Categories
Top News SPORTS NEWS State News

एशियन गेम्स 2023 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, जापान को हराकर जीता गोल्ड मेडल

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चीन के हांगझोऊ में चल रही एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। यह हॉकी में भारत का चौथा स्वर्ण रहा। इससे पहले 1966, 1998 और 2014 में भारत ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था।

वहीं, एशियाड में कुल मिलाकर भारतीय हॉकी टीम का यह 16वां पदक रहा। चार स्वर्ण के अलावा टीम इंडिया ने 1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 1994, 2002 एशियाई खेलों में रजत जीता था, जबकि 1986, 2010 और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पर कब्जा जमाया था।

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

इन खेलों में सबसे ज्यादा पदक जीतने के मामले में भारत शीर्ष पर (पदकों की संख्या के मामले में) है। 16 पदकों में भारत के पास चार स्वर्ण, नौ रजत और तीन कांस्य शामिल हैं। वहीं, पाकिस्तान के पास 14 पदक हैं।

इनमें आठ स्वर्ण (1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 2010), तीन रजत (1966, 1986, 2014) और तीन कांस्य (1994, 1998, 2006) पदक शामिल हैं। कोरिया के पास सात पदक हैं। इनमें चार स्वर्ण (1986, 1994, 2002, 2006), एक रजत (1998) औ दो कांस्य पदक (1958, 2014) शामिल हैं। जापान के नाम तीन पदक हैं। इनमें एक स्वर्ण (2018) और दो कांस्य पदक (1966, 1970) शामिल हैं।

हिमाचल : केंद्रीय विश्वविद्यालय की पीएचडी स्कॉलर पुष्पा और शिल्पा बनीं सहायक प्रोफेसर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। उसने लगातार सात मैच जीते। भारत को पूल-ए में पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, सिंगापुर, जापान और बांग्लादेश के साथ रखा गया था। पहले मैच में भारत ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से रौंदा। दूसरे मैच में सिंगापुर को 16-1 से परास्त किया।

तीसरे मैच में जापान को 4-2 से हराया। वहीं, चौथे मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 10-2 से करारी शिकस्त दी। यह भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत रही। पांचवें और आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने बांग्लादेश को 12-0 से हराया था। सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से शिकस्त दी। वहीं, फाइनल में जापान को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।

सुख की सरकार पर कंगना का बड़ा हमला : बोलीं-आपदा राहत कोष भी ठीक से नहीं चला सकते

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 68 गोल दागे, जो कि सबसे ज्यादा है। वहीं, उसके खिलाफ कुल नौ गोल हुए। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा 13 गोल दागे। वहीं, फॉरवर्ड मनदीप सिंह ने 12 गोल किए। अभिषेक ने नौ और वरुण कुमार ने आठ गोल दागे। हरमनप्रीत ने इन एशियाई खेलों में तीन मैचों में गोल की हैट्रिक लगाई।

कंगना की पोस्ट पर बोले नरेश चौहान : करोड़ों की मिली मदद पर अब तक नहीं आई कोई शिकायत

एशियाई खेलों में यह भारत का 13वां फाइनल था और उसने इसमें से चार जीते हैं और नौ में उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारत और जापान अब तक कुल 37 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इनमें से टीम इंडिया ने 30 और जापान ने तीन मुकाबले जीते हैं। चार मैच ड्रॉ रहे हैं।

दोनों टीमें फाइनल से पहले ग्रुप राउंड में आमने सामने आई थी। तब भारत ने जापान को 4-2 से हराया था। सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से और जापान ने चीन को 3-2 से हराया था। कांस्य पदक कोरिया ने जीता। तीसरे स्थान के लिए मैच में उसने चीन को 2-1 से हरा दिया।

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

 

चंबा में होगी हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2, रोड ऑफ द स्काई की शूटिंग 

पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद

HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *