Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार चलने वाली HRTC वोल्वो बस रूट को लेकर अपडेट

कीरतपुर फोरलेन से संचालित होंगी कुछ बसें

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की मनाली से चलने वाली कुछ वोल्वो बसें कीरतपुर फोरलेन से संचालित होंगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (नेशनल हाईवे अथॉरिटी) द्वारा सुंदरनगर से कीरतपुर के लिए फोरलेन पर आवाजाही आरंभ कर दी गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) द्वारा सुंदरनगर, कीरतपुर फोरलेन आरंभ होने पर कुछ बसें सुंदरनगर से फोरलेन पर, कुछ बसें वाया बिलासपुर, नौणी होते हुए स्वारघाट से कीरतपुर से आने व जाने के आदेश किए गए हैं और आदेशों के अनुसार बसें चलाई जा रही हैं।

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद

वहीं, HRTC की वोल्वो बसों में सफर करने वाले यात्रियों द्वारा यह सुझाव दिया गया है कि मनाली से चलने वाली वोल्वो बस सेवाएं सुंदरनगर से कीरतपुर फोरलेन होकर जानी चाहिए। यह भी सुझाव दिया गया है कि नेरचौक में लगने वाले जाम के मध्यनजर वोल्वो बसों को नेरचौक बाईपास से चलाया जाएगा। बिलासपुर प्रदेश का एक मुख्य शहर एवं जिला मुख्यालय है, वहां के लोगों को भी वोल्वो बस सेवाओं का लाभ मिल सके इसके लिए परिवहन निगम द्वारा कुछ रूटों में बदलाव किया गया है।

क्या आपकी हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज … जानें इसके पीछे की वजह

इन रूटों पर किया बदलाव

मनाली से चलने वाली प्रत्येक वोल्वो बस नेरचौक बाईपास से जाएगी। नेरचौक के यात्री HRTC की वोल्वो बस सेवाओं को डडौर नामक स्थान से ले सकते हैं। मनाली से दिल्ली सांय 3, 4, 5, 6 और 9 बजे चलने वाली वोल्वो बसें सुंदरनगर (हराबाग) से कीरतपुर फोरलेन से चलाई जाएंगी। मनाली से चंडीगढ़ सुबह 8 और सांय साढ़े 7 बजे चलने वाली वोल्वो बस सेवाएं सुंदरनगर (हराबाग) से कीरतपुर फोरलेन से चलाई जाएंगी।

Breaking : कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू- करें आवेदन

मनाली से हरिद्वार सांय 2 बजकर 58 मिनट पर चलने वाली हिमधारा एसी बस सुंदरनगर (हराबाग) से कीरतपुर फोरलेन से चलाई जाएगी। मनाली से दिल्ली सांय 8 बजे, मनाली से हरिद्वार सांय साढ़े 4 बजे, मनाली से चंडीगढ़ सुबह 10 बजे चलने वाली वोल्वो बस सेवाएं बिलासपुर, नौणी, मंडी-भराड़ी फोरलेन से होते हुए संचालित की जाएंगी।

बिलासपुर के यात्री जिन्होंने सुंदरनगर (हराबाग) से कीरतपुर फोरलेन होकर संचालित की जा रही वोल्वो बस में सफर करना है तो वे मंडी भराड़ी से परिवहन निगम की बस सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसी प्रकार नेरचौक के यात्री डडौर नामक स्थान से HRTC की उपरोक्त बस सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। यह जानकारी HRTC के प्रबंधक निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने दी है।

 

राजौरी शहादत : कुछ दिन में थी सचिन की शादी, शुभम के लिए लड़की तलाश रहे थे मां-बाप

 

हिमाचल : 80 हजार की शॉल और 50 हजार तक का रूमाल बने आकर्षण

 

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

 

 

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

 

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें

अखबार में लिपटी खाद्य सामग्री सेहत को पहुंचा सकती है भारी नुकसान, जानें वजह

मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में अपाहिज बेजुबानों पर बरपा कहर-चली JCB

हिमाचल में जेल वार्डर के 91 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां करें आवेदन
SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद

हिमाचल : बदलने वाले हैं मौसम के मिजाज, 26 नवंबर से बारिश-बर्फबारी के आसार
हिमाचल : स्कूलों में कैसी होगी छात्रों की वर्दी, PTA की सहमति से प्रधानाचार्य करेंगे तय

मंडी : अखबार में लपेटकर नहीं बेच सकते तले खाद्य पदार्थ, हो सकती है कार्रवाई

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन

हिमाचल में माइनिंग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *