Categories
ACCIDENT Top News KHAS KHABAR National News

नेपाल में प्लेन क्रैश : 72 यात्री थे सवार, अब तक 36 के निकाले शव

नई दिल्ली। नेपाल में रविवार सुबह बड़ा विमान हादसा पेश आया है। रविवार सुबह करीब 8 बजे यति एयरलाइंस का विमान ATR-72 क्रैश हो गया है जिसमें 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। अब तक 36 लोगों की मौत की खबर है जिनके शव निकाले जा चुके हैं। मृतक को आंकड़ों और भी बढ़ सकता है।

धर्मशाला से शिमला नाइट वोल्वो शुरू : जानिए रूट, टाइम और किराया

बचाव और राहत में जुटे लोगों के मुताबिक, किसी के बचने की उम्मीद नहीं है। सिविल एविएशन अथॉरिटी का कहना है कि लैंडिंग से ठीक पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दीं इसलिए मौसम की खराबी के कारण दुर्घटना होने की बात नहीं कही जा सकती है। पहले कहा जा रहा था कि हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है।

युवक बर्थ डे मनाने जा रहा था मनाली, हादसे में गई जान-तीन दोस्त घायल

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। इसमें राहत और बचाव कार्य की समीक्षा की जा रही है। हादसे वाली जगह पर आर्मी को तैनात कर दिया गया है।

उसने बचाव और राहत कार्य का जिम्मा संभाल लिया। भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेपाल के हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

गाय का दूध 80 तो भैंस का 100 रुपये लीटर की दर से खरीदेगी सुक्खू सरकार

ये हादसा कासकी जिले के पोखरा में पुराने एयरपोर्ट और पोखरा एयरपोर्ट के बीच हुआ। यहां वह पहाड़ी से टकराकर येति नदी के पास खाई में जा रहा। पोखरा एयरपोर्ट काठमांडू से 200 किमी दूर है।

विमान को कैप्टन कमल केसी उड़ा रहे थे। 68 यात्रियों में से 3 नवजात, 3 बच्चे और 62 वयस्क थे। इसके अलावा,10 विदेशी नागरिक भी सवार थे। एयरलांइस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा है कि अभी तक किसी जीवित व्यक्ति को नहीं निकाला जा सका है।

हिमाचल CU की ऐतिहासिक उपलब्धि-USA इंडियाना यूनिवर्सिटी से MOU साइन 

UPSC ने 111 पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया, करें आवेदन-ये लास्ट डेट

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें
Categories
Top News KHAS KHABAR National News

सत्ता का रास्ता साफ- नेपाल के PM होंगे प्रचंड, नियुक्ति के आदेश जारी

नेपाल में सत्ता का रास्ता साफ हो गया है। पुष्प कमल दाहाल प्रचंड नेपाल के अगले प्रधानमंत्री होंगे। राष्ट्रपति बिद्यादेवी भंडारी ने इस बारे आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले पुष्प कमल दाहाल प्रचंड ने सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए 165 सांसदों के समर्थन वाला पत्र राष्ट्रपति को सौंप था। इसके बाद राष्ट्रपति ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिए।

जयराम की बड़ी बात : अगर मिशन लोटस हुआ तो भाजपा नहीं जिम्मेदार

 

बता दें कि आज दिन भर नेपाल के सियासी गलियारों में हलचल तेज रही। दोपहर तक शेर बहादुर देउबा पीएम की दौड़ में आगे थे। बैठक से CPN-Maoist सेंटर के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड नाराज होकर चले गए। साथ ही गठबंधन से अलग होने का ऐलान कर दिया।

सीएम सुक्खू बोले, बिना बजट और एक चपरासी के सहारे खोल दिए संस्थान

 

इसके बाद प्रचंड ने केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाले CPN-UML के समर्थन से नेपाल के अगले प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयारियां शुरू कर दीं। प्रचंड ने नेपाल की राष्ट्रपति बिद्यादेवी भंडारी को सांसदों के समर्थन वाला पत्र भी सौंप दिया। इस पत्र में बहुमत के लिए प्रचंड के समर्थन में 165 सांसदों के हस्ताक्षर थे।

शिमला में क्रिसमस की धूम, पर्यटकों का उमड़ा हुजूम-दिखे मायूस

इंडियन ऑयल में 1,700 से अधिक पदों पर भर्ती-हिमाचल के लिए इतने पद

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें