Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : श्री राम मंदिर के होर्डिंग्स हटाने से भाजपा खफा, चुनाव आयोग से शिकायत

जयराम बोले- होर्डिंग्स पर नहीं किसी नेता का फोटो

 

शिमला। भाजपा ने महिलाओं को हर महीने दिए जाने वाले 15 सौ रुपए की गारंटी को पूरा करने के लिए भरवाए जा रहे फॉर्म को आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। इसको लेकर बीजेपी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर शिकायत दर्ज करवाई गई है। विपक्ष ने श्री राम मंदिर के होर्डिंग हटाने के पर भी निशाना साधा है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को ठगने का काम कांग्रेस ने किया। वही काम अब दोबारा लोकसभा चुनाव से पहले किया जा रहा है। डेढ़ साल में 1500 रुपए नहीं दिए गए और न ही बजट में इसका कोई प्रावधान किया गया है।

हिमाचल : आचार संहिता में जमा हो सकेंगे 1500 रुपए वाले फॉर्म, निदेशालय ने किया स्पष्ट 

अब फिर से यह फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लग जाती है। इन फॉर्म पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के फोटो लगे हैं, जो आचार संहिता का उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर डीसी श्री राम मंदिर के होर्डिंग्स हटाने के आदेश दे रहे हैं, जोकि सरासर गलत है। यह होर्डिंग्स न तो भाजपा ने लगाए हैं और न ही होर्डिंग्स पर किसी नेता की फोटो है।

लोकसभा चुनाव : सोलन जिला में इन मतदान केंद्र के भवनों में परिवर्तन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की फोटो वाले होर्डिंग्स लगे हैं, जोकि आचार संहिता का उल्लंघन है। इसको लेकर  राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि महिलाओं को 1500 रुपए के फॉर्म और होर्डिंग्स को लेकर शिकायत आई है। इसको जांचा जाएगा। वहीं, 24 घंटों में 38000 पोस्टर्स व बैनर्स को हटाया गया है। ये पूरा प्रोसेस 72 घंटों का होता है, जिसमें सभी पोस्टर्स बैनर्स, फ्लैग्स को हटा लिया जाएगा।

 

फॉर्म पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सीएम सुक्खू के फोटो पर जताई आपत्ति

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में धारा-144, लाठी लेकर चलने पर भी होगी मनाही

 

 

ऊना : रक्कड़ कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने देश राज शर्मा 

हमीरपुर : इन नंबरों पर करें आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत 

 

लोकसभा चुनाव : मंडी में उड़न दस्ते गठित, रिश्वत देने और लेने वालों की नहीं खैर 

मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर जयराम ने लगाया विराम-पढ़ें खबर 

हिमाचल : ससुर पेंशनर तब भी बहू को मिलेंगे 1500 रुपए , परिवार नकल की जरूरी

 

Breaking : हिमाचल में HRTC कंडक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट

 

 

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24

 

Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

भाजपा ने शिमला में मनाया तीन राज्यों में प्रचंड जीत का जश्न, बांटे लड्डू-फोड़े पटाखे

जयराम बोले – हिमाचल से शुरू हुई झूठ की गारंटियों पर लगा विराम

शिमला। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में प्रचंड जीत के बाद शिमला में भाजपा ने लड्डू बांटकर और पटाखे फोड़ कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जिन झूठी गारंटियों का दौर हिमाचल प्रदेश से शुरू हुआ था उनकी आज हवा निकल गई है। कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में गारंटियों को पूरा करने का झूठा प्रचार इस चुनाव में कर रही थी।

तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार : प्रतिभा सिंह बोलीं-पार्टी को सुधार व पुनर्विचार की जरूरत

 

उन्होंने कहा कि वह लोकतंत्र का सम्मान करते हैं लेकिन इशारों में यह भी कह दिया कि हिमाचल में अब कांग्रेस सरकार की भी कोई गारंटी नहीं है कांग्रेस नेता सरकार से नाराज चल रहे हैं और आज के बाद ये नाराजगी और बढ़ने वाली है। छत्तीसगढ़ व राजस्थान में कांग्रेस सरकार के घोटाले किसी से छिपे नहीं है।

गारंटियों के नाम पर लोगों को गुमराह किया गया जिसके बाद लोगों ने मोदी सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है। जयराम ठाकुर ने कहा है कि इस जीत का फायदा 2024 के लोकसभा चुनाव में मिलेगा और जनता पहले से ज्यादा सीट जीतवाकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी।

फतेहपुर युवती मामला : ड्यूटी जाते मास्क पहने दो युवकों ने रोका, स्कार्फ से पैर बांध पिलाया जहर-मामला दर्ज

 

भाजपा की जीत पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व से जहां विश्व भर में भारत को पहचान मिली है वहीं देश में भी तेजी से विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आज जनता ने यह साबित किया है कि उन्हें देश में हो रहे विकास पर विश्वास है और देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ चलना चाहती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा से जीत तय है।

सुंदरनगर : बीमार पति की चिंता, खेती लायक जमीन नहीं, सुनीता ने छत पर उगा दी पनीरी

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी थी कि हिमाचल प्रदेश में फेल हुई सरकार की गारंटियों की जानकारी चुनावी राज्यों की जनता तक पहुंचाई जाए।

उन्होंने यह काम बखूबी निभाया। उन्होंने जनता को बताया कि हिमाचल में कांग्रेस की गारंटियां फेल साबित हुई हैं। पूरे देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही विश्वास है और मोदी के नाम पर ही भाजपा को जीत मिली है।

वहीं, जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के एक साल के कार्यकाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सिर्फ व्यवस्था परिवर्तन और नया दौर के पोस्टर लगे नजर आते हैं। वास्तव में ग्राउंड जीरो पर कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह फेल है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को जवाब देगी और एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी चारों सीट पर जीत हासिल करेगी।

कांगड़ा जिला में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा : इमोशन से खेल रहे मेकर्स, फूटा दर्शकों का गुस्सा

 

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 

हिमाचल : कॉलेजों में सीधी भर्ती से भरे जाएंगे प्रिंसिपल के 25 पद, साक्षात्कार 18 दिसंबर से

हिमाचल : बीएड कॉलेजों में भरी जाएंगी खाली सीटें, 4 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

Job Alert सिरमौर : युवाओं को रोजगार का मौका, 34 पदों पर होगी भर्ती
HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट

Video : डीजीपी को रिटायरमेंट पर दी गई अनोखी विदाई, हर तरफ हो रही चर्चा
भारत में सिम कार्ड को लेकर बड़ा बदलाव, आज से लागू होंगे नए नियम

हिमाचल वन मित्र भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, वेबसाइट के साथ रेंज ऑफिस में भी मिलेंगे फार्म

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 

हिमाचल : वेबसाइट बनाकर सरकारी नौकरी और GPF के नाम पर ऐंठता था पैसे-धरा 

Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला : कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, न्याय की मांग

शिमला। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में आज शिमला में महिला कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया है। महिला कांग्रेस ने सीटीओ से लेकर ऐतिहासिक रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कार्यवाही न करने पर बीजेपी की केंद्र सरकार को महिला, किसान व युवा विरोधी करार दिया है।

Breaking: हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में नौकरी के लिए कर लें तैयारी

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की बात करने वाली केंद्र की मोदी सरकार दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों की आवाज नहीं सुन पा रही है।

Kangra Breaking: नशे से मुक्ति होगी आसान, 8 अस्पतालों में 15 से शुरू होंगे क्लीनिक 

बड़ी-बड़ी बातें करने वाली बीजेपी की महिला नेत्रियां आज इन महिला खिलाड़ियों के समर्थन में क्यों चुप्पी साधे हुए हैं? कोर्ट को मामले में दखल करना पड़ा है। महिला कांग्रेस इस तरह का अत्याचार सहन नहीं करेगी। महिला कांग्रेस बृजभूषण जैसे बड़े पदों पर बैठे नेताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग करती है।

शिमला में वन मिनट ट्रैफिक प्लान लागू, 7 सेक्टर में बांटा शहर-पढ़ें खबर

ज्वालाजी : देहरियां में कार व बाइक में जोरदार टक्कर, करियाड़ा के युवक की मौत

हिमाचल में मई माह में टूटा 36 वर्ष का रिकॉर्ड, 12 मई के बाद फिर बदलेगा मौसम

आयोग ने 1,600 पदों पर शुरू की भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू-जल्द करें

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

बीजेपी सरकार में हो रहा मजदूरों का शोषण, घटाया मनरेगा का बजट

कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जड़े आरोप

शिमला। असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई जिसमें कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज ने शिरकत की। बैठक में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं।

उदित राज ने कहा कि जितने भी मजदूर हितैषी कानून हुआ योजनाएं चली हुई हैं वह कांग्रेस सरकार के समय से चली आ रही हैं। कांग्रेस सरकार ने मजदूरों के लिए मनरेगा योजना शुरू की। कोरोना काल में यह स्कीम मजदूरों के लिए कारगर सिद्ध हुई है, लेकिन मोदी सरकार ने मनरेगा का बजट घटाकर मजदूरों के साथ धोखा किया है। मनरेगा से 15 करोड परिवार जुड़े हैं लेकिन जो बजट पहले 110 करोड़ था उसे घटाकर मोदी सरकार ने 60 करोड़ किया है।

ट्विटर का बड़ा एक्शन : बड़ी-बड़ी हस्तियों के अकाउंट से हटाए ब्लू टिक

जितने भी मजदूरों के लिए कानून बने हैं वह कांग्रेस के समय बने हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की जनता के शुक्रगुजार है कि उन्होंने यहां कांग्रेस को चुना बीजेपी सरकार सबकुछ अडानी के हाथों में सौंप रही है। मजदूरों का शोषण हो रहा है। असंगठित मजदूरों को संगठित करने की जरूरत है।

उन्होंने राहुल गांधी पर कोर्ट के फैसले को भी प्रायोजित बताया है। उन्होंने कहा कि जिस जज ने फैसला सुनाया है वह पहले अमित शाह का वकील थे इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि यह फैसला प्रायोजित व गलत ही होगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली से पहुंचे हैं मजदूरों को जिन योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए उसके लिए विचार-विमर्श किया जाएगा और मजदूरों के हित में काम किया जाएगा।

हिमाचल में कितना गिरा पारा, आगे कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज-पढ़ें

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Political news Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

नगर निगम शिमला के वार्डों की संख्या घटाने पर हाईकोर्ट पहुंची बीजेपी

वरिष्ठ अधिवक्ता सत्य पाल जैन ने दाखिल की याचिका

शिमला। नगर निगम शिमला के चुनावों की अभी घोषणा भी नहीं हुई और सत्ता पक्ष एवं विपक्ष चुनावों को लेकर आमने सामने आ गए हैं। नगर निगम चुनाव से पहले ही भाजपा ने कांग्रेस सरकार और प्रशासन पर वोटर लिस्ट में धांधली के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद भाजपा ने गुरूवार को शिमला नगर निगम के वार्डों की संख्या घटाए जाने के विरोध में हिमाचल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

वरिष्ठ अधिवक्ता सत्य पाल जैन ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका डालने के बाद कहा कि शिमला नगर निगम में वार्डों की संख्या 41 से घटाकर 34 करना हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1994 के प्रावधानों का उल्लंघन है और साथ ही हिमाचल प्रदेश नगर निगम (चुनाव) नियम, 2012 का उल्लंघन है।

ताले-जंजीर लेकर विधानसभा पहुंची भाजपा, CM ऑफिस के बाहर की नारेबाजी

सतपाल जैन ने अपनी अर्जी में कोर्ट को बताया कि जब वार्डों को 34 से बढ़ाकर 41 करने की पूरी कवायद कानून को मद्देनजर रखते हुए और सभी नियमों की पालना करते हुए की थी, तो हिमाचल सरकार द्वारा वार्डों को 41 से घटाकर 34 करने के लिए अधिनियम में संशोधन करने का कोई औचित्य नहीं था।

हिमाचल में बड़ा हादसा, हरियाणा के युवक सहित तीन की मौत

उन्होंने कहा कि अन्यथा वार्डों की संख्या 41 से घटाकर 34 करने के बाद भी डेलिमिटेशन के नियमों के अनुसार 34 वार्डों के डेलिमिटेशन की प्रक्रिया फिर से करने की क्या आवश्यकता थी।

हिमाचल में वाटर सेस का रास्ता साफ, विधानसभा में पारित हुआ विधेयक

इसलिए, वार्डों को 41 से घटाकर 34 करने के साथ-साथ पुराने डेलिमिटेशन को अपनाना दोनों अवैध, असंवैधानिक है और रद्द किए जाने योग्य हैं। उन्होंने आग्रह किया कि उत्तरदाताओं को हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम और नियमों के प्रावधानों के अनुसार नए सिरे से डेलिमिटेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निर्देशित किया जाए।

मनाली की बर्फीली वादियों में सारा की सैर, बिजली महादेव के भी किए दर्शन

लंबी सुनवाई के बाद, अदालत ने राज्य के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग को भी नोटिस जारी किया और दोनों प्रतिवादियों को मामला दायर करने का निर्देश दिया। माननीय उच्च न्यायालय ने आगे की दलीलों के लिए मामले को 28-3-2023 के लिए फिक्स किया है। इस अवसर पर अधिवक्ता वीर बहादुर वर्मा, अंकित धीमान, अनु वर्मा और मुकुल शर्मा उनके साथ रहे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

शिमला नगर निगम चुनाव : वार्डों की संख्या घटाने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी बीजेपी

भाजपा ने फिर किया जीत का दावा

शिमला। आगामी नगर निगम शिमला चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने कमर कस ली है। कांग्रेस ने जहां 10 मार्च को कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर फीडबैक ली है। वहीं, भाजपा भी अब 14 मार्च से नगर निगम चुनाव को लेकर बैठकों का दौर शुरू करने वाली है। दोनों ही दल नगर निगम शिमला में अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने शिमला में कहा कि सुक्खू सरकार ने लगातार पिछली सरकार द्वारा किए फैसलों को बदला है। जिसमें से एक फैसला नगर निगम शिमला को लेकर भी था। नगर निगम शिमला में पहले 34 वार्ड थे। जिसे भाजपा की सरकार ने जनसंख्या में बढ़ोतरी होने के चलते 41 वार्ड किए थे। लेकिन, सुक्खू सरकार ने बीते दिनों यह फैसला भी पलटा है जिसको लेकर अब भाजपा कोर्ट में भी जाएगी।

हिमाचल: अब जेओए आईटी पोस्ट कोड 939 मामले में 4 के खिलाफ FIR

वहीं, संजीव कटवाल ने कहा कि शिमला नगर निगम में भाजपा का पांच साल में शासन रहा है और आगे भी भाजपा ही नगर निगम के चुनावों में जीत हासिल करेगी जिसके लिए तैयारियों का दौर शुरू हो गया है।

ऊना : स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर गई जान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला : पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने बीजेपी कार्यकर्ताओं संग मनाई होली

शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ अपने शिमला स्थित निवास पर होली मनाई। इस दौरान हजारों कार्यकर्ताओं ने उनके साथ होली के पावन पर्व की मनाया। इस रंगों के त्यौहार पर सब ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को होली के रंग भी लगाए। इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों एवं कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी और सभी प्रदेशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की मनोकामना की।

शिमला : पीटरहॉफ में सीएम ने समर्थकों संग मनाई होली, उड़ाया गुलाल-डाली नाटी

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल , शांता कुमार , भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और अनेकों वरिष्ठ नेताओं से दूरभाष के माध्यम से वार्ता की और उनको और प्रदेशवासियों को होली के पर्व की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विधायक बलबीर वर्मा, इंदर सिंह गांधी, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज , प्रत्याशी संजय सूद, गणेश दत्त, कर्ण नंदा, महेंद्र धर्मानी, संजीव कटवाल, राजेश शारदा, विजय परमार, रवि मेहता , बिलाल, विदुषी, किमी, पूर्व पार्षदगण विशेष रूप में उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य मंत्री शांडिल बोले- महंगी दवाइयां लिखते हैं कुछ डॉक्टर, सस्ती लिखें

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla

सत्ती का मुकेश पर पलटवार, बोले-‘सूखे में सरकार कर रही 24 घंटे पानी की बात’

