Categories
Top News SPORTS NEWS State News

एशियन गेम्स 2023 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, जापान को हराकर जीता गोल्ड मेडल

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चीन के हांगझोऊ में चल रही एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। यह हॉकी में भारत का चौथा स्वर्ण रहा। इससे पहले 1966, 1998 और 2014 में भारत ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था।

वहीं, एशियाड में कुल मिलाकर भारतीय हॉकी टीम का यह 16वां पदक रहा। चार स्वर्ण के अलावा टीम इंडिया ने 1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 1994, 2002 एशियाई खेलों में रजत जीता था, जबकि 1986, 2010 और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पर कब्जा जमाया था।

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

इन खेलों में सबसे ज्यादा पदक जीतने के मामले में भारत शीर्ष पर (पदकों की संख्या के मामले में) है। 16 पदकों में भारत के पास चार स्वर्ण, नौ रजत और तीन कांस्य शामिल हैं। वहीं, पाकिस्तान के पास 14 पदक हैं।

इनमें आठ स्वर्ण (1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 2010), तीन रजत (1966, 1986, 2014) और तीन कांस्य (1994, 1998, 2006) पदक शामिल हैं। कोरिया के पास सात पदक हैं। इनमें चार स्वर्ण (1986, 1994, 2002, 2006), एक रजत (1998) औ दो कांस्य पदक (1958, 2014) शामिल हैं। जापान के नाम तीन पदक हैं। इनमें एक स्वर्ण (2018) और दो कांस्य पदक (1966, 1970) शामिल हैं।

हिमाचल : केंद्रीय विश्वविद्यालय की पीएचडी स्कॉलर पुष्पा और शिल्पा बनीं सहायक प्रोफेसर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। उसने लगातार सात मैच जीते। भारत को पूल-ए में पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, सिंगापुर, जापान और बांग्लादेश के साथ रखा गया था। पहले मैच में भारत ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से रौंदा। दूसरे मैच में सिंगापुर को 16-1 से परास्त किया।

तीसरे मैच में जापान को 4-2 से हराया। वहीं, चौथे मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 10-2 से करारी शिकस्त दी। यह भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत रही। पांचवें और आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने बांग्लादेश को 12-0 से हराया था। सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से शिकस्त दी। वहीं, फाइनल में जापान को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।

सुख की सरकार पर कंगना का बड़ा हमला : बोलीं-आपदा राहत कोष भी ठीक से नहीं चला सकते

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 68 गोल दागे, जो कि सबसे ज्यादा है। वहीं, उसके खिलाफ कुल नौ गोल हुए। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा 13 गोल दागे। वहीं, फॉरवर्ड मनदीप सिंह ने 12 गोल किए। अभिषेक ने नौ और वरुण कुमार ने आठ गोल दागे। हरमनप्रीत ने इन एशियाई खेलों में तीन मैचों में गोल की हैट्रिक लगाई।

कंगना की पोस्ट पर बोले नरेश चौहान : करोड़ों की मिली मदद पर अब तक नहीं आई कोई शिकायत

एशियाई खेलों में यह भारत का 13वां फाइनल था और उसने इसमें से चार जीते हैं और नौ में उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारत और जापान अब तक कुल 37 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इनमें से टीम इंडिया ने 30 और जापान ने तीन मुकाबले जीते हैं। चार मैच ड्रॉ रहे हैं।

दोनों टीमें फाइनल से पहले ग्रुप राउंड में आमने सामने आई थी। तब भारत ने जापान को 4-2 से हराया था। सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से और जापान ने चीन को 3-2 से हराया था। कांस्य पदक कोरिया ने जीता। तीसरे स्थान के लिए मैच में उसने चीन को 2-1 से हरा दिया।

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

 

चंबा में होगी हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2, रोड ऑफ द स्काई की शूटिंग 

पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद

HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री
Categories
Top News SPORTS NEWS KHAS KHABAR State News

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास : पहली बार जीता एशिया कप

नई दिल्ली। भारत के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए जूनियर महिला एशिया कप का खिताब जीत लिया है। भारत ने पहली बार ये टूर्नामेंट अपने नाम किया है। फाइनल में टीम इंडिया के सामने साउथ कोरिया की चुनौती थी।

टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम साउथ कोरिया को भारत ने 2-1 से हराया। साउथ कोरिया ने सबसे ज्यादा 4 बार टूर्नामेंट को अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन 2021 में ही होना था, लेकिन कोरोना की वजह से दो साल की देरी से खेला गया।

हिमाचल की बेटी वंशिका गोस्वामी ने बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

पहला क्वार्टर गोल रहित बराबर रहने के बाद भारत ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर अनु के गोल की बदौलत बढ़त बनाई। जापान के खिलाफ सेमीफाइनल की निराशा को पीछे छोड़ते हुए अनु ने गोलकीपर के बाईं ओर से गोल दागते हुए भारत को 1-0 से आगे किया।

दक्षिण कोरिया ने हालांकि तीन मिनट बाद पार्क सियो यिओन के गोल की बदौलत स्कोर 1-1 कर दिया। नीलम ने 41वें मिनट में दक्षिण कोरिया की गोलकीपर के दाईं ओर से गोल दागकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।

ऊना में हरियाणा रोडवेज की बस बेकाबू, स्कूटर सवार बुजुर्ग भी आया चपेट में

भारतीय टीम ने इसके बाद अंतिम क्वार्टर में अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की। दक्षिण कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर के रूप में गोल करने के कई मौके मिले लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। इससे पहले महिला जूनियर एशिया कप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 में था जब टीम बैंकॉक में पहली बार फाइनल में पहुंची थी, लेकिन चीन से 2-5 से हार गई।

भारतीय टीम ने इसके बाद अंतिम क्वार्टर में अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की। दक्षिण कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर के रूप में गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। इससे पहले महिला जूनियर एशिया कप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 में था जब टीम बैंकॉक में पहली बार फाइनल में पहुंची थी लेकिन चीन से 2-5 से हार गई।

मंडी : दूसरी शादी कर पत्नी को लाया हिमाचल, उतारा मौत के घाट

मनाली-चंडीगढ़ फोरलेन पर भूस्खलन, बनाला के पास मार्ग अवरुद्ध

बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक का एक्सीडेंट, कार को ट्रक ने मारी टक्कर

लाइब्रेरी में 81 साल बाद वापस आई किताब, हैरान कर देगी यह खबर

हिमाचल में 16 जून से मछली पकड़ने पर रोक, कानून तोड़ा तो जाना होगा जेल

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Result Shimla State News

HPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर हिस्ट्री और केमिस्ट्री का रिजल्ट किया घोषित

आयोग ने पर्सनैलिटी टेस्ट का परिणाम निकाला

शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर हिस्ट्री और असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर केमिस्ट्री के पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बता दें कि असिस्टेंट प्रोफेसर हिस्ट्री के 37 पदों पर 29 अप्रैल को भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। आयोग ने 5 दिसंबर 2022 को स्क्रीनिंग टेस्ट लिया था। 6 अप्रैल 2023 को स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट घोषित किया। स्क्रीनिंग टेस्ट में 117 सफल घोषित किए गए थे। सफल अभ्यर्थियों का पर्सनैलिटी टेस्ट 26 अप्रैल से 1 मई तक लिया गया।

असम में मंडी के जवान संदीप कुमार को नम आंखों से अंतिम विदाई

 

वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर केमिस्ट्री के पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट भी घोषित कर दिया है। 37 पद भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया 29 अप्रैल 2022 को शुरू की थी। आयोग (HPPSC) ने स्क्रीनिंग टेस्ट 1 दिसंबर 2022 को लिया था। स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट 12 अप्रैल 12 अप्रैल 2023 को घोषित किया गया।

Breaking: हिमाचल में थम सकते हैं HRTC रात्रि बसों के पहिए, यह है वजह

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/05/Final-Result-Historyf8bb9837-8514-44f6-9331-184506a24868.pdf” title=”Final Result Historyf8bb9837-8514-44f6-9331-184506a24868″]

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/05/Final-Result-Chemistry145ddcf1-deef-4e9a-9a7c-0aa3e6ac84dd.pdf” title=”Final Result Chemistry145ddcf1-deef-4e9a-9a7c-0aa3e6ac84dd”]

इसमें 108 अभ्यर्थी सफल रहे। सफल अभ्यर्थियों का पर्सनैलिटी टेस्ट 26 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित किया गया। आज पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया। रिजल्ट हिमाचल लोक सेवा आयोग (HPPSC) की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव ने की है।

ऊना बस हादसा अपडेट: एक की मौत, कांगड़ा के तीन यात्रियों सहित 6 घायल-एक गंभीर

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें