Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest SPORTS NEWS Sirmaur State News

हिमाचल की बेटी रितु नेगी की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी ने जीता गोल्ड मेडल

भारत ने एशियन गेम्‍स 2023 में अपना 25वां गोल्‍ड मेडल जीता

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ी रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। भारत ने 100 का जादुई पार कर लिया है। हालांकि मेडल पाने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। चीन के हांगझोऊ में चल रही एशियन गेम्स 2023 में भारत का शानदार प्रदर्शन अभी जारी है।

हिमाचल की बेटी रितु नेगी की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया है। इसी के साथ भारत ने अपने 100 मेडल जीतने के वादे को भी निभाया। इस खबर से देशभर के साथ हिमाचल में खुशी की लहर है।

एशियन गेम्स 2023 : भारत में मेडल्स की बौछार, आंकड़ा पहुंचा 100 के पार

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शनिवार को फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे को केवल एक अंक के अंतर से मात देकर गोल्‍ड मेडल अपने नाम किया। सांस थाम देने वाले फाइनल में भारत ने चीनी ताइपे को 26-25 के स्‍कोर से हराया। भारतीय महिला कबड्डी टीम के सहारे देश ने एशियन गेम्‍स 2023 में अपना 25वां गोल्‍ड मेडल जीता।

ऊना : मोटर ड्राइविंग व हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर ट्रेनिंग को करें आवेदन

रितु नेगी के गांव शिलाई जिला सिरमौर में जबरदस्त खुशी का माहौल है। रितु के पिता भवान सिंह नेगी ने बताया कि सांसें रोक देने वाले फाइनल मुकाबले को सुबह सात बजे से ही गांव के सभी लोगों ने टीवी पर लाइव देखा।

जीत के बाद मिठाई बांटकर सेलिब्रेशन हो रही है। भवान सिंह नेगी कहा कि चीन ने फाइनल में भारत को कड़ी टक्कर दी। उन्होंने बताया कि सांस रोक देने वाले इस मैच के दौरान दो-तीन बार पानी पीना पड़ा। रितु के पिता रिटायर टीचर और माता हाउस वाइफ हैं।

माता चिंतपूर्णी मंदिर नवरात्र मेले : बिना पंजीकरण दर्शन की नहीं होगी अनुमति

भारत को कबड्डी में स्वर्ण पदक दिलाने में हिमाचल प्रदेश की एक नहीं बल्कि पांच बेटियों का योगदान है। रितु नेगी के अलावा चार अन्य बेटियां भी भारतीय कबड्डी टीम में शामिल हैं इसलिए यह पूरे प्रदेश के लिए भी गौरव का क्षण है। इनमें तीन बेटियां प्लेइंग-7 का हिस्सा रही। अकेले शिलाई क्षेत्र की तीन बेटियां भारतीय कबड्डी टीम में हैं।

हिमाचल हाईकोर्ट का पंचायती विभाग के तकनीकी सहायकों को न्यूनतम वेतन देने का आदेश

रितु नेगी ने बतौर कप्तान टीम का नेतृत्व किया, जबकि शिलाई के मिला गांव की पुष्पा राणा (ऑलराउंडर) और सोलन की निधि शर्मा (रेडर) ने भी फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। शिलाई की सुषमा शर्मा और बिलासपुर की ज्योति ठाकुर भी भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा रही।

कांगड़ा : आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाने का लेना चाहते प्रशिक्षण तो यहां करें संपर्क

बता दें कि कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी अभी भारतीय रेलवे में नौकरी कर रही है। इससे पहले रितु नेगी 2011 में जूनियर महिला एशियन गेम्स में बतौर कप्तान भारत को गोल्ड मेडल दिला चुकी हैं। साल 2018 में जकार्ता में खेले गए एशियन गेम्स में बतौर रेडर खेलते हुए रजत पदक दिलाया।

नेपाल में 2019 में खेली गई एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम में प्लेइंग-7 में रही। रितु नेगी ने कबड्‌डी का प्रशिक्षण बिलासपुर स्थित होस्टल से लिया। साल 2014 से वह प्रदेश से बाहर है और रेलवे की ओर से खेलती आ रही है।

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

हिमाचल : HPU की पीएचडी स्कॉलर तनू प्रिया बनीं सहायक प्रोफेसर

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

चंबा में होगी हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2, रोड ऑफ द स्काई की शूटिंग 

पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद
धर्मशाला : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो और सहायिका के भरे जाएंगे 12 पद 

HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री
हिमाचल : केंद्रीय विश्वविद्यालय की पीएचडी स्कॉलर पुष्पा और शिल्पा बनीं सहायक प्रोफेसर
Categories
Top News SPORTS NEWS KHAS KHABAR State News

एशियन गेम्स 2023 : भारत में मेडल्स की बौछार, आंकड़ा पहुंचा 100 के पार

एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने पहली बार लगाया पदकों का शतक

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2023 में भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत ने 14वें दिन 100 मेडल का जादुई आंकड़ा पार कर लिए और पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने पहली बार पदकों का शतक लगाया है। इस प्रतियोगिता में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भारत ने 11वें दिन 71 का जादुई आंकड़ा छुआ था और एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इसके बाद से यह बेहतर होता चला गया। इससे पहले एशियाई खेल के एक संस्करण में भारत ने सर्वाधिक 70 पदक जीते थे। यह 2018 जकार्ता में हुआ था।

हिमाचल की बेटी रितु नेगी की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी ने जीता गोल्ड मेडल

मेडल पाने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। हांगझोऊ एशियन गेम्स 2023 में भारत का शानदार प्रदर्शन अभी जारी है। 14वें दिन की सुबह भारत की झोली में पांच पदक आए हैं। शूटिंग में ज्योति और ओजस ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, महिला कबड्डी टीम भी स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही।

तीरंदाजी में अभिषेक ने रजत और अदिति ने कांस्य पदक अपने नाम किया। दिन का पहला पदक कंपाउंड तीरंदाजी में ही आया। अदिति ने महिला एकल में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके बाद इसी प्रतियोगिता में ज्योति ने स्वर्ण पदक जीता।

ऊना : मोटर ड्राइविंग व हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर ट्रेनिंग को करें आवेदन

पुरुषों की कंपाउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता का फाइनल अभिषेक और ओजस के बीच था। ऐसे में भारत के दोनों पदक पहले से ही पक्के थे। ओजस ने फाइनल में बेहतर प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अभिषेक को रजत से संतोष करना पड़ा। इसके बाद महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को हराकर लगातार चौथी बार एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

माता चिंतपूर्णी मंदिर नवरात्र मेले : बिना पंजीकरण दर्शन की नहीं होगी अनुमति

बता दें कि एशियन गेम्स की शुरुआत 1951 में हुई थी। दिल्ली में इसका आयोजन किया गया था और मेजबान भारत ने कुल 51 पदक जीते थे। इसमें 15 स्वर्ण, 16 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल थे। पदक तालिका में भारत दूसरे स्थान पर था।

हिमाचल हाईकोर्ट का पंचायती विभाग के तकनीकी सहायकों को न्यूनतम वेतन देने का आदेश

हालांकि, इसके बाद भारत को 50 पदक हासिल करने के लिए 31 साल का इंतजार करना पड़ा। 1982 में नई दिल्ली में आयोजित एशियाई खेलों में भारत ने 13 स्वर्ण सहित 57 पदक जीते। 1954 में भारत ने कुल 17 और 1958 में सिर्फ 13 पदक जीते, जबकि 1951 में भारत ने 15 स्वर्ण जीते थे।

कांगड़ा : आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाने का लेना चाहते प्रशिक्षण तो यहां करें संपर्क

1990 में ऐसा मौका भी आया, जब पदक तालिका में भारत शीर्ष 10 में भी नहीं था। इस साल भी भारत के पास सिर्फ 23 पदक थे। इसमें सिर्फ एक स्वर्ण पदक था। 1998 से भारत के प्रदर्शन में सुधार आया और 2006 में पहली बार भारत ने घर से बाहर 50 से ज्यादा पदक जीते।

इसके बाद से भारत लगातार 50 से ज्यादा पदक जीतता आया है। 2010 में भारत ने 65 पदक जीते और सबसे ज्यादा पदकों का नया कीर्तिमान हासिल किया। 2018 में भारत ने इसे बेहतर किया और 70 पदक जीते।

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

हिमाचल : HPU की पीएचडी स्कॉलर तनू प्रिया बनीं सहायक प्रोफेसर

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

चंबा में होगी हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2, रोड ऑफ द स्काई की शूटिंग 

पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद
धर्मशाला : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो और सहायिका के भरे जाएंगे 12 पद 

HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री
हिमाचल : केंद्रीय विश्वविद्यालय की पीएचडी स्कॉलर पुष्पा और शिल्पा बनीं सहायक प्रोफेसर
Categories
Top News Himachal Latest Dharam/Vastu Una

माता चिंतपूर्णी मंदिर नवरात्र मेले : बिना पंजीकरण दर्शन की नहीं होगी अनुमति

15 से 25 अक्टूबर तक लागू रहेगी धारा 144

ऊना। जिला दंडाधिकारी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में असूज नवरात्र मेलों के चलते कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला ऊना में 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर, 2023 तक धारा 144 लागू रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान कानून एवं व्यवस्था में तैनात जवानों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति द्वारा आग्नेय अस्त्र लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।

हिमाचल हाईकोर्ट का पंचायती विभाग के तकनीकी सहायकों को न्यूनतम वेतन देने का आदेश

महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि नवरात्र के दौरान ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए मंदिर न्यास को छोड़कर अन्यों द्वारा लाऊड स्पीकर के इस्तेमाल करने पर पूर्ण मनाही रहेगी।

इसके अतिरिक्त ब्रास बैंड, ड्रम, लंबे चिमटे आदि के लाने पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी। यदि कोई व्यक्ति इन वस्तुओं को अपने साथ लाता है तो उन्हें पुलिस द्वारा स्थापित बैरियर पर ही जमा करवाना होगा। साथ ही इस दौरान पॉलीथीन के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

अब वक्त नहीं है, जल्दी से जल्दी काम करें शुरू, क्यों बोले जयराम-जानें

जिला दंडाधिकारी ने कहा कि खुले में और सड़क किनारे लंगर लगाने पर भी प्रतिबंध रहेगा और आतिशबाजी इत्यादि की भी अनुमति नहीं होगी। मेलावधि के दौरान पर्ची काउंटर पर   बिना पंजीकरण माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शन करने की अनुमति नहीं होगी।

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

चंबा में होगी हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2, रोड ऑफ द स्काई की शूटिंग 

पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद

HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री
Categories
Top News SPORTS NEWS State News

एशियन गेम्स 2023 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, जापान को हराकर जीता गोल्ड मेडल

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चीन के हांगझोऊ में चल रही एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। यह हॉकी में भारत का चौथा स्वर्ण रहा। इससे पहले 1966, 1998 और 2014 में भारत ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था।

वहीं, एशियाड में कुल मिलाकर भारतीय हॉकी टीम का यह 16वां पदक रहा। चार स्वर्ण के अलावा टीम इंडिया ने 1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 1994, 2002 एशियाई खेलों में रजत जीता था, जबकि 1986, 2010 और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पर कब्जा जमाया था।

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

इन खेलों में सबसे ज्यादा पदक जीतने के मामले में भारत शीर्ष पर (पदकों की संख्या के मामले में) है। 16 पदकों में भारत के पास चार स्वर्ण, नौ रजत और तीन कांस्य शामिल हैं। वहीं, पाकिस्तान के पास 14 पदक हैं।

इनमें आठ स्वर्ण (1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 2010), तीन रजत (1966, 1986, 2014) और तीन कांस्य (1994, 1998, 2006) पदक शामिल हैं। कोरिया के पास सात पदक हैं। इनमें चार स्वर्ण (1986, 1994, 2002, 2006), एक रजत (1998) औ दो कांस्य पदक (1958, 2014) शामिल हैं। जापान के नाम तीन पदक हैं। इनमें एक स्वर्ण (2018) और दो कांस्य पदक (1966, 1970) शामिल हैं।

हिमाचल : केंद्रीय विश्वविद्यालय की पीएचडी स्कॉलर पुष्पा और शिल्पा बनीं सहायक प्रोफेसर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। उसने लगातार सात मैच जीते। भारत को पूल-ए में पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, सिंगापुर, जापान और बांग्लादेश के साथ रखा गया था। पहले मैच में भारत ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से रौंदा। दूसरे मैच में सिंगापुर को 16-1 से परास्त किया।

तीसरे मैच में जापान को 4-2 से हराया। वहीं, चौथे मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 10-2 से करारी शिकस्त दी। यह भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत रही। पांचवें और आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने बांग्लादेश को 12-0 से हराया था। सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से शिकस्त दी। वहीं, फाइनल में जापान को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।

सुख की सरकार पर कंगना का बड़ा हमला : बोलीं-आपदा राहत कोष भी ठीक से नहीं चला सकते

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 68 गोल दागे, जो कि सबसे ज्यादा है। वहीं, उसके खिलाफ कुल नौ गोल हुए। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा 13 गोल दागे। वहीं, फॉरवर्ड मनदीप सिंह ने 12 गोल किए। अभिषेक ने नौ और वरुण कुमार ने आठ गोल दागे। हरमनप्रीत ने इन एशियाई खेलों में तीन मैचों में गोल की हैट्रिक लगाई।

कंगना की पोस्ट पर बोले नरेश चौहान : करोड़ों की मिली मदद पर अब तक नहीं आई कोई शिकायत

एशियाई खेलों में यह भारत का 13वां फाइनल था और उसने इसमें से चार जीते हैं और नौ में उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारत और जापान अब तक कुल 37 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इनमें से टीम इंडिया ने 30 और जापान ने तीन मुकाबले जीते हैं। चार मैच ड्रॉ रहे हैं।

दोनों टीमें फाइनल से पहले ग्रुप राउंड में आमने सामने आई थी। तब भारत ने जापान को 4-2 से हराया था। सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से और जापान ने चीन को 3-2 से हराया था। कांस्य पदक कोरिया ने जीता। तीसरे स्थान के लिए मैच में उसने चीन को 2-1 से हरा दिया।

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

चंबा में होगी हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2, रोड ऑफ द स्काई की शूटिंग 

पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद

HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री
Categories
TRENDING NEWS Top News Lifestyle/Fashion Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा : आर्टिफिशियल ज्वेलरी का लेना चाहते प्रशिक्षण तो यहां करें संपर्क

पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान देगा ट्रेनिंग

धर्मशाला। हिमाचल के धर्मशाला में बेरोजगार युवक और युवतियों को कृत्रिम आभूषण (आर्टिफिशियल ज्वेलरी) बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कांगड़ा स्थित धर्मशाला द्वारा जिला कांगड़ा के बेरोजगार युवक एवं युवतियों को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए 13 दिन का कृत्रिम आभूषण प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हिमाचल : सामान्य से 20 फीसदी अधिक बरसे मेघ, 43 साल का टूटा रिकॉर्ड

इसमें प्रशिक्षणार्थी के रहने, खाने पीने का खर्च, यूनिफॉर्म आदि संस्थान के द्वारा ही प्रदान किया जाएगा। 18 से 45 वर्ष आयु के कोई भी बेरोजगार युवक और युवतियां यह प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।

हिमाचल : HPU की पीएचडी स्कॉलर तनू प्रिया बनीं सहायक प्रोफेसर

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की निदेशक गरिमा ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक और युवतियां नजदीक गवर्नमेंट कॉलेज ऑडिटोरियम सिविल लाइन धर्मशाला, पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में संपर्क कर सकते हैं।

रोहतक में आयोजित सेना भर्ती लिखित परीक्षा परिणाम घोषित

प्रशिक्षण शिविर 9 अक्टूबर से आरंभ किया जाएगा। इस दिन भी आकर पंजीकरण करवाया जा सकता है। प्रशिक्षण के इच्छुक अभ्यर्थी को चार 4 पासपोर्ट आकार का फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, स्वयं सहायता समूह प्रमाण पत्र, आधार कार्ड / बैंक पासबुक, एससी/एसटी प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र (केवल बीपीएल नागरिकों के लिए) प्रधान द्वारा सत्यापित किया होना चाहिए।

मंडी : अग्निवीर भर्ती रैली 20 दिसंबर से, 18 नवंबर से उपलब्ध होंगे प्रवेश पत्र

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9418883050, आफिस नंबर 9459900660, 9816291130, 9459403767, 9805406569 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

