Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest SPORTS NEWS Shimla State News

हिमाचल की महिला हैंडबॉल टीम ने पहली बार में ही रचा इतिहास, गोवा में जीता सोना

37वीं राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा को 40-20 से शिकस्त दी
शिमला। हिमाचल की महिला कबड्डी टीम के साथ ही महिला हैंडबॉल टीम ने भी गोवा में दमखम दिखाया है। गोवा में चल रही 37वीं राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। हिमाचल महिला हैंडबॉल टीम ने भी फाइनल में हरियाणा को 40-20 से शिकस्त दी।
Video Story : हिमाचल की बेटियों ने जीता सोना, गोवा में मनाया जश्न, नाटी पे लगी फराटी
हिमाचल ने पहली बार इस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था। पहली बार में ही स्वर्ण पदक जीत लिया। फाइनल में मेनिका 9, भावना ने 8,  मिताली ने 6, निधि-शिवानी ने 5-5, गुलशन व प्रियंका ने 3-3 और पायल ने एक गोल किया।
हिमाचल के डिपुओं में राशन के दाम बढ़ाने को लेकर जयराम ठाकुर की बड़ी बात
गौरतलब है कि हिमाचल महिला हैंडबॉल टीम के सिलेक्शन पर कुछ लोग काफी उंगलियां उठा रहे थे, लेकिन पहली बार क्वालीफाई करने के बाद स्वर्ण पदक जीतकर टीम ने अपनी कोच को सही साबित किया है।
बता दें कि हिमाचल महिला कबड्डी टीम ने गोवा में चल रही 37वीं राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। सिरमौर की पुष्पा राणा की अगुवाई में हिमाचल की टीम ने फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम को 32-23 से शिकस्त दी। दोनों टीमों के बीच पहले हॉफ में मुकाबला काफी कड़ा रहा।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत में सुधार, जल्द लौटेंगे शिमला
स्कोर 12-12 की बराबरी पर था। दूसरे हॉफ में हिमाचल कबड्डी टीम की खिलाड़ी हरियाणा पर भारी पड़ीं। पुष्पा के दो सुपर रेड ने हरियाणा की टीम को चारों खाने चित कर दिया। पुष्पा ने पहले सुपर रेड में 3 व दूसरे में 5 अंक प्राप्त किए।
किन्नौर-रामपुर मार्ग पर सुबह 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद, ये है वजह
गोवा में चल रहीं 37वें राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल की टीम का प्रदर्शन बेहतर रहा है। लगातार 4  मैच में  जीत दर्ज की। हिमाचल की टीम ने पहले मैच में महाराष्ट्र को 44-23, दूसरे में उत्तर प्रदेश को 52-22 और  तीसरे मुकाबले में राजस्थान को 36-23 से मात दी। सेमीफाइनल में हिमाचल और पंजाब की टीमों के बीच भिड़ंत हुई। हिमाचल की टीम ने पंजाब को 48-30 से हराया।

हमीरपुर में 27 नवंबर को होंगे वाले साक्षात्कार रद्द, जानिए कारण 

HRTC की एसी बस में पालतू जानवर के साथ पकड़े गए तो डबल जुर्माना

50वें साल में HRTC, प्रबंधन का बड़ा फैसला, पुरस्कार भी मिलेंगे- जानें डिटेल

HRTC की एसी बस में पालतू जानवर के साथ पकड़े गए तो डबल जुर्माना

कांगड़ा के BSF जवान बलवीर चंद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : आरोपी की पत्नी व बेटी को 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

ऊना : पति ने ब्लेड से पत्नी का रेता गला, फिर खुद को भी किया जख्मी, कांगड़ा जिला निवासी

 

लोक सेवा आयोग ने एरिया मैनेजर सहित इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया 

इतनी खतरनाक स्क्रीन एडिक्शन : ऑनलाइन गेम खेल रही मां ने बच्चे की ही ले ली जान

कांगड़ा जिला में आज आया भूकंप, क्या आपको हुआ महसूस- जानें डिटेल

हिमाचल में बिगड़ने वाला है मौसम, 8 नवंबर से पहाड़ों पर पड़ सकती है बर्फ
लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

… तो हिमाचल में 8 नवंबर को बंद हो जाएंगे शराब के ठेके, बचे चार दिन
भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल

9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ी 
NTPC में इन 54 पदों पर नौकरी का मौका, इच्छुक जल्द करें आवेदन 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla Chamba State News

हिमाचल के चंबा की बेटी सीमा का विजय अभियान जारी-फिर जीता सोना

गोवा में 10 हजार मीटर दौड़ में लहराया परचम
शिमला। हिमाचल के चंबा की बेटी सीमा का विजय अभियान जारी है। सीमा ने अब गोवा में 10 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पद जीता है। सीमा  ने गोवा में 37वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लिया। उन्होंने 10 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत कर एक बार फिर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
हमीरपुर जिला में यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी वर्कर के 12 पद, करें आवेदन
उन्होंने 33.20 सेकंड में दौड़ पूरी की। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने सीमा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। साथ ही प्रदेश व देशवासियों को भी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
बता दें कि इसी माह सीमा ने बेंगलुरु में अपना परचम लहराया था। चंबा जिला की सीमा ने बेंगलुरु में आयोजित 62वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। सीमा ने 33 मिनट 26 सेकंड में दौड़ पूरी की थी।
पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय, हिमाचल में कब से बिगड़ सकता है मौसम, जानें

कुल्लू दशहरा में रंगे हाथ धरा जेब कतरा, मोबाइल, नगदी, पर्स बरामद 

Video :किन्नौर में लैंडस्लाइड, नेशनल हाईवे पांच पर फिर थमे वाहनों के पहिए

कांगड़ा जिला में इन सामान्य और ई -बस रूट के लिए मिलेंगे परमिट-जानें डिटेल

Video :किन्नौर में लैंडस्लाइड, नेशनल हाईवे पांच पर फिर थमे वाहनों के पहिए

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News SPORTS NEWS Shimla Una

पैरा एशियन गेम्स : हिमाचल के निषाद कुमार ने बढ़ाया देश का मान, जीता सोना

ऊंची कूद टी-47 में पदक अपने नाम किया
शिमला। चीन के होंगझोउ में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में हिमाचल के निषाद कुमार ने स्वर्ण पदक जीता है। निषाद कुमार ने ऊंची कूद टी-47 में पदक जीता है। निषाद कुमार ऊना जिला के अंब के रहने वाले हैं।
दशहरा पर्व पर इस बार बन रहे दो शुभ योग, इस समय करेंगे शुभ काम तो होगी बरकत
निषाद कुमार ने 2.02 मीटर की छलांग लगाकर यह जीत दर्ज की। चीन की होंगजी चेन को रजत (1.94 मीटर) मिला। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा कि निषाद कुमार चीन में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में जिला ऊना के अंब से संबंध रखने वाले निषाद कुमार ने ऊंची कूद टी47 में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
उन्होंने निषाद कुमार को इस अतुलनीय उपलब्धि के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
हिमाचल से मुंह मोड़ रहे पर्यटक, कश्मीर आदि राज्यों का कर रहे रुख 

 

कुल्लू दशहरा-2023 : पार्किंग के लिए 17 स्थान चिन्हित, 7 Paid Parking 

हिमाचल : चार दिन मौसम साफ रहने के बाद फिर बिगड़ने की संभावना

 

हमीरपुर : बुनकर, मशीन ऑपरेटर सहित इन 150 पदों पर होगी भर्ती

ITI पास युवाओं को मौका : बद्दी की कंपनी दे रही रोजगार, मंडी में होंगे साक्षात्कार

बिना परमिट हिमाचल के बाहर ले जा सकेंगे ये लकड़ी, रोक हटी 
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 25 से

देहरा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद
हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

हमीरपुर : अब आसानी से होंगे बाबा बालक नाथ जी के दर्शन
HRTC लगेज पॉलिसी : कंडक्टर सामान ले जाने से करे मना तो शिकायत को घुमाएं यह नंबर

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News SPORTS NEWS KHAS KHABAR State News

गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने फिर जीता सोना : एशियन गेम्स में भारत का 17वां गोल्ड

किशोर जेना का बेहतरीन प्रदर्शन, जीता सिल्वर मेडल

नई दिल्ली। भारत के गोल्डन ब्वॉय वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा ने 19वें एशियन गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत लिया है।

नीरज ने 88.88 मीटर की दूर भाला फेंक कर यह कमाल किया। नीरज के अलावा किशोर जेना ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है। इस एशियाई खेलों में भारत ने अभी तक 17 गोल्ड अपने नाम कर लिए हैं।

कांगड़ा और चंबा जिला के अग्निवीरों का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां देखें

हालांकि, नीरज के लिए शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। उनके पहले थ्रो को ही फाउल करार दे दिया गया था। नीरज का पहला थ्रो लगभग 90 मीटर का था। इसके बाद काफी देर तक नीरज चोपड़ा की अधिकारियों से बहस भी हुई और खेल को कुछ देर के लिए रोकना भी पड़ गया था।

हिमाचल कैबिनेट की बैठक 11 अक्टूबर को होगी, कई मुद्दों पर चर्चा संभव

दरअसल, नीरज ने जब अपना पहला थ्रो किया था तो दूरी नापने वाली मशीन में दिक्कत आ गई थी इसके कारण आधिकारिक से रूप से उस थ्रो को फाउल करार दे दिया गया।

इसके बाद नीरज ने फिर से अपना पहला प्रयास किया, जिसमें 82.38 मीटर की दूरी तक जेवलिन फेंकी। नीरज का दूसरा प्रयास 84.49 मीटर का थ्रो फेंका, वहीं उनका तीसरा प्रयास फाउल हो गया था।

धर्मशाला : मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बंद, ये रहेगा ट्रैफिक प्लान

इस बीच किशोर जेना ने अपने तीसरे प्रयास में 86.77 मीटर का थ्रो फेंककर नीरज से आगे निकल गए थे। हालांकि नीरज ने अपने चौथे प्रयास में 88.88 मीटर दूर भाला फेंक कर बढ़त बना ली।

इस दौरान नीरज चोपड़ा और किशोर जेना के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। किशोर जेना ने भी अपना पूरा दम खम दिखाते हुए चौथे प्रयास में 87.54 मीटर दूर भाला फेंका।

Breaking : हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन 56 पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

वहीं, नीजर चोपड़ा ने अपने पांचवें प्रयास में 80.80 मीटर दूर ही भाला फेंक सके जबकि उनका आखिरी प्रयास फाउल हो गया। हालांकि इसके बावजूद नीरज ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इसके अलावा किशोर जेना का पांच और छठा प्रयास फाउल रहा लेकिन वह फिर भी सिल्वर मेडल में जीतने कामयाब रहे।

नीरज चोपड़ा और किशोर जेना के बाद जापान के डीन रॉड्रिक गेनकी 82.68 मीटर दूर थ्रो फेंकते हुए तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

हिमाचल के इस बैंक में निकली चालक के पदों के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन
हिमाचल : एपीएल राशनकार्ड धारकों के चावल का कोटा बढ़ा, अब मिलेंगे छह किलो

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस शुल्क में की बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी

हिमाचल : मनाली में लापता दिल्ली के पर्यटक का शव गहरी खाई में मिला