Categories
Top News Himachal Latest Crime Una State News

ऊना : रास्ते के विवाद में चली गोली, सोसाइटी सचिव ने पीजीआई में तोड़ा दम

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

ऊना। हिमाचल के ऊना जिला के बहडाला में रास्ते के विवाद में गोली लगने से सहकारी सोसायटी के सचिव की मौत हो गई है। सचिव ने पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

रास्ते के विवाद में दो पक्षों में तनाव में गोली चली। सचिव की पहचान प्रमोद (58) पुत्र सुखदेव निवासी बहडाला के रूप में हुई है।

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

बता दें कि गांव में गली के रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। यहां चले निर्माण कार्य के चलते तनाव पैदा हो गया। पड़ोसियों में बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने बंदूक निकालकर फायर कर दिया। गोली लगने से प्रमोद घायल हो गया।

पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद

घायल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। पर गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में आगामी जांच शुरू है।

 

HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *