये दो शुभ योग

इस साल दशहरा पर्व पर दो शुभ योग भी बन रहे हैं। इस दिन रवि योग सुबह 06:27 मिनट से दोपहर 03:38 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शाम 6:38 मिनट से 25 अक्टूबर को सुबह 06:28 मिनट तक यह योग रहेगा। वहीं, दशहरा पर वृद्धि योग दोपहर 03:40 मिनट से शुरू होकर पूरी रात रहेगा।

हिमाचल प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल रितिश ने राष्ट्रीय स्तरीय स्पर्धा में जमाई धाक

पंचांग के मुताबिक, दशहरे के दिन 24 अक्टूबर को रवि योग सुबह 6:27 मिनट से दोपहर 3:38 मिनट तक और शाम को 6:38 बजे से 25 अक्टूबर को सुबह 6:28 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष के मुताबिक, रवि योग को काफी शुभ माना जाता है और इस समय में किसी भी शुभ कार्य करने से शुरुआत करने से सफलता मिलती है।

दशहरे पर रवि योग के साथ-साथ वृद्धि योग भी निर्मित हो रहा है। वृद्धि योग की शुरुआत 24 अक्टूबर को दोपहर 3:40 बजे से होगी और यह योग 24 अक्टूबर की पूरी रात तक बना रहेगा। इस दौरान दशहरे की पूजा करने से इच्छा पूरी होगी।

शस्त्र पूजा विजय मुहूर्त में करें

दशहरा के दिन कई जगहों पर शस्त्र पूजा करने का भी विधान है। दशहरा के दिन शस्त्र पूजा विजय मुहूर्त में की जाती है। ऐसे में दशहरे के दिन यानी 24 अक्टूबर को शस्त्र पूजा का शुभ समय दोपहर 01:58 मिनट से दोपहर 02:43 मिनट तक रहेगा।

रावण दहन मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि दशहरा के दिन लंकापति रावण और उसके भाई कुंभकर्ण और पुत्र मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है। पुतलों का दहन सही समय में किया जाए, तो ही शुभ माना जाता है। विजयदशमी के दिन यानी 24 अक्टूबर को पुतलों के दहन का शुभ मुहूर्त सूर्यास्त के समय शाम 05:43 मिनट से लेकर ढाई घंटे तक होगा।

चिंतपूर्णी से श्री खाटू श्याम जी HRTC बस सेवा शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
पूजन विधि
  • दशहरे के दिन सुबह जल्दी उठकर, नहा-धोकर साफ कपड़े पहने और गेहूं या चूने से दशहरे की प्रतिमा बनाएं।
  • गाय के गोबर से 9 गोले व 2 कटोरियां बनाकर, एक कटोरी में सिक्के और दूसरी कटोरी में रोली, चावल, जौ व फल रखें।
  • अब प्रतिमा को केले, जौ, गुड़ और मूली अर्पित करें।
  • यदि बहीखातों या शस्त्रों की पूजा कर रहे हैं तो उन पर भी ये सामग्री जरूर अर्पित करें।
  • इसके बाद अपने सामर्थ्य के अनुसार दान-दक्षिणा करें और गरीबों को भोजन कराएं।
  • रावण दहन के बाद शमी वृक्ष की पत्ती अपने परिजनों को दें।
  • अंत में अपने बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें।
नीलकंठ पक्षी के दर्शन से बनेंगे बिगड़े काम

दशहरे के दिन नीलकंठ भगवान के दर्शन करना अति शुभ माना जाता है।इस दिन माना जाता है कि अगर आपको नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाए तो आपके सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। नीलकंठ पक्षी को भगवान का प्रतिनिधि माना गया है।

दशहरे पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन होने से पैसों और संपत्ति में बढ़ोतरी होती है। मान्यता है कि यदि दशहरे के दिन किसी भी समय नीलकंठ दिख जाए तो इससे घर में खुशहाली आती है और वहीं, जो काम करने जा रहे हैं, उसमें सफलता मिलती है।

हिमाचल से मुंह मोड़ रहे पर्यटक, कश्मीर आदि राज्यों का कर रहे रुख 

 

कुल्लू दशहरा-2023 : पार्किंग के लिए 17 स्थान चिन्हित, 7 Paid Parking 

हिमाचल : चार दिन मौसम साफ रहने के बाद फिर बिगड़ने की संभावना

 

हमीरपुर : बुनकर, मशीन ऑपरेटर सहित इन 150 पदों पर होगी भर्ती

ITI पास युवाओं को मौका : बद्दी की कंपनी दे रही रोजगार, मंडी में होंगे साक्षात्कार

बिना परमिट हिमाचल के बाहर ले जा सकेंगे ये लकड़ी, रोक हटी 
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 25 से

देहरा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद
हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

हमीरपुर : अब आसानी से होंगे बाबा बालक नाथ जी के दर्शन
HRTC लगेज पॉलिसी : कंडक्टर सामान ले जाने से करे मना तो शिकायत को घुमाएं यह नंबर

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news