Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भाजपा ने नियुक्त किए प्रभारी और सह-प्रभारी

शिमला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आज प्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर 9 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। यह जानकारी भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा द्वारा दी गई।

उन्होंने बताया कि लाहौल स्पीति उपचुनाव के चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री महिंद्र ठाकुर होंगे, इसी प्रकार धर्मशाला के चुनाव प्रभारी विधायक पवन काजल और सह प्रभारी प्रदेश सचिव विशाल चौहान और पूर्व विधायक जियालाल होंगे।

देहरा के चुनाव प्रभारी प्रभारी पूर्व मंत्री विधायक बिक्रम ठाकुर, सह प्रभारी पूर्व प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी और जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा होंगे।

गगरेट के चुनाव प्रभारी प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित ठाकुर, पूर्व विधायक नवीन धीमान, जिला परिषद सदस्य सुशील कालिया होंगे।

कुटलैहर के चुनाव प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सती और सह प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष सजीव कटवाल होंगे।

सुजानपुर के चुनाव प्रभारी विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल, सह प्रभारी प्रदेश सचिव एवं पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र अत्री, चुनाव सहयोगी अनिल ठाकुर, महेश सीपहिया, अशोक शर्मा, चमन लाल ठाकुर होंगे।

बड़सर के चुनाव प्रभारी विधायक एवं पूर्व महामंत्री त्रिलोक जमवाल, सह प्रभारी पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, चुनाव सहयोगी रसील सिंह मनकोटिया, विजय पाल सराहु, अभ्यवीर लवली, दलवीर सिंह ठाकुर होंगे।

हमीरपुर के चुनाव प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता मोहिंद्र धर्माणी, चुनाव सहयोगी प्यारे लाल शर्मा, देवराज शर्मा, रघुवीर सिंह, अनिल सामा होंगे।

नालागढ़ के चुनाव प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद सुरेश चंदेल होंगे। उपचुनाव की दृष्टि से भाजपा का फोकस 9 उपचुनावों पर रहेगा, इसका मतलब आने वाले समय में 6 नहीं 9 उपचुनाव होंगे।

भाजपा चुनाव प्रबंधन में कांग्रेस पार्टी से बहुत आगे है और जिस प्रकार से यह नियुक्तियां हुई हैं। इसमें साफ दिखता है कि उपचुनावों की जिम्मेदारी भाजपा के वरिष्ठ पूर्व मंत्री, विधायकों एवं नेताओं को दी गई है।

 

 

हिमाचल में बिगड़ रहा है मौसम का मिजाज : इस दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल किया जारी

 

कंगना का विक्रमादित्य पर पलटवार : बोलीं-गोमांस खाया तो जनता के सामने रखो मेरा वीडियो

शिमला : समरहिल चौक पर स्थित ठाकुर ढाबा में भड़की आग, मची अफरा-तफरी

हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट

HPPSC : जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों को लेकर अपडेट – जानिए
हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा, सरिया के दामों में हुई बढ़ोतरी

महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

सुक्खू की देवेंद्र भुट्टो पर टिप्पणी का मामला : भाजपा चुनाव आयोग से करेगी शिकायत

हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कही यह बात

शिमला। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दिनों बहुत बौखलाहट और घबराहट में होते हुए कुछ भी बोल रहे हैं।

सुक्खू ने कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे और वर्तमान में भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो को कुट्टो का नारा लगाकर हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को तार-तार किया है।

‘अली’ पर बयान देकर कानूनी पचड़े में फंसे बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री, मांगी माफी

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसकी शिकायत करने चुनाव आयोग के पास जा रही है। शांतिपूर्वक चुनाव हिमाचल प्रदेश में संपन्न ना हो, इस दृष्टि से मुख्यमंत्री का यह बयान है।

किस तरह से जनमानस को उकसाया जा सकता है। किस तरह वातावरण को खराब किया जा सकता है और उस खराब वातावरण के अंदर लोगों को वोट के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

हिमाचल में HAS, तहसीलदार, पंचायत अधिकारी सहित इन पदों पर निकली भर्ती-करें आवेदन

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वर्तमान सरकार बुरी तरह से फेल हुई है। एक भी उपलब्धि ले करके यह जनता में नहीं जा सकते। डेढ़ साल के अंदर प्रदेश के एक भी व्यक्ति का काम इन्होंने नहीं किया।

नौकरियां देने वाला संस्थान बंद कर दिया। डेढ़ साल में एक भी व्यक्ति को नौकरी नहीं दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 12-14 कैबिनेट रैंक जरूर दिए, लेकिन सरकारी नौकरी के नाम पर एक भी नौकरी नहीं है।

 

हिमाचल राज्यसभा चुनाव : पर्ची सिस्टम से रिजल्ट को चुनौती, हाईकोर्ट में याचिका दायर
हिमाचल : पोस्ट कोड 1025, 1036 और 1072 के तहत आवेदन करने वाले दें ध्यान 

हिमाचल : 10 अप्रैल को सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ, यह रहेगा असर

पुराना स्मार्टफोन बेचते वक्त ध्यान रखें ये पांच बातें, फ्रॉड का शिकार होने से बचें

HPPSC : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों का विस्तृत विज्ञापन जारी

महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ

हिमाचल के चंबा में आया भूकंप, मंडी और कांगड़ा में भी महसूस हुए झटके, 5.3 रही तीव्रता

हिमाचल : एक जून को राजपत्रित अवकाश घोषित, 19 अप्रैल, 20 और 25 मई को इन्हें छुट्टी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : पीएम मोदी करेंगे किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पुंग तक लोकार्पण

नई दिल्ली से वर्चुअली करेंगे

शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पुंग तक नई दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम को पीटरहॉफ शिमला में देखा जाएगा।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और भाजपा का समस्त नेतृत्व शामिल होगा। यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने दी।

चंबा में लैंडस्लाइड : चंद सेकंड में पहाड़ी धड़ाम, वीडियो वायरल

इस फोरलेन को बनाने में 4,759 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 69 किलोमीटर लंबे फोरलेन को बनाने में कंपनी को करीब चार साल लगे। इसमें ग्रीन फील्ड की लंबाई 47.753, ब्राउन फील्ड की 21.45 किलोमीटर है।

14 अगस्त, 2019 को ब्राउन फील्ड का 249 करोड़ का टेंडर अवॉर्ड हुआ था। 27 नवंबर, 2019 को काम शुरू हुआ और 30 अप्रैल, 2023 को इसे पूरा कर लिया गया। ग्रीन फील्ड का टेंडर 16 अक्टूबर, 2020 को अवार्ड हुआ और 12 अगस्त, 2021 को काम शुरू कर 7 जून, 2023 को इसे पूरा कर दिया।

हिमाचल में थम सकते हैं 108 व 102 एंबुलेंस के पहिए, जानें कारण 

इस परियोजना में पांच टनल बनाई गई हैं। इनमें सबसे बड़ी टनल 1,800 मीटर गरामोड़ा, टीहरा टनल 1,265 मीटर, भवाणा टनल 740 मीटर, तुन्हू टनल 550 मीटर और सबसे छोटी टनल बागछाल 465 मीटर है।

सभी टनल डबल लेन तैयार हो गई हैं। चार टनल की समानांतर सुरंग के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। गरामोड़ा टनल की समानांतर सुरंग का काम चल रहा है। उसका काम भी काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना में कुल 37 पुल बने हैं। इनमें 22 बड़े और 15 छोटे पुल हैं।

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय

जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल

 

 

UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार 

मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : भाजपा के प्रकोष्ठ के संयोजक, सह संयोजक घोषित, दो सेवानिवृत्त IAS को भी सौंपी जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष डा राजीव बिंदल ने की घोषणा

शिमला। हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने 15 प्रकोष्ठों के संयोजक, सह संयोजक की घोषणा कर दी है। इसमें दो सेवानिवृत्त आईएएस (IAS) को भी संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने अधिसूचना जारी कर दी है।

Breaking : हिमाचल में इलेक्शन कानूनगो, एक्सटेंशन ऑफिसर सहित इन पदों पर निकली भर्ती

 

सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक बलदेव भंडारी (पच्छाद) होंगे। सह-संयोजक विजय ठाकुर (सोलन), चंद्रभूषण नाग (नगरोटा बगवां), नरेश शर्मा (ठियोग) होंगे। देव समाज प्रकोष्ठ का संयोजक प्रेम पंडित (पालमपुर) को बनाया गया है।

सह-संयोजक अभिषेक पाधा (चिंतपूर्णी) होंगे। कानून एवं विधिक विषय विभाग संयोजक अंशुल बंसल (शिमला), सह-संयोजक अजय वैद्य (मंडी), विक्रांत ठाकुर (शिमला), राजकुमार धनोटिया (ऊना), अरविन्द शर्मा (पालमपुर) होंगे।

BREAKING : नए साल में हिमाचल कैबिनेट की बैठक, तिथि हो गई तय-पढ़ें

 

पर्यटन प्रकोष्ठ संयोजक ज्योति कपूर (मंडी) होंगे। व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक गोविन्द ठाकुर (बल्ह) को बनाया गया है। सह-संयोजक प्रदीप सूद (पांवटा साहिब), अजय जोशी (हरोली), पुनीत गौतम (नूरपुर) और मदन शर्मा (कसुम्पटी) होंगे।

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक करनैल राणा (ज्वालामुखी), चिकिस्तक प्रकोष्ठ (आयुष) के संयोजक डॉ अशोक शर्मा (हमीरपुर), चिकित्सक प्रकोष्ठ (ऐलोपैथी) के संयोजक डॉ जीवानंद (मंडी) होंगे।

IGNOU : बीएड, बीएससी नर्सिंग और पीएचडी प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ी

 

शोध प्रकोष्ठ का संयोजक सेवानिवृत्त आईएएस केआर भारती व चुनाव प्रकोष्ठ का संयोजक सेवानिवृत्त आईएएस जगदीश चांद शर्मा को बनाया है।

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक प्रो रविंद्र ठाकुर (सोलन), पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक ब्रिगेडियर कुशाल चंद (द्रंग), वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के संयोजक देवराज शर्मा (भोरंज), पंचायतीराज प्रकोष्ठ के संयोजक अमर ठाकुर (आनी) और सीए प्रकोष्ठ के संयोजक शिव कुमार गर्ग (सिरमौर) होंगे।

हिमाचल : भाजपा के प्रकोष्ठ के संयोजक, सह संयोजक घोषित, दो सेवानिवृत्त IAS को भी सौंपी जिम्मेदारी

 

शिमला : ढली-भट्टाकुफर बाइपास पर खाई में गिरी कार, दो युवकों की गई जान
हिमाचल : एक जनवरी, 2024 से सरकारी विभाग नहीं खरीदेंगे डीजल-पेट्रोल वाहन

नए साल का जश्न : धर्मशाला और मैक्लोडगंज के लिए ट्रैफिक प्लान जारी-पढ़ें
HPBose : पहली बार 600, दूसरी बार 1200 और तीसरी बार 2400 रुपए लगेगा डुप्लीकेट सर्टिफिकेट शुल्क

कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का मौका, 180 पदों पर भर्ती-25 हजार तक सैलरी

हमीरपुर व बिलासपुर जिला में भरे जा रहे खाली पद : रिटायर्ड पटवारी और कानूनगो करें आवेदन

शिमला में शूटिंग के लिए आई मॉडल से दुष्कर्म, पंजाब का रहने वाला है आरोपी, मामला दर्ज
Job Breaking : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

बैजनाथ-पपरोला से कांगड़ा और जोगिंद्रनगर के बीच दौड़ी ट्रेन, ये है टाइमिंग
हिमाचल घूमने का बना लें प्लान : निगम के सभी होटलों में 40 प्रतिशत तक छूट

कांगड़ा : डाकघरों में आधार कार्ड अपडेट करने को चलेगा विशेष अभियान
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest State News

बिंदल बोले-मुद्दों से भाग रही सुक्खू सरकार, 1500 रुपए पर नहीं दे रही जवाब

बताएं- गारंटियां क्यों नहीं पूरा कर रहे हैं

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा भारतीय जनता पार्टी का यह स्पष्ट मानना है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार मुद्दों से भाग रही है। जनहित के मुद्दे स्पष्ट हैं और दीवारों पर लिखे हुए हैं। वे मुद्दे चुनाव में दी गई गारंटियां  हैं।

आज वर्तमान सरकार के 8 महीने हो गए हैं पर प्रदेश की 22 लाख महिलाएं 1500 रुपए प्रति महीने का इंतजार कर रही हैं। पर सरकार इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दे रही है।

मैक्लोडगंज में चला रही थी देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा

 

किसान गोबर के ढेर लगा कर बैठा है। किसानों ने लाखों रुपए खर्च करके पशु खरीद लिए हैं, लेकिन प्रदेश में दूध खरीदने के बारे में कोई पॉलिसी नहीं आई है। किसान ऋण के पैसे का ब्याज भर रहा है। दूध 40 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इस दूध के खरीद की गारंटी कांग्रेस नेताओं ने 100 रुपए प्रति लीटर की दी थी।

प्रदेश में बेरोजगारों को एक लाख नौकरियां पहले साल में मिलनी थीं और हर साल एक लाख की गारंटी देते हुए 5 लाख नौकरियां देने की गारंटी चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने दी थी।

हिमाचल में बैंक क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती, भरे जाएंगे 81 पद

 

एक साल पूरा होने को आया है, एक भी व्यक्ति को नौकरी नहीं मिली है, अपितु हजारों लोग नौकरी से निकाले जा चुके हैं। कई विभागों में तो आउटसोर्स कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं मिल रही है। इसके अलावा 7 गारंटियां और हैं, जो कांग्रेस पार्टी ने चुनाव में जनता को दी थीं।

हिमाचल : असली बताकर ठग आपको कहीं पकड़ा न दें डमी फोन, रहें सावधान

 

भाजपा सीधा-सीधा सुक्खू सरकार से जानना चाहती है कि वह गारंटियां क्यों नहीं पूरा कर रहे हैं और जनता को बरगला क्यों रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने भाजपा की जयराम ठाकुर सरकार द्वारा खोले गए 1000 संस्थान बंद किए। आज 8 महीने हो गए हैं, कांग्रेस सरकार ने आज तक इस बात का जवाब नहीं दिया कि यह संस्थान क्यों बंद किए गए?

सोलन : बैचवाइज भरे जाएंगे शास्त्री व भाषा अध्यापक के 5 पद- इस दिन काउंसलिंग 

 

चंबा : खाई में गिरी 108 एंबुलेंस, फार्मासिस्ट की गई जान- चालक घायल

 

बिंदल बोले-मुद्दों से भाग रही सुक्खू सरकार, 1500 रुपए पर नहीं दे रही जवाब

 

Good News : हिमाचल में अब घर बैठे बनवाएं लर्नर लाइसेंस, पैसे और टाइम की होगी बचत 

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Chamba State News

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष

कर्मचारी के खिलाफ केस वापस लेने पर अड़े प्रदर्शनकारी

सलूणी। जिला चंबा की भांदल पंचायत में युवक मनोहर की हत्या के बाद शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने के आरोप में एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। ग्रामीण इसके विरोध में उतर आए। प्रदर्शनकारी उसके खिलाफ दर्ज किए गया केस वापस लेने पर भी अड़े हुए हैं।

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

 

शुक्रवार को संघणी हत्याकांड संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने चंबा शहर में एक आक्रौश रैली निकाली। यह रैली चौगान 2 से शुरू हुई और पूरे शहर की परिक्रमा करने के बाद डीसी कार्यालय पहुंची। यहां पर प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

हिमाचल : TET पास JBT से TGT प्रमोशन को लेकर बड़ी अपडेट- जानें

 

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एडीएम अमित मेहरा प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्हें प्रदर्शनकारियों के कई सवालों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने शव की तस्वीरें प्रसारित करने के आरोप में कर्मचारी के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई पर विरोध जताया, वहीं उसके खिलाफ दर्ज किए गए मुकद्दमे को वापस लेने पर अड़े रहे।

सलूणी केस : बिंदल बोले – अराजकता फैलाने नहीं पीड़ित परिवार का मनोबल बढ़ाने जा रहे थे

 

प्रदर्शनकारियों के विरोध को देखते हुए प्रशासन द्वारा कर्मचारी को डीसी कार्यालय के बाहर बुलाया गया। यहां पर प्रदर्शनकारियों ने उसे कंधे पर उठा लिया और जय श्रीराम के जयघोष से उसका स्वागत किया, साथ ही उसकी हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। कर्मचारी सुमित ने बताया कि उसे अस्पताल में हाजिरी नहीं लगाने दी जा रही है। उसे ड्यूटी करने से रोका जा रहा है। पूछने पर उसके सवालों का कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है।

गौर रहे कि 9 जून को भांदल पंचायत में युवक का शव टुकड़ों में बंटा हुआ नाले में मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा लाया गया। यहां पर फॉरेंसिक टीम में शामिल कर्मचारी सुमित पर शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने के आरोप में पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया था और पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : तिथि के बाद अब टाइमिंग में बदलाव

सलूणी मर्डर केस : NIA व CBI से जांच करवाने को लेकर ये बोले सीएम सुक्खू

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

धारा 144 : सलूणी उपमंडल में चार से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठे होने पर प्रतिबंध 

YouTube ने बदले नियम : 500 सब्सक्राइबर होते ही शुरू होगी कमाई, विस्तार से जानें

HPBOSE : 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, अब डिजी लॉकर पर मिलेंगे सर्टिफिकेट

हिमाचल में 16 जून से मछली पकड़ने पर रोक, कानून तोड़ा तो जाना होगा जेल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Chamba State News

सलूणी केस : पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे जयराम-बिंदल, पुलिस ने रोका

एक घंटा इंतजार किया, राम नाम का पाठ भी किया

सलूणी। चंबा जिला के सलूणी के भांदल में युवक की हत्या मामले का मुद्दा गर्माया हुआ है। गुरुवार को ग्रामीणों ने किहार थाना के बाहर खूब हंगामा और नारेबाजी की वहीं भीड़ ने आरोपी परिवार के घर को आग लगा दी।

शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और अन्य विधायक व भाजपा नेता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस बात से गुस्साए भाजपा नेता रास्ते में ही बैठ गए।

Breaking हिमाचल कैबिनेट बैठक : तिथि के बाद अब टाइमिंग में बदलाव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि जो हादसा चंबा में हुआ है उससे हमारे दिल को ठेस पहुंची है हम सब केवल मनोहर को न्याय दिलाने के लिए एकत्र हो रहे हैं।

डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हमने प्रशासन से बहुत गुहार लगाई और तकरीबन 4 बार उनसे मिले, एक घंटा इंतजार किया और श्री राम जय जय राम का पाठ भी किया पर हमें पीड़ित परिवार के पास जाने की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी।

सलूणी मर्डर केस : NIA व CBI से जांच करवाने को लेकर ये बोले सीएम सुक्खू

हमने प्रशासन को कहा कि अगर मुख्यमंत्री सुक्खू इस परिवार के पास चले गए होते तो हमें लगता कि प्रदेश का कोई बड़ा व्यक्ति गया है। पर प्रशासन ने हमें जाने नहीं दिया, इसलिए भाजपा ने तय किया है कि हम कल 17 जून को प्रदेश के सभी 12 जिला मुख्यालों पर एक धरना-प्रदर्शन का आयोजन करेंगे और डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से राज्यपाल को इस जघन्य हत्याकांड को लेकर एक ज्ञापन भी भेजेंगे।

गौर हो कि सलूणी इलाके में धारा 144 लागू की गई है। जिला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1993 की धारा 144 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपमंडल सलूणी में चार से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठे होने, किसी भी प्रकार की बैठक, जुलूस, रैली, धरने- प्रदर्शन के आयोजन को प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं।

सीएम बोले- सलूणी केस के दोषियों को दिलवाई जाएगी कड़ी सजा- शांति बनाए रखें लोग

 

यह आदेश तुरंत प्रभाव से आगामी 7 दिन तक प्रभावी रहेंगे और प्रतिकूल परिस्थितियों के दौरान इस आदेश को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। जारी आदेश में कहा गया है कि संघणी, किहार तथा सलूणी में स्थानीय निवासियों के बीच उपजे विवाद के दृष्टिगत कानून व्यवस्था की स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा ये आदेश जारी किए गए हैं।

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

 

आगे आदेश में कहा गया है कि लोगों द्वारा प्रदर्शन और जुलूस आयोजित करने से सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न होने की आशंका तथा जान- माल की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कोई भी व्यक्ति किसी भी संप्रदाय के प्रति अपमानजनक और भेदभावपूर्ण टिप्पणी नहीं कर सकता है।

इसके साथ किसी भी मीडिया के माध्यम से व्यक्ति विशेष द्वारा अभद्र टिप्पणी नहीं करने को कहा गया है जो सांप्रदायिक तनाव का कारण बनता हो। आदेश के उल्लंघन की अवस्था में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होगा।

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

धारा 144 : सलूणी उपमंडल में चार से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठे होने पर प्रतिबंध 

YouTube ने बदले नियम : 500 सब्सक्राइबर होते ही शुरू होगी कमाई, विस्तार से जानें

HPBOSE : 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, अब डिजी लॉकर पर मिलेंगे सर्टिफिकेट

हिमाचल में 16 जून से मछली पकड़ने पर रोक, कानून तोड़ा तो जाना होगा जेल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

जयराम ने किया IGMC का दौरा, बोले – गंभीरता से लिया जाए एक्शन

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला स्थित IGMC अस्पताल में गुरुवार सुबह भीषण अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हादसे के बाद आईजीएमसी का दौरा किया। आईजीएमसी में आग लगने के कारण नए ओपीडी में भारी नुकसान हुआ है।

शिमला : IGMC के टॉप फ्लोर में भड़की आग, चारों तरफ छाया धुएं का गुबार

जयराम ठाकुर ने कहा कि IGMC में आग लगने के कारण अस्पताल की संस्था को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें इस प्रकरण से सीख लेनी चाहिए और आने वाले समय में इस प्रकार के हादसे ना हो इसके बारे में विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से यह आग लगी इसके परिणाम काफी गंभीर भी हो सकते थे। प्रदेश सरकार और प्रशासन को इस प्रकरण पर गंभीरता से एक्शन लेना चाहिए और इसके लिए एक जांच समिति भी तय करनी चाहिए।

Breaking : सीएम सुक्खू की बड़ी बात – हिमाचल में नहीं होंगी शिक्षकों की अस्थाई नियुक्ति

बता दें कि  आज सुबह करीब 8:50 बजे IGMC के नए भवन के टॉप फ्लोर में भयानक आग लग गई। आग लगने की खबर फैलते ही अस्पताल में अफरातफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि उसका धुआं काफी दूर से भी नजर आ रहा था। आईजीएमसी में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।

IGMC में बनी ओपीडी के टॉप फ्लोर में बनी कैंटीन में आग लगी, जिसमें देखते ही देखते पूरी मंजिल को राख के ढेर में तब्दील कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत ये रही कि भीड़भाड़ वाले अस्पताल में किसी तरह
का जानी नुकसान नहीं हुआ है। अग्निकांड से 50 से 60 लाख रुपए के नुकसान का शुरुआती आंकलन किया गया है।

शिमला में हादसा- कार के खाई में गिरने से एक की गई जान

हालांकि किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है न्यू ओपीडी ब्लॉक फिलहाल बंद है। आग लगने के कारण मौके पर चारों तरफ धुएं का गुबार छाया गया।  IGMC में बने न्यू ओपीडी भवन से निकल रहे धुएं को देखकर हर कोई हैरान-परेशान रह गया।

अग्निशमन विभाग के चीफ फायर ऑफिसर महेश ने बताया कि सुबह जब कैंटीन बॉय उठा और उसने गैस जलाने की कोशिश की तो अचानक से आग भड़क गई और दो सिलेंडर फटने से पूरी मंजिल में आग भड़क गई। इसके साथ ही लकड़ी से बना एटिक जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी से 10 करोड़ की संपत्ति को बचाया गया है।

कुल्लू: फर्नीचर हाउस से चोरी लकड़ी के 54 स्लीपर बरामद, मामले में दो लोग आरोपी

आईजीएमसी के एमएस डॉक्टर राहुल राव ने बताया कि आग पर अग्निशमन विभाग व आईजीएमसी ने काबू पा लिया है आगजनी से कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने मरीजों से आग्रह किया है कि वह इमरजेंसी में अपना चेकअप करा सकते हैं। आगजनी के कारण न्यू ओपीडी में धुआं है। एक से डेढ़ घंटे बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि न्यू ओपीडी को आज मरीजों के लिए खोला जाएगा या नहीं।

कष्ट निवारण मां बगलामुखी : सच्चे मन से जो आए मनचाहा फल पाए

27 अप्रैल 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

Breaking हिमाचल : डॉ राजीव बिंदल भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

पवन राणा को भी दी गई बड़ी जिम्मेदारी

शिमला। हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की कमान डॉ. राजीव बिंदल को सौंपी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने डॉ. राजीव बिंदल को हिमाचल प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति को लेकर आदेश भी जारी हो गए हैं जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

केदारनाथ धाम : हेलीकॉप्टर के पंखे की चपेट में आने से अधिकारी की गई जान

बता दें कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के इस्तीफे के बाद से ये पद खाली चल रहा था। इसे लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही थी और अटकलें लगाई जा रही थीं जिन पर अब विराम लग गया है।

भाजपा ने इसके अलावा दो और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। पवन राणा को दिल्ली प्रदेश भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने सिद्धार्थन को हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। इनकी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

धर्मशाला-जालंधर HRTC बस : जानें क्या है पूरा रूट और कितना लगेगा किराया

गौर हो कि डॉ. राजीव बिंदल इससे पहले भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग में गड़बड़झाले में स्वास्थ्य निदेशक के कथित ऑडियो वायरल मामले में राजीव बिंदल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।

कोटला से दिल्ली HRTC बस सेवा तीन साल बाद फिर शुरू, जानें रूट और टाइमिंग

पीएम मोदी ने सराहा सिरमौर के सराहां का सेनेटरी नैपकिन प्लांट, कही यह बात

आखिर 36 दिन बाद पकड़ा गया ‘अमृतपाल सिंह’, असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें