Categories
Top News KHAS KHABAR Dharam/Vastu

15 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

मेष –  इस राशि के जातकों का पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर खर्चा ज्यादा होगा। इनकम अच्छी होने से तनाव नहीं रहेगा। बच्चों के साथ धैर्य रखते हुए व्यवहार करें। इससे उनका मनोबल और आपका सम्मान बढ़ेगा। नौकरी और बिजनेस में बाहरी गतिविधियों को लेकर सावधान रहें। रिश्तेदारों के साथ व्यवहार में सावधानी रखें। ऐसी बात कह सकते हैं जिससे संबंध खराब होने की आशंका है। खुद को अपने कामों में व्यस्त रखें।

बिजनेस के काम व्यवस्थित रहेंगे। परिवार के लोगों की मदद और उनका मार्गदर्शन आपके कामों को नई दिशा दे सकता है। ऑफिस में फाइनेंस संबंधी काम बहुत सावधानी से करें। गलतियां होने की भी आशंका है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सभी लोग खुश रहेंगे। नजदीकी दोस्त से मुलाकात का मौका मिलेगा। बदलते मौसम से एलर्जी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – रुके काम थोड़ी कोशिशों से ही पूरे हो सकते हैं। अपनी काबिलियत और मेहनत पर भरोसा रखें। रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखें। बजट गड़बड़ा सकता है। स्टूडेंट्स पढ़ाई और करियर पर फोकस करें। सोशल मीडिया और फालतू कामों में समय खराब न करें।

कारोबार में उपलब्धि मिलने पर सोच-विचार न करके तुरंत उस पर काम करें। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं रहेंगी, लेकिन अधिकारियों की मदद से सुलझ जाएंगी। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक हो सकती है। संबंधों में और नजदीकियां आएंगी। लव पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। जोखिम भरे कामों में दिलचस्पी न लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

HPU ने मास्टर डिग्री व कोर्स के लिए मांगे आवेदन, ये है लास्ट डेट

मिथुन – प्रभावशाली लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। मानसिक शांति रहेगी। रोजमर्रा के काम पहले की तरह चलते रहेंगे। नजदीकी यात्रा भी हो सकती है। कुछ रुकावटें रहेंगी। सरकारी मामलों में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। किसी पर भी आंख बंदकर के भरोसा न करें। अपने निजी मामलों को नजरअंदाज न करें। आप पर आरोप लग सकता है।
नौकरी और बिजनेस के सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। ऑफिस का माहौल अस्त-व्यस्त रहेगा। किसी साथी से मनमुटाव भी हो सकता है।
लव- घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को जल्दी ही शादी में बदलने के मौके मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य- खान-पान में लापरवाही की वजह से पेट खराब हो सकता है। अपने वजन पर काबू रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – कई तरह की उपलब्धियों में आप बिजी हो सकते हैं। रुके कामों में तेजी आएगी। परिवार के लोगों से महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श होगा। धार्मिक आयोजन का विचार भी बनेगा। आज हर तरह की यात्रा स्थगित रखें। इसका कोई भी नतीजा हासिल नहीं होगा। शॉपिंग करते वक्त धोखा हो सकता है। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान निकालने के लिए किसी अनुभवी इंसान से सलाह लें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में रूके काम जल्दी निपटाने के लिए कड़े फैसले लेने पड़ेंगे। जिसका फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी पूरी तरह संतुष्ट रहेंगे।
लव- परिवार के लोगों में आपसी तालमेल रहेगा। अपोजिट जेंडर वाले किसी इंसान से मेलजोल रखने से आपकी इमेज गड़बड़ा सकती है।
स्वास्थ्य- अपनी सामर्थ्य से ज्यादा जिम्मेदारियां न लें। काम और व्यस्तता ज्यादा होने से आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – जल्दी ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मुद्दों पर चल रहे विचार विमर्श में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। महिलाएं अपनी पर्सनैलिटी को लेकर अवेयर रहेंगी। उनके लिए दिन ज्यादा अच्छा है। व्यवहारिक बनें। भावनाओं में आकर कोई फैसला न लें। पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार करें। ज्यादा रोक-टोक से उनका आत्मबल कम हो सकता है। कहीं भी घूमने या यात्रा करने फायदा नहीं मिलेगा। सिर्फ समय और पैसा खर्च होगा।
व्यवसाय- बिजनेस में कोई भी नया काम शुरू करने की बजाय मौजूदा गतिविधियों पर ध्यान रखें। पार्टनरशिप के बिजनेस में पारदर्शिता रखें, वरना बेवजह ही मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं।
लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ लंबा सफर करने से खुशी मिलेगी। खास दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।
स्वास्थ्य- खानपान में आयुर्वेदिक चीजों को जरूर शामिल करें। बदलते मौसम से खांसी, जुखाम की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – घर के बुजुर्गों से प्रेम और आशीर्वाद मिलेगा। थोड़ा वक्त धार्मिक और सामाजिक कामों में बीताएं। इससे मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक निवेश के लिए दिन अच्छा है। वक्त के अनुसार खुद में बदलाव लाना जरुरी है। कई बार अपने उसूलों पर अड़े रहना नुकसान दे सकता है। अपने बजट का ध्यान रखें। फिजूलखर्ची हो सकती है।
व्यवसाय- कारोबार में फायदेमंद स्थिति रहेगी। कारोबारी महिलाएं खास तौर से अपने बिजनेस पर ध्यान दें। मनोरंजन और कॉस्मेटिक बिजनेस वालों की तरक्की के योग हैं। नौकरी में खास जिम्मेदारी और अधिकार मिल सकते हैं।
लव- घर का माहौल सुखद रहेगा। लव अफेयर में आप लकी रहेंगे।
स्वास्थ्य- पेट से जुड़ी किसी तरह की दिक्कत हो सकती है। खान-पान को संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

कालेश्वर महादेव बैसाखी मेले में टूटा झूला, गिरी युवती-गंभीर घायल

तुला – समय बहुत अच्छा है। इसका भरपूर सहयोग करें। आपकी कोई इच्छा भी पूरी हो सकती है। नया मकान या प्रॉपर्टी लेने के लिए समय अच्छा है। इस पर तुरंत काम करें। मेहनत के मुताबिक नतीजे नहीं मिलने से मन थोड़ा उदास रहेगा। ज्यादा काम करने से आाप शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से थक सकते हैं। स्टूडेंट्स सोचने-समझने में बहुत समय लगाएंगे तो हाथ आई उपलब्धि खो सकते हैं।
व्यवसाय- बहुत सावधान रहने का समय है। बिजनेस के प्लान और काम करने के तरीके किसी से शेयर न करें। कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। इससे आपको नुकसान हो सकता है।
लव- पारिवारिक व्यवस्था बेहतर और सुखद बनाने में आपकी विशेष कोशिश रहेगी। लव पार्टनर को कुछ गिफ्ट जरूर दें।
स्वास्थ्य- आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मौजूदा बिजनेस में नकारात्मक परिस्थितियां बन सकती है। लापरवाही न करें। सावधानी से काम करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – दोस्तों और कुछ साथियों के साथ योजनाएं बनेंगी। घर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए ज्यादा काम रहेगा। पूरे मन और ताकत से उन्हें पूरा करने में सक्षम रहेंगे। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। फालतू कामों में समय खराब न करें। युवा लोग भविष्य की योजनाओं पर काम करने से पहले अनुभवी से सलाह-मशवरा जरूर करें।
व्यवसाय- बिजनेस में आपको फायदेमंद एग्रीमेंट मिलेंगे। रुपए-पैसों के लेनदेन में बहुत सावधानी रखें। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। नौकरी में किसी से विवाद में न उलझें।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी। भावनात्मक नजदीकियां भी बढ़ सकती हैं।
स्वास्थ्य- गैस-एसिडिटी की समस्या से परेशान रहेंगे। असंतुलित खान-पान से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – ग्रह स्थिति बहुत अच्छी है। इसका इस्तेमाल करना आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है। मुश्किल सवाल का जवाब भी आसानी से मिल सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। अनजान इंसान से दूरी रखे। किसी गलतफहमी या धोखे का शिकार हो सकते हैं। रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें खराब होने से सुधार कामों में पैसा खर्च होगा। घर में खराब चीजें रखने से बचें।
व्यवसाय- बिजनेस में काम करने के तरीको में बदलाव करने की जरूरत है। प्रॉपर्टी के बिजनेस में कोई फैसला लेते समय बहुत सावधानी रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से अच्छे संबंध रखें।
लव- जीवनसाथी और परिवार वालों की मदद से आपके परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- सामर्थ्य से ज्यादा काम खुद पर न लें। शारीरिक और मानसिक थकान से राहत के लिए योगा और मेडिटेशन पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – रुके काम फिर शुरू होंगे। सरकारी मामला सुलझ सकता है। जिससे आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। रिश्तेदार के किसी विवाद में आपकी मौजूदगी निर्णायक रहेगी। आपकी बुद्धिमानी और सूझबूझ की तारीफ भी होगी। अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें। वरना कोई इनका गलत फायदा उठा सकता है। किसी भी तरह की कागजी कार्यवाही करते समय बहुत सावधानी रखें। छोटी सी गलती से बहुत धन हानि हो सकती है। इन गतिविधियों को आज स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- कारोबारी और पारिवारिक कामों में तालमेल बैठाना आपके लिए चुनौती हो सकता है। लेडीज कामों से जुड़े बिजनेस में सफलता मिल सकती है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कामों में सफलता मिलेगी। अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें।
लव- जीवनसाथी का घर और परिवार के प्रति पूरा सहयोग रहेगा। इससे आप तनाव मुक्त होकर अपने कामों पर ध्यान दे पाएंगे।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी के कारण पेट डिस्टर्ब हो सकता है। अपना रूटीन संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

हमीरपुर : प्रतिभाशाली छात्रों के लिए टेस्ट आयोजित करेगी HCL कंपनी

कुंभ – परिवार की सुख सुविधा संबंधी चीजों की ऑनलाइन शॉपिंग हो सकती है। पारिवारिक वालों की सुविधाओं का ध्यान रखने में आपका समय बीतेगा। आपके पर्सनल काम भी पूरे होंगे। कभी-कभी आपके विचार परिवार वालों की परेशानी का कारण बन सकते हैं। अपने व्यवहार और विचारों को संयमित रखें। लेनदेन संबंधी कोई गतिविधि चल रही है तो अपने सामर्थ्य का भी ध्यान रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। अपने फैसलों को ही तवज्जो दें। नौकरी में छोटी-छोटी समस्याएं रहेंगी। अधिकारी से मार्गदर्शन लेने पर किसी समस्या का समाधान भी मिलेगा।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के उजागर होने की आशंका है। दिक्कतें आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द परेशान कर सकता है। कसरत जरूर करें। गैस बनाने वाली चीजें न खाएं।
भाग्यशाली अंक- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी भी परिस्थिति में अपने काम पूरे करने की ताकत रखेंगे। समाज और परिवार में सम्मान बढ़ेगा। किसी खास मतलब से यात्रा हो सकती है। फाइनेंस संबंधी कामों में खासतौर से सावधान रहने की जरूरत है। स्टूडेंट्स सोशल मीडिया और दोस्तों के साथ घूमने में समय बरबाद न करें। भावुकता और उदारता जैसी कमजोरियों पर काबू रखने से आप अच्छे फैसले ले पाएंगे।
व्यवसाय- कारोबार का कोई भी फेसला लेने में जल्दबाजी न करें। नई पार्टियों और नए लोगों से बिजनेस रिलेशन बनाने से पहले अच्छे जानकारी जुटा लें। नौकरी में साथ काम करने वाले कुछ लोग आपके विरुद्ध अधिकारियों को भड़का सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य और मधुरता रहेगी। विपरीत परिस्थितियों के कारण प्रेम संबंध उजागर होने की आशंका है।
स्वास्थ्य- अनियमित खान-पान की वजह से कब्ज और गैस्ट्रीक समस्या हो सकती है। संयमित रूटीन रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

किन्नौर : कुलदेव नारायण मंदिर में भड़की आग, करोड़ों का नुकसान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *