Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव संपन्न, देव माधो राय की जलेब में पहुंचे 200 देवी-देवता

ewn24news choice of himachal 26 Feb,2023 2:47 am






    बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने समापन समारोह में की शिरकत




    मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में चल रहा अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव आज संपन्न हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। उन्होंने देव माधोराय मंदिर में पूजा-अर्चना कर पड्डल मैदान तक निकाली गई देव माधो राय की भव्य शोभा यात्रा (जलेब) में भी भाग लिया। उन्होंने इससे पहले बाबा भूतनाथ मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।
    MIS के तहत बागवानों का 83 करोड़ बकाया, बागवानी मंत्री बोले-केंद्र देगा तभी होगा भुगतान

    महोत्सव के अन्तिम दिन शहर के चैहटा बाजार में चैहटा की जातर का आयोजन भी किया गया। जिसमें 200 से अधिक देवी-देवताओं ने भाग लिया। लोगों ने भारी संख्या में चैहटा की जातर में पहुंच कर देवी देवताओं के दर्शन कर उनका आशीर्वाद हासिल किया। मंडी जनपद के अराध्य देव देव कमरूनाग सेरी मंच पर लोगों को दर्शन देने के लिए विराजमान रहे। अपने अराध्य देव कमरूनाग के दर्शनों के लिए सेरी मंच पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ लगी रही।मेला समिति की ओर से उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने देवी-देवताओं को नजराना भेंट किया।
    सुंदरनगर : चालक का बिगड़ा बैलेंस, ढांक से गिरी कार, एक की मौत-एक घायल 

    इस अवसर पर पड्डल मैदान में जनसमूह को संबोधित करते हुए राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मंडी शिवरात्रि ने पूरे विश्व में अध्यात्मिक प्रेरणा पुंज के रूप में अलग पहचान कायम की है। उच्च परंपराओं को संजोये शिवरात्रि महोत्सव समृद्वि, भाईचारा एवं प्रेमभाव को भी दर्शाता है। शैव, वैष्णव व लोक आस्था के साथ लोक संस्कृति का यह अनूठा समागम सभी के लिए एक बेजोड़ अनुभव है।







    मंडी शहर हिमाचल प्रदेश के प्राचीनतम शहरों में से एक है जो विशेष तौर पर ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से अपनी अलग पहचान रखता है। यहां स्थित प्राचीन एवं वैभवशाली मंदिर मंडी शहर को विशेष आकर्षण प्रदान करते हैं और इनके कारण ही मंडी को छोटी काशी के नाम से जाना जाता है। मंडी शिवरात्रि महोत्सव देव समाज का उत्सव है तथा इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि सरकार की ओर से पहली मंडी शिवरात्रि महोत्सव में देव समाज पर एक करोड़ से ज्यादा की राशि दी गई है। हम सबका यह दायित्व है कि हम अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सजग रहें और इन्हें संरक्षण प्रदान करें ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपने समृद्व अतीत पर गौरव अनुभव कर सकें।

    उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार लोगों को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं और हमें इनमें सक्रियता से भाग लेना चाहिए और निस्वार्थ भाव से पीड़ित मानवता की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज से बुराइयों का उन्मूलन प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेवारी है। उन्होंने युवाओं से समृद्ध संस्कृति का सम्मान करने तथा इसे आगे बढ़ाने की अपील की।

    इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वालों को भी पुरस्कार प्रदान किए। उपायुक्त एवं मेला समिति के अध्यक्ष अरिंदम चैधरी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक चंद्रशेखर, अनिल शर्मा, जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, नगर निगम के उप महापौर विरेन्द्र भट्ट, पार्षद राजेन्द्र मोहन, जस्टिस धर्म चंद चैधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे ।






    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
















Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather