शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) नई लगेज पॉलिसी लाया है। अब बिना सवारी भी सामान ले जाया जा सकता है। पूर्व में परिचालक बिना सवारी के कोई भी सामान नहीं ले जा सकता था।
हिमाचल वन मित्र योजना : किस आधार पर होगा चयन, किसके कितने मिलेंगे अंक-जानें
नई लगेज नीति में कोई भी आम व्यक्ति अपना सामान परिचालक के माध्यम से भेज सकता है। सवारी के द्वारा सामान ले जाने के किराए में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है।
यदि बस में सामान ले जाने का स्थान उपलब्ध है तो कंडक्टर सामान ले जाने से मना नहीं कर सकता है। फिर भी यदि परिचालक मना करता है तो मुख्यमंत्री संकल्प सेवा 1100 पर शिकायत की जा सकती है।
हिमाचल में HRTC कंडक्टर भर्ती के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी- इस दिन होगा
नई लगेज नीति से हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने सितंबर, 2023 माह में 81 लाख रुपए की आय प्राप्त की है, जोकि पिछले वर्ष सितंबर, 2022 माह में 65 लाख रुपए थी।
देहरा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद
मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान- हिमाचल में पर्यटक वाहनों पर लगने वाला टैक्स होगा कम
हिमाचल : PGT के 585 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, डिटेल नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें
धर्मशाला भारत-न्यूजीलैंड मैच : बारिश डाल सकती है खलल, जानें मौसम अपडेट