Categories
Top News Dharam/Vastu

10 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

मेष – इस राशि के जातकों के आज कई तरह के काम पूरे हो सकते हैं। अपने बारे में सोचें और अपने लिए ही काम करें। इस समय सावधानी से लिया फैसला आने वाले दिनों में फायदेमंद साबित होगा। धार्मिक गतिविधियों में दिलचस्पी रहेगी। घमंड और गुस्सा अपने स्वभाव में न आने दें। नजदीकी लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं। भूमि संबंधी कामों में ज्यादा फायदे की उम्मीद न रखें। परिस्थितियों से समझौता करें। सरकारी मामलों को समय पर सुलझा लें।
व्यवसाय- बिजनेस की योजनाओं पर तुरंत काम करें। वो सकारात्मक साबित होंगी। काम करने के तरीको में भी सुधार होगा। ज्यादातर काम व्यवस्थित रूप से हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को खास जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- दांपत्य सुख और प्रेम रहेगा। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी जैनेटिक परेशानी है, तो लापरवाही न करें। समय पर जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – दिन व्यवस्थित बीतेगा। दूसरों की सलाह की बजाय अपने फैसलों को प्राथमिकता देना आपके लिए उचित रहेगा। इस समय घर में बदलाव संबंधी योजनाएं बनेंगी।  वक्त के हिसाब से खुद को ढालना जरूरी है। हर काम में अनुशासन और रोक-टोक रखना दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पड़ोसियों से संबंध खराब न होने दें।
व्यवसाय- बिजनेस में काम करने की ताकत और बढ़ाएं। कर्मचारियों और स्टाफ की सलाह को महत्व दें। नए ऑर्डर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा काम मिल सकता है।
लव- घर परिवार में व्यवस्थित और सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार का भावनात्मक आघात आने से दूरियां बढ़ सकती हैं।
स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या की वजह से सिर दर्द और पेट खराब होने जैसी स्थिति रहेगी। अपना ध्यान रखना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – ग्रह स्थिति अच्छी है। समाज में नई पहचान मिल सकती है। प्रभावशाली संपर्क बनेंगे। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। सफलता मिलने से थकान महसूस नहीं होगी। कुछ परेशानियां दिनभर रहेंगी। पड़ोसी के साथ बहस जैसी स्थिति बन सकती है। तनाव लेने की बजाए परिस्थितियां धैर्य और संयम से सुलझाएं। गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखें।
व्यवसाय- बिजनेस पर पूरा ध्यान दें। मौजूदा गतिविधियों पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोग सरकारी मामले में उलझ सकते हैं। हर काम में बहुत अधिक ध्यान रखें।
लव- परिवार वालों के साथ मनोरंजन के प्रोग्राम बनेंगे। तालमेल बेहतर होगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। गैस बढ़ाने वाली चीजें खाने से बचें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

सीएम ने डेरा राधा स्वामी ब्यास प्रमुख से की मुलाकात

कर्क – इच्छा शक्ति से मुश्किल काम पूरा करने की ताकत रखेंगे। रूका काम दोबारा शुरू हो सकता है। घर में नई चीज या इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी हो सकती है। दूसरों के मामलों से खुद को दूर रखें। फालतू बहसबाजी से बचें। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। युवाओं को अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत ज्यादा ध्यान देने और मेहनत करने की जरूरत है। मेहनत के अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। अधिकारी से विवाद या झगड़ा हो सकता है। नौकरीपेशा लोग खासतौर से सावधान रहें।
लव- जीवनसाथी और परिवार वालों की मदद से घर में सुकून रहेगा। रोमांस होगा। नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की समस्या बढ़ेगी। हल्का और जल्दी पचने वाला खाना खाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – आपके लिए ग्रह स्थिति अच्छी है। योजनाओं पर ठीक तरीके से काम करने की जरूरत है। परिवार के लिए किए गए फैसले सकारात्मक रहेंगे। उधार दिया पैसा मिल सकता है। व्यवहार में सहजता रखें। दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें। इस वजह से संबंध बिगड़ सकते हैं। घर के बड़े लोगों की सलाह नजरअंदाज न करें, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े बिजनेस में उपलब्धियां मिलेंगी। किसी प्रोजेक्ट पर पैसा खर्च होगा। उसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को ऑफिशियल यात्रा का ऑर्डर मिल सकता है।
लव- घर में खुशहाली रहेगी। ससुराल के साथ संबंध अच्छे होंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें।
स्वास्थ्य- तले-भुने और मसालेदार खाने से बदहजमी हो सकती है। गैस्ट्रिक परेशानी भी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या –  सितारों का साथ मिल सकता है। अपनी दिनचर्या और काम करने के तारीकों को सुधारें। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी योजना पर काम करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। अपनी योजनाओं और गतिविधियों को किसी से शेयर न करें। थोड़ा स्वार्थी बनना जरूरी है। दूसरों की वजह से आप अपना नुकसान कर बैठेंगे।
व्यवसाय- उपलब्धियों वाला समय है। मेहनत और ताकत से काम करें। बिजनेस करने वाले किसी पड़ोसी से झगड़े जैसे हालात बन सकते हैं। इसमें अपने गुस्से पर काबू रखना जरूरी है।
लव- जीवनसाथी और परिवार वालों से पूरी मदद मिलेगी। आपसी संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से खुद का बचाव करें। जुकाम खांसी और एलर्जी की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – नई योजनाएं बनेंगी। रुके हुए मामले निपट सकते हैं। अपने उसूलों पर अडिग रहने से आपका सम्मान बढ़ेगा। अपने कॉन्टैक्ट्स और मजबूत बनाएं। खुशी और संतोष भरा दिन बीतेगा। आलस को हावी न होने दें। पुरानी जायदाद संबंधी समस्या हो सकती है। तनाव लेने की बजाय समाधान ढूंढने की कोशिश करें। नजदीकी रिश्तों में स्वार्थ की भावना दिखेगी।
व्यवसाय- बिजनेस में फायदे के एग्रीमेंट होंगे। नए काम की शुरुआत हो सकती है। वर्कर्स की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। सभी काम अपनी निगरानी में ही करवाएं।
लव- शादीशुदा लोगों में प्रेम रहेगा। अनमैरिड लोगों की लव लाइफ में किसी अन्य इंसान की वजह से गलतफहमियां हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम और पॉल्यूशन के वजह से स्कीन एलर्जी हो सकती है। धूप में जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – बीमा और इन्वेस्टमेंट में पैसा लगाना फायदेमंद रहेगा। काम करने के तरीको में किया गया बदलाव रूटीन को व्यवस्थित रखेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में थोड़ा समय बीताने से मनोबल बढ़ेगा।  पैसों के लेनदेन में ध्यान रखें कि इसका असर संबंधों पर न पड़े। ख्याली पुलाव बनाने में समय बरबाद न करें। योजनाओं पर काम भी करें। कोई भी लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
व्यवसाय- बिजनेस में काम करने के तरीकों में बदलाव हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। कागजों की जांच-पड़ताल अच्छी तरह करना जरूरी है। सरकारी नौकरी करने वाले लोग गैरकानूनी कामों से दूर रहे।
लव- प्रेम संबंधों को जल्दी ही विवाह में बदलने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
स्वास्थ्य- थकान और सिर में भारीपन हो सकता है। कुछ समय हल्की-फुल्की मन मुताबिक गतिविधियों में भी बीताएं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। तथा इन के माध्यम से आपको विशेष जानकारियां भी मिलेंगी। लंबे समय से संजोए हुई कोई इच्छा या सपना पूरा हो सकता है। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात खुशी देगी। इस समय लॉटरी, जुआ, सट्टा आदि के कार्यों से दूर रहें। व्यर्थ के विवाद और कहासुनी से बचें। किसी चुनौती का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी समझदारी से समस्या का हल सुलझा लेंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। करियर में कोई नई उम्मीद कामयाब रहेगी। निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ संबंधों में खटास ना आने दे।
लव- घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा। सभी सदस्यों का आपस में समय व्यतीत करना खुशहाली देगा।
स्वास्थ्य- छोटी-मोटी मौसमी परेशानियां रहेगी। गलत आदतो तथा गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

हिमाचल में फिर बढ़ा कोरोना का कहर : 24 घंटे में 4 लोगों ने गंवाई जान

मकर – आप अपने दम पर हर काम को करने की क्षमता रखेंगे। अगर घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करना उचित रहेगा। अपने किसी खास हुनर को निखारने का प्रयास करेंगे। कभी-कभी अति आत्मविश्वास की स्थिति मुसीबत में भी डाल सकती हैं। ध्यान रहे कि पैसा आने के साथ-साथ खर्चे भी सामने आएंगे। इस समय किसी भी अनचाही यात्रा से परहेज करें। युवा वर्ग अपने लक्ष्यों को आंख से ओझल ना होने दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में चल रही समस्या काफी हद तक दूर होंगी। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से तनाव रहेगा। इसलिए व्यवस्थित रूप से अपने कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। युवाओं के प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। परंतु मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।
स्वास्थ्य- समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। साथ ही योगा, मेडिटेशन जैसी गतिविधियों पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ –  आप किसी विशेष प्रयोजन को लेकर प्रयासरत हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात द्वारा कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। मानसिक सुकून पाने के लिए धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत करेंगे। गुस्से और आवेश में परिस्थितियां विपरीत भी हो सकती हैं, इसलिए धैर्य और शांति से समाधान निकालने का प्रयास करें। नकारात्मक प्रवृत्तियों की तरफ अपना ध्यान केंद्रित ना रखें। इसके लिए ज्ञानवर्धक तथा उत्तम साहित्य पढ़ने में अपना समय लगाएं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अभी स्थिति को यथावत ही रहेगी। फिलहाल उचित बदलाव आने की संभावना नहीं है। इसलिए कुछ नया काम करने की वजह वर्तमान गतिविधियों में ही अपनी ऊर्जा लगाएं। दूरदराज के पार्टियों से संपर्क बनेंगे और फायदेमंद भी रहेंगे।
लव- घर की छोटी-मोटी बातों को तूल ना दे। वरना व्यवस्था बिगड़ सकती है। युवाओं के प्रेम संबंध में नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या आहार संतुलित रखें। यह आदत आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी। योगा, मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे और संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। आर्थिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा। धार्मिक तथा अध्यात्मिक क्रियाकलापों में भी उचित समय व्यतीत होगा।जल्दबाजी और लापरवाही में कोई निर्णय लेना नुकसानदायक रह सकता है। बिना सोचे-समझे किसी की बातों में ना आएं। रुपए-पेसे संबंधी लेनदेन करते समय उचित सावधानी बरतने की जरूरत है। वरना आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबार में गति देने के लिए मीडिया तथा ऑनलाइन कार्यों से संबंधित अधिक से अधिक जानकारी हासिल करें। प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग संबंधी संपर्क सूत्र को बढ़ाने में भी ध्यान दें। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं।
लव- घर की सुख-शांति व अनुशासन बनाए रखने में आप का विशेष सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- जिन व्यक्तियों को मधुमेह तथा ब्लड प्रेशर की समस्या है, वे लोग लापरवाही बिल्कुल ना करें। तथा अपनी जांच करते रहे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

मंडी : ईंटों पर रखी मारुति कार, चारों टायर निकालकर ले गए बदमाश

बेटी की मन्नत पूरी हुई तो ज्वाला मां के दर पर चढ़ाया 21 किलो का चांदी का छत्र

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *