Categories
Top News KHAS KHABAR Jobs/Career

जॉब अलर्ट : IB में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के 797 पदों पर भर्ती-आवेदन शुरू

23 जून तक किए जा सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

नई दिल्ली। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-2/टेक्निकल (Junior Intelligence Officer Grade-II/Technical) के पद सीधी भर्ती से भरे जाने हैं। कुल 797 पदों पर भर्ती का मौका है। इसमें 325 अनारक्षित हैं। 79 ईडब्ल्यूएस (EWS), 215 ओबीसी (OBC), 119 एससी (SC) और 59 एसटी (ST) के लिए आरक्षित हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू बोले- कर्ज पर निर्भरता को कम करेगी प्रदेश सरकार

जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-2/टेक्निकल पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 23 जून तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क की बात करें तो परीक्षा शुल्क 50 रुपए होगा। भर्ती प्रसंस्करण शुल्क (Recruitment Processing Charges) 450 रुपए होंगे। आवेदन वेबसाइट www.mha.gov.in और www.ncs.gov.in. पर किए जा सकते हैं।

हिमाचल मौसम अपडेट : कल से फिर बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

100669665

वेतन की बात करें तो पे मैट्रिक्स में लेवल-4 के तहत 25,500-81100 रुपये मिलेगा। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा तय भत्ते देय होंगे। आयु सीमा 18 से 27 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूटो होगी। शैक्षणिक योग्यता और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए IB की नोटिफिकेशन देखें।

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

नूरपुर पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, करोड़ों की संपत्ति अटैच-सख्त होगा अभियान

हिमाचल : एक और पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है सक्रिय, कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज- जानें

Job Alert : सोलन में 180 पदों को भरने के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार

HRTC बस का जोगिंद्रनगर से गुरुग्राम वाया कांगड़ा-देहरा रूट : जानें टाइमिंग व किराया

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू बोले- कर्ज पर निर्भरता को कम करेगी प्रदेश सरकार

प्रदेश सरकार का संसाधन जुटाने पर विशेष बल

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति पूर्व भाजपा सरकार द्वारा विरासत में छोड़े गए 75,000 करोड़ रुपये के कर्ज तथा वर्तमान सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने पर केंद्र सरकार की ओर से लगाए गए वित्तीय प्रतिबंधों के कारण ठीक नहीं है, लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार सक्रिय रूप से संसाधन जुटाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

नरेश चौहान बोले-हिमाचल के विकास को रोकने में लगी है केंद्र सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें उन केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों की विद्युत परियोजनाओं में बड़ी हिस्सेदारी की मांग करना शामिल है, जिन्होंने अपनी लागत वसूल कर ली है। इसके अलावा, सरकार को शराब की दुकानों की नीलामी से 40 प्रतिशत अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है।

हिमाचल मौसम अपडेट : कल से फिर बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खराब वित्तीय स्थिति के बावजूद विकास की गति को बनाए रखने के लिए प्रयासरत है। राज्य सरकार संसाधनों को बढ़ाने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि धन की कमी राज्य की प्रगति में बाधा न बने।

UP में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में छाईं किन्नौर की बॉक्सर बहनें दीपिका और रितु

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए बाहरी सहायता प्राप्त एजेंसियों के माध्यम से सहायता के नए प्रस्तावों पर अधिकतम सीमा निर्धारित की है। यह प्रतिबंध 2023-24 से 2025-26 तक तीन वर्षों के लिए लागू रहेगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति तक हिमाचल प्रदेश भारत सरकार से मात्र 2,944 करोड़ रुपये के प्रस्तावों की स्वीकृति के लिए पात्र होगा।

हिमाचल : परिवार के साथ घूमने आया उत्तराखंड का व्यक्ति पहाड़ी से गिरा, गई जान 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के निर्णय से वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए उधार सीमा से 1,779 करोड़ रुपये की कटौती की गई है। इसके अतिरिक्त, खुले बाजार से उधार लेने की सीमा को गत वर्ष की तुलना में लगभग 5,500 करोड़ रुपये कम कर दिया गया है। दिसंबर 2023 तक प्रदेश सरकार को 4,259 करोड़ रुपये उधार लेने की अनुमति मिली है, साथ ही प्रदेश को लगभग 8,500 करोड़ रुपये के लिए अतिरिक्त अनुमति प्राप्त होने की भी उम्मीद है।

दिल्ली-शिमला-रामपुर रूट पर फिर दौड़ी हरियाणा रोडवेज की बस, जानें टाइमिंग 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार संसाधन जुटाने पर विशेष बल दे रही है। राज्य सरकार का लक्ष्य उधार पर निर्भरता कम करना और राज्य को आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार ने राज्य की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं और समाज के सभी वर्गों के सहयोग से प्रदेश सरकार का लक्ष्य अगले दस वर्ष के भीतर हिमाचल प्रदेश को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाना है।

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

नूरपुर पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, करोड़ों की संपत्ति अटैच-सख्त होगा अभियान

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

हिमाचल : एक और पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है सक्रिय, कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज- जानें

Job Alert : सोलन में 180 पदों को भरने के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार

HRTC बस का जोगिंद्रनगर से गुरुग्राम वाया कांगड़ा-देहरा रूट : जानें टाइमिंग व किराया

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

नरेश चौहान बोले-हिमाचल के विकास को रोकने में लगी है केंद्र सरकार

हिमाचल सरकार प्रदेश के विकास को थमने नहीं देगी

शिमला। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश सरकार की कर्ज की सीमा को 14,500 करोड़ से घटाकर 9,000 करोड़ सालाना कर दिया है। वहीं, विदेशी बैंकों द्वारा फंडेड विभिन्न योजनाओं की लिमिट भी तय कर दी है, जिससे हिमाचल प्रदेश का विकास आने वाले दिनों में प्रभावित होने वाला है। कांग्रेस उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मोदी सरकार ने प्रदेश सरकार की कर्ज सीमा को घटा दिया है, जबकि सीमा बढ़नी चाहिए थी।

हिमाचल मौसम अपडेट : कल से फिर बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

वहीं, विदेशी बैंकों द्वारा वित्तपोषित योजनाओं की लिमिट भी तय कर दी है, जिससे हिमाचल प्रदेश की विकास योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं, लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार इस चुनौती से लड़ने के लिए भी तैयार है।

UP में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में छाईं किन्नौर की बॉक्सर बहनें दीपिका और रितु

नरेश चौहान ने कहा कि संसाधनों को बढ़ाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। वाटर सेस भी उनमें से एक निर्णय है, जिससे प्रदेश के राजस्व में वृद्धि होगी। केंद्र सरकार हिमाचल के विकास को रोकने में लगी है, लेकिन हिमाचल सरकार प्रदेश के विकास को थमने नहीं देगी।

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

नूरपुर पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, करोड़ों की संपत्ति अटैच-सख्त होगा अभियान

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

हिमाचल : एक और पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है सक्रिय, कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज- जानें

Job Alert : सोलन में 180 पदों को भरने के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार

HRTC बस का जोगिंद्रनगर से गुरुग्राम वाया कांगड़ा-देहरा रूट : जानें टाइमिंग व किराया

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

दिल्ली-शिमला-रामपुर रूट पर फिर दौड़ी हरियाणा रोडवेज की बस, जानें टाइमिंग

दिल्ली आईएसबीटी से रात 9 बजकर 40 मिनट पर है चलती

शिमला। दिल्ली-शिमला-रामपुर हरियाणा रोडवेज की बस सेवा फिर से शुरू हो गई है। हरियाणा रोडवेज झज्जर की बस वाया बॉर्डर, पानीपत, करनाल, पिपली, अंबाला, जीरकपुर, धर्मपुर, कुफरी, फागू, बड़ोग, मटियाना और नारकंडा होकर चलती है। बस झज्जर से शाम 6 बजे चलती है।

कुल्लू : पर्यटकों से भरी कार खाई में गिरी, महिला की मौत, 5 लोग घायल

दिल्ली आईएसबीटी से रात 9 बजकर 40 मिनट, पानीपत से रात 11 बजकर 50 मिनट, करनाल से रात 12 बजकर 30 मिनट, अंबाला से रात 1 बजकर 40 मिनट, चंडीगढ़ 43 सेक्टर से अलसुबह 3 बजकर 20 मिनट और शिमला से सुबह 8 बजे चलती है।

वापसी की बात करें तो रामपुर से दिल्ली के लिए रात 9 बजे निकलती है। शिमला से रात करीब डेढ़ बजे रवाना होती है। आने वाले दिनों में समय सारिणी में आंशिक बदलाव हो सकता है।

हिमाचल मौसम अपडेट : कल से फिर बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

बता दें कि दिल्ली, पानीपत, अंबाला आदि से हिल्स क्वीन शिमला आने वाले लोगों के लिए यह बस काफी फायदेमंद रहेगी। चंडीगढ़वासी भी एक दिन में शिमला आकर लौट सकते हैं। यानी एक छुट्टी पर भी शिमला, कुफरी आदि पर्यटक स्थलों का भ्रमण कर लौट सकते हैं।

हरियाणा राज्य परिवहन सोनीपत के दिल्ली-चंडीगढ़ 43-शिमला वाया पानीपत, करनाल, पिपली,अंबाला, धर्मपुर, सोलन रूट की भी जानकारी आपको देते हैं।

शिमला समर फेस्टिवल : सतिंदर सरताज ने जमाया रंग, खूब थिरके लोग

यह बस सोनीपत से सुबह 5 बजे, दिल्ली से सुबह 06 बजकर 40 मिनट, मुरथल से सुबह 7 बजकर 50 मिनट, पानीपत से सुबह 08:30 बजे, करनाल से सुबह 9 बजकर 40 मिनट, अंबाला कैंट से सुबह 10 बजकर 50 मिनट, चंडीगढ़ 43 से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर चलकर शाम 5 बजकर 15 मिनट पर शिमला पहुंचती है।

शिमला से सुबह 5 बजे, चंडीगढ़ 17 से सुबह 8 बजकर 40 मिनट, अंबाला कैंट से सुबह 9 बजकर 45 मिनट, करनाल से सुबह 11 बजकर 55 मिनट, पानीपत से दोपहर 12 बजे, दिल्ली से सोनीपत दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर पहुंचती है।

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

HRTC बस का जोगिंद्रनगर से गुरुग्राम वाया कांगड़ा-देहरा रूट : जानें टाइमिंग व किराया

हिमाचल : एक और पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है सक्रिय, कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज- जानें

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

Job Alert : सोलन में 180 पदों को भरने के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट : कल से फिर बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

सात जून से मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलने की अनुमान

शिमला। हिमाचल में कल यानी 5 जून से फिर मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की रविवार की अपडेट के अनुसार 5 और 6 जून को एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अपडेट के अनुसार 4 जून को मैदानी क्षेत्रों में तो मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। पर मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।

UP में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में छाईं किन्नौर की बॉक्सर बहनें दीपिका और रितु

5 और 6 जून को मैदानी, मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बिगड़ने का अनुमान है। 7 जून से मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब बना रह सकता है।

जादूगर सम्राट शंकर हिमाचल में खोलना चाहते हैं अकादमी-सरकार दे जमीन

पिछले 24 घंटे में सांगला में चार, सराहन में तीन और कल्पा में 2 मिलीमीटर बारिश हुई है। हिमाचल में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की है। औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम हैं।

शिमला समर फेस्टिवल : सतिंदर सरताज ने जमाया रंग, खूब थिरके लोग

रविवार को केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। शनिवार को मंडी का सबसे अधिक तापमान 34.9 डिग्री रहा है। ऊना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहा है।

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

नूरपुर पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, करोड़ों की संपत्ति अटैच-सख्त होगा अभियान

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

हिमाचल : एक और पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है सक्रिय, कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज- जानें

Job Alert : सोलन में 180 पदों को भरने के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार

HRTC बस का जोगिंद्रनगर से गुरुग्राम वाया कांगड़ा-देहरा रूट : जानें टाइमिंग व किराया

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest SPORTS NEWS KHAS KHABAR Shimla Kinnaur

UP में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में छाईं किन्नौर की बॉक्सर बहनें दीपिका और रितु

उत्तर प्रदेश में आयोजित हुई प्रतियोगिता

शिमला। उत्तर प्रदेश में चल रही खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में किन्नौर जिला की दो बॉक्सर बहनों ने दमखम दिखाया है। गेम्स में एक बहन ने सिल्वर तो दूसरी ने रजत पद जीता है। दोनों बहनों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की तरफ से भाग लिया था।

जादूगर सम्राट शंकर हिमाचल में खोलना चाहते हैं अकादमी-सरकार दे जमीन

जिला किन्नौर के सांगला की बॉक्सर दीपिका ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, दीपिका की बहन रितु ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में बॉक्सिंग में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर दोनों बहनों ने हिमाचल का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दोनों बहनों को बधाई दी है।

शिमला समर फेस्टिवल : सतिंदर सरताज ने जमाया रंग, खूब थिरके लोग

वहीं, नेशनल ग्रेपलिंग चैंपियनशिप 2023 में शिमला जिला के प्रवेश पाल ने कांस्य पदक जीता है। प्रवेश पाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोमेहर में 11वीं कक्षा के हैं। वह गांव डोमेहर तहसील सुन्नी जिला शिमला के रहने वाले हैं। उन्होंने 59 किलो भार वर्ग में राष्ट्रीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इसका आयोजन 1 जून से 4 जून 2023 तक देवास मध्य प्रदेश में हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रवेश पाल को शुभकामनाएं दी हैं।

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

नूरपुर पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, करोड़ों की संपत्ति अटैच-सख्त होगा अभियान

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

हिमाचल : एक और पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है सक्रिय, कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज- जानें

Job Alert : सोलन में 180 पदों को भरने के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार

HRTC बस का जोगिंद्रनगर से गुरुग्राम वाया कांगड़ा-देहरा रूट : जानें टाइमिंग व किराया

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

जादूगर सम्राट शंकर हिमाचल में खोलना चाहते हैं अकादमी-सरकार दे जमीन

युवाओं को एक साल का डिप्लोमा दिया जाएगा

शिमला। राजधानी शिमला में स्थानीय लोगों के साथ-साथ शिमला घूमने आने वाले सैलानी भी आज से जादूगर सम्राट शंकर के जादू का लुफ्त ले सकेंगे। जादूगर सम्राट शंकर रविवार से जादू की कला दिखाएंगे। विश्वविख्यात जादूगर सम्राट शंकर ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में अपनी कला का जादूगर बिखेरेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल रहेंगे।

शिमला समर फेस्टिवल : सतिंदर सरताज ने जमाया रंग, खूब थिरके लोग

शिमला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में जादूगर सम्राट शंकर ने कहा कि वह शिमला में 7वीं बार अपनी जादू की कला लोगों को दिखाएंगे। वह अब तक 30000 शो कर चुके हैं, जिनमें से 25,000 शो उन्होंने चैरिटी के लिए किए हैं। उन्होंने कहा कि उनके जादू का उद्देश्य समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करना है और लोगों के अंधविश्वास को दूर करना है।

इंदौरा : युवक पर दराट से किया हमला, 4 लोग गिरफ्तार, रिमांड पर भेजे

उन्होंने कहा कि कला के प्रदर्शन के समय विभिन्न जन संदेश जिसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, जल बचाओ, एड्स से बचो, रक्त दान महादान, जैसे जरूरी संदेश लोगों को दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक लुप्त होती कला है, जिसे जीवित रखने के लिए वो प्रयास करते आए हैं।

जॉब अलर्ट : कांगड़ा जिला में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर के 350 पदों होगी भर्ती

जादूगर सम्राट शंकर ने हिमाचल सरकार से अकादमी की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उन्हें अकादमी खोलने के निशुल्क भूमि देती है तो यहां पर युवाओं को जादू की कला सिखाई जाएगी। इसमें एक साल का डिप्लोमा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अकादमी खुलने से युवाओं को रोजगार मिलेगा।

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

पूरे विश्व में उनके सैकड़ों शिष्य हैं, जो स्कूल, कॉलेज में अपने जादू को दिखाते हैं। इस विद्या को ललित कला में शामिल किया जा सकता है। यह विद्या योग के साथ जुड़ी है। उन्होंने कहा कि यह ऐसी विद्या है, जिसे हम परिवार के साथ भी देख सकते हैं।

नूरपुर आ रहे जेपी नड्डा, 12 जून को भाजपा कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

नूरपुर पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, करोड़ों की संपत्ति अटैच-सख्त होगा अभियान

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

हिमाचल : एक और पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है सक्रिय, कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज- जानें

Job Alert : सोलन में 180 पदों को भरने के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार

HRTC बस का जोगिंद्रनगर से गुरुग्राम वाया कांगड़ा-देहरा रूट : जानें टाइमिंग व किराया

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला समर फेस्टिवल : सतिंदर सरताज ने जमाया रंग, खूब थिरके लोग

तीसरी सांस्कृतिक संध्या रही पंजाबी गायक के नाम

शिमला। अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल शिमला (Summer Festival Shimla) की तीसरी सांस्कृतिक संध्या पर बड़ा ही मनमोहक नजारा देखने को मिला। ऐसा लग रहा था कि मानो आसमान से सभी तारे जमीं पर उतर आए हों। जी हां समर फेस्टिवल की तीसरी संध्या पर फेमस पंजाबी गायक सतिंदर सरताज के नाम रही। दर्शक सतिंदर सरताज के गानों पर खूब झूमे।

इंदौरा : युवक पर दराट से किया हमला, 4 लोग गिरफ्तार, रिमांड पर भेजे

सतिंदर सरताज ने ‘शिमले दी राहे चंबा कितनी की दूर’ गाने से प्रस्तुति शुरू की। जब उन्होंने अपने अंदाज में मोहाली दे राहे शिमला कितनी की दूर, मोहाली नी बसणा कालका नी बसणा शिमला तां जाना जरूर गाया तो पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सतिंदर सरताज ने पंडाल में बैठे लोगों को मोबाइल की फ्लैश लाइट ऑन करने के लिए कहा तो पंडाल मोबाइल की फ्लैश लाइट से जगमगा उठा।

जॉब अलर्ट : कांगड़ा जिला में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर के 350 पदों होगी भर्ती

सतिंदर सरताज ने अपने सूफियाना अंदाज में पंजाबी गीत पेश करके खूब रंग जमाया। ‘सजन राजी हो जावे’, ‘लावा इश्के दी अंबरी उदारियां’, जैसे अपने धमाकेदार गाने प्रस्तुत करके पूरे शिमला वासियों के साथ बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह मुख्य अतिथि रहे।

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

पंजाबी गायक को सुनने के लिए स्थानीय लोगों के साथ सैलानियों में भी काफी जोश दिखा। सैलानी इन्हें सुनने के लिए विशेष तौर पर चंडीगढ़, पंजाब, पटियाला से यहां पर आए हुए थे। उनका कहना था कि पहाड़ों की गोद में सरताज को सुनने के लिए काफी समय से तरस रहे थे। पहली बार यह मौका मिला है इसलिए शिमला पहुंचे हैं।

नूरपुर आ रहे जेपी नड्डा, 12 जून को भाजपा कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

इस सांस्कृतिक संध्या में लोग सायं चार बजे से सूफी गायक सतिंदर सरताज को सुनने के लिए रिज में डेरा जमाकर बैठ गए थे। जैसे ही गायक मंच पर पहुंचे तो हजारों दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया और दर्शकों को शोर तब तक बंद नहीं हुआ, जब तक उन्होंने गाना शुरू नहीं किया।

नूरपुर पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, करोड़ों की संपत्ति अटैच-सख्त होगा अभियान

वहीं, अन्य कलाकारों में हैरी, इंदु, अरुण जस्टा, राजेश मालिक और इंदरजीत ने भी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। फैशन शो, मंच पर विभिन्न स्कूलों की प्रस्तुतियां, पुलिस रिपोर्टिंग रूम के सामने पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र वादन की प्रस्तुति एवं उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकारों ने जबरदस्त प्रस्तुतियां दीं।

समर फेस्टिवल की अंतिम संध्या में बॉलीवुड गायक मोनाली ठाकुर अपनी आवाज का जादू रिज पर बिखेरेंगी। शाम 5 बजे से पहाड़ी गायक अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा समापन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे।

नूरपुर पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, करोड़ों की संपत्ति अटैच-सख्त होगा अभियान

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

हिमाचल : एक और पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है सक्रिय, कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज- जानें

Job Alert : सोलन में 180 पदों को भरने के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार

HRTC बस का जोगिंद्रनगर से गुरुग्राम वाया कांगड़ा-देहरा रूट : जानें टाइमिंग व किराया

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

इंदौरा : युवक पर दराट से किया हमला, 4 लोग गिरफ्तार, रिमांड पर भेजे

दो आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

इंदौरा। कांगड़ा जिला में पुलिस थाना इंदौरा के तहत एक युवक पर कुछ लोगों ने दराट से हमला कर दिया। पीड़ित युवक ने मामले में गांव चूहड़पुर के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवया है। युवक की शिकायत के आधार पर मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की धरपकड़ के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

जॉब अलर्ट : कांगड़ा जिला में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर के 350 पदों होगी भर्ती

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस थाना प्रभारी इंदौरा कुलदीप शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुनील कुमार पुत्र जैमस सहोतरा निवासी इंदौरा ने चूहड़पुर के 6 लोगों पर दराट से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल शिकायतकर्ता को सिविल अस्पताल इंदौरा पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मारपीट की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

नूरपुर आ रहे जेपी नड्डा, 12 जून को भाजपा कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

नूरपुर पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, करोड़ों की संपत्ति अटैच-सख्त होगा अभियान

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

हिमाचल : एक और पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है सक्रिय, कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज- जानें

Job Alert : सोलन में 180 पदों को भरने के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार

HRTC बस का जोगिंद्रनगर से गुरुग्राम वाया कांगड़ा-देहरा रूट : जानें टाइमिंग व किराया

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Jobs/Career Kangra State News

जॉब अलर्ट : कांगड़ा जिला में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर के 350 पदों होगी भर्ती

टूटू शिमला की कंपनी भरेगी पद

धर्मशाला। इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड टूटू जिला शिमला द्वारा सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 350 पद भरे जाएंगे। ये पद महिला व पुरुष से भरे जाने हैं।

पद भरने के लिए 13 जून 2023 को कांगड़ा जिला के उप रोजगार कार्यालय पालमपुर, 14 जून 2023 को उप रोजगार कार्यालय फतेहपुर, 15 जून को उप रोजगार कार्यालय जवाली और 16 जून को उपरोजगार कार्यालय ज्वालामुखी में पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार प्रातः साढ़े 10 बजे से आरंभ होंगे।

नूरपुर पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, करोड़ों की संपत्ति अटैच-सख्त होगा अभियान

रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि पुरुष आवेदकों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं व 10वीं पास, कद 5 फुट 7 इंच , वजन 60 किलोग्राम से अधिक तथा महिला आवेदकों की लंबाई 5 फीट 3 इंच , वजन 48 किलोग्राम से अधिक तथा आयु 20 वर्ष से 38 वर्ष रखी गई है।

रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा ईएसआई, ईपीएफ व ठहरने की सुविधा तथा प्रतिमाह 12 हजार से 22 हजार वेतन दिया जाएगा व उनका कार्यस्थल हिमाचल पंजाब व हरियाणा रहेगा।

HPSSC परीक्षाओं के रिजल्ट को मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही यह बात-पढ़ें

कांगड़ा जिला रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इसे लेकर अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9418217918 पर संपर्क किया जा सकता है।

हिमाचल भवन दिल्ली और चंडीगढ़ में कमरे का किराया हुआ डबल-जानिए नया रेट

धूप खिलते ही पहाड़ों की रानी शिमला में आई मुसीबत, धंसी सड़क-पड़ी दरारें