Breaking News

  • शिमला : HRTC इलेक्ट्रिक बस में फ्री सफर, तीन दिन मिलेगी यह सुविधा
  • लेखिका बबीता जसवाल का कविता संग्रह 'बाल प्रहर' : बच्चों को दें बचपन की सीख
  • कारगिल विजय दिवस : जयराम ठाकुर बोले- सिर्फ रस्मी नहीं होने चाहिए ये कार्यक्रम
  • बद्दी में अवैध खनन रोकने को लेकर बड़ा फैसला, होगी तगड़ी चोट- पढ़ें खबर
  • दिल्ली के जंतर मंतर पर 29 जुलाई को गरजेगी महिला कांग्रेस
  • देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने कही बड़ी बात- कार्य योजना होगी तैयार
  • हमीरपुर के 8 जवानों ने कारगिल में लिखी थी शौर्य और बलिदान की गाथा
  • हिमाचल : गुट में बंटे कर्मचारी कैसे मनवाएंगे मांगें- एक मंच पर आना जरूरी
  • यूनिवर्सल कार्टन की गुणवत्ता पर भाजपा ने उठाए सवाल, कांग्रेस सरकार को घेरा
  • ITI मंडी में प्रथम चरण की दाखिला प्रक्रिया समाप्त, काउंसलिंग 31 को

सीएम सुक्खू को आतंकी पन्नू की धमकी - भारत जोड़ो यात्रा में शामिल न होने की चेतावनी

ewn24news choice of himachal 09 Jan,2023 4:59 pm

    वीडियो और पत्र जारी कर धमका रहा

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को खालिस्तान समर्थक सिख फॉर जस्टिस के अध्यक्ष आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जान से मारने की धमकी दी है। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो और पत्र जारी कर धमकी दी है। जानकारी के अनुसार, पन्नू ने मुख्यमंत्री को राहुल गांधी की 19 जनवरी को हिमाचल में प्रवेश कर रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी है।
    मैक्लोडगंज : निजी बस से टकराई स्कूल बस, चार छात्राएं दो शिक्षक घायल

    पन्नू ने कहा कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी हिमाचल में संत भिंडरावाले के बैनर और पोस्टर बैन किए थे यदि यही रास्ता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अपनाया तो उन्हें भी कीमत चुकानी पड़ेगी। हिमाचल पंजाब का हिस्सा है और शिमला खालिस्तान की नई राजधानी बनेगी। पन्नू ने कहा कि पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करने के लिए 1,00,000 डॉलर का बजट जारी कर रखा है।

    सिख फॉर जस्टिस द्वारा जारी वीडियो में सीएम सुक्खू से कहा गया है कि "राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का समर्थन करना बंद करें, जो सिख नरसंहार के अपराधियों को शरण देता है, या फिर अपनी राजनीतिक मौत के लिए तैयार रहें। हिमाचल पंजाब का हिस्सा है और शिमला खालिस्तान की राजधानी बनेगा।"
    हिमाचल : नीट की मार्क्सशीट में गड़बड़ी कर MBBS में लिया दाखिला, छात्रा पकड़ी 

    इससे पहले सिख्स फॉर जस्टिस ने राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए 1 लाख डॉलर खर्च करने की घोषणा की है और राहुल गांधी द्वारा 1984 के सिख नरसंहार के अपराधियों के संरक्षण के कारण भारत जोड़ो यात्रा में हिंसक झड़पों की आशंका भी जताई गई है।

    गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी पन्नू ने कई बार ऐसी धमकियां दी थीं। कई बार पत्रकारों को भी फोन करके धमकियां दी गईं। 2022 की शुरुआत में भी पन्नू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 26 जनवरी को तिरंगा नहीं फहराने देने की धमकी दी थी। हालांकि ये धमकियां गीदड़ भभकियां ही साबित हुई हैं।

     




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather