Categories
Top News SPORTS NEWS KHAS KHABAR State News

गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने फिर जीता सोना : एशियन गेम्स में भारत का 17वां गोल्ड

किशोर जेना का बेहतरीन प्रदर्शन, जीता सिल्वर मेडल

नई दिल्ली। भारत के गोल्डन ब्वॉय वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा ने 19वें एशियन गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत लिया है।

नीरज ने 88.88 मीटर की दूर भाला फेंक कर यह कमाल किया। नीरज के अलावा किशोर जेना ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है। इस एशियाई खेलों में भारत ने अभी तक 17 गोल्ड अपने नाम कर लिए हैं।

कांगड़ा और चंबा जिला के अग्निवीरों का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां देखें

हालांकि, नीरज के लिए शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। उनके पहले थ्रो को ही फाउल करार दे दिया गया था। नीरज का पहला थ्रो लगभग 90 मीटर का था। इसके बाद काफी देर तक नीरज चोपड़ा की अधिकारियों से बहस भी हुई और खेल को कुछ देर के लिए रोकना भी पड़ गया था।

हिमाचल कैबिनेट की बैठक 11 अक्टूबर को होगी, कई मुद्दों पर चर्चा संभव

दरअसल, नीरज ने जब अपना पहला थ्रो किया था तो दूरी नापने वाली मशीन में दिक्कत आ गई थी इसके कारण आधिकारिक से रूप से उस थ्रो को फाउल करार दे दिया गया।

इसके बाद नीरज ने फिर से अपना पहला प्रयास किया, जिसमें 82.38 मीटर की दूरी तक जेवलिन फेंकी। नीरज का दूसरा प्रयास 84.49 मीटर का थ्रो फेंका, वहीं उनका तीसरा प्रयास फाउल हो गया था।

धर्मशाला : मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बंद, ये रहेगा ट्रैफिक प्लान

इस बीच किशोर जेना ने अपने तीसरे प्रयास में 86.77 मीटर का थ्रो फेंककर नीरज से आगे निकल गए थे। हालांकि नीरज ने अपने चौथे प्रयास में 88.88 मीटर दूर भाला फेंक कर बढ़त बना ली।

इस दौरान नीरज चोपड़ा और किशोर जेना के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। किशोर जेना ने भी अपना पूरा दम खम दिखाते हुए चौथे प्रयास में 87.54 मीटर दूर भाला फेंका।

Breaking : हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन 56 पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

वहीं, नीजर चोपड़ा ने अपने पांचवें प्रयास में 80.80 मीटर दूर ही भाला फेंक सके जबकि उनका आखिरी प्रयास फाउल हो गया। हालांकि इसके बावजूद नीरज ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इसके अलावा किशोर जेना का पांच और छठा प्रयास फाउल रहा लेकिन वह फिर भी सिल्वर मेडल में जीतने कामयाब रहे।

नीरज चोपड़ा और किशोर जेना के बाद जापान के डीन रॉड्रिक गेनकी 82.68 मीटर दूर थ्रो फेंकते हुए तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

हिमाचल के इस बैंक में निकली चालक के पदों के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन
हिमाचल : एपीएल राशनकार्ड धारकों के चावल का कोटा बढ़ा, अब मिलेंगे छह किलो

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस शुल्क में की बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी

हिमाचल : मनाली में लापता दिल्ली के पर्यटक का शव गहरी खाई में मिला