Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल : सुजानपुर में एकसाथ दिखे तीन विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप

ewn24news choice of himachal 09 Jan,2023 6:46 pm

    एक की लंबाई 13 फीट, दूसरे की 7 और तीसरे की 9 फीट

    सुजानपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के सुजानपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने तीन विशालकाय अजगर सड़क पर देखे। देखने वालों के तो होश ही उड़ गए। इनमें से एक की लंबाई 13 फीट, दूसरे की 7 और तीसरे की करीब 9 फीट है। हालांकि, तीनों को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया गया है। ये अजगर सुजानपुर के दूरदराज गांव गंदड़ में देखे गए। लोग अभी भी दहशत में हैं।

    मैक्लोडगंज : निजी बस से टकराई स्कूल बस, चार छात्राएं दो शिक्षक घायल

    लोगों ने स्नेक मैन या स्नेक सेवर के नाम से मशहूर आलमपुर निवासी माथुर धीमान को बुलाया। माथुर धीमान भी बिना वक्त गंवाए डिप्टी रेंजर मनजीत सिंह राणा के साथ संबंधित जगह पर पहुंचे तो एक जगह पर तीनों यह अजगर दिखाई दिए, लेकिन लोगों को देखकर तीनों एक बिल में घुस गए। इसके बाद तीनों को पकड़ने के प्रयास शुरू हुए।
    सुजानपुर डबल मर्डर केस : आरोपी रिटायर्ड फौजी को 3 दिन का रिमांड, घायल ससुर-बहू पहुंचे घर

    माथुर धीमान ने अपने सहयोगियों की मदद से तीनों रॉक पाइथन को जैसे-तैसे बिल से बाहर निकाल कर पकड़ा तथा उन्हें रेस्क्यू करके आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया। धीमान ने बताया कि तीनों अजगर बेहद शक्तिशाली थे। एक 7 फीट, दूसरा 9 फीट और तीसरा सबसे लंबा 13 फीट का था। तीनों जहरीले नहीं थे, लेकिन रॉक पाइथन प्रजाति के हैं।
    शिमला जिले के हिस्से में तीन मंत्री, कांगड़ा को अब तक एक ही मिला

    धीमान ने बताया कि अजगर जंगली जानवरों लोमड़ी, बंदर व कुत्ते आदि का शिकार करते हैं। वे अपनी मांसपेशियों से जकड़ कर अपने शिकार का दम घोंट देते हैं। उसके बाद वह अपने शिकार को जिंदा ही निगल जाते हैं। एक हृष्ट पुष्ट आदमी भी इनकी पकड़ में आ जाए तो उसका भी शिकार कर सकते हैं। ऐसे में अजगर को देखते ही दूर भाग जाना चाहिए।

    [embed]
    [/embed]

     

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather