Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल के मंदिरों में ऑनलाइन होगी पूजा, हवन-भंडारे की बुकिंग शुरू

ewn24news choice of himachal 12 Mar,2023 8:58 pm

    सरकार ने शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट

    कांगड़ा। चैत्र नवरात्रि का त्योहार 22 मार्च से शुरू होगा। ऐसे में अब हर दिन मां अंबे के मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं, भीड़ को देखते हुए मंदिरों में अब ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है।

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मंदिरों को ऑनलाइन किया जाएगा। इसके बाद लोग शक्तिपीठों में हवन, भंडारे, जगराते के लिए ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे।

    सुक्खू सरकार मंदिरों को ई-प्रणाली से जोड़ने जा रही है, जिससे लोगों को दर्शन करने में आसानी होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार यह व्यवस्था शुरू करने जा रही है। इस व्यवस्था के शुरू होने के बाद देश दुनिया में बैठे लोग भी हिमाचल के मंदिरों में मां अंबे के दर्शन कर सकते हैं। साथ ही दिल खोलकर दान कर सकेंगे।

    हिमाचल: अब जेओए आईटी पोस्ट कोड 939 मामले में 4 के खिलाफ FIR

    सरकार यह व्यवस्था ऊना के चिंतपूर्णी मंदिर से शुरू कर रही है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अधिकारियों को इस व्यवस्था को चिंतपूर्णी मंदिर से शुरू करने के लिए कहा है। इस पर अधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है और सॉफ्टवेयर भी तैयार किया जा रहा है। जल्द यहां पर लोगों को ऑनलाइन पूजा करने की सुविधा मिलेगी।
    ऊना : स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर गई जान

    बता दें कि सुक्खू सरकार का यह पायलट प्रोजेक्ट अगर सफल रहा तो प्रदेश के अन्य बड़े मंदिरों में भी इस व्यवस्था को शुरू किया जाएगा। जिससे दूर-दराज बैठे लोगों को मंदिर के दर्शन करने का मौका मिलेगा। इस व्यवस्था के शुरू होने के बाद मंदिर का पुजारी पर्सनली व्यक्ति से जुड़ेगा। स्लॉट की बुकिंग कराने के बाद हवन करेगा। वहीं, ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद स्लॉट बुकिंग होगी।
    सिरमौर : बोगधार के पास खाई में गिरी पिकअप, बुजुर्ग की गई जान, 2 गंभीर

    गौरतलब है कि कोविड काल में हिमाचल के मंदिरों में ऑनलाइन आरती की व्यवस्था शुरू की गई थी। इस व्यवस्था में और सुधार करते हुए अब हिमाचल के मंदिर में सारी व्यवस्था को ऑनलाइन सुविधा से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather