Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

धनतेरस पर खरीदारी को उमड़ी लोगों की भीड़, खराब मौसम में भी दिखा भारी उत्साह

शिमला में ग्रामीण क्षेत्रों से भी खरीदारी को पहुंचे लोग

शिमला। धनतेरस पर आज सुबह से ही शिमला के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। राजधानी शिमला सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बाजार में खरीदारी करने पहुंचे।

वहीं, पर्यटकों ने भी आज के दिन खूब खरीदारी की। बाजार में सुबह से ही लोग कांस्य के बर्तन सहित सोने और चांदी की खरीदारी करते दिखाई दिए। हालांकि, दोपहर बाद मौसम खराब रहा लेकिन लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।

मंडी में सुरक्षा सुपरवाइजर तथा जवान के पदों पर होगी भर्ती, इस दिन होंगे साक्षात्कार

दरअसल, दिवाली से पहले धनतेरस पर खरीदारी को शुभ माना जाता है। धनतेरस पर नई चीजों की खरीदारी का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है जो कोई भी धनतेरस के दिन खरीदारी करता है, उसके घर पर सुख और समृद्धि आती है।

मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तुएं कई वर्षों तक शुभ फल प्रदान करती हैं। धनतेरस में खरीदारी का शुभ मूहर्त शुक्रवार दोपहर 12:35 से 11 नवंबर सुबह तक है।

हिमाचल : 15 फीसदी भी पास नहीं कर पाए जेबीटी टेट, अक्टूबर में हुई थी विशेष परीक्षा

धनतेरस पर खरीदारी करने आई ग्राहक दीपिका ने कहा कि वह दिल्ली की रहने वाली हैं और उनको इस बार शिमला में धनतेरस मनाने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि आज के दिन खरीदारी का विशेष महत्व है। पुरानी परंपराएं आज भी वह बनी हुई हैं। वह कांस्य के बर्तन खरीदने आई हैं।

वहीं, कारोबारियों का कहना है कि प्रदेश में आई आपदा के बाद अब लोगों में त्योहारों के प्रति खासा उत्साह है। लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज के दौर में भी पुरानी परंपराएं जिंदा है और लोगों ने आज के दिन घर के लिए बर्तन और सोने-चांदी के सिक्के खरीदे हैं।

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि तय, जानने के लिए पढ़ें खबर
हिमाचल में मौसम ने ली करवट : बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू, मनाली-लेह सहित ये मार्ग बंद

वायरल ऑडियो से नूरपुर कांग्रेस में मची खलबली, इस्तीफे देने तक की आई नौबत

दस साल का हिमाचली पहलवान युवराज चौहान रूस में दिखाएगा जौहर

धनतेरस पर इस बार बन रहे पांच खास योग, इस शुभ समय पर ही करें खरीदारी

हिमाचल : ऑफिस मैनेजर, क्लर्क व ग्राफिक डिजाइनर के पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल : ई-केवाईसी न करने वाले डिपो होल्डरों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने एरिया मैनेजर सहित इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया 
50वें साल में HRTC, प्रबंधन का बड़ा फैसला, पुरस्कार भी मिलेंगे- जानें डिटेल

हमीरपुर में 27 नवंबर को होंगे वाले साक्षात्कार रद्द, जानिए कारण 
भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल

हिमाचल : राशनकार्ड उपभोक्ताओं को झटका, डिपो में महंगी हुईं दालें और तेल
हिमाचल में राशन कार्ड ई-केवाईसी मामले में बड़ी अपडेट- इन्हें मिली राहत
HRTC की एसी बस में पालतू जानवर के साथ पकड़े गए तो डबल जुर्माना
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News KHAS KHABAR Dharam/Vastu

इन पांच राशियों की चमकने वाली है किस्मत, धनतेरस से दिवाली तक बने दुर्लभ योग

धनतेरस से दिवाली तक इस बार ग्रहों के दुर्लभ योग बन रहे हैं। दिवाली पर चंद्रमा तुला राशि में संचार करेंगे और यहां पहले से विराजमान मंगल और सूर्य के साथ मिलकर त्रिग्रही योग बनाएंगे।

इस त्रिग्रही योग पर मेष राशि में स्थित गुरु की शुभ दृष्टि रहेगी। इससे गजकेसरी राजयोग बनेगा। इस शुभ योग में अगर आप भूमि और भवन में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको भविष्‍य में बहुत लाभ होगा।

धनतेरस पर इस बार बन रहे पांच खास योग, इस शुभ समय पर ही करें खरीदारी

इसके साथ ही शनि भी 30 साल बाद दिवाली पर अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में मार्गी गति से चल रहे हैं।

इन सभी शुभ संयोग से सजे इस त्‍योहार में धन देने वाली माता गजलक्ष्‍मी के आशीर्वाद से देवी के शुभ प्रभाव से वृष और तुला सहित पांच राशियों की किस्मत बदलने वाली है। ये पांच राशियां कौन सी हैं और इन पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है हम आपको बताते हैं विस्तार से ….

बिलासपुर जिला में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

वृष राशि :

धनतेरस और दीपावली पर बने शुभ संयोग वृष राशि वालों के जीवन को सुख समृद्धि से भर देंगे और मां लक्ष्‍मी की कृपा इनके ऊपर साल भर बनी रहेगी। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी और भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।

जीवन में सुख भोग के साधन बढ़ेंगे और परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। जो लोग काफी समय से विदेश जाने के बारे में सोच रहे हैं उनको बेहतरीन मौके मिल सकते हैं।

कर्क राशि :

इस धनतेरस और दिवाली कर्क राशि वालों की किस्‍मत चमकने वाली है। इनके परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। नौकरी के शुभ अवसर मिलने आरंभ हो जाएंगे और धन में वृद्धि होने के योग हैं।

मां लक्ष्‍मी की कृपा से अचानक कहीं से रुका धन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कारोबार में कई गुना लाभ होगा। बिजनस में इस बीच कोई बड़ी डील भी कर सकते हैं।

हिमाचल की महिला हैंडबॉल टीम ने पहली बार में ही रचा इतिहास, गोवा में जीता सोना 

तुला राशि :

तुला राशि के लोगों के जीवन में दीपावली और धनतेरस पर बने शुभ योग इनको मालामाल कर देंगे। कारोबार में चमक बढ़ेगी और नौकरी में शुभ अवसर प्राप्‍त होंगे।

किसी दूसरे संस्‍थान से नौकरी का बुलावा आ सकता है, लेकिन आपको इस संबंध में कोई फैसला काफी सोचकर लेने की जरूरत है। जो भी निवेश इस वक्‍त करेंगे उसमें लाभ ही होगा।

मकर राशि :

मकर राशि के लोगों के जीवन में मां लक्ष्‍मी की कृपा से धन समृद्धि के शुभ योग बन रहे हैं जिससे शानदार मुनाफा होगा। अगर जॉब करते हैं और कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं।

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और कहीं से अचानक से रुका धन मिलने से कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। आकर्षण में इजाफा होगा और परिवार की तरफ से भी हर प्रकार का सपॉर्ट मिलेगा।

हिमाचल में ये दो दिन मौसम खराब रहने का अनुमान, फिर खिलेगी अच्छी धूप

कुंभ राशि :

कुंभ राशि के लोगों को शुभ योग के प्रभाव से करियर और कारोबार में कई बेहतरीन अवसर प्राप्‍त हो सकते हैं। करियर में फिर से दबदबा कायम होगा।

आर्थिक लाभ होगा और जो निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह शानदार वक्‍त है। जीवन में सफलता का प्रतिशत बढ़ जाएगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए वक्‍त अच्‍छा साबित होगा।

हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम : हमीरपुर से एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 19 गिरफ्तार

हिमाचल : राशनकार्ड उपभोक्ताओं को झटका, डिपो में महंगी हुईं दालें और तेल

गोवा में हिमाचल महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक, हरियाणा को हराया

हमीरपुर में 27 नवंबर को होंगे वाले साक्षात्कार रद्द, जानिए कारण 

HRTC की एसी बस में पालतू जानवर के साथ पकड़े गए तो डबल जुर्माना

50वें साल में HRTC, प्रबंधन का बड़ा फैसला, पुरस्कार भी मिलेंगे- जानें डिटेल

HRTC की एसी बस में पालतू जानवर के साथ पकड़े गए तो डबल जुर्माना

कांगड़ा के BSF जवान बलवीर चंद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : आरोपी की पत्नी व बेटी को 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

ऊना : पति ने ब्लेड से पत्नी का रेता गला, फिर खुद को भी किया जख्मी, कांगड़ा जिला निवासी

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने एरिया मैनेजर सहित इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया 

इतनी खतरनाक स्क्रीन एडिक्शन : ऑनलाइन गेम खेल रही मां ने बच्चे की ही ले ली जान

कांगड़ा जिला में आज आया भूकंप, क्या आपको हुआ महसूस- जानें डिटेल

हिमाचल में बिगड़ने वाला है मौसम, 8 नवंबर से पहाड़ों पर पड़ सकती है बर्फ
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

… तो हिमाचल में 8 नवंबर को बंद हो जाएंगे शराब के ठेके, बचे चार दिन
भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल

हिमाचल : 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ी 
NTPC में इन 54 पदों पर नौकरी का मौका, इच्छुक जल्द करें आवेदन 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News KHAS KHABAR Dharam/Vastu

धनतेरस पर इस बार बन रहे पांच खास योग, इस शुभ समय पर ही करें खरीदारी

कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन से पांच पर्वों का प्रारंभ होता है जो कि भाईदूज तक चलता है। इस बार धनतेरस 10 नवंबर को मनाया जाएगा। मान्यता के अनुसार इस दिन देवताओं के वैद्य भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर उत्पन्न हुए थे। इसलिए इसे धनवंतरि जयंती भी कहा जाता है।

इस दिन भगवान धन्वंतरि, इंद्र, कुबेर, वरुण आदि की पूजा की जाती है। इस वर्ष धन्वंतरि धनतेरस पर पांच विशेष योग होने से यह त्योहार बेहद खास है। करीब 59 साल बाद धनतेरस पर पांच योग बन रहे हैं। ये योग हैं गजकेसरी, हर्ष, उभयचारी, दुर्धरा और धनलक्ष्मी जो कि बेहद खास रहेंगे।

इन पांच विशेष योगों के फल स्वरूप देश एवं जनमानस को सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। इन पांच योग में गजकेसरी, हर्ष, उभयचारी, दुर्धरा और धनलक्ष्मी योग हो रहे हैं। वहीं शुक्रवार का दिन व चंद्रमा और शुक्र ग्रह के एक साथ गोचर करने से यह एक अद्भुत संयोग बना रहा है।

इस दिन सुबह सात से 12 बजे तक अभिजीत मुहूर्त विशेष शुभकारी है। दूसरा दोपहर 1:30 से तीन बजे के मध्य है, इस समय में शुभ की चौघड़िया व कुंभ लग्न विद्यमान है। तीसरा शाम छह बजे से रात नौ बजे के बीच शुभ और अमृत की चौघड़िया व वृष लग्न विद्यमान होगा। यह तीनों समय अवधि खरीदारी के लिए विशेष शुभ होगी।

धनतेरस पर आप धातु से बना कोई पानी का बर्तन खरीद सकते हैं। इस दिन गणेश और लक्ष्मी की अलग-अलग मूर्तियां खरीदें। खील-बताशे, मिट्टी के दीपक जरूर खरीदें। अंकों का बना हुआ धन का कोई यंत्र भी खरीदें। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है।

कहते हैं कि इस दिन खरीदारी से धन-संपत्ति में 13 गुना वृद्धि होती है। इस दिन सोना, चांदी, पीतल या स्टील ही खरीदें। धनतेरस के दिन लोहा या प्लास्टिक की चीजें खरीदने से बचें। इस दिन कुबेर और धनवंतरी की एकसाथ पूजा करें। धनतेरस के दिन जरूरतमंदों को दान करने से विशेष लाभ होगा।

धनतेरस की पूजा विधि
  • शाम को उत्तर दिशा की ओर कुबेर और धनवंतरी की स्थापना करें।
  • दोनों के सामने घी का एकमुखी दीपक जलाएं।
  • कुबेर को सफेद मिठाई और धनवंतरी को पीली मिठाई चढ़ाएं।
  • पहले “ॐ ह्रीं कुबेराय नमः” का जाप करें. फिर “धनवंतरी स्तोत्र” का पाठ करें और प्रसाद ग्रहण करें।
  • दिवाली के दिन कुबेर को धन के स्थान पर रखें और धनवंतरी को पूजा वाली जगह पर स्थापित करें।

इस दिन दीपदान धनतेरस के दिन यम के लिए आटे का चौमुखा दीपक बनाकर घर के मुख्य द्वार पर रखा जाता है। दीपक जलाकर दक्षिण दिशा की ओर मुख कर यम का पूजन किया जाता है। मान्यता है इस दिन यम देवता की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है।

धनतेरस पर मुख्य द्वार में दोनों ओर स्वस्तिक का चिह्न जरूर लगाएं। धनतेरस से लेकर भैया दूज तक घर के मुख्य द्वार में वंदनवार लगाएं। घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के प्रतीकात्मक चरण जरूर लगाएं। धनतेरस से दीपावली तक रोजाना मुख्य द्वार पर बाईं ओर घी का दीपक जलाएं।