HRTC बस मुद्दे पर व्हाइट पेपर लेकर आए अग्निहोत्री, हम देंगे जवाब

शिमला। भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सत्तपाल सत्ती ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार किया है। सत्तपाल सत्ती ने कहा कि सूखे की स्थिति में सरकार प्रदेश में 24 घंटे पानी देने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि हम बताना चाहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में अगर 24 घंटे पानी की स्कीम अगर कोई सरकार लेकर आई तो वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार ह, अगर इन परियोजनाओं का श्रेय कांग्रेस लेना चाहती है तो वह ले, पर जनता सब जानती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए गए हस्ताक्षर अभियान से भयभीत हो चुकी है और जिस प्रकार से भाजपा को धरातल पर इस अभियान को लेकर समर्थन मिला है उससे कांग्रेस डामाडोल हो गई है। जिस प्रकार से जिला आक्रोश रैलियों में जनता निकल कर आ रही है और पूरे प्रदेश भर में इस रैलियों को लेकर जनता में जोश है, उससे भी इस सरकार के नेता घबरा गए हैं।

कांगड़ा: 2 हाईटेक सहित 11 टोल बैरियर की बोली 10 को, 10.76 करोड़ रिजर्व प्राइस

सत्तपाल सत्ती ने कहा कि अगर स्कूल बंद करने की बात करें तो पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा था कि एक बच्चे के लिए भी स्कूल खोलूंगा, आज कांग्रेस नेता अपने कद्दावर नेता के वाक्य से ही मुकर रहे हैं।

सत्ती ने कहा कि जो बसों की खरीद के आरोप मुकेश अग्निहोत्री भाजपा पर लगा रहे हैं, वह निराधार हैं। इस मुद्दे पर वाइट पेपर लेकर आएं मुकेश अग्निहोत्री। व्हाइट पेपर का पूर्ण जवाब भाजपा देगी। जैसे कि इनके मुखिया सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी कहा था कि कर्ज के विषय पर यह सरकार व्हाइट पेपर लेकर आएगी, जिसका जवाब भाजपा सड़कों से लेकर विधानसभा तक देगी।

केंद्रीय रक्षा मंत्री से मिले सीएम सुक्खू , सड़क नेटवर्क मजबूत करने का किया आग्रह

उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए खुद कहा कि 10 साल में जो भी बसें खरीदी गई हैं, उसमें गड़बड़झाला है पर अगर यह 10 साल की बात कर रहे हैं तो इनकी सरकार भी 5 साल सत्ता में रही थी, जब स्वर्गीय वीरभद्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल में लगे वाटर सेस की बात भी कर रहे हैं पर इसमें इन्होंने एक चेयरमैन और चार सदस्य बनाने की बात की है, क्या यह अपने चहेतों को एडजस्ट करना चाहते हैं। इस बात को पहले मुकेश अग्निहोत्री स्पष्ट करें।

चंबा की मूर्तिकार लता सम्मानित, पिता के हुनर को रखे हैं जिंदा

उन्होंने कहा कि एक जगह तो यह संस्थानों का विलय कर रहे हैं और एक जगह यह नए कमीशन बनाने की बातें कर रहे हैं। तो क्या यह एक सरकार की दोहरी बातें नहीं है। वहीं, सत्ती ने कहा कि यह बोल रहे हैं कि यह स्थिर सरकार है, पर यह तो वक्त ही बताएगा कि कांग्रेस की सरकार कितनी स्थिर है। जिस प्रकार से वर्तमान में सरकार के हालात है ऐसा लग रहा है कि सरकार डामाडोल है स्थिर तो दूर की बात है।

डिप्टी CM अग्निहोत्री बोले- गारंटियों से पीछे नहीं हटेगी सरकार, समय दे विपक्ष

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-‘लोकतंत्र की हत्या कर रही सुक्खू सरकार’

प्रदेश की जनता का गारंटियों से भटकाया जा रहा ध्यान

शिमला। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सुक्खू सरकार द्वारा लोकतंत्र प्रहरी सम्मान योजना को बंद करने के फरमान को लोकतंत्र विरोधी करार दिया है। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस हिंदुस्तान में लोकतंत्र की हत्या करने वाली पार्टी हैं। 1975 में देश में इमरजेंसी लगाकर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र का गला घोंटा था। हजारों लोगों को जेलों में डाला गया। देश की कई सरकारों ने लोकतंत्र प्रहरी कानून बनाए हैं।

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल में भी लोकतंत्र प्रहरी कानून बनाया गया था जब यह कानून बना तो कांग्रेस ने इसका कोई विरोध नहीं किया लेकिन अब जनता का ध्यान गारंटियों से हटाने के लिए इस तरह के काम सरकार कर रही है। कांग्रेस ने लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया है कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी दस जनपद के रहमो करम पर है।

प्रतिभा सिंह बोलीं- भारत जोड़ो यात्रा का कांग्रेस को भविष्य में मिलेगा लाभ

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर भी लोकतंत्र नहीं बचा है। लोकतंत्र प्रहरी अधिनियम को समाप्त करना कांग्रेस का लोकतंत्र विरोधी काम है। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सुक्खू सरकार ऐसे फैसले अपनी दी गई गारंटियों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कर रही है।

राष्ट्रीय युवा संसद में पहले स्थान पर रहीं शिमला की आस्था, राज्यपाल ने नवाजा

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र प्रहरी सम्मान योजना उन नेताओं के लिए हैं जो आपातकाल के दौरान जेल गए थे। पूर्व की जयराम सरकार ने प्रदेश के 700 के करीब नेताओं को पेंशन देने के लिए लोकतंत्र प्रहरी सम्मान योजना शुरू की थी।

ऊना युवक मौत मामला : निजी अस्पताल के संचालक ने रखा पक्ष, मुआवजा देने को तैयार

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि पूर्व की जयराम सरकार योजना के तहत इन लोगों को 12 से 20 हजार रुपए की पेंशन दे रही थी। 15 दिन जेल में रहे नेताओं को 12 हजार और इससे ज्यादा दिनों तक जेल में रहने वाले नेताओं को 20 हजार पेंशन दी जा रही थी।

CUHP : अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पूजा चौहान की बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने पूर्व की भाजपा सरकार की इस योजना को बंद करने का फैसला लिया। आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राधा रमण शास्त्री, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, महेंद्र नाथ सॉफ्त और पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्याम शर्मा शामिल थे।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Politics Top News Himachal Latest Bilaspur State News

सांसद सरोज पांडेय का दावा, सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी बीजेपी

बिलासपुर। राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने घुमारवीं के जगन पैलेस में बीजेपी द्वारा चलाए गए बूथ सशक्तिकरण अभियान में पहुंची। जहां पर उन्होंने प्रदेश प्रभारी के रूप में बैठक को संबोधित किया। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल एवं प्रदेश महामंत्री और विधायक त्रिलोक जमवाल भी उपस्थित रहे। बैठक की प्रस्तावना बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रदेश संयोजक संजीव कटवाल द्वारा रखी गई और उसके उपरांत डाटा प्रबंधन के प्रदेश संयोजक कर्ण नंदा ने डाटा प्रबंधन को लेकर एक प्रस्तुति समस्त कार्यकर्ताओं के बीच रखी।

बिलासपुर: घुमारवीं शहर में अब ट्रैफिक नियम तोड़े तो कटेगा ऑनलाइन चालान

बैठक के दौरान सरोज पांडे ने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है और इसी के अंतर्गत बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रणनीति तैयार कर ली गई है। हमें पूरा विश्वास है कि भाजपा आने वाले 2024 के आम चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, पर भाजपा ने भी 2 सीटें जीतकर शुरुआत की थी और आज राष्ट्र की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बनके उभरा हैं। एक हार से कोई राजनीतिक दल पीछे नहीं होता, आने वाले समय में भाजपा बड़ी छलांग लगाकर लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।

सरोज पांडे ने बैठक के दौरान बूथ सशक्तिकरण अभियान के सभी बिंदु कार्यकर्ताओं के समक्ष रखें और जल्द ही यह इसी प्रकार के कार्यक्रम जिला मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित की जाएगी।

ऊना बल्क ड्रग पार्क के लिए ग्रांट जारी, केंद्र से मिली 225 करोड़ की पहली किस्त

इस बैठक में बिहारी लाल शर्मा, राजीव भारद्वाज, सुमित शर्मा, सुशील राठौर, अनिल डडवाल, रश्मि सूद, सुदेश ठाकुर, स्वतंत्र संख्यान, शिशु भाई धर्मा उपस्थित रहे।