Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

WFI और महिला पहलवान मामला-कांग्रेस ने पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल

ewn24news choice of himachal 20 Jan,2023 7:13 pm

    आज चार बजे प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं बृजभूषण शरण

    नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ और नामचीन पहलवानों के बीच का विवाद गहराता जा रहा है। भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ देश के नामचीन पहलवानों का जंतर-मंतर पर लगातार तीसरे दिन धरना प्रदर्शन जारी है। पहलवानों ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के पास रेसलर्स के यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। कुछ खिलाड़ी भी पहलवानों के पक्ष में उतर आए हैं। उधर, कांग्रेस ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला है। पीएम नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। दूसरी तरफ आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह इस्तीफा न देने पर अड़े हैं। वह आज शाम को प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

    हिमाचल में बर्फबारी, शिमला और लाहौल स्पीति में ये सड़कें बंद

    ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी हेडक्वार्टर में इस मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, एथलीट डॉ. कृष्णा पूनिया और मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत की। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि महिला पहलवानों के धरने प्रदर्शन को 72 घंटे से उपर का समय हो गया है। जो एथलीट विश्व में देश का परचम लहराती हैं और शेरनियों की तरह दहाड़ती हुईं मेडल जीतती हैं, वह जंतर मंतर पर बैठकर आंसू बहा रही हैं। इस पर सरकार की खामोशी निंदनीय और गहरे सवाल खड़े करनी वाली है। इस मामले में भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह नहीं पीएम नरेंद्र मोदी कटघरे में खड़े हैं।
    आईटी रूल्स में संशोधन मामला-भड़की कांग्रेस, मीडिया पर खतरा दिया करार

    उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट ने परिवार के साथ जाकर अक्टूबर 2021 में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें सारी बातों से अवगत करवाया था। साथ ही हमला होने का अंदेशा भी जताया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने तो विनेश फोगाट को अपनी बेटी कहा है। सवाल यह है कि महिला एथलीट देश के पीएम के पास जाकर फेडरेशन में हो रहे यौन शोषण के बारे बताती हैं और पीएम सवा साल से चुप्प हैं। बृजभूषण शरण सिंह अभी भी अपने पद पर बरकरार हैं। मामले में कोई जांच नहीं हुई। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट का लड़की पैदा होने पर सवाल उठाना भी चिंतनीय है।
    शिमला वक्फ बोर्ड का मेंबर एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार-जांच जारी

    डॉ. कृष्णा पूनिया ने कहा कि समाज से कोई लड़की निकलकर आगे बढ़ाना चाहती है तो पहली लड़ाई समाज से होती है। फिर मेहनत से पदक जीतती है। इस मुकाम तक पहुंचती है। विनेश फोगाट ने कहा कि बेटी पैदा होनी ही नहीं चाहिए, इससे ज्यादा दर्द की बात क्या हो सकती है। देश खिलाड़ियों से पदक चाहता है। पदक जीतते हैं तो फोटो खींचवाना चाहता है। जब ऐसी कोई बात होती है तो कोई साथ नहीं देता है। पीएम नरेंद्र मोदी को जब सवा साल पहले अवगत करवाया तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई। अब भी 72 घंटे के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। हरियाणा में भी ऐसा मामला सामने आया था, जिसे दबा दिया गया। इस मामले में भी क्या ऐसा ही होगा। उन्होंने कहा कि फेडरेशन भंग होनी चाहिए। स्टेट फेडरेशन को भी भंग करना चाहिए और खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
    HRTC चालक यूनियन का बड़ा आरोप, ड्राइवरों की प्रमोशन में घपला

    मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने कहा कि वह पहलवान बहनों का साथ देने के लिए जंतर मंतर गए थे। भारतीय कुश्ती महासंघ के चीफ पर गंभीर आरोप लगे हैं। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी निंदनीय है। मामले में जल्द कार्रवाई हो। मामले में जिन धाराओं के तहत मामला दर्ज होना चाहिए हो।

    बता दें कि बुधवार को विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक समेत देश के करीब 30 पहलवानों ने कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध-प्रदर्शन शुरू किया। आरोप हैं कि महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण किया जाता है और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जाता है। अध्यक्ष सरेआम पहलवानों के साथ अभद्रता करते हैं। यही नहीं गाली-गलौज भी करते हैं। नियमों के नाम पर पहलवानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

    नामचीन पहलवानों का जंतर-मंतर पर लगातार तीसरे दिन धरना प्रदर्शन जारी है। पहलवानों ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के पास रेसलर्स के यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि विनेश फोगाट के साथ मानसिक उत्पीड़न हुआ है। उन्हें टोक्यो ओलंपिक से बाहर होने पर अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह द्वारा मानसिक रूप से परेशान और प्रताड़ित किया गया था। हाल ही में विनेश फोगाट ने कहा था कि हम जैसे पहलवानों के साथ ऐसा हो रहा है तो बाकी लड़कियां कितनी सुरक्षित हैं। हिंदुस्तान में एक भी लड़की पैदा नहीं होनी चाहिए, अगर हम भी सुरक्षित नहीं हैं तो।

    मामले की जांच को कमेटी बनाने की मांग की है। अध्यक्ष इस्तीफा लेने और भारतीय कुश्ती संघ को भंग करने की मांग की है। पहलवानों के साथ विचार कर नई कमेटी बनाने के लिए कहा है।

    पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से घिरे बृजभूषण ने कहा है कि फिलहाल वह इस्तीफा नहीं देने जा रहे, वो शाम चार बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। उनके समर्थन में भी लगातार खिलाड़ी सामने आ रहे हैं। बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आजतक से बातचीत में दोबारा कहा कि वह आज नेशनल मीट में जा रहे हैं, उनकी किसी से कोई बातचीत नहीं हुई है, शाम को जब मीडिया से मुखातिब होंगे तो अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि मैं किसी की दया से अध्यक्ष नहीं बना हूं, अगर मैंने अपना मुंह खोल दिया तो सुनामी आ जाएगी।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather