Categories
Top News National News business

रिलायंस रिटेल के जियो मार्ट ने आइकन महेंद्र सिंह धोनी को बनाया ब्रांड एंबेसडर

फेस्टिव कैंपेन सेल 8 अक्टूबर से होगी शुरू

नई दिल्ली। रिलायंस रिटेल के जियो मार्ट ने भारतीय क्रिकेट आइकन महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके साथ ही जियो मार्ट ने अपने फेस्टिव कैंपेन का नाम बदल कर ‘जियो उत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया’ कर दिया है। यह फेस्टिव कैंपेन सेल 8 अक्टूबर, 2023 से शुरू होगी।

कंगना की पोस्ट पर बोले नरेश चौहान : करोड़ों की मिली मदद पर अब तक नहीं आई कोई शिकायत

क्रिकेट के दीवानों में माही के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, “भारत अपनी जीवंत संस्कृति, लोगों और त्योहारों के लिए जाना जाता है, जियो मार्ट का ‘जियो उत्सव कैंपेन’ भारत और उसके लोगों के उत्सव का एक प्रतीक है। मैं जियो मार्ट के साथ जुड़ने और लाखों भारतीयों की खरीदारी यात्रा का हिस्सा बनने पर बेहद उत्साहित हूं।”

धोनी का ब्रांड एंबेसडर के तौर पर स्वागत करते हुए जियो मार्ट के सीईओ, संदीप वरागंती ने कहा, “ब्रांड एंबेसडर के रूप में एमएस धोनी एकदम सटीक पसंद हैं, उनका व्यक्तित्व जियो मार्ट की तरह ही विश्वसनीय है।

सुख की सरकार पर कंगना का बड़ा हमला : बोलीं-आपदा राहत कोष भी ठीक से नहीं चला सकते

धोनी ने देश को जश्न मनाने के कई मौके दिए हैं, और अब ग्राहकों को जियो मार्ट पर जश्न मनाने का एक और मौका मिल रहा है और ‘शॉपिंग’ इस जश्न का एक अभिन्न अंग है।”

इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर फैशन और सौंदर्य से लेकर घरेलू सजावट के सामान जैसे लाखों उत्पाद जियो मार्ट पर उपलब्ध है। जियो मार्ट प्लेटफॉर्म पर अर्बन लैडर, रिलायंस ट्रेंड्स, रिलायंस ज्वेल्स, हैमलेज सहित रिलायंस के स्वामित्व वाले ब्रांडों के उत्पाद शामिल हैं।

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

जियो मार्ट के ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर वर्तमान में 1000 से अधिक कारीगरों के करीब 1.5 लाख उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इस कैंपेन की शूटिंग के हिस्से के रूप में, जियो मार्ट के सीईओ वरागंती ने धोनी को बिहार की कारीगर अंबिका देवी द्वारा बनाई गई एक मधुबनी पेंटिंग भेंट की। ब्रांड एंबेसडर के तौर पर धोनी 45 सेकंड की फिल्म में नजर आएंगे ।

 

चंबा में होगी हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2, रोड ऑफ द स्काई की शूटिंग 
HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *