शिमला। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नालागढ़ से पूर्व विधायक लखविंदर राणा को भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इस अधिसूचना को भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा द्वारा जारी किया गया।
अग्निवीर ऑनलाइन परीक्षा : उम्मीदवारों के ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी
इससे अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत शाश्वत कपूर धर्मशाला जो कि सांसद किशन कपूर के बेटे हैं को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति भाजपा पूर्व मोर्चा अध्यक्ष तिलक राज द्वारा जारी की गई।
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मिली कंगना रनौत, बोलीं-यह दिव्य अनुभव था
बता दें कि नालागढ़ के पूर्व विधायक लखविंदर राणा ने साल 2022 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था।
इसके बाद वह विधानसभा चुनाव लड़े और हार गए। साल 2024 में भाजपा के पुराने नेता कृष्ण लाल ठाकुर ने भाजपा में वापसी कर ली है। इसी से लखविंदर राणा नाराज थे।
बिलासपुर : मटौर-शिमला एनएच पर नाले में गिरी कार, पति-पत्नी की गई जान