Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

तीन दिन में दो बड़े हादसों से दहला मंडी : 9 ने गंवाई जान, 13 हुए जख्मी

मंडी। तीन दिन में हिमाचल के मंडी जिला में दो बड़े हादसे सामने आए हैं। इन हादसों में 9 लोगों की मौत हुई है। साथ ही 13 घायल हुए हैं। मृतकों में 7 महिलाएं शामिल हैं।

पहला हादसा बुधवार को करवा चौथ के दिन हुआ था। उस हादसे को लोग अभी भूले नहीं थे कि शुक्रवार को एक और दिल दहला देने वाला हादसा हो गया।

मंडी : कार्यक्रम में जा रहे थे, खाई में गिरी टाटा सूमो, पांच की गई जान

शुक्रवार को करसोग पुलिस स्टेशन के तहत करसोग शिमला सड़क मार्ग पर अलसिंडी के पास एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार महिलाओं और चालक की मौत हो गई।

महिलाएं किसी महिला मंडल की सदस्य बताई जा रही हैं। साथ ही 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हादसा करसोग पुलिस स्टेशन के तहत करसोग शिमला सड़क मार्ग पर अलसिंडी के पास हुआ है।

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

बता दें कि निकटवर्ती क्षेत्र जस्सल, खोलटू, बंदली, शकरिंडी की कुछ महिलाएं टाटा सूमो में सवार होकर अलसिंडी पास ही किसी शिविर में भाग लेने जा रही थीं। ये महिलाएं महिला की मंडल की सदस्य थीं।

उत्तक मोड (अलसिंडी) के पास चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और टाटा सूमो सड़क से लुढ़ककर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार महिलाओं और चालक की मौत हो गई। साथ ही 6 महिलाओं को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।

हिमाचल में नवंबर माह कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज, जानें डिटेल में 

मामले की सूचना मिलने के बाद करसोग पुलिस स्टेशन के एसएचओ मोहन जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर जांच में जुट गए हैं।

मृतकों में हरिकृष्ण पुत्र दूनी चंद निवासी जस्सल, सुरक्षा देवी पत्नी हरिकृष्ण निवासी जस्सल, लता देवी पत्नी अश्वनी निवासी खोलटू, कौरा देवी पत्नी महेंद्र निवासी बंदली, कलू देवी पत्नी युवराज निवासी शकरिंडी शामिल हैं।

नादौन में एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज, 24 टीमें ले रही भाग

वहीं, कमलेश पत्नी खेम सिंह निवासी जस्सल, रीमा देवी पत्नी गोपाल निवासी शकरिंडी, मनारमा देवी पत्नी मोती लाल शकरिंडी, कृष्णा देवी पत्नी हरीश निवासी खोलटू घायल हुए हैं। दो अन्य घायलों का नाम-पता मालूम किया जा रहा है।

इससे पहले एक नवंबर बुधवार को करवा चौथ के दिन मंडी जिला में बड़ा हादसा हुआ था। हादसे में तीन महिलाओं और एक व्यक्ति ने दम तोड़ा था। साथ ही सात लोग घायल हुए थे।

हादसा मंडी जिला के कोटली के धन्यारा में हुआ था। धन्यारा में एक ट्रैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क गया। लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे और वहां से लौट रहे थे।

कांगड़ा के नगरोटा बगवां में व्यक्ति ने अपने भाई और भाभी को मारी गोली

 

हिमाचल में इन स्कूलों की तीसरी, 5वीं और 8वीं कक्षा की डेटशीट जारी

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : लेक्चरर भाई के सिर तो भाभी के गले में लगी गोली

 

हिमाचल : शराब ठेकेदारों का बड़ा ऐलान, विभाग को सौंपेंगे ठेकों की चाबियां

कांगड़ा : कड़ी मशक्कत के बाद निकाला पोलैंड के पायलट आंद्रेज विक्टर का शव 

JEE Main-2024 के लिए करें आवेदन, दो सत्र में आयोजित की जाएगी परीक्षा

रामपुर अग्निवीर भर्ती रैली- रंगीन व हाई रिजॉल्यूशन में प्रिंट होना चाहिए प्रवेश पत्र

कांगड़ा जिला में टीजीटी पदों की बैचवाइज भर्ती की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी- जानें डिटेल

मंडी और ऊना जिला में यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी वर्कर के भरे जाएंगे 29 पद 

कांगड़ा जिला में इन सामान्य और ई -बस रूट के लिए मिलेंगे परमिट-जानें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *