Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Shimla State News

शिमला : रात के अंधेरे में बिगड़ा बैलेंस, गहरी खाई में गिरी कार, दो की गई जान

ठियोग उपमंडल के क्यारटू में हुआ सड़क हादसा

शिमला। जिला शिमला के ठियोग उपमंडल के क्यारटू में सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है जबकि दो घायल हुए हैं। घायलों का इलाज आईजीएमसी शिमला में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिमाचल : लंबा हुआ इन पटवारियों का इंतजार, आचार संहिता बनी रोड़ा- पढ़ें खबर

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे चार युवक कार (CH 03D-1471) में सवार होकर क्यारटू से ठियोग के धर्मपुर की तरफ जा रहे  थे।

क्यारटू के पास चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और कार गहरी खाई में जा गिरी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

बिलासपुर : सरकारी नौकरी न मिल पाने से परेशान था युवक, उठाया खौफनाक कदम

पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवकों को खाई से बाहर निकाला। दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

वहीं, दो घायल थे जिन्हे ठियोग सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उनकी हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया।

ऊना में दर्दनाक हादसा : स्कूल बस के दरवाजे से गिरी छात्रा, टायर के नीचे आई

मृतकों की पहचान अंकुश (25) पुत्र योगिंदर सिंह निवासी क्यारटू और अभिषेक (23) पुत्र राजू निवासी धर्मपुर के रूप में हुई है।

वहीं, ललित और दलीप घायल हुए हैं। हादसे के समय अंकुश कार चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो घायल हालत खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर में बड़ा हादसा : जुखाला के पास घ्याणा पुल से गिरी HRTC बस, कई यात्री गंभीर

मंडी से एम्स बिलासपुर दौड़ी HRTC बस, यह होगी टाइमिंग और रूट-पढ़ें खबर

पालमपुर दराट हमला : जमीन के लिए बहा खून, कोर्ट में भी चला था मामला

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल उपचुनाव : सुजानपुर में पार्टी बदली चेहरे वही, गगरेट, कुठलैहड़ में कांग्रेस का पुरानों पर दाव 

हरिपुर : अनुबंध अवधि पूरी, फिर भी नियमित नहीं हो पाए पटवारी- भेजा ज्ञापन

हिमाचल उपचुनाव : कांग्रेस ने तीन सीटों पर प्रत्याशी किए घोषित, ये हैं नाम

रामपुर मामला : महिला की हुई पहचान, बिना कपड़ों के नाले में मिली थी देह
हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

शिमला : तीन निर्दलीय विधायकों की सदस्यता रद्द करने को याचिका दायर
कांगड़ा : पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल ट्रैक पर नूरपुर रोड से दौड़ा इंजन
हिमाचल निर्दलीय विधायक मामला : हाईकोर्ट में तीन घंटे हुई बहस-जानें अपडेट
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2
Categories
Politics Top News Himachal Latest Shimla Hamirpur Una State News

हिमाचल उपचुनाव : सुजानपुर में पार्टी बदली चेहरे वही, गगरेट, कुठलैहड़ में कांग्रेस का पुरानों पर दाव

बाई इलेक्शन के लिए कांग्रेस ने 3 सीटों पर प्रत्याशी किए घोषित

शिमला। हिमाचल कांग्रेस ने विधान सभा उपचुनाव की 6 में से तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सुजानपुर से कैप्टन रणजीत सिंह राणा, गगरेट से राकेश कालिया और कुटलेहड़ से विवेक शर्मा को टिकट दी गई है। सुजानपुर में पार्टियां बदली हैं, लेकिन चेहरे वही हैं।

गगरेट और कुठलैहड़ में कांग्रेस ने पुराने चेहरों पर ही विश्वास जताया है। सुजानपुर और गगरेट में कांग्रेस ने भाजपा से असंतुष्ट नेताओं पर दाव खेला है।

ऊना में दर्दनाक हादसा : स्कूल बस के दरवाजे से गिरी छात्रा, टायर के नीचे आई

हालांकि, गगरेट के प्रत्याशी कांग्रेस छोड़कर ही भाजपा में गए थे। वर्ष 2022 में गगरेट क्षेत्र से टिकट कटने के बाद नाराज होकर राकेश कालिया ने भाजपा का दामन थाम लिया था। कुठलैहड़ से कांग्रेस ने एक बार फिर विवेक शर्मा पर दाव खेला गया है।

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो उपचुनाव में 2022 चुनाव के प्रत्याशी ही आमने-सामने होंगे, लेकिन पार्टियां बदली हैं। 2022 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े राजेंद्र राणा ने भाजपा ज्वाइन कर ली है।

पालमपुर : परिवार पर डंडों और दराट से हमला- पुलिस ने हिरासत में लिए दो लोग

वहीं, भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उपचुनाव में अब दोनों आमने-सामने हैं। वर्ष 2022 के हिमाचल विधानसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस ने राजेंद्र राणा को टिकट दी थी।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के चुनाव लड़ने से इंकार के बाद उनके करीबी कैप्टन रणजीत सिंह राणा को चुनावी मैदान में उतारा गया। मुकाबला काफी करीबी रहा था। राजेंद्र राणा मात्र 399 मतों से जीते थे।

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल राजनीतिक परिस्थितियों के चलते राजेंद्र राणा कांग्रेस से बगावत कर गए और भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने उपचुनाव में राजेंद्र राणा को प्रत्याशी बनाया। सुजानपुर पूर्व सैनिक बहुल क्षेत्र है। ऐसे में कांग्रेस ने भाजपा को टक्कर देने के लिए कैप्टन रणजीत सिंह राणा पर दाव खेला है। अब देखना बाकी है कि सुजानपुर की जनता का निर्णय क्या रहता है।

वोटर लिस्ट : मंडी 18 से 19 वर्ष आयु के युवाओं के पंजीकरण में प्रदेश में अव्वल 

गगरेट विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो 2022 में कांग्रेस ने चैतन्य शर्मा को टिकट दिया और भाजपा ने राजेश ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा। कांग्रेस के चैतन्य शर्मा ने भाजपा के राजेश ठाकुर को 15 हजार से अधिक वोटों से हराया।

चैतन्य शर्मा ने भी कांग्रेस से बगावत कर भाजपा का दामन थाम लिया और भाजपा ने उपचुनाव में उन्हें टिकट दी। कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा ज्वाइन कर चुके राकेश कालिया ने फिर से कांग्रेस ज्वाइन कर ली। कांग्रेस ने राकेश कालिया को टिकट दी है। वह दो बार चिंतपूर्णी और गगरेट से एक बार विधायक रहे हैं।

मंडी से एम्स बिलासपुर दौड़ी HRTC बस, यह होगी टाइमिंग और रूट-पढ़ें खबर

कुठलैहड़ में 2022 में कांग्रेस के देवेंद्र भुट्टो और भाजपा के वीरेंद्र कंवर के बीच चुनावी मुकाबला हुआ। देवेंद्र भुट्टो ने वीरेंद्र कंवर को 7,579 मतों से मात दी। 2017 में विवेक शर्मा को कांग्रेस ने टिकट दी थी, लेकिन वह चुनाव हार गए थे।

2022 में देवेंद्र भुट्टो पर कांग्रेस ने दाव खेला था और कांग्रेस सीट निकालने में कामयाब रही। देवेंद्र भुट्टो भी कांग्रेस से बगावत कर गए और भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने उन्हें उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है।

कांगड़ा : युवतियों को दी जाएगी ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग, यहां करें संपर्क

कांग्रेस ने एक बार फिर विवेक शर्मा पर दाव खेला है। विधानसभा उपचुनाव के लिए तीन विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने पत्ते खोल दिए हैं। अब देखना बाकी है कि जनता का निर्णय क्या रहता है।

बता दें कि हिमाचल में 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसमें धर्मशाला, सुजानपुर, बड़सर, गगरेट, कुठलैहड़ और लाहौल स्पीति शामिल हैं। इसमें तीन सीटों सुजानपुर, गगरेट और कुठलैहड़ पर टिकट फाइनल हो गए हैं।

सच में लापता हो गए तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ‘रोशन सिंह सोढ़ी’, पुलिस में शिकायत

धर्मशाला, बड़सर, लाहौल स्पीति में अभी प्रत्याशी घोषित नहीं हो पाएं हैं। उपचुनाव में कांग्रेस किसी प्रकार का जोखिम लेने के मूड़ में नहीं है। इसलिए पार्टी फूंक फूंक कर कदम रख रही है।

हिमाचल उपचुनाव : कांग्रेस ने तीन सीटों पर प्रत्याशी किए घोषित, ये हैं नाम

रामपुर मामला : महिला की हुई पहचान, बिना कपड़ों के नाले में मिली थी देह

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

कांगड़ा : पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल ट्रैक पर नूरपुर रोड से दौड़ा इंजन
हिमाचल निर्दलीय विधायक मामला : हाईकोर्ट में तीन घंटे हुई बहस-जानें अपडेट

हमीरपुर : कलियुगी बेटे ने पिता पर डाला पेट्रोल और लगा दी आग

शाबाश : हिमाचल के रजत कुमार ने UPSC CDS-2 में देशभर में किया टॉप
हिमाचल में HPS के इन पदों पर होगी भर्ती- डिटेल में जानने को पढ़ें खबर

Exclusive : जल्द खत्म होगा इंतजार : नूरपुर रोड से दौड़ेगी ट्रेन
हमीरपुर : युवक ने खुद पर चाकू से किया वार, गई जान- पुणे में करता था नौकरी 

शिमला : तीन निर्दलीय विधायकों की सदस्यता रद्द करने को याचिका दायर
दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2
Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में बागवानों के लिए अच्छी नहीं खबर, क्या बोले विशेषज्ञ- पढ़ें खबर

ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट किया है जारी

शिमला। हिमाचल में बागवानों के लिए कुछ अच्छी खबर नहीं है। आने वाले दिनों में मौसम चिंता बढ़ा सकता है। ओलावृष्टि से नुकसान उठाना पड़ सकता है। हिमाचल में 26 अप्रैल देर शाम एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है।

इसका असर 30 अप्रैल तक प्रदेश भर में देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश, ओलावृष्टि के साथ-साथ कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की भी संभावना है।

रामपुर मामला : महिला की हुई पहचान, बिना कपड़ों के नाले में मिली थी देह

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि प्रदेश के कई इलाकों में 27 और 28 अप्रैल को भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। खास तौर पर बागवानों के लिए यह मौसम चिंता का सबब बन सकता है। इस दौरान ओलावृष्टि को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे आने वाले 4 दिन तक प्रदेश में बारिश बर्फबारी और ओलावृष्टि होने के आसार हैं।

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

उन्होंने कहा इस दौरान जिला चंबा और मंडी जैसे जिलों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। सुरेंद्र पॉल ने कहा कि यह पश्चिमी विक्षोभ 26 अप्रैल की देर शाम से सक्रिय होगा और 30 अप्रैल तक प्रदेश में इसका असर देखने को मिलेगा। सुरेंद्र पॉल ने बताया कि प्रदेश में 27 से 29 अप्रैल के दौरान बारिश की तीव्रता अधिक रहने के आसार हैं।

जिला चंबा,लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू की ऊंची पहाड़ियों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के तापमान पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के सेब बहुल इलाकों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई है।

हरिपुर : लंबे अरसे के बाद गूंजी रेल इंजन की आवाज, गुलेर स्टेशन पर रुका

उन्होंने कहा कि शिमला, मंडी और कुल्लू जिला में मध्यम स्तर की ओलावृष्टि होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि तापमान बढ़ने की स्थिति में ओलावृष्टि अधिक होने की संभावना रहती है। ऐसे में इन इलाकों के लिए ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

हरिद्वार से चंबा जा रही HRTC बस और कार में टक्कर, एक की मौत 
हिमाचल निर्दलीय विधायक मामला : हाईकोर्ट में तीन घंटे हुई बहस-जानें अपडेट

Exclusive : जल्द खत्म होगा इंतजार : नूरपुर रोड से दौड़ेगी ट्रेन
हमीरपुर : युवक ने खुद पर चाकू से किया वार, गई जान- पुणे में करता था नौकरी 

शाबाश : हिमाचल के रजत कुमार ने UPSC CDS-2 में देशभर में किया टॉप
Breaking : हिमाचल में HPS के इन पदों पर होगी भर्ती- डिटेल में जानने को पढ़ें खबर

शिमला : तीन निर्दलीय विधायकों की सदस्यता रद्द करने को याचिका दायर

पालमपुर वारदात : सरकार उठाएगी युवती के इलाज का खर्च, अधिकारिक आदेश जारी
दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद

सोलन जिला के नमन कुमार ने पास की UPSC CDS-2 परीक्षा, देशभर में 14वां रैंक
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET- 2023 को लेकर बड़ी अपडेट
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस ने तीन सीटों पर प्रत्याशी किए घोषित, ये हैं नाम

शिमला। हिमाचल कांग्रेस ने विधान सभा उपचुनाव की 6 में से तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

इस बारे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सूची जारी कर दी है।

रामपुर मामला : महिला की हुई पहचान, बिना कपड़ों के नाले में मिली थी देह

सूची में सुजानपुर से कैप्टन रणजीत सिंह राणा, गगरेट से राकेश कालिया और कुटलेहड़ से विवेक शर्मा को टिकट दी गई है।

बता दें कि हिमाचल में 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसमें धर्मशाला, सुजानपुर, बड़सर, गगरेट, कुठलैहड़ और लाहौल स्पीति शामिल हैं। इसमें तीन सीटों पर टिकट फाइनल हो गए हैं।

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

धर्मशाला, बड़सर, लाहौल स्पीति में अभी प्रत्याशी घोषित नहीं हो पाएं हैं। वहीं, लोकसभा की दो सीटों पर भी अभी कांग्रेस ने पते नहीं खोले हैं।

कांग्रेस ने शिमला और मंडी सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांगड़ा और हमीरपुर सीट पर प्रत्याशी घोषित होने बाकी हैं।

हरिपुर : लंबे अरसे के बाद गूंजी रेल इंजन की आवाज, गुलेर स्टेशन पर रुका

कांगड़ा : पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल ट्रैक पर नूरपुर रोड से दौड़ा इंजन

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

हरिद्वार से चंबा जा रही HRTC बस और कार में टक्कर, एक की मौत 
हिमाचल निर्दलीय विधायक मामला : हाईकोर्ट में तीन घंटे हुई बहस-जानें अपडेट

Exclusive : जल्द खत्म होगा इंतजार : नूरपुर रोड से दौड़ेगी ट्रेन
हमीरपुर : युवक ने खुद पर चाकू से किया वार, गई जान- पुणे में करता था नौकरी 

शाबाश : हिमाचल के रजत कुमार ने UPSC CDS-2 में देशभर में किया टॉप
Breaking : हिमाचल में HPS के इन पदों पर होगी भर्ती- डिटेल में जानने को पढ़ें खबर

शिमला : तीन निर्दलीय विधायकों की सदस्यता रद्द करने को याचिका दायर

पालमपुर वारदात : सरकार उठाएगी युवती के इलाज का खर्च, अधिकारिक आदेश जारी
दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद

सोलन जिला के नमन कुमार ने पास की UPSC CDS-2 परीक्षा, देशभर में 14वां रैंक
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET- 2023 को लेकर बड़ी अपडेट
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2
Categories
Weather Top News KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

30 अप्रैल तक खराब रह सकता है मौसम

शिमला। हिमाचल में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की 26 अप्रैल 2024 की अपडेट के अनुसार 27 और 29 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, आंधी के साथ बिजली गिरने और ओले गिरने की संभावना है।

रामपुर मामला : महिला की हुई पहचान, बिना कपड़ों के नाले में मिली थी देह

अपडेट के अनुसार 30 अप्रैल तक मौसम खराब बना रह सकता है। 26, 28 और 30 अप्रैल के लिए अलग अलग स्थानों पर आंधी के साथ बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी है।

पिछले 24 घंटे में हिमाचल में मौसम शुष्क रहा है। हिमाचल में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य हैं। ऊना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री पार कर गया है। केलांग का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

कांगड़ा : पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल ट्रैक पर नूरपुर रोड से दौड़ा इंजन

शिमला का न्यूनतम तापमान 14.4, सुंदरनगर का 13.0, भुंतर का 11.1, कल्पा का 5.8, धर्मशाला का 18.4, ऊना का 14.9, नाहन का 17.6, केलांग का 2.1, पालमपुर का 15.0 दर्ज किया है।

सोलन का 12.6, मनाली का 5.2, कांगड़ा का 15.8, मंडी का 13.1, बिलासपुर का 14.2, हमीरपुर का 20.6, चंबा का 13.6, डलहौजी का 12.6, जुब्बड़हट्टी का 15.5 डिग्री रहा है।

हमीरपुर : कलियुगी बेटे ने पिता पर डाला पेट्रोल और लगा दी आग

कुफरी का 12.2, नारकंडा का 9.5, रिकांगपिओ का 8.2, कसौली का 17.2, पांवटा साहिब का 20.0. देहरा का 18.0 डिग्री दर्ज किया गया है।

25 अप्रैल को चंबा का अधिकतम तापमान 32.3, डलहौजी का 16, केलांग का 15.2, भरमौर का 25, कांगड़ा का 33, धर्मशाला का 29.3, मनाली का 23.5, पालमपुर का 27.5 दर्ज किया गया है।

हमीरपुर : युवक ने खुद पर चाकू से किया वार, गई जान- पुणे में करता था नौकरी 

भुंतर का 29.7, हमीरपुर का 34.8, मंडी का 32.6, सुंदरनगर का 33, बिलासपुर का 36.6, कल्पा का 19, नारकंडा का 17.1, शिमला का 22.5, कुफरी का 18.1 रिकॉर्ड किया है।

जुब्बड़हट्टी का 27.4, कसौली का 27.9, सोलन का 30.5, नाहन का 31.3 और धौलाकुआं का 36.3 डिग्री रहा है।

हिमाचल निर्दलीय विधायक मामला : हाईकोर्ट में तीन घंटे हुई बहस-जानें अपडेट

हरिद्वार से चंबा जा रही HRTC बस और कार में टक्कर, एक की मौत 
Exclusive : जल्द खत्म होगा इंतजार : नूरपुर रोड से दौड़ेगी ट्रेन, ट्रायल कल

Breaking : हिमाचल में HPS के इन पदों पर होगी भर्ती- डिटेल में जानने को पढ़ें खबर

शिमला : तीन निर्दलीय विधायकों की सदस्यता रद्द करने को याचिका दायर

पालमपुर वारदात : सरकार उठाएगी युवती के इलाज का खर्च, अधिकारिक आदेश जारी

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे
सोलन जिला के नमन कुमार ने पास की UPSC CDS-2 परीक्षा, देशभर में 14वां रैंक

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET- 2023 को लेकर बड़ी अपडेट
दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Shimla State News

रामपुर मामला : महिला की हुई पहचान, बिना कपड़ों के नाले में मिली थी देह

आईजीएमसी में करवाया जा रहा शव का पोस्टमार्टम

रामपुर बुशहर। शिमला जिला के रामपुर उपमंडल के तहत नरैण पंचायत के जराशी गांव में मिले नग्न शव की पहचान हो गई है।

शव की शिनाख्त 38 वर्षीय रीता देवी पत्नी मनोज निवासी गांव दिऊदी, पोस्ट ऑफिस पेखा, चिड़गांव के रूप में हुई है। डीएसपी रामपुर नरेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

Breaking : हिमाचल में HPS के इन पदों पर होगी भर्ती- डिटेल में जानने को पढ़ें खबर

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आईजीएमसी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कोई खुलासा हो पाएगा।

बताया जा रहा है कि रीता 19 अप्रैल से लापता थी। रीता 19 अप्रैल को चिड़गांव से शादी समारोह में शामिल होने के लिए पास के ही गांव के लिए निकली थी। उसके बाद से ही वह लापता थी।

हमीरपुर : कलियुगी बेटे ने पिता पर डाला पेट्रोल और लगा दी आग

परिजन रीता की तलाश में जुटे हुए थे। 24 अप्रैल बुधवार को उसकी लाश मिली लेकिन इसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। गुरुवार शाम महिला के परिजनों ने उसकी पहचान की।

बता दें कि रामपुर उपमंडल के अंतर्गत नरैण पंचायत के तहत जराशी गांव के सुंगरी नाले में 24 अप्रैल को महिला का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है। नेपाली मूल का एक व्यक्ति जराशी गांव के साथ लगते जंगल में गुच्छी की तलाश में आया था।

हमीरपुर : युवक ने खुद पर चाकू से किया वार, गई जान- पुणे में करता था नौकरी 

इस दौरान उसे सड़क के साथ पेड़ में किन्नौरी शॉल फंसी हुई नजर आई। नेपाली शॉल देखने के लिए नजदीक गया तो यहां से करीब 100 फीट नीचे महिला का शव पड़ा था। शव पर कपड़े भी नहीं थे।

घबरा कर नेपाली ने तुरंत मामले की नरैन पंचायत के उपप्रधान अविनाश कायस्थ को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान शिवराम और उपप्रधान अविनाश कायस्थ मौके पर पहुंच और पुलिस को सूचित किया।

हिमाचल निर्दलीय विधायक मामला : हाईकोर्ट में तीन घंटे हुई बहस-जानें अपडेट

सूचना मिलने की बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुरुवार को शिमला से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और बारीकी से साक्ष्य जुटाए।

महिला के गले की चेन साथ में ही पड़ी थी जबकि कानों में बालियां और हाथ में घड़ी और चांदी का कड़ा भी बरामद किया गया है। गुरुवार शाम महिला के परिजनों ने शव की शिनाख्त की।

फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर गहनता से पड़ताल कर रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही मामले में कुछ खुलासा हो सकता है।

हरिद्वार से चंबा जा रही HRTC बस और कार में टक्कर, एक की मौत 

Exclusive : जल्द खत्म होगा इंतजार : नूरपुर रोड से दौड़ेगी ट्रेन, ट्रायल कल

शाबाश : हिमाचल के रजत कुमार ने UPSC CDS-2 में देशभर में किया टॉप

शिमला : तीन निर्दलीय विधायकों की सदस्यता रद्द करने को याचिका दायर

पालमपुर वारदात : सरकार उठाएगी युवती के इलाज का खर्च, अधिकारिक आदेश जारी

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे
सोलन जिला के नमन कुमार ने पास की UPSC CDS-2 परीक्षा, देशभर में 14वां रैंक

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET- 2023 को लेकर बड़ी अपडेट
दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Shimla State News

हिमाचल में सनसनीखेज मामला : नाले में मिली युवती की देह, शरीर पर नहीं थे कपड़े

गले की चेन, बालियां, घड़ी और कड़ा बरामद

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में युवती पर दराट से हमले के बाद अब शिमला जिला में सनसनीखेज मामला सामने आया है। रामपुर उपमंडल के अंतर्गत नरैण पंचायत के तहत जराशी गांव के सुंगरी नाले में एक युवती का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है।

हिमाचल निर्दलीय विधायक मामला : हाईकोर्ट में तीन घंटे हुई बहस-जानें अपडेट

शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। गुरुवार को शिमला से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को नेपाली मूल का एक व्यक्ति जराशी गांव के साथ लगते जंगल में गुच्छी की तलाश में आया था।

Breaking : हिमाचल में HPS के इन पदों पर होगी भर्ती- डिटेल में जानने को पढ़ें खबर

इस दौरान उसे सड़क के साथ पेड़ में किन्नौरी शॉल फंसी हुई नजर आई। नेपाली शॉल देखने के लिए नजदीक गया तो यहां से करीब 100 फीट नीचे युवती का शव पड़ा था। शव पर कपड़े भी नहीं थे।

घबरा कर नेपाली ने तुरंत मामले की नरैन पंचायत के उपप्रधान अविनाश कायस्थ को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान शिवराम और उपप्रधान अविनाश कायस्थ मौके पर पहुंच और पुलिस को सूचित किया।

हिमाचल : सिगरेट जलाने का लाइटर दिखाकर महिलाओं से लूटे गहने, पंजाब के आरोपी

सूचना मिलने की बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुरुवार को शिमला से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और बारीकी से साक्ष्य जुटाए।

युवती के गले की चेन साथ में ही पड़ी थी जबकि कानों में बालियां और हाथ में घड़ी और चांदी का कड़ा भी बरामद किया गया है।

धर्मपुर : HRTC बस टायर खुलने के मामले में चालक का निलंबन सही

युवती कौन है कहां की रहने वाली है इसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। आसपास के क्षेत्र से अभी तक की सूचना के अनुसार कोई युवती लापता नहीं है।

नरैन पंचायत के उपप्रधान अविनाश कायस्थ ने बताया कि युवती की उम्र 30 साल के आसपास है और शरीर काफी भारी है।

JEE Mains 2024 का रिजल्ट घोषित : अमृत कौशल ने हिमाचल में किया टॉप

उन्होंने बताया कि आसपास के इलाकों में गुमशुदगी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, लेकिन अभी तक कहीं से भी युवती के लापता होने की सूचना नहीं मिली है।

जिन परिस्थितियों में युवती का शव बरामद किया गया है उससे हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर गहनता से पड़ताल कर रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही मामले में कुछ खुलासा हो सकता है।

Exclusive : जल्द खत्म होगा इंतजार : नूरपुर रोड से दौड़ेगी ट्रेन, ट्रायल कल

शाबाश : हिमाचल के रजत कुमार ने UPSC CDS-2 में देशभर में किया टॉप

शिमला : तीन निर्दलीय विधायकों की सदस्यता रद्द करने को याचिका दायर

पालमपुर वारदात : सरकार उठाएगी युवती के इलाज का खर्च, अधिकारिक आदेश जारी

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे
सोलन जिला के नमन कुमार ने पास की UPSC CDS-2 परीक्षा, देशभर में 14वां रैंक

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET- 2023 को लेकर बड़ी अपडेट
दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2
Categories
Top News Himachal Latest Shimla Mandi State News

मंडी : एसपी साक्षी वर्मा, इंस्पेक्टर अश्वनी सहित 5 पुलिस कर्मियों को मिला रोड सेफ्टी अवार्ड

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के हाथों मिला

मंडी। हिमाचल पुलिस हेडक्वार्टर शिमला में रोड सेफ्टी अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्यातिथि रहे।

हिमाचल निर्दलीय विधायक मामला : हाईकोर्ट में तीन घंटे हुई बहस-जानें अपडेट

इस सेरेमनी में रोड सेफ्टी और हादसे कम करने में सराहनीय योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

मंडी जिला के पांच पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को यह सम्मान मिला है।

Breaking : हिमाचल में HPS के इन पदों पर होगी भर्ती- डिटेल में जानने को पढ़ें खबर

इसमें एसपी मंडी साक्षी वर्मा, एसएचओ पुलिस स्टेशन जोगिंदर नगर अश्विनी शर्मा, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, पुलिस स्टेशन बल्ह के हेड कांस्टेबल राम चंद्र और पुलिस लाइन मंडी में तैनात एचएचसी बेली राम को रोड सेफ्टी अवार्ड मिला है। इस अवसर पर डीजीपी संजय कुंडू भी मौजूद थे।

Exclusive : जल्द खत्म होगा इंतजार : नूरपुर रोड से दौड़ेगी ट्रेन, ट्रायल कल

शाबाश : हिमाचल के रजत कुमार ने UPSC CDS-2 में देशभर में किया टॉप

शिमला : तीन निर्दलीय विधायकों की सदस्यता रद्द करने को याचिका दायर

पालमपुर वारदात : सरकार उठाएगी युवती के इलाज का खर्च, अधिकारिक आदेश जारी

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे
सोलन जिला के नमन कुमार ने पास की UPSC CDS-2 परीक्षा, देशभर में 14वां रैंक

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET- 2023 को लेकर बड़ी अपडेट
दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Jobs/Career Shimla State News

हिमाचल में HPS के इन पदों पर होगी भर्ती- डिटेल में जानने को पढ़ें खबर

बैकलॉग के आधार पर भरे जाएंगे पद

शिमला। हिमाचल पुलिस सर्विस (HPS) के दो पदों पर भर्ती होगी। यह दोनों बैकलॉग के पद हैं। साथ ही एससी और ओबीसी अभ्यर्थियों से भरे जाएंगे। दोनों पद नियमित आधार पर भरे जाने हैं।

हिमाचल निर्दलीय विधायक मामला : हाईकोर्ट में तीन घंटे हुई बहस-जानें अपडेट

पद हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा-2024 के आधार पर भरे जाएंगे। इसको लेकर पहली हो नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। विज्ञापन की अन्य नियम एवं शर्तें पहले जारी विज्ञापन के अनुसार रहेंगी।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) द्वारा एचएएस, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी, जिला कल्याण एवं प्रोबेशन अधिकारी सहित विभिन्न 26 पदों पर भर्ती निकाली है।

धर्मपुर : HRTC बस टायर खुलने के मामले में चालक का निलंबन सही

इसको लेकर 5 अप्रैल 2024 को विज्ञापन जारी किया था। इन पदों के लिए 2 मई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

इसमें HPAS के 8, जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के दो, जिला कल्याण कम प्रोबेशन अधिकारी के 3, तहसीलदार के 9, जिला पंचायत अधिकारी का एक और सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां के 3 पद भरे जाने हैं। एचएएस के दो बैकलॉग पद बाद में जोड़े गए। यह पद एससी और ओबीसी के लिए हैं।

JEE Mains 2024 का रिजल्ट घोषित : अमृत कौशल ने हिमाचल में किया टॉप

अब हिमाचल पुलिस सर्विस (HPS) के दो बैकलॉग पद भी इसमें शामिल कर दिए हैं। अस्थाई शेड्यूल के अनुसार हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 30 जून, 2024 को निर्धारित की गई है।

परीक्षा दो सत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।

परीक्षा बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, धर्मशाला, पालमपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला, नाहन, सोलन, ऊना, सुंदरनगर, केलांग, रिकांगपिओ में परीक्षा केंद्र होंगे।

चंबा जिला के सजल शर्मा ने पास की CDS परीक्षा, देशभर में 10वां रैंक

शाबाश : हिमाचल के रजत कुमार ने UPSC CDS-2 में देशभर में किया टॉप

शिमला : तीन निर्दलीय विधायकों की सदस्यता रद्द करने को याचिका दायर

पालमपुर वारदात : सरकार उठाएगी युवती के इलाज का खर्च, अधिकारिक आदेश जारी

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे
सोलन जिला के नमन कुमार ने पास की UPSC CDS-2 परीक्षा, देशभर में 14वां रैंक

CPS मामला : तीन दिन तक हिमाचल हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, जानें अपडेट

बड़ा सवाल : एक घंटे का सफर 30 मिनट में कैसे पूरा करें HRTC चालक
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET- 2023 को लेकर बड़ी अपडेट

पालमपुर वारदात : बैग में दराट लेकर ही चलता था आरोपी युवक, ये है वजह
दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2
Categories
Education TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Result Shimla State News

JEE Mains 2024 का रिजल्ट घोषित : अमृत कौशल ने हिमाचल में किया टॉप

विशुद्धा सूद ने हासिल किया 99.43 फीसदी स्कोर

शिमला। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (JEE Mains 2024) का रिजल्ट गुरुवार को घोषित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में शिमला के अमृत कौशल ने प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है।

हिमाचल निर्दलीय विधायक मामला : हाईकोर्ट में तीन घंटे हुई बहस-जानें अपडेट

जानकारी के अनुसार, अमृत ने 99.75 फीसदी स्कोर हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की है।

बता दें कि JEE Mains 2024 प्रथम सत्र (बीटेक/बीई) बीते 27 जनवरी से पहली फरवरी तक आयोजित हुआ था। हिमाचल प्रदेश से काफी संख्या में उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

धर्मपुर : HRTC बस टायर खुलने के मामले में चालक का निलंबन सही

अमृत कौशल के अलावा, विशुद्धा सूद ने 99.43 फीसदी स्कोर हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अमृत के पिता डॉ. अंकुर और डॉ. सोनिया निजी क्लीनिक चलाते हैं।

शाबाश : हिमाचल के रजत कुमार ने UPSC CDS-2 में देशभर में किया टॉप

अमृत ने सेंट एडवर्ड स्कूल से मैट्रिक और जेसीबी स्कूल न्यू शिमला से 12वीं की पढ़ाई की है। अमृत और विशुद्धा सूद ने शिमला के एस्पायर संस्थान से कोचिंग ली थी।

अमृत कौशल ने पहले प्रयास में ये परीक्षा पास की है। अब जेईई मेन्स के दूसरे सत्र की पंजीकरण विंडो भी खुल गई है और उम्मीदवार आगामी 2 मार्च तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें – https://ntaresults.nic.in/resultservices/JEEMAIN-auth-23

इच्छुक उम्मीदवार जेईई मेन्स सत्र 2 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

जेईई मेन सेशन-2 रिजल्ट में इस बार 56 कैंडिडेट्स ने 100 फीसदी स्कोर हासिल किया है। 100 फीसदी स्कोर करने वाले सबसे अधिक 15 कैंडिडेट तेलंगाना के हैं।

सोलन जिला के नमन कुमार ने पास की UPSC CDS-2 परीक्षा, देशभर में 14वां रैंक

महाराष्ट्र के नीलकृष्ण निर्मल कुमार ने 100 फीसदी स्कोर के साथ ऑल इंडिया नंबर-1 रैंक झटका है। इसके बाद महाराष्ट्र के ही संजय मिश्रा ने दूसरा और हरियाणा के आरव भट्‌ट ने तीसरा रैंक हासिल किया है। वहीं, राजस्थान के आदित्य कुमार ने चौथा रैंक झटका है।

शिमला : तीन निर्दलीय विधायकों की सदस्यता रद्द करने को याचिका दायर
पालमपुर वारदात : सरकार उठाएगी युवती के इलाज का खर्च, अधिकारिक आदेश जारी

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

CPS मामला : तीन दिन तक हिमाचल हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, जानें अपडेट

बड़ा सवाल : एक घंटे का सफर 30 मिनट में कैसे पूरा करें HRTC चालक

पालमपुर वारदात : बैग में दराट लेकर ही चलता था आरोपी युवक, ये है वजह

स्किड हुआ HRTC बस का टायर, सड़क से निकली बाहर और …

धर्मशाला : चार मंजिला बिल्डिंग की छत पर चढ़ा बैल, कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू 

हिमाचल : न्यूनतम तापमान लुढ़का, अधिकतम सामान्य- जानें मौसम अपडेट 

दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद
पालमपुर वारदात : एक बिटिया ने दूसरी ‘बिटिया’ का समझा दर्द, सिस्टम और लोगों से दिखी खफा