हल्की बारिश और बर्फबारी का है अनुमान
शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब कुछ दिन मौसम साफ रहने के बाद 29 अक्टूबर से बिगड़ सकता है। हालांकि इस दौरान मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। प्रदेश में तापमान सामान्य चल रहे हैं।
हमीरपुर : बुनकर, मशीन ऑपरेटर सहित इन 150 पदों पर होगी भर्ती
मौसम केंद्र शिमला के वैज्ञानिक भुई लाल ने बताया कि आज और कल यानी 23 और 24 अक्टूबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू मंडी शिमला किन्नौर लाहौल स्पीति में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 28 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। 29 अक्टूबर से फिर मौसम बिगड़ सकता है। इस दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
धर्मशाला भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच : 20 साल बाद और पहली बार
उन्होंने बताया कि फिलहाल तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं है। तापमान सामान्य चल रहे हैं। आगे भी कुछ दिन तापमान सामान्य रहने का अनुमान है। शिमला का अधिकतम 19.3 रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11. 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया है।
बिना परमिट हिमाचल के बाहर ले जा सकेंगे ये लकड़ी, रोक हटी
हिमाचल की बेटी शीनम “मिस क्वीन ऑफ द वर्ल्ड इंडिया-2023” के ग्रैंड फिनाले में पहुंची
हिमाचल में इन प्रवासी श्रमिकों के भी बनेंगे राशन कार्ड, करें आवेदन