Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट : भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी- डिटेल में जानें

31 मार्च तक मौसम खराब रहने का है अनुमान

शिमला। हिमाचल में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की वीरवार की अपडेट के अनुसार 30 मार्च को कुछ स्थानों पर आंधी, भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

HPPSC : साइंटिफिक ऑफिसर के इन पदों के पेपर दो का संशोधित सिलेबस जारी

अगले सात दिन के मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो हिमाचल में आज आंधी, बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि और तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी था। 29 मार्च को आंधी, ओले और बिजली गिरने के साथ तेज हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है।

शिमला में बंदूक से गोली मार कर बेजुबान की ले ली जान- मामला दर्ज

31 मार्च को भी आंधी, बिजली गिरने और तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। एक और 2 अप्रैल को ऊंचाई वाले क्षेत्रों को छोड़कर बाकी जगह मौसम साफ रहने का अनुमान है।

3 अप्रैल को एक बार फिर पूरे हिमाचल में मौसम बिगड़ सकता है। हिमाचल में औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहे हैं।

साइबर फ्रॉड मामलों को लेकर बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने जारी किए यह निर्देश

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट : तीन दिन येलो और दो दिन ऑरेंज अलर्ट जारी

29 मार्च से सक्रिय होने वाला है पश्चिमी विक्षोभ

शिमला। हिमाचल मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की 27 मार्च, 2024 की अपडेट के अनुसार 29 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते 29 और 30 मार्च को अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है।

साथ ही कुछ स्थानों पर आंधी, बिजली गिरने और तेज हवा चलने का अनुमान है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। 29 और 30 मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी है।

हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू हिंदी स्क्रीनिंग टेस्ट को लेकर बड़ी अपडेट- जानें

अपडेट के अनुसार हिमाचल में 31 मार्च तक मौसम खराब रह सकता है। 27, 28 और 31 मार्च को गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि के साथ तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

लोकसभा चुनाव : मंडी में इन मतदान केंद्रों के भवन बदले-डिटेल में जानें

हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। हिमाचल में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर हैं। पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है।

शिमला : NSUI ने कांग्रेस के बागी रवि ठाकुर का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी

कांगड़ा : जसूर भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, मौके पर धरा युवक

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, येलो अलर्ट जारी

अग्निवीर भर्ती : नहीं किया आवेदन तो जल्द करें, हो सकती है दिक्कत

प्रतिभा सिंह की बड़ी बात, मंडी में कांग्रेस की हालत नहीं ठीक- इसलिए नाम लिया वापस

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा जिला में रैलियों और जनसभा के लिए ग्राउंड चिह्नित

हिमाचल में अब तक लोकसभा का सफर, एक चुनाव में थी 6 सीटें- डिटेल में जानें 

फॉर्म पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सीएम सुक्खू के फोटो पर जताई आपत्ति

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में धारा-144, लाठी लेकर चलने पर भी होगी मनाही

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, येलो अलर्ट जारी

कल से बिगड़ सकता है मौसम

शिमला। हिमाचल में कल यानी 21 मार्च से मौसम बिगड़ सकता है। 21 और 22 मार्च को गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 21 और 22 मार्च को पूरे हिमाचल में मौसम बिगड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।

अग्निवीर भर्ती : नहीं किया आवेदन तो जल्द करें, हो सकती है दिक्कत

साथ ही गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है।
23 मार्च को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रह सकता है। बाकी जगह एक दो स्थानों पर बारिश का अनुमान है। 24 मार्च को फिर पूरे हिमाचल में मौसम बिगड़ सकता है।

हिमाचल में पिछले 24 घंटे में कुछ क्षेत्रों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की है। सुंदरनगर, नारकंडा, बिलासपुर, घाघस, पंडोह, कुफरी और भुंतर में बारिश दर्ज की है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है। हिमाचल में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहे हैं।

प्रतिभा सिंह की बड़ी बात, मंडी में कांग्रेस की हालत नहीं ठीक- इसलिए नाम लिया वापस

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा जिला में रैलियों और जनसभा के लिए ग्राउंड चिह्नित

हिमाचल में अब तक लोकसभा का सफर, एक चुनाव में थी 6 सीटें- डिटेल में जानें 

फॉर्म पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सीएम सुक्खू के फोटो पर जताई आपत्ति

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में धारा-144, लाठी लेकर चलने पर भी होगी मनाही

ऊना : रक्कड़ कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने देश राज शर्मा 

हमीरपुर : इन नंबरों पर करें आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत 

लोकसभा चुनाव : मंडी में उड़न दस्ते गठित, रिश्वत देने और लेने वालों की नहीं खैर 

मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर जयराम ने लगाया विराम-पढ़ें खबर 

हिमाचल : ससुर पेंशनर तब भी बहू को मिलेंगे 1500 रुपए , परिवार नकल की जरूरी

Breaking : हिमाचल में HRTC कंडक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : दो पश्चिमी विक्षोभ हो सकते हैं सक्रिय, बारिश का अनुमान-येलो अलर्ट

21 मार्च से खराब रह सकता है मौसम

शिमला। हिमाचल में मौसम करवट बदल सकता है। दो ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। पहला 20 मार्च की रात और दूसरा 23 मार्च की रात से सक्रिय होने का अनुमान है। इसके चलते बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार आज यानी 19 मार्च को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बिगड़ा रह सकता है। 20 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है। 21 मार्च से मौसम फिर बिगड़ सकता है। 21 मार्च को पूरे प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

22 मार्च को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर बाकी इलाकों में मौसम बिगड़ा रह सकता है। 23 और 24 मार्च को पूरे हिमाचल में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया गया है। 25 मार्च से मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, 21, 22 और 23 मार्च को एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में हिमाचल में कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार सराहन में 9.0, रामपुर में 7.6, बंजार और टिंडर में 3.0-3.0, भावानगर में 1.4 और नारकंडा में 1.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की है।

तापमान की बात करें तो औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहे हैं। आज केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान -5.3 डिग्री और सोमवार को ऊना का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में चढ़ा पारा, इस दिन से मौसम बिगड़ने का अनुमान-जानें अपडेट

20 मार्च की रात सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ

शिमला। हिमाचल के अधिकतर क्षेत्रों में पिछले दो दिन से अच्छी धूप खिल रही है। इसके चलते पारा भी चढ़ रहा है। अभी न्यूनतम तापमान तो सामान्य हैं, लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किए गए हैं। पिछले कल ऊना अधिकतम तापमान 30 डिग्री क्रॉस कर गया।

शिमला जाखू मंदिर में बना एस्केलेटर बंद, दो दिन पहले हुआ था शुरू

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 20 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके चलते 21 और 22 मार्च को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

लोकसभा चुनाव : हिमाचल में 5638422 मतदाता, 138918 पहली बार डालेंगे वोट

वहीं, 23 मार्च को पूरे हिमाचल में मौसम बिगड़ सकता है। मैदानी क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बारिश, मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

लोकसभा चुनाव : न्यूज पेपर और टीवी चैनल पर बताना होगा क्यों दी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले को टिकट

वहीं, प्री मानसून सीजन में एक मार्च से 17 मार्च 2024 तक अच्छी बारिश हुई है। बिलासपुर में सामान्य से 71, चंबा में 47, हमीरपुर में 36, कांगड़ा में 18, किन्नौर में 49, कुल्लू में 110, लाहौल स्पीति में 62, मंडी में 79, शिमला में 99, सिरमौर में 198, सोलन में 26 और ऊना में 19 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की है।

मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर जयराम ने लगाया विराम-पढ़ें खबर 

हिमाचल : ससुर पेंशनर तब भी बहू को मिलेंगे 1500 रुपए , परिवार नकल की जरूरी

Breaking : हिमाचल में HRTC कंडक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

शिमला में मुख्यमंत्री के आवास ओक ओवर पहुंचे JOA IT 817 के अभ्यर्थी

हिमाचल महिला सम्मान निधि योजना, यहां फ्री मिलेंगे फॉर्म, कौन से लगेंगे दस्तावेज- जानें

लोकसभा चुनाव : हिमाचल की चार में से दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में अब 20 मार्च तक मौसम साफ, इस दिन से बिगड़ने की संभावना

पिछले 24 घंटे में कुछ क्षेत्रों में बारिश रिकॉर्ड

शिमला। हिमाचल में 20 मार्च तक अब अच्छी छूप खिलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 20 मार्च तक हिमाचल में मौसम साफ रहने की संभावना है। 21 मार्च से मौसम बिगड़ सकता है। हालांकि, इस दौरान मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ही बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ तूफान, बिजली गिरने के साथ बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की है।
वहीं, न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की है। औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहे हैं।

पालमपुर में वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट की नई तिथि तय- जानें

हिमाचल में प्री मानसून सीजन में एक मार्च से 15 मार्च तक बिलासपुर में 84, चंबा में 71, हमीरपुर में 48, कांगड़ा में 32, किन्नौर में 68, कुल्लू में 135, लाहौल स्पीति में 82, मंडी में 96, शिमला में 109, सिरमौर में 213, सोलन में 30 और ऊना में सामान्य से 29 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है।

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

शिमला में मुख्यमंत्री के आवास ओक ओवर पहुंचे JOA IT 817 के अभ्यर्थी

हिमाचल महिला सम्मान निधि योजना, यहां फ्री मिलेंगे फॉर्म, कौन से लगेंगे दस्तावेज- जानें

लोकसभा चुनाव : हिमाचल की चार में से दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : आगे कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज, कहां बारिश और बर्फबारी की संभावना

13 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आगामी 13 मार्च को फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके प्रभाव से प्रदेश के ऊंचाई वाले जिलों में हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं, इस दौरान प्रदेश के मध्यवर्ती और निचले इलाकों में भी बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में यह पश्चिमी विक्षोभ दो दिनों तक सक्रिय रहेगा। इसके बाद हिमाचल प्रदेश में आगामी 20 मार्च तक मौसम के साफ बने रहने की संभावना है।

चंबा में लैंडस्लाइड : चंद सेकंड में पहाड़ी धड़ाम, वीडियो वायरल

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि बीते 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों जिला लाहौल स्पीति और किन्नौर में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है।  बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ, जिसका असर आज 11 मार्च तक प्रदेश में देखने को मिलेगा।

प्रदेश में आगामी 13 और 14 मार्च को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसमें जिला चंबा, लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और शिमला के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

हिमाचल में थम सकते हैं 108 व 102 एंबुलेंस के पहिए, जानें कारण 

इस दौरान प्रदेश के मध्यवर्ती इलाकों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि, बिजली और गर्जन होने की भी संभावना है। हालांकि, 14 मार्च के बाद प्रदेश में इसका असर काम होता नजर आएगा। इसके बाद आगामी 20 मार्च तक हिमाचल प्रदेश में मौसम के साफ बने रहने की संभावना है।

इस दौरान प्रदेश के दोपहर के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिक संदीप ने कहा कि बीते 24 घंटे में प्रदेश में ऊना में सबसे अधिक 27 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी शिमला में 19 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धीरे-धीरे दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त देखने को मिलेगी।

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय

जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल

UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार 

मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : 14 तक बारिश-बर्फबारी का अनुमान, आंधी तूफान का येलो अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का दिख रहा असर
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 11 से 14 मार्च तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 13 व 14 मार्च को आंधी-तूफान चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
हिमाचल की राजधानी शिमला में भी आज सुबह से बादलों की आंख मिचौली जारी है। कांगड़ा में भी 10 बजे के बाद से बादल छाए हुए हैं।
अनुराग ठाकुर का ऐलान : हिमाचल से उज्जैन और वृंदावन के लिए 15 से शुरू होगी ट्रेन
वहीं, प्रदेश में बीते सप्ताह हुए बर्फबारी के कारण दो नेशनल हाईवे मनाली-लेह और आनी-कुल्लू सहित 351 सड़कें, 361 बिजली ट्रांसफार्मर और 08 पेयजल योजनाएं बंद हैं।
सड़कें बंद होने से लोगों की आवाजाही पर बुरा असर पड़ा है। बिजली के ट्रांसफार्मर ठप होने से लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा के सैकड़ों गांव एक सप्ताह से अंधेरे में डूबे हुए हैं। ऐसे में एक बार फिर मौसम में बदलाव परेशानी का कारण बन सकता हैं।
हिमाचल में थम सकते हैं 108 व 102 एंबुलेंस के पहिए, जानें कारण 

हिमाचल: जंगी में दिलजीत दोसांझ ने लोगों संग किया किन्नौरी डांस, नाम दिया ‘पहाड़ी झूमर’

जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल

UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार 

मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में अच्छी धूप खिलने के बाद बिगड़ा मौसम, छाए बादल

मौसम खराब रहने की जताई है संभावना
शिमला। हिमाचल में कुछ दिन अच्छी धूप खिलने के बाद आज यानी रविवार को मौसम कुछ बिगड़ गया है। आसमान में एकाएक बादल छा गए हैं। शिमला में भी मौसम मिलाजुला है। बादल भी हैं और धूप भी। कांगड़ा में भी बादल छाए हुए हैं।
बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल में सोमवार से मौसम बिगड़ सकता है। एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 14 मार्च तक मौसम खराब रहने का अनुमान जताया गया है।
चंबा में लैंडस्लाइड : चंद सेकंड में पहाड़ी धड़ाम, वीडियो वायरल
12 और 13 मार्च को एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में प्री मानसून सीजन की बात करें तो 1 मार्च, 2024 से 10 मार्च 2024 तक सभी जिलों में अच्छी बारिश हुई है।
बिलासपुर में सामान्य से 244, चंबा में 106, हमीरपुर में 169, कांगड़ा में 116, किन्नौर में 145, कुल्लू में 260, लाहौल स्पीति में 173, मंडी में 190, शिमला में 224, सिरमौर में 422, सोलन में 107 और ऊना में 113 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।
वहीं, एक मार्च से 9 मार्च 2024 तक प्री मानसून सीजन के दौरान 19 लोगों की मृत्यु हुई है। साथ ही 35 लोग घायल हुए हैं। सोलन जिला में लैंडस्लाइड के चलते दो लोगों ने दम तोड़ा है। पहाड़ी आदि से गिरकर पांच लोगों की जान गई है।
हिमाचल: जंगी में दिलजीत दोसांझ ने लोगों संग किया किन्नौरी डांस, नाम दिया ‘पहाड़ी झूमर’
सिरमौर जिला में दो, किन्नौर, शिमला, सोलन में एक-एक की मृत्यु हुई है। सोलन में आग लगने से 1 की जान गई है। दो लोगों की जान अन्य कारणों से हुई है।  वहीं, हादसों में 9 लोगों ने दम तोड़ा है। शिमला और ऊना में तीन-तीन, बिलासपुर, चंबा, सिरमौर में एक-एक की जान गई है।

जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल

UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार 

मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में इस दिन से बिगड़ सकता है मौसम, चार दिन येलो अलर्ट जारी

न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे

शिमला। हिमाचल प्रदेश में फिर मौसम करवट बदलने वाला है। दो ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है। पहला 10 मार्च की रात और 12 मार्च, 2024 की रात को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव के चलते 11 मार्च से मौसम बिगड़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 11 से 14 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना है। एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। वहीं, 11 से 14 मार्च तक एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी है।

हिमाचल कैबिनेट : SMC टीचर को नियमित करने का निकाला रास्ता, जिला परिषद कर्मियों को सौगात

हिमाचल में पिछले 24 घंटे में अलग अलग स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हुई है। धौलाकुआं में 2.5, पंडोह में भी 2.5, मंडी में 2.2, पालमपुर में 0.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। कुफरी और कल्पा में बर्फबारी हुई है। प्रदेश में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे और अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहे हैं।

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- कल सें करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

हिमाचल जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू