Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

प्रतिभा सिंह बोलीं- भारत जोड़ो यात्रा का कांग्रेस को भविष्य में मिलेगा लाभ

पदाधिकारियों से अभियान तेज करने को लेकर की बैठक

शिमला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में राजीव भवन शिमला सभी जिला पदाधिकारियों से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें हिमाचल प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को किस तरह से और अधिक तेज करना है, इसको लेकर रणनीति तैयार की गई। प्रतिभा सिंह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान का पूरे देश में कांग्रेस पार्टी को लाभ मिलेगा।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा के भारत जोड़ो यात्रा के सफल ना होने के दावों में किसी भी तरह का दम नहीं है। पूर्वांचल राज्य में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला है, लेकिन बावजूद इसके पार्टी इन राज्यों में भी काफी मजबूत हुई है।

HPBose: जल्द कर लें यह काम, नहीं तो छात्रवृत्ति से धोना पड़ सकता है हाथ 

प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा संसद के अंदर और बाहर कांग्रेस की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है, जिसके खिलाफ राहुल गांधी ने लोगों के बीच में जाकर भारत जोड़ो अभियान शुरू किया और उसी के दूसरे चरण में घर घर तक पहुंचने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई है। हिमाचल प्रदेश में भी हर घर तक राहुल गांधी और कांग्रेस की सोच को पहुंचाने के लिए पार्टी काम कर रही है।

हिमाचल मिशन डिनोटिफाई: शिमला डीसी ऑफिस के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News

राहुल गांधी संग सीएम सुक्खू : श्रीनगर में लाल चौक पर फहराया तिरंगा

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में भाग लेने के लिए सीएम कल ही जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए थे।

राहुल गांधी ने रविवार सुबह लाल चौक पर तिरंगा फहराया इस दौरान उनके साथ सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 30 जनवरी को श्रीनगर में समापन हो रहा है।

HPU में 19 मिनट तक चली BBC की प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री, पुलिस ने उठाई स्क्रीन 

मुख्यमंत्री अपनी जम्मू कश्मीर की यात्रा के दौरान वहां के राज्यपाल (लेफ्टिनेंट गवर्नर) से भी मुलाकात करेंगे। राज्यपाल से मिलकर वह हिमाचल प्रदेश के हिस्से की विवादित जमीन का मामला उठाएंगे।

जम्मू कश्मीर की सीमा के साथ हिमाचल प्रदेश के हिस्से की करीब 17 हजार बीघा जमीन लगती है, जिसका मुख्यमंत्री जल्द स्थायी समाधान खोजना चाह रहे हैं। जम्मू कश्मीर जाने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जम्मू कश्मीर के गवर्नर से मिलकर सीमा विवाद के मसले को सुलझाने की बात करेंगे।

HPBose: 10वीं और 12वीं के इन छात्रों को स्पेशल चांस, फरवरी में होंगे पेपर 

बता दें कि विवाद हिमाचल प्रदेश के सरचू की सीमा के भीतर कुछ व्यापारियों के अतिक्रमण से जुड़ा है। यह व्यापारी सरचू इलाके में पर्यटन के सीजन में बिजनेस के लिए दुकानें लगाते हैं। उस दौरान बड़ी संख्या में देश-विदेश के पर्यटक और ट्रैकिंग पर जाने वाले लोग मनाली-रोहतांग दर्रे और केलोंग से होकर गुजरते हैं।

जानकारी के अनुसार, मई-जून में बर्फ़ के हटने के बाद लेह के व्यापारी यहां टेंट और दुकानें लगा देते हैं जिसकी वजह से यहां संघर्ष की स्थिति पैदा हो जाती है, क्योंकि प्रदेश के व्यापारी पर्यटन के सीजन में यहां व्यापार नहीं कर पाते।

IGMC में बिना चीर फाड़ के निकाला ब्रेन ट्यूमर, एंडोस्कोपी से किया ऑपरेशन

हिमाचल: पाक करेंसी मिलने का मामला- स्पेशलाइज इंटेलिजेंस टीम करेगी जांच

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल में भारत जोड़ो यात्रा- कोई दिखा वीडियो बनाता तो कोई हाथ हिलाता

इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के मानसर में प्रवेश हुई थी यात्रा

इंदौरा। हिमाचल पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लोगों के बीच खासा उत्साह देखा गया। काफी संख्या में लोग सड़क के किनारे राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए खड़े रहे। कुछ लोग राहुल गांधी को देखकर हाथ हिलाते नजर आए तो कुछ युवा मोबाइल से वीडियो बनाते दिखे।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में क्या अंतर-जानिए

 

बता दें कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह कांगड़ा जिला के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के मानसर में हिमाचल में प्रवेश हुई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कैबिनेट के सदस्यों और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, राजीव शुक्ला और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी को हिमाचल की टोपी और शॉल से सम्मानित किया।

हिमाचल में भारत जोड़ो, पंजाब में कांग्रेस छोड़ो-मनप्रीत बादल का इस्तीफा

 

हिमाचल के सीमावर्ती गांव घटोटा में हिमाचल प्रदेश आगमन पर राहुल गांधी की उपस्थिति में पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राजा वारिंग ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह को तिरंगा सौंपा। भारत जोड़ो यात्रा कांगड़ा जिला के इंदौरा क्षेत्र के मानसर टॉल प्लाजा से मलोट गांव तक लगभग 24 किलोमीटर पैदल यात्रा तय कर 19 जनवरी, 2023 को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। हजारों लोगों एवं समर्थकों ने राहुल गांधी का प्रदेश में पहुंचने पर स्वागत किया और यात्रा में पूरे उत्साह एवं जोश से भाग लिया।

राहुल गांधी बोले- लोगों का स्नेह खींच लाया हिमाचल-बदला यात्रा का रूट

 

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस 3,570 किलोमीटर की यात्रा का नेतृत्व कर पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन में उमंग एवं नया जोश भर रहे हैं। यह यात्रा 7 सितम्बर, 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से आरंभ हुई और 30 जनवरी, 2023 को श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ संपन्न होगी।

इंदौरा में राहुल भाई जिंदाबाद, हिमाचल पहुंची भारत जोड़ो यात्रा-ये रहेगा रूट

 

इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा आरंभ करने का उद्देश्य देश में एकता और सौहार्द का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि लगभग चार माह पूर्व कन्याकुमारी से शुरू की गई यह यात्रा भाजपा व आरएसएस की नफरत वाली विचारधारा के विरुद्ध है। इसके साथ-साथ यात्रा के माध्यम से सरकार को बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के प्रति आगाह भी किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपनी सारी नीतियां कुछ उद्योगपति मित्रों को खुश करने के लिए बना रही है। चाहे नोटबंदी हो या फिर जीएसटी, केंद्र सरकार के फैसले मजदूर, गरीब व आम आदमी के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर मंच पर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। विपक्ष के नेताओं को संसद में बोलने का अवसर नहीं दिया जाता।

 

शिमला में सड़क हादसा, सिरमौर निवासी की गई जान- दो घायल

 

राहुल गांधी ने कहा कि पहले भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित नहीं थी, लेकिन हिमाचलवासियों के स्नेह के कारण यात्रा रूट में बदलाव किया गया। पूरा रूट ही बदल दिया। कम समय दिया यह बात तो है। हिमाचल को सिर्फ एक दिन मिला और समय देना चाहिए था। पर हमारा प्लान है कि 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रीनगर में यात्रा का समापन करें। इसलिए सिर्फ एक दिन दे पाए।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

नूरपुर के नायक भूपेंद्र सिंह को मिला सेना मेडल, पढ़ें जांबाजी का किस्सा

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में क्या अंतर-जानिए

देश में 26 मार्च तक चलेगा अभियान

इंदौरा। भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होने जा रहा है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से 26 मार्च तक होगा। इस अभियान में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता देश की अढ़ाई लाख ग्राम पंचायतों, 6 लाख गांव और 10 लाख मतदान केंद्रों में भारत जोड़ो यात्रा का संदेश पहुंचाएंगे। साथ ही राहुल गांधी के प्रकाशित खत और मोदी सरकार के खिलाफ तैयार की चार्जशीट को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। यह जानकारी हिमाचल के कांगड़ा जिला के इंदौरा में भारत जोड़ो यात्रा के लिए पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने दी।

हिमाचल: सहारा योजना के लाभार्थी दोबारा दस्तावेज करें अपलोड 

उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो यात्रा का फोलोअप है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में अंतर समझाते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के लोगो में कहीं भी पार्टी चिन्ह नहीं है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लोगो में हाथ का चिन्ह है। भारत छोड़ो यात्रा विचारधारा को लेकर निकाली गई है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चुनावी राजनीति के संदर्भ में चलाया जा रहा है।

नूरपुर के नायक भूपेंद्र सिंह को मिला सेना मेडल, पढ़ें जांबाजी का किस्सा 

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा मन की बात नहीं है। लोगों की चिंता के लिए है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सभी वर्गों से मिलते हैं और उनकी बातें सु्नते हैं। राहुल गांधी का भी यही कहना है कि मेरे पास समस्याओं और चुनौतियों का हल नहीं है, लेकिन हम एक होकर काम करेंगे तो इनका मुकाबला आसानी से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 24 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू में 12वीं प्रेस कांफ्रेस करेंगे। हो सकता है कि 30 जनवरी को श्रीनगर में आखिरी कांफ्रेंस करें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया।

जेपी नड्डा का बढ़ा कार्यकाल, हिमाचल भाजपा में खुशी- दी बधाई 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

राहुल गांधी बोले- लोगों का स्नेह खींच लाया हिमाचल-बदला यात्रा का रूट

इंदौरा के मानसर से प्रदेश में प्रवेश की यात्रा

इंदौरा। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के हिमाचल प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के मानसर में प्रवेश पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कैबिनेट के सदस्यों और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, राजीव शुक्ला और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी को हिमाचल की टोपी और शॉल से सम्मानित किया।

इंदौरा में राहुल भाई जिंदाबाद, हिमाचल पहुंची भारत जोड़ो यात्रा-ये रहेगा रूट

हिमाचल के सीमावर्ती गांव घटोटा में हिमाचल प्रदेश आगमन पर राहुल गांधी की उपस्थिति में पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राजा वारिंग ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह को तिरंगा सौंपा। भारत जोड़ो यात्रा कांगड़ा जिला के इंदौरा क्षेत्र के मानसर टॉल प्लाजा से मलोट गांव तक लगभग 24 किलोमीटर पैदल यात्रा तय कर 19 जनवरी, 2023 को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। हजारों लोगों एवं समर्थकों ने राहुल गांधी का प्रदेश में पहुंचने पर स्वागत किया और यात्रा में पूरे उत्साह एवं जोश से भाग लिया।

शिमला में सड़क हादसा, सिरमौर निवासी की गई जान- दो घायल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस 3570 किलोमीटर की यात्रा का नेतृत्व कर पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन में उमंग एवं नया जोश भर रहे हैं। यह यात्रा 7 सितम्बर, 2022 को तमिलनाडू के कन्याकुमारी से आरंभ हुई और 30 जनवरी, 2023 को श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ संपन्न होगी।

इंदौरा में राहुल भाई जिंदाबाद, हिमाचल पहुंची भारत जोड़ो यात्रा-ये रहेगा रूट 

इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा आरंभ करने का उद्देश्य देश में एकता और सौहार्द का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि लगभग चार माह पूर्व कन्याकुमारी से शुरू की गई यह यात्रा भाजपा व आरएसएस की नफरत वाली विचारधारा के विरुद्ध है। इसके साथ-साथ यात्रा के माध्यम से सरकार को बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के प्रति आगाह भी किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपनी सारी नीतियां कुछ उद्योगपति मित्रों को खुश करने के लिए बना रही है। चाहे नोटबंदी हो या फिर जीएसटी, केंद्र सरकार के फैसले मजदूर, गरीब व आम आदमी के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर मंच पर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। विपक्ष के नेताओं को संसद में बोलने का अवसर नहीं दिया जाता।

 

राहुल गांधी ने कहा कि पहले भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित नहीं थी, लेकिन हिमाचलवासियों के स्नेह के कारण यात्रा रूट में बदलाव किया गया। पूरा रूट ही बदल दिया। कम समय दिया यह बात तो है। हिमाचल को सिर्फ एक दिन मिला और समय देना चाहिए था। पर हमारा प्लान है कि 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रीनगर में यात्रा का समान्न करें। इसलिए सिर्फ एक दिन दे पाए।

 

उन्होंने कहा कि इस यात्रा को पूरे देश में भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ है तथा उन्हें भी काफी कुछ सीखने को मिला है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस की भारी जीत भ्रष्टाचार पर सच्चाई की जीत है और इसका श्रेय राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के समर्पण और दृढ़ प्रयासों को जाता है। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से समस्त हिमाचल कांग्रेस पार्टी द्वारा दिखाए गए एकता और अखंडता के मार्ग का अनुसरण करेगा।

 

मुख्यमंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल प्रदेश को शामिल करने के लिए राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया और देवभूमि पधारने पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सच को विचलित किया जा सकता है, लेकिन उसे पराजित नहीं किया जा सकता। अंत में जीत सच्चाई की होती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लोगों में देश की वास्तविक समस्याओं पर चर्चा शुरू हुई है।

 

कांग्रेस पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पार्टी के प्रतिज्ञा पत्र में दी गई गारंटियों को पूरा करने की शुरुआत कर दी है। प्रदेश मंत्रिमंडल ने अपनी पहली ही बैठक में ओपीएस बहाल करने को मंजूरी दे दी है। महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह तथा अन्य वायदों को पूरा करने की दिशा में भी सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के लोगों से किया हर वादा निभाएगी।

 

इस अवसर पर कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सह-प्रभारी संजय दत्त, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायकगण, पंजाब कांग्रेस के नेता, भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

इंदौरा में राहुल भाई जिंदाबाद, हिमाचल पहुंची भारत जोड़ो यात्रा-ये रहेगा रूट

राहुल गांधी ने काठगढ़ मंदिर में टेका माथा

इंदौरा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल पहुंची है। यात्रा कांगड़ा जिला के इंदौरा में हिमाचल में प्रवेश की। इस भारत जोड़ो यात्रा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,  डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,   पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह आदि कांग्रेस नेता शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। कार्यकर्ताओं ने राहुल भाई जिंदाबाद के नारे लगाए।

शिमला में सड़क हादसा, सिरमौर निवासी की गई जान- दो घायल

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का गवाह बनने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। सड़क किनारे लोगों की खासी भीड़ देखी गई। इस दौरान राहुल गांधी ने काठगढ़ मंदिर में माथा भी टेका और पूजा अर्चना की।

शिमला: ‘म्हारी छोअटी म्हारी शान‘, माता-पिता बेटी के साथ लेंगे सेल्फी 

 

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा मीलवां से शुरू हुई। यात्रा मीरथल, काठगढ़, बाई इंदौरियां, इंदौरा, चनौर, भपू, राजा खासा. डाह होते हुए मलोट पहुंचेगी। मलोट में जनसभा होगी। बाई इंदौरियां में लंच ब्रेक होगी।

सीएम सुक्खू ने भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया, बोले- यादगार बने आयोजन

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

नूरपुर पहुंचे सीएम सुक्खू-कांगड़ा से मंत्री बनाने को लेकर कही बड़ी बात

बदूही हेलीपैड पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

ऋषि महाजन/ नूरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांगड़ा जिला के नूरपुर पहुंचे। बदूही हेलीपैड पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नूरपुर पहुंचे हैं। वह भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल होंगे। इसके बाद 19 जनवरी को शिमला रवाना होंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को हिमाचल के कांगड़ा जिला में प्रवेश करेगी। इस दौरान राहुल गांधी करीब 23 किलोमीटर पैदल चलेंगे।

केंद्रीय विश्वविद्यालय ‘ऑर्किड’ पर करेगा शोध-3 साल में 50 लाख होंगे खर्च 

बदूही हेलीपैड पर कांगड़ा से मंत्री बनाए जाने को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांगड़ा से मुख्यमंत्री मिल गया और क्या चाहत होगी।

कांगड़ा का विकास होना चाहिए। वह खुद कांगड़ा के हैं। चौधरी चंद्र कुमार को इस रीजन से मंत्री बनाया गया है। साथ ही दो सीपीएस भी बनाए गए हैं। कैबिनेट का जब विस्तार होगा उसमें सोचा जाएगा। पर एक बात तो है कि कांगड़ा का विकास जरूरी है और आने वाले समय में लोगों को कांगड़ा जिला का विकास दिखाई देगा।

उन्होंने कहा कि वह भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में यहां आए हैं। चौधरी चंद्र कुमार और विधायक मलेंद्र राजन के क्षेत्र से पैदल यात्रा निकलेगी। हमें यात्रा में शामिल होने के लिए उत्साह है।

नूरपुर पहुंचे सीएम सुक्खू-कांगड़ा से मंत्री बनाने को लेकर कही बड़ी बात 

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

जोशीमठ घटना से हरकत में आई सुक्खू सरकार, डीसी से मांगी रिपोर्ट

सीएम बोले-हिमाचल में इस तरह की घटना की संभावना नहीं

शिमला। हिमाचल सरकार जोशीमठ उत्तराखंड की घटना से हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रबंधन को लेकर  अधिकारियों और सभी डीसी से मीटिंग की है। सभी जिलों के डीसी से रिपोर्ट मांगी है।

हिमाचल: दो सड़क हादसों में 2 युवकों की गई जान- दो लोग हुए घायल

बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जोशीमठ जैसे घटना की संभावना नहीं है, लेकिन फिर भी अधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के सीकिंग और स्लाइडिंग वाले क्षेत्रों को लेकर डीसी से जानकारी ली गई है, लेकिन हिमाचल में फिलहाल जोशी मठ जैसी आपदा नजर नहीं आती है।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को हिमाचल के कांगड़ा में प्रवेश करेगी। मंत्री सहित कई कांग्रेस नेता इसमें शामिल होंगे। राहुल गांधी हिमाचल में 23 किलोमीटर तक पैदल मार्च करेंगे।

ऊना के शहीद अमरीक सिंह को अंतिम विदाई, पत्नी ने किया नमन-बेटे ने सैल्यूट

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Crime Shimla State News

सीएम सुक्खू को आतंकी पन्नू की धमकी – भारत जोड़ो यात्रा में शामिल न होने की चेतावनी

वीडियो और पत्र जारी कर धमका रहा

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को खालिस्तान समर्थक सिख फॉर जस्टिस के अध्यक्ष आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जान से मारने की धमकी दी है। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो और पत्र जारी कर धमकी दी है। जानकारी के अनुसार, पन्नू ने मुख्यमंत्री को राहुल गांधी की 19 जनवरी को हिमाचल में प्रवेश कर रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी है।

मैक्लोडगंज : निजी बस से टकराई स्कूल बस, चार छात्राएं दो शिक्षक घायल

पन्नू ने कहा कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी हिमाचल में संत भिंडरावाले के बैनर और पोस्टर बैन किए थे यदि यही रास्ता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अपनाया तो उन्हें भी कीमत चुकानी पड़ेगी। हिमाचल पंजाब का हिस्सा है और शिमला खालिस्तान की नई राजधानी बनेगी। पन्नू ने कहा कि पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करने के लिए 1,00,000 डॉलर का बजट जारी कर रखा है।

सिख फॉर जस्टिस द्वारा जारी वीडियो में सीएम सुक्खू से कहा गया है कि “राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का समर्थन करना बंद करें, जो सिख नरसंहार के अपराधियों को शरण देता है, या फिर अपनी राजनीतिक मौत के लिए तैयार रहें। हिमाचल पंजाब का हिस्सा है और शिमला खालिस्तान की राजधानी बनेगा।”

हिमाचल : नीट की मार्क्सशीट में गड़बड़ी कर MBBS में लिया दाखिला, छात्रा पकड़ी 

इससे पहले सिख्स फॉर जस्टिस ने राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए 1 लाख डॉलर खर्च करने की घोषणा की है और राहुल गांधी द्वारा 1984 के सिख नरसंहार के अपराधियों के संरक्षण के कारण भारत जोड़ो यात्रा में हिंसक झड़पों की आशंका भी जताई गई है।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी पन्नू ने कई बार ऐसी धमकियां दी थीं। कई बार पत्रकारों को भी फोन करके धमकियां दी गईं। 2022 की शुरुआत में भी पन्नू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 26 जनवरी को तिरंगा नहीं फहराने देने की धमकी दी थी। हालांकि ये धमकियां गीदड़ भभकियां ही साबित हुई हैं।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : सीएम सुक्खू ने किया “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान का शुभारंभ

26 जनवरी से पूरे राज्य में होगा शुरू
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला से राज्य स्तरीय “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह और अन्य कांग्रेस के नेता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तारित रूप है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे राज्य में 26 जनवरी, 2023 से शुरू होगा और दो माह तक गांव और खण्ड स्तर तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत हर गांव में कम से कम एक बैठक सुनिश्चित की जाएगी।
हिमाचल विधानसभा : डिनोटिफाई मुद्दे पर गरमाया सदन, विपक्ष ने उठाई ये मांग
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस अभियान को विस्तृत रूप से प्रचारित करने के लिए आउटडोर विज्ञापन की रणनीति बनाई जाए और इसके प्रचार में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया को भी व्यापक रूप से शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाये जाने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस महीने की 19 तारीख को हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के साथ श्रीनगर में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया यह विशाल अभियान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में बहुत मद्दगार साबित हुआ है। इस अवसर पर सांसद व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने इस अभियान के दौरान नियोजित कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।  इस अवसर पर विधायक कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल, केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान सहित अन्य विधायक एवं कांग्रेस के नेता भी उपस्थित थे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें