Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने कांगड़ा और हमीरपुर से घोषित किए प्रत्याशी

शिमला। हिमाचल कांग्रेस ने लोकसभा के लिए शेष बची दो सीटों पर भी आज प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से पूर्व मंत्री आनंद शर्मा को टिकट दी गई हैं, वहीं हमीरपुर से सतपाल रायजादा चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। 

बता दें कि शिमला और मंडी से कांग्रेस पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। मंडी से विक्रमादित्य सिंह को टिकट दी है। वहीं, शिमला से विनोद सुल्तानपुरी चुनावी मैदान में हैं। अब कांग्रेस ने चारों सीटों पर पत्ते खोल दिए हैं।

कांगड़ा में अब कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा और भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज के बीच मुकाबला होगा।

हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर और कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा, मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह और भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत, शिमला से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप और कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के बीच चुनावी जंग होगी‌

 

हिमाचल : 12वीं के छात्रों को राहत, शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला- पढ़ें खबर

रामपुर मामला : सुंगरी नाले में मिला था महिला का शव-आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल : आगनबाड़ी वर्कर्स की बेटियां 12वीं में टॉपर, ये है सपना
HPBose 12Th Result : इन नंबर पर ले सकते हैं जानकारी, बोर्ड ने किए जारी

हिमाचल : अभी ज्यादा नहीं सताएगी गर्मी, मई की इस डेट के बाद करेगी तंग

कोकीन किंग पाब्लो का डाई हार्ट फैन हिमाचल का सम्राट, करता था पूजा-पकड़ा गया 

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

हरिपुर : नंदपुर में शराबी पति पत्नियों के लिए बने परेशानी, मारपीट के दो केस दर्ज 

ऊना में दर्दनाक हादसा : स्कूल बस के दरवाजे से गिरी छात्रा, टायर के नीचे आई

मंडी से एम्स बिलासपुर दौड़ी HRTC बस, यह होगी टाइमिंग और रूट-पढ़ें खबर
कांगड़ा : पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल ट्रैक पर नूरपुर रोड से दौड़ा इंजन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *