Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल की ये पांच बेटियां : जिन पर सबको नाज-एशियाई खेलों में जमाई धाक

उत्कृष्टता केंद्र साई धर्मशाला की प्रशिक्षु हैं दो खिलाड़ी

धर्मशाला। हिमाचल की पांच बेटियों ने एशियाई खेलों में धाक जमाई है। भारतीय कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। इन बेटियों पर सबको नाज है।

राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला के प्रभारी राकेश जस्सल ने कहा कि एशियाई खेलों में भारतीय कबड्डी टीम ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है।
भारतीय कबड्डी टीम में हिमाचल की पांच बेटियों ने अपना योगदान भी दिया है।

Big Breaking : हिमाचल में TET का शेड्यूल जारी, 9 से आवेदन होंगे शुरू

उन्होंने कहा कि दो बेटियां पुष्पा राणा और ज्योति ठाकुर राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र साई धर्मशाला की प्रशिक्षु हैं। इसके साथ ही ऋतु नेगी तथा सुषमा शिलाई तथार, निधि बिलासपुर से ताल्लुक रखती हैं।

इन बेटियों ने अनुकरणीय खेल कौशल और अदम्य भावना का प्रदर्शन करते हुए हिमाचल का ही नहीं अपितु पूरे देश का नाम विश्व भर में उंचा किया है।

ऊना : मोटर ड्राइविंग व हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर ट्रेनिंग को करें आवेदन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र साई धर्मशाला को अपने खिलाड़ियों एवं एथलीटों के शानदार प्रदर्शन पर गर्व है और केंद्र सरकार के निर्देशानुसार खेलों के ऐसे माहौल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है जो प्रतिभा को पोषित करता है तथा प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है।

हिमाचल की बेटी कीर्ति चंदेल को यूनाइटेड नेशन ने किया सम्मानित, सीएम ने दी बधाई

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला की ओर से कबड्डी टीम की सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई भी प्रेषित की है ताकि साई धर्मशाला के अन्य प्रशिक्षु भी इन प्रतिभाओं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें और देश का नाम रोशन करें।

बिलासपुर : सड़क किनारे खड़ा किया ट्रक अचानक चलने लगा, आगे खड़े चालक को कुचला
ऊना : चार रिटायर कर्मचारियों को सौंपे ओल्ड पेंशन अदायगी आदेश पत्र

हिमाचल के इस बैंक में निकली चालक के पदों के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन

धर्मशाला : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो और सहायिका के भरे जाएंगे 12 पद 

कांगड़ा : आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाने का लेना चाहते प्रशिक्षण तो यहां करें संपर्क

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

हिमाचल : HPU की पीएचडी स्कॉलर तनू प्रिया बनीं सहायक प्रोफेसर

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल
हिमाचल : केंद्रीय विश्वविद्यालय की पीएचडी स्कॉलर पुष्पा और शिल्पा बनीं सहायक प्रोफेसर

HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री

पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद
Categories
TRENDING NEWS Top News SPORTS NEWS Himachal Latest Sirmaur State News

हिमाचल की बेटी रितु नेगी की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी ने जीता गोल्ड मेडल

भारत ने एशियन गेम्‍स 2023 में अपना 25वां गोल्‍ड मेडल जीता

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ी रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। भारत ने 100 का जादुई पार कर लिया है। हालांकि मेडल पाने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। चीन के हांगझोऊ में चल रही एशियन गेम्स 2023 में भारत का शानदार प्रदर्शन अभी जारी है।

हिमाचल की बेटी रितु नेगी की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया है। इसी के साथ भारत ने अपने 100 मेडल जीतने के वादे को भी निभाया। इस खबर से देशभर के साथ हिमाचल में खुशी की लहर है।

एशियन गेम्स 2023 : भारत में मेडल्स की बौछार, आंकड़ा पहुंचा 100 के पार

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शनिवार को फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे को केवल एक अंक के अंतर से मात देकर गोल्‍ड मेडल अपने नाम किया। सांस थाम देने वाले फाइनल में भारत ने चीनी ताइपे को 26-25 के स्‍कोर से हराया। भारतीय महिला कबड्डी टीम के सहारे देश ने एशियन गेम्‍स 2023 में अपना 25वां गोल्‍ड मेडल जीता।

ऊना : मोटर ड्राइविंग व हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर ट्रेनिंग को करें आवेदन

रितु नेगी के गांव शिलाई जिला सिरमौर में जबरदस्त खुशी का माहौल है। रितु के पिता भवान सिंह नेगी ने बताया कि सांसें रोक देने वाले फाइनल मुकाबले को सुबह सात बजे से ही गांव के सभी लोगों ने टीवी पर लाइव देखा।

जीत के बाद मिठाई बांटकर सेलिब्रेशन हो रही है। भवान सिंह नेगी कहा कि चीन ने फाइनल में भारत को कड़ी टक्कर दी। उन्होंने बताया कि सांस रोक देने वाले इस मैच के दौरान दो-तीन बार पानी पीना पड़ा। रितु के पिता रिटायर टीचर और माता हाउस वाइफ हैं।

माता चिंतपूर्णी मंदिर नवरात्र मेले : बिना पंजीकरण दर्शन की नहीं होगी अनुमति

भारत को कबड्डी में स्वर्ण पदक दिलाने में हिमाचल प्रदेश की एक नहीं बल्कि पांच बेटियों का योगदान है। रितु नेगी के अलावा चार अन्य बेटियां भी भारतीय कबड्डी टीम में शामिल हैं इसलिए यह पूरे प्रदेश के लिए भी गौरव का क्षण है। इनमें तीन बेटियां प्लेइंग-7 का हिस्सा रही। अकेले शिलाई क्षेत्र की तीन बेटियां भारतीय कबड्डी टीम में हैं।

हिमाचल हाईकोर्ट का पंचायती विभाग के तकनीकी सहायकों को न्यूनतम वेतन देने का आदेश

रितु नेगी ने बतौर कप्तान टीम का नेतृत्व किया, जबकि शिलाई के मिला गांव की पुष्पा राणा (ऑलराउंडर) और सोलन की निधि शर्मा (रेडर) ने भी फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। शिलाई की सुषमा शर्मा और बिलासपुर की ज्योति ठाकुर भी भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा रही।

कांगड़ा : आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाने का लेना चाहते प्रशिक्षण तो यहां करें संपर्क

बता दें कि कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी अभी भारतीय रेलवे में नौकरी कर रही है। इससे पहले रितु नेगी 2011 में जूनियर महिला एशियन गेम्स में बतौर कप्तान भारत को गोल्ड मेडल दिला चुकी हैं। साल 2018 में जकार्ता में खेले गए एशियन गेम्स में बतौर रेडर खेलते हुए रजत पदक दिलाया।

नेपाल में 2019 में खेली गई एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम में प्लेइंग-7 में रही। रितु नेगी ने कबड्‌डी का प्रशिक्षण बिलासपुर स्थित होस्टल से लिया। साल 2014 से वह प्रदेश से बाहर है और रेलवे की ओर से खेलती आ रही है।

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

हिमाचल : HPU की पीएचडी स्कॉलर तनू प्रिया बनीं सहायक प्रोफेसर

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

चंबा में होगी हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2, रोड ऑफ द स्काई की शूटिंग 

पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद
धर्मशाला : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो और सहायिका के भरे जाएंगे 12 पद 

HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री
हिमाचल : केंद्रीय विश्वविद्यालय की पीएचडी स्कॉलर पुष्पा और शिल्पा बनीं सहायक प्रोफेसर
Categories
Top News SPORTS NEWS KHAS KHABAR State News

एशियन गेम्स 2023 : भारत में मेडल्स की बौछार, आंकड़ा पहुंचा 100 के पार

एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने पहली बार लगाया पदकों का शतक

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2023 में भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत ने 14वें दिन 100 मेडल का जादुई आंकड़ा पार कर लिए और पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने पहली बार पदकों का शतक लगाया है। इस प्रतियोगिता में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भारत ने 11वें दिन 71 का जादुई आंकड़ा छुआ था और एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इसके बाद से यह बेहतर होता चला गया। इससे पहले एशियाई खेल के एक संस्करण में भारत ने सर्वाधिक 70 पदक जीते थे। यह 2018 जकार्ता में हुआ था।

हिमाचल की बेटी रितु नेगी की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी ने जीता गोल्ड मेडल

मेडल पाने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। हांगझोऊ एशियन गेम्स 2023 में भारत का शानदार प्रदर्शन अभी जारी है। 14वें दिन की सुबह भारत की झोली में पांच पदक आए हैं। शूटिंग में ज्योति और ओजस ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, महिला कबड्डी टीम भी स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही।

तीरंदाजी में अभिषेक ने रजत और अदिति ने कांस्य पदक अपने नाम किया। दिन का पहला पदक कंपाउंड तीरंदाजी में ही आया। अदिति ने महिला एकल में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके बाद इसी प्रतियोगिता में ज्योति ने स्वर्ण पदक जीता।

ऊना : मोटर ड्राइविंग व हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर ट्रेनिंग को करें आवेदन

पुरुषों की कंपाउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता का फाइनल अभिषेक और ओजस के बीच था। ऐसे में भारत के दोनों पदक पहले से ही पक्के थे। ओजस ने फाइनल में बेहतर प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अभिषेक को रजत से संतोष करना पड़ा। इसके बाद महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को हराकर लगातार चौथी बार एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

माता चिंतपूर्णी मंदिर नवरात्र मेले : बिना पंजीकरण दर्शन की नहीं होगी अनुमति

बता दें कि एशियन गेम्स की शुरुआत 1951 में हुई थी। दिल्ली में इसका आयोजन किया गया था और मेजबान भारत ने कुल 51 पदक जीते थे। इसमें 15 स्वर्ण, 16 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल थे। पदक तालिका में भारत दूसरे स्थान पर था।

हिमाचल हाईकोर्ट का पंचायती विभाग के तकनीकी सहायकों को न्यूनतम वेतन देने का आदेश

हालांकि, इसके बाद भारत को 50 पदक हासिल करने के लिए 31 साल का इंतजार करना पड़ा। 1982 में नई दिल्ली में आयोजित एशियाई खेलों में भारत ने 13 स्वर्ण सहित 57 पदक जीते। 1954 में भारत ने कुल 17 और 1958 में सिर्फ 13 पदक जीते, जबकि 1951 में भारत ने 15 स्वर्ण जीते थे।

कांगड़ा : आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाने का लेना चाहते प्रशिक्षण तो यहां करें संपर्क

1990 में ऐसा मौका भी आया, जब पदक तालिका में भारत शीर्ष 10 में भी नहीं था। इस साल भी भारत के पास सिर्फ 23 पदक थे। इसमें सिर्फ एक स्वर्ण पदक था। 1998 से भारत के प्रदर्शन में सुधार आया और 2006 में पहली बार भारत ने घर से बाहर 50 से ज्यादा पदक जीते।

इसके बाद से भारत लगातार 50 से ज्यादा पदक जीतता आया है। 2010 में भारत ने 65 पदक जीते और सबसे ज्यादा पदकों का नया कीर्तिमान हासिल किया। 2018 में भारत ने इसे बेहतर किया और 70 पदक जीते।