Categories
Top News Himachal Latest Crime Hamirpur State News

कुल्लू : शराब के नशे में हुआ झगड़ा, पत्थर के वार से नाबालिग मजदूर की ले ली जान

आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस

कुल्लू। शराब के नशे में आपा खो चुके हमीरपुर के युवक ने बिहार निवासी किशोर की हत्या कर दी। दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोपी ने किशोर के सिर पर पत्थर से वार कर दिया और उसकी मौके पर मौत हो गई। मामला कुल्लू जिले के निरमंड पुलिस थाना के अंतर्गत पोखुधार क्षेत्र का है।

हिमाचल में ड्रग्स इंस्पेक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन

 

मृतक की पहचान 17 वर्षीय प्रसन्नजीत शाह पुत्र अनिल शाह निवासी गांव भेलागां, तहसील बलिया जिला कटिहार बिहार के रूप में हुई है। आरोपी विकास शर्मा (28) पुत्र राज कुमार गांव चकमोह तहसील बड़सर जिला हमीरपुर का रहने वाला है।

HPPSC : एरिया मैनेजर भर्ती को लेकर अपडेट- पढ़ें खबर

 

बता दें कि आरोपी ने कुल्लू जिला के निरमंड क्षेत्र के पोखुधार में पानी के टैंक के निर्माण कार्य का ठेका लिया था। बिहार निवासी प्रसन्नजीत उसके पास मजदूरी का काम करता था।

बुधवार देर शाम शराब के नशे में किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़ा बढ़ गया और आरोपी ने प्रसन्नजीत के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की सूचना पुलिस थाना निरमंड में दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। (कुल्लू)

 

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें
मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में अपाहिज बेजुबानों पर बरपा कहर-चली JCB

हिमाचल में जेल वार्डर के 91 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां करें आवेदन
SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद

हिमाचल : बदलने वाले हैं मौसम के मिजाज, 26 नवंबर से बारिश-बर्फबारी के आसार

HPPSC : एरिया मैनेजर भर्ती को लेकर अपडेट- पढ़ें खबर
मंडी : अखबार में लपेटकर नहीं बेच सकते तले खाद्य पदार्थ, हो सकती है कार्रवाई

हमीरपुर : लैब तकनीशियन की बैचवाइज भर्ती के लिए पंजीकरण जरूरी- करें ऐसा 

चंबा : क्लर्क, कुक, वेटर, कैप्टन किचन असिस्टेंट और अकाउंटेंट के पदों पर होगी भर्ती

जम्मू-कश्मीर : राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़, दो कैप्टन समेत चार जवान शहीद

HPbose ने टेट के चार विषयों के एडमिट कार्ड किए जारी- वेबसाइट से करें डाउनलोड

मंडी : सुरक्षा सुपरवाइजर तथा जवान के पदों पर भर्ती, 19000 तक सैलरी

पालमपुर कारोबारी मामला : ASP रैंक का अधिकारी करेगा मामले की जांच

हमीरपुर में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये पद-इस दिन साक्षात्कार 
हिमाचल में माइनिंग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती 

Jobs Alert : AIIMS में 3 हजार पदों पर होगी भर्ती, बिलासपुर में भरे जाएंगे 67 पद
AIIMS बिलासपुर में निकली भर्ती : भरे जाएंगे विभिन्न 55 पद, पढ़ें डिटेल

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, भोरंज और नादौन में होंगे इंटरव्यू
हिमाचल : सिक्योरिटी गार्ड, ऑपरेटर सहित इन 421 पदों पर नौकरी का मौका-जानें डिटेल

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
हिमाचल : ऑफिस मैनेजर, क्लर्क व ग्राफिक डिजाइनर के पदों पर होगी भर्ती

HRTC ने शिमला-दिल्ली वोल्वो बस रूट में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें डिटेल
HRTC ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को दी बड़ी राहत, अब होगा ऐसा-पढ़ें खबर 
हिमाचल कैबिनेट : जल शक्ति विभाग में 4500 पदों पर भर्ती की मंजूरी
हिमाचल : पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 6 साल जरूरी- मिली मंजूरी
SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Dharam/Vastu

छठ पर्व : रविवार को होगा संध्या अर्घ्य, छठी मैया को चढ़ाया जाएगा खास प्रसाद

जानिए छठ पर्व के पीछे की कहानी

छठ पर्व शुरू हो चुका है। कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि को छठ पूजा का विशेष विधान होता है। इस पूजा का मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश से आरंभ हुआ है, जो अब देश-विदेश तक फैल चुका है।

चार दिन का छठ पर्व सबसे कठिन व्रत होता है। इसलिए इसे छठ महापर्व कहा जाता है। इस पर्व के दो दिन निकल चुके हैं और अब रविवार को तीसरा दिन है।

हिमाचल कैबिनेट : जल शक्ति विभाग में 4500 पदों पर भर्ती की मंजूरी

इस पर्व का तीसरा दिन संध्या अर्घ्य के लिए होता है, जिसमें व्रत करने वाली महिलाएं पानी के अंदर जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं। चार दिन तक चलने वाला यह व्रत जिसका रविवार को तीसरा और विशेष दिन है। इस दिन शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

महिलाएं दूध और पानी से सूर्य भगवान को अर्घ्य देती हैं। इस दिन जैसे ही सूर्यास्त होता है परिवार के सभी लोग किसी पवित्र नदी, तालाब या घाट पर एकत्रित होकर एक साथ सूर्यदेव को अर्घ्य देते हैं। आपको बताते हैं छठ पर्व के तीसरे दिन के बारे में विस्तार से …

हिमाचल : पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 6 साल जरूरी- मिली मंजूरी

तीसरे दिन कार्तिक शुक्ल षष्ठी को दिन में छठ प्रसाद बनाया जाता है। इस दिन प्रसाद के रूप में ठेकुआ, जिसे कुछ क्षेत्रों में टिकरी भी कहते हैं बनाया जाता है।

इसके अलावा चावल के लड्डू बनाए जाते हैं जिसे लडुआ भी कहा जाता है। इसके अलावा चढ़ावे के रूप में लाया गया सांचा और फल भी छठ प्रसाद के रूप में शामिल होता है।

संध्या के समय पूरी तैयारी के साथ बांस की टोकरी में अर्घ्य का सूप सजाया जाता है और व्रत करने वाले के साथ परिवार और पड़ोसी सूर्य देव को अर्घ्य देने अपने-अपने नगर या गांव के नदी या तालाब के किनारे इकट्ठे होकर सामूहिक रूप से अर्घ्य दान संपन्न करते हैं।

सूर्य को दूध और अर्घ्य का जल दिया जाता है। इसके बाद छठ मैया की भरे सूप से पूजा की जाती है और सारी रात छठी माता के गीत गाए जाते हैं।

हिमाचल : सिक्योरिटी गार्ड, ऑपरेटर सहित इन 421 पदों पर नौकरी का मौका-जानें डिटेल
जानिए इस दिन का महत्व

भारत में सूर्य देव को प्रत्यक्ष ईश्वर मानकर उनकी पूजा-उपासना करने की परंपरा ऋग्वैदिक काल से चली आ रही है। सूर्य देव और उनकी उपासना की चर्चा विष्णु पुराण, भागवत पुराण, ब्रह्मवैवर्त पुराण में विस्तार से की गई है।

रामायण में माता सीता के भी छठ पूजा किए जाने का वर्णन मिलता है। वहीं, महाभारत में भी इससे जुड़ी कई कथाएं आती हैं। मध्यकाल तक आते आते छठ पूजा बेहद प्रतिष्ठित पर्व के रूप में मनाया जाने लगा जो कि आज देश-विदेश तक में मनाया जा रहा है।

कौन हैं छठी मैया

पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान ब्रह्मा की मानस पुत्री और सूर्य देव की बहन हैं षष्ठी मैय्या। इस व्रत में षष्ठी मैया का पूजन किया जाता है इसलिए इसे छठ व्रत के नाम से भी जाना जाता है।

पुराणों के अनुसार, ब्रह्मा जी ने सृष्‍ट‍ि रचने के लिए स्वयं को दो भागों में बांट दिया, जिसमें दाहिने भाग में पुरुष और बाएं भाग में प्रकृति का रूप सामने आया।

सृष्‍ट‍ि की अधिष्ठात्री प्रकृति देवी के एक अंश को देवसेना के नाम से भी जाना जाता है। प्रकृति का छठा अंश होने के कारण इन देवी मां का एक प्रचलित नाम षष्‍ठी है, जिसे छठी मैया के नाम से जानते हैं।

कांगड़ा : चढ़ाई पर अचानक बैक हुआ ट्रक, पीछे थी गहरी खाई, 25 श्रद्धालु थे सवार
छठ पर्व के पीछे की कहानी

पुराणों के मुताबिक राजा प्रियंवद की काफी समय से कोई संतान नहीं थी। तब महर्षि कश्यप ने पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ कराकर प्रियंवद की पत्नी मालिनी को यज्ञ आहुति के लिए बनी खीर को खाने को कहा। इससे उन्हें पुत्र हुआ, लेकिन वह मृत पैदा हुआ।

प्रियंवद पुत्र को लेकर श्मशान गए और पुत्र वियोग में प्राण त्यागने लगे। उसी वक्त भगवान की मानस पुत्री देवसेना प्रकट हुईं और उन्होंने कहा, ‘सृष्टि की मूल प्रवृत्ति के छठे अंश से उत्पन्न होने के कारण मैं षष्ठी कहलाती हूं। राजन तुम मेरी पूजा करो और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करो।’

राजा ने पुत्र इच्छा से देवी षष्ठी का व्रत किया और उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। यह पूजा कार्तिक शुक्ल षष्ठी को हुई थी तब से छठ को त्‍योहार के रूप में मनाने और व्रत करने की परंपरा चल पड़ी।

कुल्लू में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 12वीं पास ले सकेंगे भाग 
राम-सीता ने भी किया था छठ का व्रत

भगवान राम और माता सीता ने भी छठ का व्रत किया था। लंका पर विजय पाने के बाद रामराज्य की स्थापना के दिन कार्तिक शुक्ल षष्ठी को भगवान राम और माता सीता ने उपवास किया और सूर्यदेव की पूजा की। सप्तमी को सूर्योदय के वक्त फिर से अनुष्ठान कर सूर्यदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया था। यही परंपरा अब तक चली आ रही है।

प्राचीन काल से यह भी मान्‍यता चली आ रही है कि महाभारत काल में सूर्य पुत्र कर्ण ने भी छठ पूजा की थी। कर्ण भगवान सूर्य के परम भक्त थे। वह प्रतिदिन घंटों कमर तक पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देते थे। सूर्य की कृपा से ही वह महान योद्धा बने। आज भी छठ में अर्घ्य दान की यही परंपरा प्रचलित है।

पौराणिक कथाओं में ये भी बताया गया है कि छठ का व्रत करने के प्रताप से ही पांडवों को उनका खोया हुआ राजपाट फिर से प्राप्त हो सका। जब पांडव अपना सारा राजपाट जुए में हार गए तब द्रौपदी ने छठ व्रत रखा।

उनकी मनोकामनाएं पूरी हुईं और पांडवों को राजपाट वापस मिल गया। लोक परंपरा के अनुसार, सूर्य देव और छठी मईया का संबंध भाई-बहन का है। इसलिए छठ के मौके पर सूर्य की आराधना फलदायी मानी गई है।

हिमाचल : पटवारी और कानूनगो को स्टेट कैडर में शामिल करने के आदेश वापस

हिमाचल : असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के इन पदों पर भर्ती शुरू

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 

हिमाचल में जेल वार्डर के भरे जाएंगे 91 पद, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन

Breaking : हिमाचल में जिला भाषा अधिकारी स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट आउट
कैबिनेट बैठक से पहले कृषि मंत्री चंद्र कुमार का मजाकिया अंदाज ….

हिमाचल के परविंदर फांकर की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति

हिमाचल : शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार स्थगित, जानें कारण

हिमाचल : स्कूलों में छात्रों के लिए 220 टीचिंग डे होंगे अनिवार्य, तैयार होगा कैलेंडर

UGC NET 2023 : एग्जामिनेशन शेड्यूल जारी, 6 दिसंबर से शु्रू होगी परीक्षा 

हिमाचल में PGT के 585 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

हमीरपुर : सेना भर्ती कार्यालय में रखा जाएगा मल्टी टास्क वर्कर, करें अप्लाई

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र के लोगों को राहत, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
हिमाचल में बड़ी कार्रवाई : 35 जुआरी 18 लाख नकदी के साथ पकड़े, केस दर्ज
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR ENTERTAINMENT Kullu

Video : मनाली में बिहार का युवक बेच रहा था स्ट्रॉबेरी, सोनू सूद ने सारी खरीद ली

बॉलीवुड एक्टर का वीडियो हो रहा है वायरल

मनाली। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का हिमाचल के मनाली में स्ट्रॉबेरी बेचकर आजीविका चलाने बिहार के एक युवक के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। सोनू सूद युवक के पास जाकर उसका नाम और पता पूछते हैं। युवक अपना नाम सूरज कुमार निवासी गया बिहार और उम्र 18 साल बताता है। युवक से कहते हैं कि क्या बोलने चाहता है, बिहार वालों को सबको कि ‘एक बिहारी सब पर भारी’।

हिमाचल : भाजपा ने शराब ठेकों के मुद्दे पर घेरी सुक्खू सरकार, मांगी जांच

 

घर से 18 साल का बच्चा इतनी दूर आ गया और यहां आकर स्ट्रॉबेरी बेच रहा है, यह मजाक थोड़ी है। हम 18 साल के थे तो हमें कुछ नहीं आता था। कमा कर पैसे घर भेजता है। कितने भेजता है। इसका युवक नहीं में जवाब देता है, कहता है कि अभी नहीं भेज पाता हूं।

हिमाचल में कर्मचारियों की ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर बड़ा फैसला-पढ़ें खबर

 

फिर सोनू सूद ने युवक से स्ट्रॉबेरी के एक डिब्बे का रेट पूछा। युवक ने 150 रुपए का एक डिब्बा बताया। सोनू सूद ने सारे डिब्बे खरीद लिए। युवक सोनू सूद को बताता है कि वह करीब 7 माह पहले ही हिमाचल आया है। ममी, पापा , भाई और बहन बिहार में हैं। सोनू सूद युवक से पूछते हैं कि ममी, पापा की याद नहीं आती। युवक हंस कर जवाब देता है कि नहीं आती है। सोनू सूद युवक को कहते हैं कि याद नहीं आती, बापू मारेगा गया से, चप्पल घूमाकर मारेगा। ममी और पापा को याद किया कर। अंत में सोनू सूद युवक को All The Best बोलते हैं।

हिमाचल में इन आउटसोर्स कर्मियों का बढ़ेगा मानदेय , 10 से 20 हजार होगा

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों शूटिंग के लिए मनाली में हैं। वह मनाली और लाहौल की हसीन वादियों में शूटिंग कर रहे हैं।अभिनेत्री रिया चक्रवती भी आई हैं। मनाली में व्यायाम करते व ट्रैक्टर चलाते भी उनका वीडियो वायरल हो चुका है।

शिमला में दो दिन में नदी में डूबे दो युवक, रेस्क्यू रेंजर्स की तैनाती का फैसला

 

 

चंबा : सलूणी क्षेत्र में पढ़ाई के लिए जोखिम में जान, वायरल हो रहा वीडियो

 

हिमाचल : बरसात ने अब तक ली 9 की जान, 104 करोड़ का नुकसान

चंबा : सर्च ऑपरेशन में मिले दो शव, खड़ामुख में कार सहित लापता युवक का न लगा सुराग

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