शिमला। हिमाचल कांग्रेस ने विधान सभा उपचुनाव की 6 में से तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
इस बारे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सूची जारी कर दी है।
रामपुर मामला : महिला की हुई पहचान, बिना कपड़ों के नाले में मिली थी देह
सूची में सुजानपुर से कैप्टन रणजीत सिंह राणा, गगरेट से राकेश कालिया और कुटलेहड़ से विवेक शर्मा को टिकट दी गई है।
बता दें कि हिमाचल में 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसमें धर्मशाला, सुजानपुर, बड़सर, गगरेट, कुठलैहड़ और लाहौल स्पीति शामिल हैं। इसमें तीन सीटों पर टिकट फाइनल हो गए हैं।
हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी
धर्मशाला, बड़सर, लाहौल स्पीति में अभी प्रत्याशी घोषित नहीं हो पाएं हैं। वहीं, लोकसभा की दो सीटों पर भी अभी कांग्रेस ने पते नहीं खोले हैं।
कांग्रेस ने शिमला और मंडी सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांगड़ा और हमीरपुर सीट पर प्रत्याशी घोषित होने बाकी हैं।
हरिपुर : लंबे अरसे के बाद गूंजी रेल इंजन की आवाज, गुलेर स्टेशन पर रुका