Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Una State News

ऊना : पति ने ब्लेड से पत्नी का रेता गला, फिर खुद को भी किया जख्मी, कांगड़ा जिला निवासी

गगरेट पुलिस ने दर्ज किया केस

 

ऊना। पहले पति ने ब्लेड से पत्नी का गला रेता, फिर अपना गला भी काट लिया। दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया है। दंपति यशपाल और ममता कांगड़ा जिला की तहसील नूरपुर के परगना गांव के निवासी हैं। यशपाल गगरेट में किसी फैक्ट्री में काम करता है और किराए का कमरा लेकर रहता है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट कस्बे में यशपाल ने अपनी पत्नी ममता का ब्लेड से गला रेता और बाद अपना गला भी काट लिया। आवाजें सुनकर पड़ोसी कमरे में पहुंचे। देखा कि पति-पत्नी खून से लथपथ पड़े थे। दोनों को सिविल अस्पताल गगरेट ले जाया गया और गगरेट पुलिस स्टेशन में भी मामले की सूचना दी गई।

Breaking : हिमाचल लोक सेवा आयोग ने एरिया मैनेजर सहित इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया 

गगरेट से नाजुक हालत के चलते उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। वहां से पीजीआई भेज दिया। गगरेट पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

यशपाल के पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह यशपाल के कमरे से जोर-जोर की आवाजें आने लगी तो वह कमरे में गया। कमरे में देखा कि यशपाल के हाथ में शेविंग ब्लेड लेकर पत्नी ममता के गले पर वार कर रहा था। यह देखकर उसने उसे रोकना चाहा तो यशपाल ने उसी ब्लेड से अपने गले पर भी वार कर लिए।

कांगड़ा जिला में आज आया भूकंप, क्या आपको हुआ महसूस- जानें डिटेल

 

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : मां-बेटी पुलिस रिमांड पर, वारदात में इस्तेमाल बंदूक बरामद

हिमाचल : 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ी 

NTPC में इन 54 पदों पर नौकरी का मौका, इच्छुक जल्द करें आवेदन 
हिमाचल में राशन कार्ड ई-केवाईसी मामले में बड़ी अपडेट- इन्हें मिली राहत 

देहरा : घास काटने गई महिला के साथ की हैवानियत, आरोपी ने धमकाया भी

… तो हिमाचल में 8 नवंबर को बंद हो जाएंगे शराब के ठेके, बचे चार दिन

 

भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

नवंबर महीने में हैं छठ सहित ये प्रमुख त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट
दिल्ली में प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद, 6 से 12वीं के लिए ऑनलाइन क्लासेस का ऑप्शन 

कांगड़ा में नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 80 पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *