Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News

राहुल गांधी संग सीएम सुक्खू : श्रीनगर में लाल चौक पर फहराया तिरंगा

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में भाग लेने के लिए सीएम कल ही जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए थे।

राहुल गांधी ने रविवार सुबह लाल चौक पर तिरंगा फहराया इस दौरान उनके साथ सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 30 जनवरी को श्रीनगर में समापन हो रहा है।

HPU में 19 मिनट तक चली BBC की प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री, पुलिस ने उठाई स्क्रीन 

मुख्यमंत्री अपनी जम्मू कश्मीर की यात्रा के दौरान वहां के राज्यपाल (लेफ्टिनेंट गवर्नर) से भी मुलाकात करेंगे। राज्यपाल से मिलकर वह हिमाचल प्रदेश के हिस्से की विवादित जमीन का मामला उठाएंगे।

जम्मू कश्मीर की सीमा के साथ हिमाचल प्रदेश के हिस्से की करीब 17 हजार बीघा जमीन लगती है, जिसका मुख्यमंत्री जल्द स्थायी समाधान खोजना चाह रहे हैं। जम्मू कश्मीर जाने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जम्मू कश्मीर के गवर्नर से मिलकर सीमा विवाद के मसले को सुलझाने की बात करेंगे।

HPBose: 10वीं और 12वीं के इन छात्रों को स्पेशल चांस, फरवरी में होंगे पेपर 

बता दें कि विवाद हिमाचल प्रदेश के सरचू की सीमा के भीतर कुछ व्यापारियों के अतिक्रमण से जुड़ा है। यह व्यापारी सरचू इलाके में पर्यटन के सीजन में बिजनेस के लिए दुकानें लगाते हैं। उस दौरान बड़ी संख्या में देश-विदेश के पर्यटक और ट्रैकिंग पर जाने वाले लोग मनाली-रोहतांग दर्रे और केलोंग से होकर गुजरते हैं।

जानकारी के अनुसार, मई-जून में बर्फ़ के हटने के बाद लेह के व्यापारी यहां टेंट और दुकानें लगा देते हैं जिसकी वजह से यहां संघर्ष की स्थिति पैदा हो जाती है, क्योंकि प्रदेश के व्यापारी पर्यटन के सीजन में यहां व्यापार नहीं कर पाते।

IGMC में बिना चीर फाड़ के निकाला ब्रेन ट्यूमर, एंडोस्कोपी से किया ऑपरेशन

हिमाचल: पाक करेंसी मिलने का मामला- स्पेशलाइज इंटेलिजेंस टीम करेगी जांच

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू कल जाएंगे श्रीनगर, चंडीगढ़ से पकड़ेंगे फ्लाइट

30 जनवरी को शिमला लौटने का है कार्यक्रम

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल यानी 28 जनवरी को श्रीनगर जाएंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू 29 जनवरी को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल से बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का 30 जनवरी को शिमला लौटने का कार्यक्रम है।

CRPF: एएसआई और हेड कांस्टेबल के पदों के लिए आयु सीमा में छूट-आवेदन तिथि भी बढ़ी

जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल दोपहर 12 बजे शिमला से सुन्हाणी हेलीपैड बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। सुन्हाणी हेलीपैड से विजयपुर जाएंगे। करीब दो घंटे विजयपुर में रुकने के बाद तीन बजकर 30 मिनट पर सुन्हाणी हेलीपैड से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए निकलेंगे। करीब 7 बजकर 15 मिनट पर श्रीनगर पहुंचेंगे। उनका रात्रि विश्राम श्रीनगर में होगा।

हिमाचल: युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने को बनेगी नई परमिट प्रणाली

 

29 जनवरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल से बैठक करेंगे। 30 जनवरी को शाम 6 बजकर 55 मिनट पर श्रीनगर एयरपोर्ट से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से शिमला की राह पकड़ेंगे।

Breaking – शिमला के नारकंडा में टकराई दो गाड़ियां, तीन पर्यटक घायल

ASI और हेड कांस्टेबल के पदों के लिए आयु सीमा में छूट-आवेदन तिथि भी बढ़ी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News National News

ठंड का हुआ एहसास, राहुल गांधी ने पहनी जैकेट

जम्मू। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू पहुंच चुकी है। अब यात्रा अंतिम पड़ाव में है। यात्रा का समापन श्रीनगर में 30 जनवरी को प्रस्तावित है। ठंड में अब तक टी शर्ट में नजर आने वाले राहुल गांधी जैकेट पहने दिखे। जम्मू में राहुल गांधी को आखिर ठंड का एहसास हो ही गया।

राहुल गांधी के कड़ाके की ठंड में टी शर्ट पहनना भी चर्चा में था और अब टी शर्ट के ऊपर जैकेट पहनना भी चर्चा बन गया है।

हिमाचल में बर्फबारी, शिमला और लाहौल स्पीति में ये सड़कें बंद

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें