Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

पुण्यतिथि पर याद किए संविधान निर्माता डॉ भीम राव अंबेडकर, शिमला में दी श्रद्धांजलि

कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

शिमला। देश भर में आज बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में कांग्रेस नेताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके अलावा शिमला से विधायक हरीश जनार्था, पूर्व सीपीआईएम विधायक राकेश सिंघा समेत कई अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।

NTA ने मिलिट्री नर्सिंग सर्विस SSC का नोटिस किया जारी-इस दिन से करें आवेदन

इस मौके पर हिमाचल सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज हम बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहे हैं। इस देश के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। देश संचालन के लिए संविधान के निर्माण में  उनका महत्वपूर्ण योगदान है।

मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव

 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि संविधान ने देश के सभी लोगों को एक साथ और समानता के साथ आगे बढ़ने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि संविधान समाज के सभी दलित, शोषित, पिछड़े और महिलाओं समेत सभी वर्गों को एक साथ एकता और समानता के साथ आगे बढ़ाने की सीख देता है और प्रदेश की वर्तमान सरकार इन्ही मूल्यों के ऊपर काम करते हुए आगे बढ़ने का काम कर रही है।

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल

हमीरपुर, ऊना और देहरा में वन मित्र भर्ती को लेकर क्या बोले अधिकारी-पढ़ें 
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

 

शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि

कांगड़ा : 250 रुपए में खुलवाएं बेटी का खाता, 7.6 फीसदी मिलेगा ब्याज

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर साक्षात्कार, 330 को मिलेगी नौकरी 

चंबा में इन 170 पदों पर नौकरी का मौका, महिलाओं के लिए भी हैं पद
HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट

हिमाचल वन मित्र भर्ती के लिए करें आवेदन, वेबसाइट के साथ रेंज ऑफिस में भी मिलेंगे फार्म
नूरपुर में वन वे ट्रैफिक प्लान लागू, अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार का यह प्लान

स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना का दूसरा चरण होगा शुरू

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैंकों से हिमाचल सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के लिए उदारतापूर्वक व रियायती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है, ताकि अधिक से अधिक व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

मुख्यमंत्री ने यहां सार्वजनिक व सहकारी क्षेत्र तथा निजी बैंकों के प्रतिनिधियों की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के प्रथम चरण की शुरूआत की है।

नाराज प्रतिभा सिंह, दोषी मीडिया -यह क्या बोल गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

 

इसके तहत ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि ई-टैक्सियों को सरकारी कार्यालयों में भी लगाया जाएगा, ताकि युवाओं को एक निश्चित आय का साधन भी उपलब्ध हो सके।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस योजना के तहत बैंक युवाओं को रियायती दरों पर ऋण उपलब्ध करवाना चाहिए, ताकि उन पर ईएमआई का बोझ कम हो सके। उन्होंने कहा कि इस ऋण के लिए गारंटी सरकार देगी। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में  हिमाचल में पंचायत स्तर पर सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित कर युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने सभी बैंकों को ब्याज की दरें राज्य सरकार को शीघ्र भेजने को भी कहा।

कुल्लू में चोटियों या दर्रों पर ट्रैकिंग गतिविधियां प्रतिबंधित, आदेश जारी

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार प्रथम चरण में 500 ई-टैक्सी के परमिट जारी करेगी तथा मांग के आधार पर निकट भविष्य में इनकी संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभागों में डीजल गाड़ियों को भी चरणबद्ध तरीके से कम किया जाएगा तथा ई-टैक्सी को बढ़ावा दिया जाएगा।

कुल्लू में चोटियों या दर्रों पर ट्रैकिंग गतिविधियां प्रतिबंधित, आदेश जारी

बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. अभिषेक जैन, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, ओएसडी गोपाल शर्मा सहित सहकारी, निजी व सार्वजनिक क्षेत्र के 27 बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर 

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल

हमीरपुर, ऊना और देहरा में वन मित्र भर्ती को लेकर क्या बोले अधिकारी-पढ़ें 
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

 

शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि

कांगड़ा : 250 रुपए में खुलवाएं बेटी का खाता, 7.6 फीसदी मिलेगा ब्याज

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर साक्षात्कार, 330 को मिलेगी नौकरी 

चंबा में इन 170 पदों पर नौकरी का मौका, महिलाओं के लिए भी हैं पद
HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट

हिमाचल वन मित्र भर्ती के लिए करें आवेदन, वेबसाइट के साथ रेंज ऑफिस में भी मिलेंगे फार्म
नूरपुर में वन वे ट्रैफिक प्लान लागू, अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

नाराज प्रतिभा सिंह, दोषी मीडिया -यह क्या बोल गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

सीएम बोले- कांग्रेस अध्यक्ष ने कल बैठक बुलाई है

शिमला। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में न बुलाए जाने और एक साल के जश्न को लेकर चर्चा न करने पर सुक्खू सरकार से नाराज प्रतिभा सिंह हैं और दोष मीडिया का। जी हां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसका सारा ठीकरा मीडिया पर फोड़ा है। शिमला में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी प्रतिभा सिंह से बात हुई है। कोई प्रेस वाला उनके पास चला गया था और स्पेशल इसी सवाल को पूछने के लिए गया था। उन्होंने (प्रतिभा सिंह) कल मीटिंग बुलाई है।

कुल्लू में चोटियों या दर्रों पर ट्रैकिंग गतिविधियां प्रतिबंधित, आदेश जारी

इसलिए छोटी छोटी बातें… कुछ मीडिया के लोग भी हमारे शुभचिंतक हैं जो छा जाते हैं। उस दृष्टिकोण से भी देखना पड़ता है। सरकार और कांग्रेस पार्टी पूरे जोर काम कर रही है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। विधायक दल की बैठक में न बुलाए जाने और एक साल के जश्न को लेकर प्रतिभा सिंह खफा दिखीं। कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार से नाराजगी जताते हुए संगठन को नजरअंदाज करने के आरोप लगाए हैं।

मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव

प्रतिभा सिंह ने कहा था कि एक साल के समारोह के बारे में उनको ज्यादा जानकारी नहीं है और न ही उनको भरोसे में लिया गया है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि आखिर सरकारें भी संगठन से बनती हैं। संगठन के काम करने से ही कांग्रेस सरकार प्रदेश में बन पाई है।

अपनी सरकार में संगठन को नजरअंदाज करना सही बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं संगठन से निकले हैं और वह हर बार कहते हैं कि वह एनएसयूआई और युवा कांग्रेस में रहे हैं और आज मुख्यमंत्री हैं। वह चाहती थी कि मुख्यमंत्री संगठन को मजबूती दें, इससे संगठन के कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ना था। 2024 के चुनाव में संगठन काम आएगा।

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर 

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल

हमीरपुर, ऊना और देहरा में वन मित्र भर्ती को लेकर क्या बोले अधिकारी-पढ़ें 
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

 

शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि

कांगड़ा : 250 रुपए में खुलवाएं बेटी का खाता, 7.6 फीसदी मिलेगा ब्याज

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर साक्षात्कार, 330 को मिलेगी नौकरी 

चंबा में इन 170 पदों पर नौकरी का मौका, महिलाओं के लिए भी हैं पद
HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट

हिमाचल वन मित्र भर्ती के लिए करें आवेदन, वेबसाइट के साथ रेंज ऑफिस में भी मिलेंगे फार्म
नूरपुर में वन वे ट्रैफिक प्लान लागू, अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

प्रतिभा सिंह की सरकार से नाराजगी को लेकर क्या बोले विक्रमादित्य सिंह- जानें

शिमला के कालीबाड़ी में मीडिया से बातचीत में कही यह बात

शिमला। सरकार के एक साल के जश्न से संबंधित हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बयान पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अगर प्रतिभा सिंह ने कोई बात कही है तो निश्चित रूप से उसका निवारण मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू करेंगे, क्योंकि प्रतिभा सिंह संगठन की मुखिया हैं।

 

अपनी ही सरकार से खफा हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह- कह दी बड़ी बात 

 

उनका भी मानना है कि सरकार और संगठन के बीच पूरी तरह से तालमेल होना भी चाहिए। प्रदेश में सरकार कांग्रेस की है और संगठन के माध्यम से बनी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू इसका संज्ञान लेंगे और संगठन के साथ तालमेल बनाकर कार्य किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह बात शिमला के कालीबाड़ी में मीडिया से बातचीत में कही।

जश्न की तैयारियां शुरू- धर्मशाला पुलिस मैदान में लगेगी बड़ी LED स्क्रीन

 

शिमला के कालीबाड़ी में युवा उत्सव में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। उनके रोजगार व स्वरोजगार के लिए विभाग काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक साल के कार्यकाल में आपदा का कठिन समय भी आया।

बावजूद इसके प्रदेश को आगे ले जाने का काम सरकार ने किया है। पिछली सरकार की कारगुजारियां और 80 हजार करोड़ के कर्ज का बोझ मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री ने 4500 करोड़ का आर्थिक पैकेज दिया है। गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा हैं।

राजगढ़ : जुब्बल चंदेश में शिरगुल महाराज के मंदिर में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

 

सरकार के एक साल के कार्यकाल पर विपक्ष पूरे प्रदेश पर धरने प्रदर्शन कर रहा है। उस पर विक्रमादित्य ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ओछी राजनीति कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि परिणाम कहीं और आए हैं, जयराम नाटी यहां डाल रहे हैं। यू ही नहीं उन्हें नाटी किंग कहा जाता। उन्हें अपने परिणाम देखने चाहिए।

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस

 

उन्हें एक साल पहले सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वह अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पैसे के इस्तेमाल को लेकर उन्होंने कहा कि तमाम जांच एजेंसियां उनके पास हैं, उसकी जांच करवाए। उन्हें गरिमापूर्ण तरीके से बयानबाजी करनी चाहिए। आपदा को लेकर भाजपा ने विधानसभा में सरकार का समर्थन क्यों नहीं दिया, जयराम को इसका जवाब देना चाहिए।

हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

 

शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि

कांगड़ा : 250 रुपए में खुलवाएं बेटी का खाता, 7.6 फीसदी मिलेगा ब्याज

शिमला : तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदी चार कारें, गाड़ियों की हालत देख रह जाएंगे दंग

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर साक्षात्कार, 330 को मिलेगी नौकरी 

चंबा में इन 170 पदों पर नौकरी का मौका, महिलाओं के लिए भी हैं पद

हमीरपुर, ऊना और देहरा में वन मित्र भर्ती को लेकर क्या बोले अधिकारी-पढ़ें 

हिमाचल : सोमवार को मौसम ने अचानक बदली करवट, आगे कैसे रहेंगे मिजाज-जानें 

हिमाचल वन मित्र भर्ती के लिए करें आवेदन, वेबसाइट के साथ रेंज ऑफिस में भी मिलेंगे फार्म
कांगड़ा जिला में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

नूरपुर में वन वे ट्रैफिक प्लान लागू, अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल
केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

अपनी ही सरकार से खफा हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह- कह दी बड़ी बात

संगठन को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप

शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार के एक साल का कार्यकाल 11 दिसंबर को पूरा होने जा रहा है। सरकार एक साल के जश्न की तैयारियों में जुटी है। जश्न से पहले ही हिमाचल कांग्रेस सरकार और संगठन में सियासी घमासान शुरू हो गया है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सियासी हमले के बाद कांग्रेस का अंतर युद्ध खुलकर सामने आ गया है। सीएलपी बैठक में न बुलाए जाने और एक साल के जश्न को लेकर चर्चा न करने को लेकर प्रतिभा सिंह सरकार से खफा दिखीं।

जिलुमोल मैरिएट की हौसलों की उड़ान : जन्म से नहीं दोनों हाथ, चलाएंगी कार- मिला ड्राइविंग लाइसेंस

 

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सरकार से नाराजगी जताते हुए संगठन को नजर अंदाज करने के आरोप लगाए हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि एक साल के समोराह के बारे में उनको ज्यादा जानकारी नहीं है और न ही उनको भरोसे में लिया गया है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि आखिर सरकारें भी संगठन से बनती हैं। संगठन के काम करने से ही कांग्रेस सरकार प्रदेश में बन पाई है।

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार

 

अपनी सरकार में संगठन को नजरअंदाज करना सही बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वंय संगठन से निकले हैं और वह हर बार कहते हैं कि वह एनएसयूआई और युवा कांग्रेस में रहे हैं और आज मुख्यमंत्री हैं। वह चाहती थी कि मुख्यमंत्री संगठन को मजबूती दें, इससे संगठन के कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ना था। 2024 के चुनाव में संगठन काम आएगा।

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस

 

सभी में तालमेल बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन में अगर इस तालमेल को हम बनाए रखेंगे तो इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह आएगा और चुनाव का सामना मजबूती से कर पाएंगे।

हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

 

बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के पीटरहॉफ में विधायक दल की मीटिंग बुलाई। इसमें सभी विधायकों को बुलाया गया। मगर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को इसकी जानकारी नहीं दी गई और अब एक साल के जश्न की जानकारी न देने को लेकर प्रतिभा नाराज हैं।

5 दिसंबर, 2023 का राशिफल : मिथुन राशि वालों को कारोबार में होगा लाभ, आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

 

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

मंडी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी कार, महिला सहित तीन की गई जान, दो गंभीर

चट्टान गिरने से बंद मंडी-पंडोह सड़क मार्ग बहाल, सिंगल लेन वाहनों की आवाजाही जारी 

हमीरपुर, ऊना और देहरा में वन मित्र भर्ती को लेकर क्या बोले अधिकारी-पढ़ें

हिमाचल : सोमवार को मौसम ने अचानक बदली करवट, आगे कैसे रहेंगे मिजाज-जानें 

मंडी-पंडोह सड़क मार्ग पर गिरी बड़ी चट्टान, वाहनों की आवाजाही के लिए बंद

शिमला में बड़ा हादसा : खाई में गिरी पिकअप, जम्मू कश्मीर के 4 मजदूरों की गई जान

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला पिकअप हादसा : जम्मू-कश्मीर के 6 लोगों ने तोड़ा दम, 6 गंभीर

किंगल-बसंतपुर सड़क मार्ग पर कढारघाट में हुआ हादसा

शिमला। हिमाचल के शिमला जिला में सोमवार को बड़ा हादसा पेश आया है। सुन्नी के कढारघाट में आज सुबह सड़क हादसा हुआ है जिसमें 6 लोगों की मौत हुई है जबकि 6 लोग घायल हुए हैं।

घायलों को सुन्नी अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी को IGMC शिमला रेफर किया गया है।

शिमला : तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदी चार कारें, गाड़ियों की हालत देख रह जाएंगे दंग

 

हादसा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत सुन्नी के पास किंगल-बसंतपुर सड़क मार्ग पर डुमैहर पंचायत के कढारघाट के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार सुबह पिकअप नंबर HP 63A 0231 कढ़ारघाट से सुन्नी की तरफ जा रही थी।

कढारघाट के पास चालक पिकअप से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था वहीं एक ने सुन्नी अस्पताल और दो ने IGMC में दम तोड़ा।

शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

 

मृतकों की पहचान गुलाम असन गोरसी उम्र 43 वर्ष पुत्र जल्लालुदीन गोरसी गांव कुण्डवाल्टींगुनाई डा. बारीपुरा कुण्ड तह. देवसर जिला गुलग्राम (जम्मू कश्मीर), शबीर अहमद उम्र 19 वर्ष पुत्र बशीर अहमद गांव कुण्डवाल्टींगुनाड़ डा. बारीपुरा कुण्ड तह. देवसर जिला गुलग्राम (जम्मू कश्मीर), फरीद दीदड़ उम्र 24 पुत्र गुल्ला दीदड़ गांव कुण्डवाल्टींगुनाड़ डा. बारीपुरा कुण्ड तह. देवसर जिला गुलग्राम जम्मू कश्मीर, तालीब उम्र 23 वर्ष पुत्र शफी गांव कुण्डवाल्टीगुनाड़ डा. बारीपुरा कुण्ड तह. देवसर जिला गुलग्राम जम्मू कश्मीर, गुलजार उम्र 30 वर्ष पुत्र बशीर दिदड़ गाव ब्लटेंगुनाड़ डा0 कायलू तह. व जिला कुलगाम जम्मू कश्मीर और मुस्ताक उम्र 30 वर्ष पुत्र गुलाम गांव ब्लटैगुनाड़ डा0 कायलू तहरी व जिला कुलगाम (जम्मू कश्मीर) के रूप में हुई है।

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर साक्षात्कार, 330 को मिलेगी नौकरी 

 

हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, घायलों में रणजीत कंवर पुत्र प्रताप सिंह गांव शेठवी डा0 बसन्तपुर तहरी सुची जिला शिमला व उम्र 21 साल (चालक), असलम उम्र 18 वर्ष चैंची पुत्र स्माईल गांव व डा०, तह० बेरीनाग जिला अनन्तनाग जम्मू कश्मीर, तालीब हुसैन उम्र 21 वर्ष पुत्र अब्दुल गनी दिदड़ गांव ब्लटेंगुनाड डा० तह) व जिला कुलगाम जम्मू कश्मीर, आकाश कुमार उम्र 16 वर्ष पुत्र ज्वाला सिंह गांव काल गन्दरसु डा० व तहरी विकासनगर जिला देहरादून उतराखण्ड, अजय ठाकुर उम्र 26 वर्ष पुत्र तिलक राज गांब देवी डा0 कांगू तहरी सुन्दरनगर जिला मण्डी और मन्जूर उम्र 17 वर्ष अहमद पुत्र बशीर अहमद गांव ब्लटेगुनाह डा० काचंलू नहरी व जिला कुलगाम जम्मू कश्मीर शामिल हैं।

घायलों का इलाज IGMC शिमला में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

चंबा में इन 170 पदों पर नौकरी का मौका, महिलाओं के लिए भी हैं पद

 

एएसपी हेड क्वार्टर शिमला सुनील नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पिकअप में कश्मीरी मजदूर सवार थे। स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी और ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सुन्नी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

हमीरपुर, ऊना और देहरा में वन मित्र भर्ती को लेकर क्या बोले अधिकारी-पढ़ें 

हिमाचल : सोमवार को मौसम ने अचानक बदली करवट, आगे कैसे रहेंगे मिजाज-जानें 

 

फतेहपुर युवती मामला : ड्यूटी जाते मास्क पहने दो युवकों ने रोका, स्कार्फ से पैर बांध पिलाया जहर-मामला दर्ज

 

नूरपुर में वन वे ट्रैफिक प्लान लागू, अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल

कांगड़ा जिला में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा : इमोशन से खेल रहे मेकर्स, फूटा दर्शकों का गुस्सा

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट
हिमाचल : कॉलेजों में सीधी भर्ती से भरे जाएंगे प्रिंसिपल के 25 पद, साक्षात्कार 18 दिसंबर से

हिमाचल : बीएड कॉलेजों में भरी जाएंगी खाली सीटें, 4 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन
Categories
Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : सोमवार को मौसम ने अचानक बदली करवट, आगे कैसे रहेंगे मिजाज-जानें

मंगलवार से साफ रहने का है अनुमान

शिमला। हिमाचल में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदली है। सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की सोमवार की अपडेट के अनुसार प्रदेश में आज यानी सोमवार को मौसम खराब बना रहेगा। एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। साथ ही एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

नूरपुर में वन वे ट्रैफिक प्लान लागू, अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई

 

अपडेट के अनुसार कल यानी मंगलवार से मौसम फिर साफ होने का अनुमान है। 10 दिसंबर तक हिमाचल में मौसम शुष्क बना रहेगा।

शिमला में बड़ा हादसा : खाई में गिरी पिकअप, जम्मू कश्मीर के 4 मजदूरों की गई जान

 

पिछले 24 घंटे में हिमाचल के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। बिलासपुर, काहू, बग्गी व कुफरी आदि में 2-2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। हिमाचल में औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य हैं। सोमवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग का -5.6 और रविवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान पांवटा साहिब का 26.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

फतेहपुर युवती मामला : ड्यूटी जाते मास्क पहने दो युवकों ने रोका, स्कार्फ से पैर बांध पिलाया जहर-मामला दर्ज

 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल

कांगड़ा जिला में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा : इमोशन से खेल रहे मेकर्स, फूटा दर्शकों का गुस्सा

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 

हिमाचल : कॉलेजों में सीधी भर्ती से भरे जाएंगे प्रिंसिपल के 25 पद, साक्षात्कार 18 दिसंबर से

हिमाचल : बीएड कॉलेजों में भरी जाएंगी खाली सीटें, 4 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

Job Alert सिरमौर : युवाओं को रोजगार का मौका, 34 पदों पर होगी भर्ती
HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट
Categories
Shimla State News

शिमला में बड़ा हादसा : खाई में गिरी पिकअप, जम्मू-कश्मीर के 6 मजदूरों की गई जान

हिमाचल-उत्तराखंड व जम्मू-कश्मीर के 6 लोग घायल

शिमला। हिमाचल के शिमला जिला में सोमवार को बड़ा हादसा पेश आया है। सुन्नी के कढारघाट में आज सुबह सड़क हादसा हुआ है जिसमें 6 लोगों की मौत हुई है जबकि 6 लोग घायल हुए हैं।

घायलों को सुन्नी अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी को IGMC शिमला रेफर किया गया है।

शिमला : तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदी चार कारें, गाड़ियों की हालत देख रह जाएंगे दंग

 

हादसा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत सुन्नी के पास किंगल-बसंतपुर सड़क मार्ग पर डुमैहर पंचायत के कढारघाट के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार सुबह पिकअप नंबर HP 63A 0231 कढ़ारघाट से सुन्नी की तरफ जा रही थी।

कढारघाट के पास चालक पिकअप से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था वहीं एक ने सुन्नी अस्पताल और दो ने IGMC में दम तोड़ा।

शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

 

मृतकों की पहचान गुलाम असन गोरसी उम्र 43 वर्ष पुत्र जल्लालुदीन गोरसी गांव कुण्डवाल्टींगुनाई डा. बारीपुरा कुण्ड तह. देवसर जिला गुलग्राम (जम्मू कश्मीर), शबीर अहमद उम्र 19 वर्ष पुत्र बशीर अहमद गांव कुण्डवाल्टींगुनाड़ डा. बारीपुरा कुण्ड तह. देवसर जिला गुलग्राम (जम्मू कश्मीर), फरीद दीदड़ उम्र 24 पुत्र गुल्ला दीदड़ गांव कुण्डवाल्टींगुनाड़ डा. बारीपुरा कुण्ड तह. देवसर जिला गुलग्राम जम्मू कश्मीर, तालीब उम्र 23 वर्ष पुत्र शफी गांव कुण्डवाल्टीगुनाड़ डा. बारीपुरा कुण्ड तह. देवसर जिला गुलग्राम जम्मू कश्मीर, गुलजार उम्र 30 वर्ष पुत्र बशीर दिदड़ गाव ब्लटेंगुनाड़ डा0 कायलू तह. व जिला कुलगाम जम्मू कश्मीर और मुस्ताक उम्र 30 वर्ष पुत्र गुलाम गांव ब्लटैगुनाड़ डा0 कायलू तहरी व जिला कुलगाम (जम्मू कश्मीर) के रूप में हुई है।

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर साक्षात्कार, 330 को मिलेगी नौकरी 

 

हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, घायलों में रणजीत कंवर पुत्र प्रताप सिंह गांव शेठवी डा0 बसन्तपुर तहरी सुची जिला शिमला व उम्र 21 साल (चालक), असलम उम्र 18 वर्ष चैंची पुत्र स्माईल गांव व डा०, तह० बेरीनाग जिला अनन्तनाग जम्मू कश्मीर, तालीब हुसैन उम्र 21 वर्ष पुत्र अब्दुल गनी दिदड़ गांव ब्लटेंगुनाड डा० तह) व जिला कुलगाम जम्मू कश्मीर, आकाश कुमार उम्र 16 वर्ष पुत्र ज्वाला सिंह गांव काल गन्दरसु डा० व तहरी विकासनगर जिला देहरादून उतराखण्ड, अजय ठाकुर उम्र 26 वर्ष पुत्र तिलक राज गांब देवी डा0 कांगू तहरी सुन्दरनगर जिला मण्डी और मन्जूर उम्र 17 वर्ष अहमद पुत्र बशीर अहमद गांव ब्लटेगुनाह डा० काचंलू नहरी व जिला कुलगाम जम्मू कश्मीर शामिल हैं।

घायलों का इलाज IGMC शिमला में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

चंबा में इन 170 पदों पर नौकरी का मौका, महिलाओं के लिए भी हैं पद

 

एएसपी हेड क्वार्टर शिमला सुनील नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पिकअप में कश्मीरी मजदूर सवार थे। स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी और ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सुन्नी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

हिमाचल : सोमवार को मौसम ने अचानक बदली करवट, आगे कैसे रहेंगे मिजाज-जानें 

फतेहपुर युवती मामला : ड्यूटी जाते मास्क पहने दो युवकों ने रोका, स्कार्फ से पैर बांध पिलाया जहर-मामला दर्ज

 

 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल

कांगड़ा जिला में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा : इमोशन से खेल रहे मेकर्स, फूटा दर्शकों का गुस्सा

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 

हिमाचल : कॉलेजों में सीधी भर्ती से भरे जाएंगे प्रिंसिपल के 25 पद, साक्षात्कार 18 दिसंबर से

हिमाचल : बीएड कॉलेजों में भरी जाएंगी खाली सीटें, 4 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

Job Alert सिरमौर : युवाओं को रोजगार का मौका, 34 पदों पर होगी भर्ती
HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला : तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदी चार कारें, गाड़ियों की हालत देख रह जाएंगे दंग

विकासनगर में सोमवार सुबह हुआ हादसा

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला के विकासनगर में एक ट्रक बेकाबू हो गया। तेज रफ्तार ट्र्क ने सड़क किनारे खड़ी चार गाड़ियों को बुरी तरह से रौंद दिया। ट्रक की चपेट में आने से चारों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं।

शिमला पिकअप हादसा : जम्मू-कश्मीर के 6 लोगों ने तोड़ा दम, 6 गंभीर

 

हादसा सोमवार सुबह का है। हादसा कितना भयानक था, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुछ कारें फिल्मी सीन की तरह उछल कर एक दूसरे पर चढ़ गईं।

गनीमत यह रही कि कारों में कोई सवार नहीं था। हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। कारों की हालत देखकर लोग भी हैरान रह गए। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।

हिमाचल : सोमवार को मौसम ने अचानक बदली करवट, आगे कैसे रहेंगे मिजाज-जानें 

 

शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

 

फतेहपुर युवती मामला : ड्यूटी जाते मास्क पहने दो युवकों ने रोका, स्कार्फ से पैर बांध पिलाया जहर-मामला दर्ज

 

कांगड़ा जिला में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा : इमोशन से खेल रहे मेकर्स, फूटा दर्शकों का गुस्सा

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 

हिमाचल : कॉलेजों में सीधी भर्ती से भरे जाएंगे प्रिंसिपल के 25 पद, साक्षात्कार 18 दिसंबर से

हिमाचल : बीएड कॉलेजों में भरी जाएंगी खाली सीटें, 4 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

Job Alert सिरमौर : युवाओं को रोजगार का मौका, 34 पदों पर होगी भर्ती
HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

भाजपा ने शिमला में मनाया तीन राज्यों में प्रचंड जीत का जश्न, बांटे लड्डू-फोड़े पटाखे

जयराम बोले – हिमाचल से शुरू हुई झूठ की गारंटियों पर लगा विराम

शिमला। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में प्रचंड जीत के बाद शिमला में भाजपा ने लड्डू बांटकर और पटाखे फोड़ कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जिन झूठी गारंटियों का दौर हिमाचल प्रदेश से शुरू हुआ था उनकी आज हवा निकल गई है। कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में गारंटियों को पूरा करने का झूठा प्रचार इस चुनाव में कर रही थी।

तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार : प्रतिभा सिंह बोलीं-पार्टी को सुधार व पुनर्विचार की जरूरत

 

उन्होंने कहा कि वह लोकतंत्र का सम्मान करते हैं लेकिन इशारों में यह भी कह दिया कि हिमाचल में अब कांग्रेस सरकार की भी कोई गारंटी नहीं है कांग्रेस नेता सरकार से नाराज चल रहे हैं और आज के बाद ये नाराजगी और बढ़ने वाली है। छत्तीसगढ़ व राजस्थान में कांग्रेस सरकार के घोटाले किसी से छिपे नहीं है।

गारंटियों के नाम पर लोगों को गुमराह किया गया जिसके बाद लोगों ने मोदी सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है। जयराम ठाकुर ने कहा है कि इस जीत का फायदा 2024 के लोकसभा चुनाव में मिलेगा और जनता पहले से ज्यादा सीट जीतवाकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी।

फतेहपुर युवती मामला : ड्यूटी जाते मास्क पहने दो युवकों ने रोका, स्कार्फ से पैर बांध पिलाया जहर-मामला दर्ज

 

भाजपा की जीत पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व से जहां विश्व भर में भारत को पहचान मिली है वहीं देश में भी तेजी से विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आज जनता ने यह साबित किया है कि उन्हें देश में हो रहे विकास पर विश्वास है और देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ चलना चाहती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा से जीत तय है।

सुंदरनगर : बीमार पति की चिंता, खेती लायक जमीन नहीं, सुनीता ने छत पर उगा दी पनीरी

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी थी कि हिमाचल प्रदेश में फेल हुई सरकार की गारंटियों की जानकारी चुनावी राज्यों की जनता तक पहुंचाई जाए।

उन्होंने यह काम बखूबी निभाया। उन्होंने जनता को बताया कि हिमाचल में कांग्रेस की गारंटियां फेल साबित हुई हैं। पूरे देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही विश्वास है और मोदी के नाम पर ही भाजपा को जीत मिली है।

वहीं, जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के एक साल के कार्यकाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सिर्फ व्यवस्था परिवर्तन और नया दौर के पोस्टर लगे नजर आते हैं। वास्तव में ग्राउंड जीरो पर कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह फेल है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को जवाब देगी और एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी चारों सीट पर जीत हासिल करेगी।

कांगड़ा जिला में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा : इमोशन से खेल रहे मेकर्स, फूटा दर्शकों का गुस्सा

 

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 

हिमाचल : कॉलेजों में सीधी भर्ती से भरे जाएंगे प्रिंसिपल के 25 पद, साक्षात्कार 18 दिसंबर से

हिमाचल : बीएड कॉलेजों में भरी जाएंगी खाली सीटें, 4 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

Job Alert सिरमौर : युवाओं को रोजगार का मौका, 34 पदों पर होगी भर्ती
HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट

Video : डीजीपी को रिटायरमेंट पर दी गई अनोखी विदाई, हर तरफ हो रही चर्चा
भारत में सिम कार्ड को लेकर बड़ा बदलाव, आज से लागू होंगे नए नियम

हिमाचल वन मित्र भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, वेबसाइट के साथ रेंज ऑफिस में भी मिलेंगे फार्म

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 

हिमाचल : वेबसाइट बनाकर सरकारी नौकरी और GPF के नाम पर ऐंठता था पैसे-धरा