कंगना की पोस्ट पर बोले नरेश चौहान : करोड़ों की मिली मदद पर अब तक नहीं आई कोई शिकायत

16 सितंबर से आसमान में फिर उड़ेंगे मानव परिंदे, पहाड़ों की सैर कर सकेंगे पर्यटक

काजा से ग्राम्फू मार्ग रहेगा सुचारू : यहां से निकाला जाएगा किन्नौर का सेब और मटर

हिमाचल सेब बागवान एक लाख रुपए जुर्माना मामला, सुरेश कश्यप ने उठाए सवाल 

नालागढ़: मेडिकल डिवाइस पार्क साइट पर हुई मारपीट, फायरिंग के नहीं मिले सुबूत-तीन धरे

जी-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग कुछ ऐसे मिले मुख्यमंत्री सुक्खू

दिल्ली जाने और हिमाचल आने वाले यात्री ध्यान दें, HRTC बसों को लेकर बड़ी अपडेट 

हिमाचल के इन किसानों को झटका, KCC ब्याज माफी मामले में नहीं मिली राहत

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

जरा दें ध्यान-देरी से पहुंचेगा आपका पार्सल, उत्तर रेलवे ने लेन देन में लगाई रोक 

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News National News business

रिलायंस रिटेल के जियो मार्ट ने आइकन महेंद्र सिंह धोनी को बनाया ब्रांड एंबेसडर

फेस्टिव कैंपेन सेल 8 अक्टूबर से होगी शुरू

नई दिल्ली। रिलायंस रिटेल के जियो मार्ट ने भारतीय क्रिकेट आइकन महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके साथ ही जियो मार्ट ने अपने फेस्टिव कैंपेन का नाम बदल कर ‘जियो उत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया’ कर दिया है। यह फेस्टिव कैंपेन सेल 8 अक्टूबर, 2023 से शुरू होगी।

कंगना की पोस्ट पर बोले नरेश चौहान : करोड़ों की मिली मदद पर अब तक नहीं आई कोई शिकायत

क्रिकेट के दीवानों में माही के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, “भारत अपनी जीवंत संस्कृति, लोगों और त्योहारों के लिए जाना जाता है, जियो मार्ट का ‘जियो उत्सव कैंपेन’ भारत और उसके लोगों के उत्सव का एक प्रतीक है। मैं जियो मार्ट के साथ जुड़ने और लाखों भारतीयों की खरीदारी यात्रा का हिस्सा बनने पर बेहद उत्साहित हूं।”

धोनी का ब्रांड एंबेसडर के तौर पर स्वागत करते हुए जियो मार्ट के सीईओ, संदीप वरागंती ने कहा, “ब्रांड एंबेसडर के रूप में एमएस धोनी एकदम सटीक पसंद हैं, उनका व्यक्तित्व जियो मार्ट की तरह ही विश्वसनीय है।

सुख की सरकार पर कंगना का बड़ा हमला : बोलीं-आपदा राहत कोष भी ठीक से नहीं चला सकते

धोनी ने देश को जश्न मनाने के कई मौके दिए हैं, और अब ग्राहकों को जियो मार्ट पर जश्न मनाने का एक और मौका मिल रहा है और ‘शॉपिंग’ इस जश्न का एक अभिन्न अंग है।”

इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर फैशन और सौंदर्य से लेकर घरेलू सजावट के सामान जैसे लाखों उत्पाद जियो मार्ट पर उपलब्ध है। जियो मार्ट प्लेटफॉर्म पर अर्बन लैडर, रिलायंस ट्रेंड्स, रिलायंस ज्वेल्स, हैमलेज सहित रिलायंस के स्वामित्व वाले ब्रांडों के उत्पाद शामिल हैं।

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

जियो मार्ट के ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर वर्तमान में 1000 से अधिक कारीगरों के करीब 1.5 लाख उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इस कैंपेन की शूटिंग के हिस्से के रूप में, जियो मार्ट के सीईओ वरागंती ने धोनी को बिहार की कारीगर अंबिका देवी द्वारा बनाई गई एक मधुबनी पेंटिंग भेंट की। ब्रांड एंबेसडर के तौर पर धोनी 45 सेकंड की फिल्म में नजर आएंगे ।

चंबा में होगी हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2, रोड ऑफ द स्काई की शूटिंग 
HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR ENTERTAINMENT Chamba State News

चंबा में होगी हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2, रोड ऑफ द स्काई की शूटिंग

इनफॉरमेशन एंड पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट ने दी मंजूरी

चंबा। हिमाचल के चंबा जिला में हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग होगी। हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2, रोड ऑफ द स्काई की शूटिंग चंबा में 15 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक होगी। जिला के आस पास व पांगी क्षेत्र में दृश्य फिल्माए जाएंगे।

सुख की सरकार पर कंगना का बड़ा हमला : बोलीं-आपदा राहत कोष भी ठीक से नहीं चला सकते

इसकी अनुमति अतिरिक्त निदेशक फिल्म इनफॉरमेशन एंड पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट द्वारा जारी की गई है। चलो चंबा अभियान व चंबा अचंभा के तहत जिला की खूबसूरत वादियों व अनछुए क्षेत्रों को उजागर करने की दृष्टिगत प्रशासन के अथक प्रयास आज फलीभूत होते नजर आ रहे हैं।

ऊना : रास्ते के विवाद में चली गोली, सोसाइटी सचिव ने पीजीआई में तोड़ा दम

हॉलीवुड फिल्म निर्माता भी इस क्षेत्र की खूबसूरती को कैमरे में कैद कर विश्व के पर्यटन मानचित्र पर उजागर करने को लेकर उत्सुक हैं।
डीसी चंबा अपूर्व देवगन ने कहा कि हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2 रोड ऑफ द स्काई के दृश्य 15 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक जिला के आस पास व पांगी क्षेत्र के दृश्य फिल्माए जाएंगे।

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

फिल्म शूटिंग के संदर्भ में डीसी ने फिल्म शूटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक, वन विभाग के अधिकारियों व नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को भी आवश्यक कदम उठाने व सहयोग के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest ENTERTAINMENT Shimla Viral news State News

सुख की सरकार पर कंगना का बड़ा हमला : बोलीं-आपदा राहत कोष भी ठीक से नहीं चला सकते

शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के बाद राहत कार्यों के लिए लोग आपदा कोष में दान कर रहे हैं। हिमाचल से होने के बावजूद कंगना रनौत की ओर से आर्थिक मदद नहीं करने को लेकर बीते दिनों सोशल मीडिया पर खूब हल्ला मचा था। अब कंगना रनौत ने सुख की सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है।

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हिमाचल में आपदा के लिए दान देने का प्रयास कर रही हूं, लेकिन वहां की सरकार एक आपदा राहत कोष भी ठीक से नहीं चला सकती, कितने शर्म की बात है। पूरे दिन 50-60 से अधिक बार प्रयास करने के बाद भी कुछ राशि ही दान कर सकी।

कांगड़ा जिला के बाद ऊना में देह व्यापार का पर्दाफाश : होटल मालिक सहित पंजाब की महिला पर FIR

चंबा में होगी हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2, रोड ऑफ द स्काई की शूटिंग 
HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री

हमीरपुर में रोजगार : सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड्स के 100 पदों पर भर्ती
पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद

मंडी : रिटायर शास्त्री चिंत राम के खाते में आए 36850 रुपए, खुशी से झूमा परिवार

हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

हिमाचल के इस बैंक में निकली चालक के पदों के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

कांगड़ा जिला में निकली बंपर भर्ती, इन 180 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News SPORTS NEWS KHAS KHABAR State News

गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने फिर जीता सोना : एशियन गेम्स में भारत का 17वां गोल्ड

किशोर जेना का बेहतरीन प्रदर्शन, जीता सिल्वर मेडल

नई दिल्ली। भारत के गोल्डन ब्वॉय वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा ने 19वें एशियन गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत लिया है।

नीरज ने 88.88 मीटर की दूर भाला फेंक कर यह कमाल किया। नीरज के अलावा किशोर जेना ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है। इस एशियाई खेलों में भारत ने अभी तक 17 गोल्ड अपने नाम कर लिए हैं।

कांगड़ा और चंबा जिला के अग्निवीरों का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां देखें

हालांकि, नीरज के लिए शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। उनके पहले थ्रो को ही फाउल करार दे दिया गया था। नीरज का पहला थ्रो लगभग 90 मीटर का था। इसके बाद काफी देर तक नीरज चोपड़ा की अधिकारियों से बहस भी हुई और खेल को कुछ देर के लिए रोकना भी पड़ गया था।

हिमाचल कैबिनेट की बैठक 11 अक्टूबर को होगी, कई मुद्दों पर चर्चा संभव

दरअसल, नीरज ने जब अपना पहला थ्रो किया था तो दूरी नापने वाली मशीन में दिक्कत आ गई थी इसके कारण आधिकारिक से रूप से उस थ्रो को फाउल करार दे दिया गया।

इसके बाद नीरज ने फिर से अपना पहला प्रयास किया, जिसमें 82.38 मीटर की दूरी तक जेवलिन फेंकी। नीरज का दूसरा प्रयास 84.49 मीटर का थ्रो फेंका, वहीं उनका तीसरा प्रयास फाउल हो गया था।

धर्मशाला : मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बंद, ये रहेगा ट्रैफिक प्लान

इस बीच किशोर जेना ने अपने तीसरे प्रयास में 86.77 मीटर का थ्रो फेंककर नीरज से आगे निकल गए थे। हालांकि नीरज ने अपने चौथे प्रयास में 88.88 मीटर दूर भाला फेंक कर बढ़त बना ली।

इस दौरान नीरज चोपड़ा और किशोर जेना के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। किशोर जेना ने भी अपना पूरा दम खम दिखाते हुए चौथे प्रयास में 87.54 मीटर दूर भाला फेंका।

Breaking : हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन 56 पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

वहीं, नीजर चोपड़ा ने अपने पांचवें प्रयास में 80.80 मीटर दूर ही भाला फेंक सके जबकि उनका आखिरी प्रयास फाउल हो गया। हालांकि इसके बावजूद नीरज ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इसके अलावा किशोर जेना का पांच और छठा प्रयास फाउल रहा लेकिन वह फिर भी सिल्वर मेडल में जीतने कामयाब रहे।

नीरज चोपड़ा और किशोर जेना के बाद जापान के डीन रॉड्रिक गेनकी 82.68 मीटर दूर थ्रो फेंकते हुए तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

हिमाचल के इस बैंक में निकली चालक के पदों के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन
हिमाचल : एपीएल राशनकार्ड धारकों के चावल का कोटा बढ़ा, अब मिलेंगे छह किलो

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस शुल्क में की बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी

हिमाचल : मनाली में लापता दिल्ली के पर्यटक का शव गहरी खाई में मिला 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest SPORTS NEWS Kangra State News

धर्मशाला : मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बंद, ये रहेगा ट्रैफिक प्लान

क्रिकेट वर्ल्ड कप के चलते 28 अक्टूबर तक जारी रहेगी ये व्यवस्था

धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैचों के लिए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है।

जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने एक आदेश जारी कर बताया कि धर्मशाला में होने वाले इन मैचों के दौरान लोगों को आवाजाही में किसी भी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

लुहणू मैदान में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी

डीसी ने बताया कि मैच से 6 घंटे पहले सीमेंट, सरिया, रेत-बजरी आदि ले जाने वाले बड़े वाहनों की आवाजाही धर्मशाला शहर में बंद कर दी जाएगी।

मैच समाप्त होने तक इन बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। हालांकि रूटीन में चलने वाली इस रूट की बसों और आवश्यक सेवाएं देने वाली गाड़ियों पर यह नियम लागू नहीं होगा।

Breaking : हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन 56 पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि ट्रैफिक प्लान की यह व्यवस्था धर्मशाला शहर में 7, 10, 17, 22 और 28 अक्टूबर को होने वाले क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट के मैचों के दौरान लागू रहेगी।

उन्होंने बताया कि कांगड़ा, गगल की ओर से धर्मशाला जाने के लिए चौतडू-शीला रोड से प्रवेश और धर्मशाला से वाया सकोह निकासी की व्यवस्था होगी।

हिमाचल के इस बैंक में निकली चालक के पदों के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन

उन्होंने बताया कि आपातकालीन सेवाएं देने वाले वाहनों पर इस दौरान आवाजाही को लेकर ऐसी कोई भी रोक नहीं होगी। उन्होंने शहर के लोगों और मैच देखने आने वाले दर्शकों से भी इस दौरान व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की है।