Categories
Top News Dharam/Vastu

8 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

मेष – आज आपको कई फैसले एक साथ लेने पड़ेंगे। इस राशि वाले दिल की बजाए दिमाग से काम लेना फायदेमंद रहेगा। प्रॉपर्टी को लेकर अनुभवी लोगों से गंभीर और फायदेमंद विचार-विमर्श होगा। अच्छा नतीजा भी मिलेगा। समय के मुताबिक अपने में बदलाव और मैच्योरिटी लाएं। दूसरों के मामलों में ज्यादा दिलचस्पी न लें। कोई निजी समस्या भी परेशान करेंगी।

बिजनेस करने वाले प्रभावशाली लोगों से मदद मिलेगी। इन लोगों की मदद अपने बिजनेस की योजनाएं बनाने में करें। कमीशन संबंधित कोई काम पूरा होने से से अच्छी रकम मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। लव लाइफ में दिक्कत बढ़ सकती हैं। तनाव और नकारात्मक विचारों से बचें। इस वजह से आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – आज के हालातों में सकारात्मक बदलाव होने के योग हैं। इन्हें स्वीकार करना आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। सभी काम योजना बनाकर निपटा लेंगे। निवेश करने के लिए भी समय अच्छा है। किसी बाहरी इंसान की वजह से नुकसान होने की आशंका है। युवाओं को करियर संबंधी प्रतियोगिता में सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। गैरकानूनी कामों में दिलचस्पी न लें।

इस समय बिजनेस में किए सुधार से फायदा मिलेगा। बिजनेस को लेकर महत्वपूर्ण काम होंगे। ऑफिस के कामों में राजनीति हो सकती है। घर में नए मेहमान के आने की खबर मिल सकती है। जिससे उत्सव का माहौल रहेगा। पति-पत्नी में नोकझोंक हो सकती हैं। मौसम की वजह से खांसी, जुखाम और बुखार जैसी परेशानी रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज पर ज्यादा ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – सितारों का साथ मिलेगा। धार्मिक संस्थाओं के साथ सेवा संबंधी कामों में दिलचस्पी लेने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बना रहेगा। कीमती चीजों की खरीदारी की योजना है तो फिलहाल न खरीदें। आर्थिक मामले पहले की तरह रहेंगे। गैर जरूरी खर्चों पर कटौती करें। धैर्य रखें। कारोबार में बहुत मेहनत की जरूरत है। कर्मचारियों और साथियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें।

रिश्तों में किसी तरह की कड़वाहट न आने दें। ऑफिस में सुकून भरा माहौल रहेगा। पति-पत्नी का आपसी सहयोग एक दूसरे का आत्मविश्वास बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। एलर्जी से संबंधी परेशानी जैसे खांसी जुकाम और बुखार रह सकता है। इस समय सेहत संबंधी नियमों का पालन जरूर करें। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – संतान के करियर संबंधी सूचना मिलेगी। किसी खास दोस्त की मदद से खुशी मिलेगी। किसी लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। नजदीकी रिश्तेदार या दोस्त की मदद में आपका समय बीतेगा। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। इस बात का भी ध्यान रखें कि आप किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार हो सकते है। कामों में रुकावट आएंगी, लेकिन समय रहते सुलझा लेंगे।

कामकाज में मुश्किलें आ सकती हैं। अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें। अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों की अधिकारियों से दोस्ती फायदेमंद रहेगी। पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों का दखल न होने दें। इससे घर का माहौल खराब हो सकता है। ज्यादा तनाव से मनोबल गिर सकता है। मेडिटेशन की मदद लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

संकष्टी चतुर्थी : भगवान गणेश के विकट रूप की पूजा कर पाएं परेशानियों से मुक्ति

सिंह – कामकाज में अपनी क्षमता बढ़ाएं और व्यवस्थित रहें। इससे लोगों में आपकी छवि अच्छी बनेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। स्टूडेंट्स पढ़ाई पर पूरी तरह का ध्यान दें। कुछ लोग आपकी कामयाबी से जलन की भावना रख सकते हैं। किसी की बातों में आकर निवेश न करें। जांच-पड़ताल जरूर करें। धैर्य और सहजता रखें।

इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कामों में फायदा होगा। काम करने के तरीकों से आपको अच्छे ऑर्डर मिलेंगे। नौकरी में टारगेट हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध रखें। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से घर में अशांति हो सकती है। सेहत को लेकर अवेयर रहें। खांसी, जुकाम जैसी दिक्कतें रहेंगी। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पिछले कुछ समय से चल रही रुकावट दूर करने में सफल रहेंगे। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में विशेष योगदान रहेगा। काम ज्यादा रहेगा लेकिन उसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। करियर को लेकर लापरवाही से नुकसान हो सकता है। नजदीकी दोस्त धोखा कर सकता है। ऑनलाइन कामों में लापरवाही न करें। बिजनेस में साझेदारी करते समय नुकसान फायदे की स्थिति पर अच्छे से विचार करें। कार्यक्षेत्र में किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है। जो तरक्की और जीत के लिए मददगार हो सकती है। नौकरी में अपने टारगेट पाने में कामयाब रहेंगे।

पारिवारिक सदस्य की शादी और सगाई जैसे कामों में व्यस्तता रहेगी।नजदीकी संबंधों के साथ मेल मुलाकात के मौके मिलेंगे। व्हीकल या मशीनों का इस्तेमाल सावधानी से करें। किसी तरह की चोट या एक्सीडेंट की आशंका है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

तुला – परिवारिक विवाद चल रहा है तो सुलझ जाएगा। सारे फैसलें दिमाग से लें। भावनाओं में आकर खुद का नुकसान करवा सकते हैं। रूका हुआ पैसा आने या कोई काम होने से तनाव मुक्त रहेंगे। चुनौतियां रहेंगी। धैर्य रखें। गुस्से में आकर संबंध खराब हो सकते हैं। यात्रा या बाहरी गतिविधियों को स्थगित रखें। बच्चों के करियर को लेकर ज्यादा व्यस्तता रहेगी।
मौजूदा काम पूरे करें। भविष्य को लेकर बनाई योजनाएं स्थगित रखें।

मार्केटिंग के काम करने में पार्टनर की हेल्प लें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पति-पत्नी के बीच संबंध सुखद रहेंगे। अपोजिट जेंडर वालों से लिमिटेड दूरी रखें। इसका असर घर की सुख-शांति पर भी पड़ेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। महिलाएं अपनी सेहत के लिए बिल्कुल लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – मेहनत के अनुकूल नतीजे मिलने वाले हैं। जिससे मानसिक सुकून भी रहेगा। घर के वातावरण को अनुशासित और सुखद रखने में किसी खास मतलब से आपका फैसला महत्वपूर्ण ही रहेगा। कभी गुस्से में आकर गलत फैसले भी ले सकते हैं। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। घर पर अचानक किसी रिश्तेदार के आ जाने से रूटीन गड़बड़ा सकता है।
बिजनेस बढ़ाने संबंधी कोई फैसला लेने से पहले जानकारी जरूर लें।

प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में बेहतरीन डील हो सकती हैं। सरकारी नौकरीपेशा लोगों पर काम की जिम्मेदारी ज्यादा होने से तनाव रहेगा। पारिवारिक व्यवस्था सुखद और शांतिपूर्ण रहेगी। पुरानी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं। ब्लड प्रेशर या थायराइड संबंधित समस्याओं में लापरवाही न करें और ठीक से जांच करवाएं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – अनुशासित रहने स आप जल्दी ही अपने लक्ष्य हासिल कर लेंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में थोड़ा समय जरूर बीताएं। आप खुशी और आत्मिक शांति महसूस करेंगे। स्टूडेंट्स पढ़ाई संबंधी अन्य मामलों में भी दिलचस्पी लेंगे। बैंक या निवेश संबंधी कामों में गलतियां होने से में झुंझलाहट रहेगी। बेहतर होगा कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी का मार्गदर्शन लें। गलत कामों में दिलचस्पी लेने से मान-हानि हो सकती है।

नौकरी या बिजनेस में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उसे पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में आपसी तालमेल से तरक्की मिल सकती है। अधिकारियों के साथ संबंध खराब न होने दें। ऑफिशियल यात्रा हो सकती है। घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। सेहत ठीक रहेगी। महिलाएं किसी तरह के इंफेक्शन से परेशान हो सकती हैं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। जो काम सोचेंगे उसे पूरा कर लेंगे। एनर्जेटिक महसूस करेंगे। परिवार वालों की जरूरतें पूरी करने में आपका समय बीतेगा। निजी संपर्कों के जरीये कोई मतलब पूरा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में दिक्कत रहेंगी। विपरीत परिस्थिति में घबराएं नहीं। रास्ता ढूंढने की कोशिश करें। गुस्से में कुछ भी बोलने से बचें। लड़ाई-झगड़े की आशंका रहेगी।

पारिवारिक बिजनेस से जुड़े काम सफल रहेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। नया सीखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोग दबाव महसूस करेंगे। धीरज से काम लें। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव रहेगा। शांति से काम लें। समस्याएं बढ़ सकती हैं। लव अफेयर्स में सावधान रहने की जरूरत है। एक्सीडेंट और चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही है। सावधानी रखें। तनाव हावी न होने दें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कांगड़ा जिला बनेगा पर्यटन राजधानी, ब्लूप्रिंट तैयार- सीएम ने क्या दी जानकारी-पढ़ें खबर 

कुंभ – फाइनेंस संबंधी रुका काम दोबारा शुरू हो सकता है। नई योजनाओं पर काम करने के लिए समय अच्छा है। बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्रेम परिवार पर रहेगा। सामाजिक स्थल पर आपकी छवि अच्छी रहेगी। समय बरबाद न होने दें। आलस्य को खुद पर हावी न होने दें। कोई दोस्त अपने मतलब के लिए आपसे संबंध खराब कर सकता हैं। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से बचें।

बिजनेस में नए कॉन्ट्रैक्ट होंगे। अपने नीचे काम करने वालों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट हासिल करने के लिए और मेहनत की जरूरत है। अधिकारियों के साथ विवाद में न पड़ें। शादीशुदा जीवन में प्रेम रहेगा। परिवार के साथ खुशनुमा समय बीतेगा। इससे संबंध और मजबूत होंगे। मौजूदा नकारात्मक माहौल में सावधानी रखना उचित रहेगा। सेहत नासाज है तो आयुर्वेदिक इलाज लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव और अच्छे मौके मिल सकते हैं। नया सीखने में समय बीतेगा। ये ही अनुभव आगे व्यवहारिक जीवन में काम आएगा। पारिवारिक व्यवस्था बेहतर बनाए रखने में आपका योगदान रहेगा। बच्चों का मनोबल बनाए रखने के लिए उनका मार्गदर्शन करें। भाइयों के साथ तालमेल कमजोर हो सकता है। इनकम के साथ खर्चे भी ज्यादा हो सकते हैं। गलत काम और गलत लोगों से दूरी रखें।

बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन बारीकियों का भी गंभीरता से मूल्यांकन करने की जरूरत है। उचित फैसले लेने में सहज रहेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। पति-पत्नी के तालमेल से घर में सुकून रहेगा। लव पार्टनर को गिफ्ट जरूर दें। डायजेशन कमजोर रहेगा। खान-पान संतुलित रखें। योग और कसरत से स्वस्थ रहेंगे। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *