Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

कांगड़ा : भडियाड़ा में घर से 103 पेटी अवैध शराब बरामद, शैड में थीं रखी

गगल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

गगल। लोकसभा चुनाव के बीच कांगड़ा जिला के गगल पुलिस स्टेशन के तहत भडियाड़ा में एक घर से शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने देसी शराब मार्का वीआरबी संतरा और संतरा नंबर 1 की 103 पेटी बरामद की हैं।

हिमाचल : पोस्ट कोड 1025, 1036 और 1072 के तहत आवेदन करने वाले दें ध्यान

 

बता दें कि पुलिस को विशाल कुमार (39) पुत्र मदन लाल निवासी भडियाड़ा तहसील और जिला कांगड़ा के घर में अवैध शराब रखने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद एसआई नारायण सिंह, पीएसआई चमन सिंह, एचसी संजीव और अन्य अधिकारियों ने आरोपी विशाल कुमार के घर में दबिश दी।

‘अली’ पर बयान देकर कानूनी पचड़े में फंसे बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री, मांगी माफी

 

टीम को रिहायशी मकान के साथ बने सीमेंट ब्लॉक टीन के शैड में 103 पेटी (1236 बोतल) अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल में HAS, तहसीलदार, पंचायत अधिकारी सहित इन पदों पर निकली भर्ती-करें आवेदन

 

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने अवैध शराब पकड़े जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लोकसभा चुनाव : बड़े काम की है वोटर हेल्पलाइन ऐप, घर बैठे दर्ज करवाएं नाम

सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू को भेजा मानहानि का कानूनी नोटिस- 5 करोड़ का दावा

पुराना स्मार्टफोन बेचते वक्त ध्यान रखें ये पांच बातें, फ्रॉड का शिकार होने से बचें

HPPSC : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों का विस्तृत विज्ञापन जारी

शिमला : हरियाणा सर्किट हाउस के पास सोई थी 3 वर्षीय बच्ची, सरकारी गाड़ी ने कुचला

हिमाचल के चंबा में आया भूकंप, मंडी और कांगड़ा में भी महसूस हुए झटके, 5.3 रही तीव्रता

कांगड़ा : आचार संहिता के बीच सरकारी स्कूल में शराब की खेप बरामद

महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ

हिमाचल : एक जून को राजपत्रित अवकाश घोषित, 19 अप्रैल, 20 और 25 मई को इन्हें छुट्टी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Kangra Mandi State News

हिमाचल : बस सवार महिलाओं के बैग से गहने चोरी मामला, गिरोह का पर्दाफाश, 14 धरे

मंडी में अब तक 11, कांगड़ा में तीन किए थे गिरफ्तार
मंडी/कांगड़ा। हिमाचल में बस में यात्रा करने वाली नवविवाहित महिलाओं के अटैची और बैग से सोने के गहने चुराने वाला गिरोह सक्रिय है। ऐसे मामले में अब तक मंडी जिला में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कांगड़ा जिला में तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। सभी आरोपी हरियाणा और दिल्ली के रहने वाले हैं। मामले में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द होगी।
मंडी जिला में कुछ दिन से बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं के सोने के गहने और कीमती सामान रहस्यमय तरीके से चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थीं। पुलिस थाना सुंदरनगर में इसी प्रकार के दो मामले 08 फरवरी 2024 व 09 फरवरी 2024 को दर्ज हुए थे। इन दो अलग-अलग मामलों में निजी बसों में यात्रा कर रही महिलाओं के अटैची और बैग से बदमाशों द्वारा सोने के गहने निकाल गए थे।
हिमाचल : मंदिर जा रहे थे 8 लोग, खेत में पलटी बोलेरो, दादा-पोते की गई जान
एसपी मंडी के दिशा निर्देशानुसार डीएसपी सुंदरनगर व थाना सुंदरनगर की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों मामलों में अभी तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी हरियाणा व दिल्ली के रहने वाले हैं।
आरोपियों से अभी तक लगभग चार लाख रुपए की कीमत के सोने के गहने बरामद किए गए हैं। इन आरोपियों को न्यायालय मे पेश कर तीन दिन की पुलिस हिरासत ली गई है। कुछ अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में जांच जारी है।
वहीं, हिमाचल के कांगड़ा जिला के बनखंडी में भी चार मार्च को ऐसा मामला सामने आया था। एक महिला निजी बस में ठाकुरद्वारा से गुलेर (गठूतर) मायके जा रही थी। रानीताल के पास रसूह चौक पर तीन लोग बस में चढ़े। उन्होंने देहरा का टिकट लिया, लेकिन तीनों बनखंडी में ही उतर गए।
उन्हें आपस में इशारा करते महिला ने देख लिया। महिला को उन पर कुछ शक हुआ। महिला ने अपना बैग चेक किया तो सोने के गहने गायब थे। इसके बाद आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया गया।
आरोपियों की पहचान राजेश, दिलशेर और संजय निवासी गुहाना सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस स्टेशन हरिपुर में मामला दर्ज किया। आरोपियों ने पूछताछ में देहरा में भी एक इसी प्रकार की चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है।
ऐसे चुनते हैं टारगेट
बसों में सफर करने वाली महिलाओं के अटैची और बैग से गहने चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य  अधिकतर नवविवाहित महिलाओं को निशाना बनाते हैं। हाथ में शादी के चूड़े से पता करता हैं कि महिला की नई नई शादी हुई है। फिर वे बस में सवार होकर मौका देखकर बैग या अटैची से गहने व अन्य कीमती सामान उड़ा देते हैं और रफूचक्कर हो जाते हैं।

मंडी शिवरात्रि महोत्सव : पारंपरिक वाद्य यंत्रों से गूंजा पड्डल मैदान 

 

 

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय

जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल

 

 

UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार 

मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Kangra State News

कांगड़ा : ज्वेलरी दुकान से चुराए सोने के गहने, महिला गिरफ्तार

तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला
कांगड़ा। मुख्य बाजार कांगड़ा में ज्वेलरी दुकान से सोने के गहने चोरी मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। 31 वर्षीय महिला शाहपुर के दुरगेला क्षेत्र की निवासी है।  बता दें कि आरोपी महिला मुख्य बाजार कांगड़ा में सहगल मार्केट में परवाना ऑर्नामेंट्स नामक ज्वेलरी की दुकान पर गई थी।
धर्मशाला : दिल्ली के लिए HRTC के 11 रूट रद्द, 9 क्लब- 8 में की कटौती
उसने दुकान के मालिक से कुछ सोने के आभूषण दिखाने को कहा और बड़ी चालाकी से आभूषणों को अपने कपड़ों में छिपा लिया और भाग गई।  महिला अगले दिन फिर उसी दुकान पर आई और फिर से दो सोने के पेंडेंट मांगे।
पेंडेंट को फिर से बड़ी चालाकी से छिपा लिया, लेकिन मालिक को शक हो गया, उसने सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पता चला कि महिला दुकान से आभूषण चुराकर भाग गई है।
मामले की सूचना कांगड़ा पुलिस स्टेशन में दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। कांगड़ा पुलिस स्टेशन के अतिरिक्त एसएचओ संजय शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने जांच शुरू की और महिला की पहचान की।
महिला को शाहपुर क्षेत्र में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। चोरी हुए सोने के आभूषण उसके घर से बरामद कर लिए गए हैं। महिला को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। आरोपी महिला को तीन दिन के पुलिस रिमांड का आदेश दिया गया।
हिमाचल : बजट सत्र के पहले दिन शिमला में गरजे JOA IT अभ्यर्थी

 

जेपी नड्डा गुजरात से होंगे राज्यसभा प्रत्याशी, अभी हिमाचल से हैं सांसद

 

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का आगाज, 29 फरवरी तक चलेगा

अर्की अली खड्ड : पेयजल योजना विवाद गहराया-पथराव, नायब तहसीलदार, DSP सहित 11 को लगी चोटें
हिमाचल में अब कब करवट बदल सकता है मौसम, जानें अपडेट

HPPSC : इन पोस्ट कोड के अभ्यर्थियों को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें

हिमाचल : JOA, जूनियर ऑडिटर सहित इन 120 पदों पर निकाली भर्ती

हिमाचल कैबिनेट : तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित इन पदों पर भर्ती की मंजूरी

ऊना में 6 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा क्लर्क, डिटेल में पढ़ें खबर
कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती : अधिसूचना जारी, कुछ नए नियम हुए लागू- जानें

वायरल वीडियो : टैक्सी वाले खुद बने थानेदार, महिलाओं के सामने दी गंदी गालियां
हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि घोषित, डिटेल में जानें

हिमाचल कैबिनेट : लोगों को बड़ी राहत, बदलेगा पंचायती राज विभाग का यह नियम

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Kangra State News

कांगड़ा : गगल ट्रैक्टर चोरी मामले में पंजाब से दो धरे- एक कोका कोला का चालक

22 जनवरी रात करीब 12 बजे का है मामला
गगल। हिमाचल के कांगड़ा जिला के गगल में ट्रैक्टर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने पंजाब से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान अवतार सिंह (30) निवासी अमृतसर और बेअंत सिंह (29) निवासी तरनतारन के निवासी के रूप में की गई है।
हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि घोषित, डिटेल में जानें
बता दें कि आरोपी अवतार सिंह कोका कोला कंपनी का ड्राइवर और वितरक है। कांगड़ा जिले के 53 मील क्षेत्र में सप्लाई के लिए आया था। एक सप्ताह के अंदर यह उनकी तीसरी यात्रा थी। अपनी पिछली यात्रा में उसने रेकी कर गगल में एक ट्रैक्टर की पहचान की, जिसे चोरी करना आसान था।
इसके बाद उसने अपने दोस्त बेअंत सिंह के साथ साजिश रची और 22 जनवरी की रात लगभग 12 बजे दोनों ने ट्रैक्टर चुरा लिया। ट्रैक्टर को अमृतसर ले गए। जहां उन्होंने उसे तरनतारन में एक व्यक्ति को बेच दिया।
पुलिस थाना गगल में चोरी का मामला दर्ज किया गया और तुरंत जांच शुरू कर दी गई।
इसके लिए पांच सदस्यों की एक टीम बनाई गई। इसमें एसआई चमन, एचसी राजिंदर, कांस्टेबल अरविंद,  कांस्टेबल अनुज और  कांस्टेबल सचिन शामिल थे। टीम गठित होने के बाद जांच शुरू की गई। सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने अवतार और बेअंत को अमृतसर से पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिनों के लिए रिमांड पर भेज दिया गया। ट्रैक्टर भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी के इतिहास के बारे में आगे की जांच अभी भी जारी है।

Breaking हिमाचल : JOA, जूनियर ऑडिटर सहित इन 120 पदों पर निकाली भर्ती

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी

 

सोलन : अर्की वन मंडल में वन मित्र भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

ज्वालामुखी में बोले मुख्यमंत्री सुक्खू, भर्तियों के लिए 31 मार्च डेडलाइन तय

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने घोषित किया HAS मुख्य परीक्षा का रिजल्ट

पझौता : बारिश और बर्फबारी से धंसी सड़क, लुढ़की कार-एक की गई जान 
HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : आरोपी बोला, भाई-भाभी को जान से मारने का नहीं था इरादा

मौके पर ऐसे बने हालात की चला दीं चार गोलियां

नगरोटा बगवां। हिमाचल के जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां पुलिस स्टेशन से तहत पड़ती पंचायत जसौर में बड़े भाई और भाभी की गोली मारकर हत्या करने के मामले का आरोपी दीपक कुमार अपनी पत्नी और बेटी के साथ झगड़े और मारपीट को लेकर तैश में था।

आरोपी बंदूक और गोलियां गाड़ी में ही रखता था। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उनका इरादा भाई और भाभी को जान से मारने का नहीं था। मौके पर जो हालात बने उनके चलते एक गोली के बाद चार गोलियां बड़े भाई और भाभी पर दाग दीं।

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : वाया लंज, नूरपुर दिल्ली भागा था आरोपी, गोवा, मथुरा भी रहा

 

दोनों भाइयों विपन कुमार (मृतक) और दीपक कुमार (आरोपी) के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों भाइयों के बीच संबंध काफी खराब हो चुके थे। वारदात वाले दिन 2 नवंबर 2023 को विपन कुमार अपनी ड्यूटी पर स्कूल में था और आरोपी दीपक कुमार गाड़ी में अपने बेटे के साथ पास ही किसी निजी कार्य से गया था।

वारदात वाले दिन विपन के परिवार और आरोपी के परिवार के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि बात मारपीट तक पहुंच गई थी।

हिमाचल वन मित्र भर्ती में लागू हो आरक्षण, नहीं तो जाएंगे हाईकोर्ट

 

दोनों भाइयों की पत्नियों ने अपने पतियों को फोन कर बुलाया। विपन कुमार स्कूल से मौके पर पहुंचे। आरोपी दीपक कुमार गाड़ी में अपने बेटे के साथ पास ही कहीं पर गए थे वे भी मौके पर पहुंचे। पत्नी और बेटी के साथ झगड़े को लेकर तेश में थे।

आरोपी के अनुसार वह उन्हें जान से मारना नहीं चाहता था, लेकिन मौके पर हालात ऐसे बने की उसने पहले एक गोली चलाई और फिर चार गोलियां अपने बड़े भाई विपन कुमार (54) और भाभी रमा देवी (46) को मार दीं। आरोपी दीपक कुमार ने यह भी बताया कि उनके बड़े भाई विपन कुमार का माता और पिता के साथ व्यवहार भी ठीक नहीं था।

हिमाचल वन मित्र भर्ती, इस दिन से करें एप्लाई, यह होगी लास्ट डेट- यहां से लें आवेदन पत्र 

 

अपने भाई और भाभी को गोली मारने के बाद आरोपी रानीताल, वाया लंज, जवाली, नूरपुर होते कांगड़ा बॉर्डर क्रॉस कर दिल्ली फरार हो गया। पीड़ित के घर में बालिग सदस्यों की मौत हो चुकी थी और बच्चियां हीं थीं, ऐसे में नगरोटा बगवां पुलिस को सूचना देरी से मिली।

ऐसे में आरोपी को भागने का समय मिल गया। आरोपी 3 नवंबर को दिल्ली पहुंचा और होटल में रुका। 4 नवंबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गाड़ी पार्क कर टिकट लेकर गोवा चला गया। दो दिन गोवा में रुकने के बाद फिर दिल्ली वापस आ गया।

उत्तरकाशी : टनल में खुदाई पूरी, NDRF की टीम मजदूरों तक पहुंची, बाहर निकालने की तैयारी

 

इसी बीच मामले की जांच को डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा और एसएचओ कांगड़ा की अगुवाई में गठित एसआईटी ने आरोपी की गाड़ी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रैस कर लिया, उसे रेलवे स्टेशन पर कब्जे में ले लिया। आरोपी जब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा तो वहां गाड़ी नहीं थी। उसने लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जैसे ही उसे पुलिस द्वारा गाड़ी कब्जे में लेने की बात पता चली तो वह इसके बाद मथुरा भाग गया।

हिमाचल : किन्नौर और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, बढ़ी ठंड

 

इस दौरान वह जयपुर, अंबाला, नोएडा और चंडीगढ़ भी रहा।आरोपी को पुलिस का इतना डर हो गया था कि कहीं भी पुलिस को देखता था तो भाग जाता था। इस दौरान आरोपी ने अपने परिवार से संपर्क करने की कोशिश भी की।

 

आरोपी ने पत्नी को चिट्ठी भी लिखी और फोन पर संपर्क भी करना चाहा। जब संपर्क नहीं हो पाया तो उसे आशंका हुई कि उनका परिवार मुसीबत में है। परिवार से बात न होने के कारण आरोपी दबाव में था। आरोपी ने एसपी ऑफिस धर्मशाला में सरेंडर कर दिया।

हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा आज गोवा में मचाएगा धमाल, न करें मिस- यहां देखें 

 

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : बस हाईकमान से हरी झंडी का इंतजार

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, छाए बादल- जानें 3 दिसंबर तक की अपडेट 

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : वाया लंज, नूरपुर दिल्ली भागा था आरोपी, गोवा, मथुरा भी रहा

हिमाचल वन मित्र भर्ती, इस दिन से करें एप्लाई, यह होगी लास्ट डेट- यहां से लें आवेदन पत्र 

हिमाचल के इन स्कूलों में ‘खिचड़ी’ को लेकर सरकार का बड़ा फैसला- जानें

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद

बीएड सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों को लेकर HPU का बड़ा फैसला

कांगड़ा : नौकरी की तैयारी के लिए झंझट खत्म, सपना पूरा कर सकेंगे युवा
हिमाचल में ड्रग्स इंस्पेक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन

हिमाचल : सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही शुरू होगी इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई
Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
U-19 Asia Cup : भारतीय टीम में खेलेगा नूरपुर का इनेश, मां ने परखा था लाडले का जुनून 

SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

कांगड़ा : खुद भी नशे का आदी, बेचता भी था ड्रग्स- चढ़ा पुलिस के हत्थे

सही मौके की तलाश में थी पुलिस
कांगड़ा। हिमाचल की कांगड़ा पुलिस ने कांगड़ा शहर के साथ लगते घुरक्कड़ी में एक घर से 13.4 ग्राम हेरोइन, 26.4 ग्राम चरस बरामद की है। साथ ही 25600 रुपये नकद और 8 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। कांगड़ा पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम और एसपी कार्यालय कांगड़ा की सुरक्षा शाखा के पुलिस कर्मियों ने मिलकर रिंकू नाम के एक व्यक्ति के घर पर छापा मारा, जो वार्ड नंबर एक घुरक्कड़ी कांगड़ा निवासी है।
हिमाचल : काम पर लौटना चाहते बर्खास्त जिला परिषद कैडर जेई, मंत्री बोले-स्वागत है
बता दें कि आरोपी रिंकू पहले भी बहुत ही शातिर तरीके से कई लोगों को ड्रग्स बेचता रहा है और खुद भी नशे का आदी है। उसके नाम के खिलाफ कई शिकायतें थीं और पुलिस उसे पकड़ने के लिए सही मौके की तलाश में थी।
विश्वसनीय सूत्र से गुप्त सूचना पर एक टीम का गठन किया गया, जिसमें कांगड़ा पुलिस स्टेशन और सुरक्षा शाखा, एसपी कार्यालय के पुलिस कर्मी थे।
टीम ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए घुरक्कड़ी में रिंकू के घर पर छापा मारा।
छापेमारी में दो स्वतंत्र गवाह भी शामिल थे। छापेमारी के दौरान रिंकू के घर से 13.4 ग्राम हेरोइन, 26.4 ग्राम चरस, 25,600 रुपये नकद और 8 मोबाइल फोन जब्त किए गए। ऑपरेशन का नेतृत्व कांगड़ा पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर संजीव कुमार कर रहे थे।
एसपी (SP) कार्यालय की सुरक्षा शाखा के प्रभारी एएसआई (ASI) जितेंद्र कुमार भी मौजूद थे। छापेमारी टीम के अन्य सदस्यों ने पूरी छापेमारी प्रक्रिया के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अनुकरणीय साहस और कार्रवाई का परिचय दिया।
रिंकू के खिलाफ पुलिस स्टेशन कांगड़ा में मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि रिंकू से पूछताछ में और भी जानकारियां सामने आ सकती हैं। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
हिमाचल : किस सर्कल में कितने वन मित्र होंगे तैनात, कितने घंटे करना होगा काम-जानें

 

देहरा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद

HRTC लगेज पॉलिसी : कंडक्टर सामान ले जाने से करे मना तो शिकायत को घुमाएं यह नंबर

मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान- हिमाचल में पर्यटक वाहनों पर लगने वाला टैक्स होगा कम 

 

हिमाचल : PGT के 585 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, डिटेल नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें

धर्मशाला भारत-न्यूजीलैंड मैच : बारिश डाल सकती है खलल, जानें मौसम अपडेट

 

हिमाचल : आपके मोबाइल पर भी आया ऐसा मैसेज, न घबराएं- जानें वजह

हिमाचल के इन स्कूलों में खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों पर लगी रोक, आदेश जारी

हिमाचल : एक माह में 15 रुपए बढ़े सीमेंट के दाम, अब 5 रुपए प्रति बैग हुई बढ़ोतरी
हिमाचल में बेटियों की शादी की उम्र 18 से 21 वर्ष करने पर विचार-बनेगी कमेटी

HRTC लगेज पॉलिसी : छात्रों को राहत, नहीं लगेगा लैपटॉप का किराया 

हिमाचल में इंतकाल के 22 हजार से अधिक मामले लंबित, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

हिमाचल के मेडिकल कॉलेज हाईकोर्ट के फैसले की उड़ा रहे धज्जियां-जानें कैसे 

IGMC शिमला से निकाले सुरक्षा कर्मियों को नौकरी पर न रखा तो देंगे गिरफ्तारियां 

HRTC बस में भी स्वाइप कर सकेंगे क्रेडिट-डेबिट कार्ड, तीन माह में शुरू होगी सुविधा

हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 

हिमाचल : निजी कंपनियों में नौकरी के इंटरव्यू के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

कांगड़ा ब्लाइंड केस : ज्वालामुखी का छोटू चिट्टे का बड़ा आदी, उम्रकैद ही हुई है सजा

हत्या के मामले में हुई है उम्र कैद
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला के पुलिस थाना कांगड़ा के तहत पुलिस ने एक ब्लाइंड केस सुलझाया है। टांडा के पास बैग में देसी कट्टा, 40 जिंदा रौंद, दो चाकू और 5250 नशे की गोलियां मिलने के मामले में पुलिस ने पंजाब और हिमाचल के दो लोगों को दबोचा है।
देसी कट्टा, 40 जिंदा रौंद, दो चाकू और 5250 नशे की गोलियां कांगड़ा जिला में ही कहीं सप्लाई करनी था या कांगड़ा जिला के जरिए कहीं और पहुंचाई जानी थी, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
आरोपियों के गिरेबान तक कैसे पहुंची पुलिस
6 सितंबर 2023 को मेडिकल कॉलेज टांडा के पास पुलिस टीम को लावारिस पड़ा एक बैग बरामद हुआ। बैग की जांच करने पर उसमें देसी कट्टा, 40 जिंदा रौंद, दो चाकू और 5250 नशे की गोलियां बरामद हुईं। जिस जगह पर यह बैग मिला, वहां आसपास किसी भी प्रकार का कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था और पुलिस के पास इसको लेकर कोई लीड भी नहीं थी।
एक केस जो था ब्लाइंड, पर कांगड़ा पुलिस की पैनी नजरों से न बच पाए शातिर
यह मामला पूरी तरह से ब्लाइंड था, लेकिन शातिर पुलिस की नजरों से नहीं बच सके। पुलिस थाना कांगड़ा में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच को डीएसपी अंकित शर्मा की अगुवाई में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।
जांच में लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को भी शामिल किया गया। यूनिट के साथ मिलकर मामले की जांच को आगे बढ़ाया।
ऊना : चचेरे भाई ने नाबालिग बहन के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
टीम के कुछ सदस्यों को कांगड़ा और आसपास के क्षेत्रों में एक्टिवेट किया गया। इसी बीच पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि पंजाब से संबंधित कोई संदिग्ध व्यक्ति शाहपुर क्षेत्र में एक निजी होटल  में रह रहा है।
इनपुट पर पुलिस टीम ने तुरंत होटल का रुख किया। वह व्यक्ति होटल से जा चुका था। होटल में रिकॉर्ड जांचा तो पाया कि एंट्री किसी लोकल व्यक्ति के नाम पर थी।
हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी
पुलिस ने होटल में सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जांच के दौरान मिली लीड के बाद व्यक्ति की तलाश को पुलिस टीम ने काफी जगह पर दबिश दी। आखिरकार पंजाब के व्यक्ति विनय भंडारी को बड़ोह से गिरफ्तार किया गया।
टीम को पहले से ही किसी लोकल व्यक्ति की संलिप्तता का अंदेशा था। आरोपी विनय भंडारी से पूछताछ पर ज्वालामुखी क्षेत्र के रोहित उर्फ छोटू का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
हत्या के मामले में सजा काट रहा है रोहित उर्फ छोटू
कांगड़ा पुलिस को जांच में पता चला कि रोहित उर्फ छोटू एक हत्या के मामले में सजा काट रहा है। ज्वालामुखी में रोहित उर्फ छोटू सहित तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज हुआ था।
 मामले में तीनों को उम्र कैद की सजा हुई है। वे धर्मशाला जेल में सजा काट रहे हैं। छोटू परोल पर बाहर आया था। उसने परोल जंप किया।
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए अब वेबसाइट पर जारी होगी अधिसूचना, यहां है लिंक
वह परोल अवधि खत्म होने के बाद जेल नहीं लौटा। बताया जा रहा है कि रोहित खुद भी चिट्टे का बहुत बड़ा आदी है। एक दिन में ही वह चिट्टे की इतनी अधिक मात्रा ग्रहण करता था, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। साथ ही उसके खिलाफ कांगड़ा, ऊना आदि में चिट्टे के साथ पकड़े जाने के मामले दर्ज हैं।
शिमला में इन जगह पर हो रही सड़कों की मरम्मत, लग सकता है जाम
रोहित उर्फ छोटू की ससुराल पंजाब में है। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि आरोपी खुद भी चिट्टे का बहुत बड़ा आदी है और इसके खिलाफ कई जगहों पर एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। धर्मशाला जेल में ही उसका गैंगस्टर के साथ लिंक जुड़ा।
गैंगस्टरों से ऐसा जुड़ा लिंक
छोटू का गैंगस्टरों से लिंक जेल के माध्यम से ही जुड़ा। धर्मशाला जेल में ऊना जिला के सजा प्राप्त दोषियों को भी रखा जाता है।
जेल में रहते हुए ही रोहित की इन लोगों से मुलाकात हुई। इनके माध्यम से रोहित अन्य के साथ जुड़ा है, जिन लोगों से वह जुड़ा उनका संबंध बिश्नोई गैंग से है।
पंजाब के अपराधियों को लोकल मदद,  चिंता का विषय
पंजाब की तरह देवभूमि हिमाचल में गैंग जैसा प्रचलन नहीं है। पंजाब की तरह हिमाचल में कोई गैंग सक्रिय नहीं हैं, लेकिन पंजाब के गैंगस्टर को हिमाचल के लोकल लोगों से शरण और मदद मिलना चिंता का विषय है, जैसा इस मामले में देखने को मिला है।
एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने इसको लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हथियारों और नशीली दवाईयों से भरा बैग बरामद किया, तभी इस मामले का खुलासा हो पाया।
अगर पुलिस हथियार बरामद न करती तो पता नहीं हथियार आदि की समगलिंग कांगड़ा जिला से कहां की जाती इसके बारे बताना मुश्किल है।
SSC : आवेदन पत्र में तीन माह से अधिक पुरानी फोटो न करें अपलोड
जैसे इस मामले में सामने आया है कि पंजाब के व्यक्ति को स्थानीय व्यक्ति द्वारा मदद की गई, यह बड़ा चिंता का विषय है।
एसपी शालिनी अग्निहोत्री का कहना है कि पंजाब के अपराधी यहां आकर शरण ले रहे हैं और लोकल लोग उनकी मदद कर रहे हैं, यह विस्तृत जांच का विषय है।
मंडी में होगी एस्टीम कार की नीलामी, जमा करवानी होगी 5 हजार धरोहर राशि 
इस तरह के और लोग तो नहीं जिला में एक्टिव है, इस पहलू से भी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला के लोग एक्टिव रहें, खासकर होटल मालिक। होटल मालिक किसी को भी फेक आईडी पर रुकने के लिए कमर न दें।
कांगड़ा पुलिस बधाई की पात्र
कांगड़ा पुलिस की टीम अगर मुस्तैद न होती तो इतना बड़ा केस क्रेक नहीं हो पाता। इस केस के क्रेक होने से बड़े रैकेट और पंजाब से स्थानीय लोगों के लिंकज का पता चला है।
डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा और उनकी टीम ने बड़ी ही सूझबूझ और मुस्तैदी को मामले को सुलझाया। इसके लिए कांगड़ा पुलिस बधाई की पात्र है।

चंबा की सीमा ने बेंगलुरु में लहराया परचम, 10 हजार मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

हिमाचल वन मित्र योजना : 2061 की होगी तैनाती, 10 हजार वेतन-क्या क्राइटेरिया-जानें

शिमला IGMC में आधी रात को बवाल, खूब चले लात-घूंसे-वीडियो वायरल 

चंबा मेडिकल कॉलेज में कुछ दिन नहीं होंगे सिटी स्कैन और MRI टेस्ट
हिमाचल : सरकारी स्कूलों से छात्रों का पलायन, शिक्षा विभाग की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता 

हिमाचल कैबिनेट : वन मित्र योजना को मंजूरी, फॉरेस्ट गार्ड के भरे जाएंगे 100 पद

हिमाचल : नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 76 पद- यहां करें आवेदन

हिमाचल में पीजीटी भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर 

हिमाचल में कोरोना ने ली दो लोगों की जान, मंडी और कुल्लू के थे निवासी

हिमाचल : SOS परीक्षा नियमों में संशोधन, आवेदन से पहले जरूर पढ़ें

हिमाचल : OBC के छात्र भी ले सकेंगे UPSC व HPPSC परीक्षाओं की कोचिंग 
ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

हिमाचल : इस्तेमाल न हो रहे स्कूल भवनों को लेकर शिक्षा मंत्री की बड़ी बात 
हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

कांगड़ा : कंक्रीट मिक्सर मशीन उड़ा ले गए, नगरोटा बगवां से धरे दो युवक

पुलिस टीम ने घरहाना गांव से किए गिरफ्तार

कांगड़ा। पुराना कांगड़ा में कंक्रीट मिक्सर मशीन चोरी करने का मामला सामने आया है। कांगड़ा पुलिस ने रेहान बसेरा मिशन रोड कांगड़ा से कंक्रीट मिक्सर मशीन चोरी करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

कांगड़ा : कल सुबह तक बंद रहेगा पुहाड़ा ब्रिज, इस मार्ग से होगी गाड़ियों की आवाजाही

जानकारी के अनुसार करण शर्मा, निवासी वार्ड नंबर 01, पुराना कांगड़ा ने कांगड़ा थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी कंक्रीट मिक्सचर मशीन उस स्थान से गायब हो गई जहां उन्होंने इसे रखा था।

शिकायत के बाद पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस टीम कंक्रीट मिक्सर मशीन की तलाश में जुट गई।

कांगड़ा : श्री चामुंडा मंदिर में पहले नवरात्र से शुरू होगी प्राकृतिक फूलों की बिक्री

पुलिस ने नगरोटा बगवां के घरहाना गांव से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रफुल्ल कुमार उम्र 19 साल और अजय कुमार उम्र 20 साल के रूप में की गई है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

शिमला शहर में जल्द दूर होगी ट्रैफिक की समस्या, बनने जा रही हैं चार पार्किंग

शिमला और कुल्लू से अमृतसर के लिए होंगी उड़ानें, जानें टाइम और किराया

 

हमीरपुर : आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार, एफटीसी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती

 

सोलन पुलिस की बड़ी कामयाबी : नशा तस्करी से जुड़े दो गिरोहों का पर्दाफाश, 16 गिरफ्तार

हिमाचल में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 1182 पद खाली, 1113 पदों को भरने की तैयारी

हमीरपुर : टौणी देवी में भरे जा रहे आंगनबाड़ी के 15 पद, ऐसे करें आवेदन

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

धर्मशाला : फूड प्वाइजनिंग या कुछ और, पैथोलॉजी और विसरा रिपोर्ट करेगी क्लियर

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नहीं पाया कुछ साफ

धर्मशाला। कांगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के तहत पड़ते घियाणा कलां गांव में मूंग दाल की खिचड़ी खाने के बाद एक परिवार के 6 लोगों की तबीयत बिगड़ने के मामले में पुलिस को पैथोलॉजी और विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कुछ साफ नहीं हो पाया है। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में एक की मृत्यु हुई है और तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं। तीनों की हालत स्थिर है।

कांगड़ा : रात को खिचड़ी खाकर पूरे परिवार की बिगड़ी तबीयत, एक की गई जान, तीन गंभीर

 

पैथोलॉजी और विसरा रिपोर्ट के बाद ही मामले में कुछ कहना संभव हो पाएगा कि ऐसा कैसे हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कुछ साफ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि रिकवर होने पर अस्पताल में भर्ती तीन लोगों से भी बातचीत की जाएगी। इससे भी पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि ऐसा कैसा हुआ है।

शिमला में सजे हस्तशिल्पकारों के उत्पाद : मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

 

बता दें कि कांगड़ा जिला में धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते घियाणा कलां में रहने वाले महेंद्र चौधरी उनकी पत्नी अनुराधा, उनका बड़ा बेटा अशनील चौधरी, उसकी पत्नी सुमन और महेंद्र का पोता आर्यन (16) 30 जुलाई की रात दाल-चावल खाकर सोने गए तो कुछ ही देर में सबकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार टांडा अस्पताल में दवा लेकर लौटा और परहेज आदि करना भी शुरू कर दिया। इसी बीच 31 जुलाई को उनका छोटा बेटा अनिल फरीदाबाद से घर आया। दो दिन सब ठीक रहा इसके बाद 2 अगस्त की रात परिवार ने मूंग दाल की खिचड़ी खाई और सोने चले गए।

कांगड़ा जिला में भरे जाएंगे JBT के ये पद, काउंसलिंग की तिथि तय

 

रात करीब 12 बजे चार लोगों (महेंद्र, अनुराधा, अशनील और सुमन) की तबीयत बिगड़ गई और उनको उल्टियां लगना शुरू हो गईं। जिसके बाद चारों को टांडा अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया। सुबह तक अनिल और आर्यन की भी तबीयत बिगड़ने लगी तो उनको भी एडमिट कर लिया गया।

धर्मशाला : चोरी के मामलों में 6 गिरफ्तार-जम्मू, गुजरात, दिल्ली निवासी भी शामिल

 

अनिल और आर्यन की तबीयत में जल्द सुधार होने लगा, लेकिन बाकी चारों की तबीयत और बिगड़ने लगी। 4 अगस्त (शुक्रवार) सुबह अशनील और उसकी पत्नी सुमन की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन इलाज के लिए दोनों को लुधियाना ले जा रहे थे। इसी दौरान अशनील ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शव का मेडिकल कॉलेज टांडा में पोस्टमार्टम करवाया गया। सुमन का इलाज लुधियाना में चल रहा है। वहीं महेंद्र और अनुराधा अभी भी टांडा में भर्ती हैं। अनिल और आर्यन की हालत अब ठीक है। अशनील चौधरी पुत्र महेंद्र चौधरी कि धर्मशाला में जाने माने वकील थे।

Breaking : पुली क्षतिग्रस्त होने से शिमला-मटौर नेशनल हाईवे बंद, ट्रैफिक डायवर्ट

 

ज्वालामुखी: अचानक गिरी गौशाला, जेठानी की गई जान, सास और देवरानी घायल

 

चंबा : खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, प्रीणा पंचायत के युवा प्रधान सहित दो की गई जान

 

 

शिमला में अभिनंदन समारोह : हाटी समुदाय के लोगों ने जयराम ठाकुर का किया जोरदार स्वागत

 

 

शिमला में जुटे आउटसोर्स कर्मी, शोषण रोकने के लिए तैयार होगी रणनीति 

 

डाक विभाग की ‘ढाई आखर’ पत्र लेखन प्रतियोगिता : 50 हजार तक नकद इनाम

 

 

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में 8वीं कक्षा में दाखिले के लिए करें आवेदन

 

 

हिमाचल में अब वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र बनाना हुआ महंगा, कितनी बढ़ी फीस पढ़ें डिटेल
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Kangra State News

War Against Drugs : कांगड़ा पुलिस ने 3 दिन में एक महिला सहित 8 लोग धरे

चिट्टे और चरस के साथ पकड़े आरोपी

धर्मशाला। कांगड़ा जिला पुलिस की नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पिछले तीन दिन में चिट्टे और चरस के साथ एक महिला सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पालमपुर थाने के तहत कांगड़ा निवासी एक व्यक्ति के पास से सात ग्राम चिट्टा बरामद किया है। वहीं, पुलिस चौकी थुरल के तहत हमीरपुर जिला निवासी तीन लोगों के कब्जे से 0.83 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। पुलिस स्टेशन भवारना में मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है।

NHPC में 374 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक-जल्द करें

थाना नगरोटा बगवां के तहत कांगड़ा जिला निवासी एक महिला से 125 ग्राम चरस पुलिस ने बरामद करने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा कांगड़ा जिला एसआईयू टीम ने दो कांगड़ा जिला निवासी और एक पंजाब निवासी के कब्जे से 10.74 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामला थाना कांगड़ा में दर्ज किया गया है।

शिमला में मनाई स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती, राजीव भवन में दी श्रद्धांजलि

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि नशा के कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। नशा कारोबारियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। https://youtu.be/DQY3h5e-c8c

कांगड़ा के फतेहपुर में रिहायशी इलाके में मिला जिंदा हैंड ग्रेनेड- सहमे लोग

हिमाचल की साक्षी बनी भारत की सबसे कम उम्र की कमर्शियल पायलट

कांगड़ा: बैंक खातों में अवैध लेन देन केस में अब तक 11 गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

इलेक्ट्रिक बस में करें रोहतांग की वादियों का दीदार, परमिट का भी झंझट नहीं

हिमाचल की साक्षी बनी भारत की सबसे कम उम्र की कमर्शियल पायलट

हिमाचल के स्कूलों में तैनात आउटसोर्स वोकेशनल टीचर को बड़ा तोहफा-जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