13 अप्रैल से बिगड़ सकता है मौसम
शिमला। हिमाचल में कल से मौसम बिगड़ सकता है। तीन दिन के लिए ऑरेंज और एक दिन येलो अलर्ट जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 13, 14 और 15 अप्रैल, 2024 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। साथ ही 16 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया गया है।
13 अप्रैल को गरज के साथ बिजली गिरने, आंधी, तूफान, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
कांगड़ा : मां बज्रेश्वरी के दर्शन कर ज्वालामुखी जा रहे थे श्रद्धालु, सुरंग के पास पलटी बस
14 अप्रैल, 2024 को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिला में अलग अलग स्थानों व 15 अप्रैल को बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों में अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
हिमाचल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने, आंधी, तूफान, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
शिमला ओल्ड बस स्टैंड में दो HRTC बसों की भिड़ंत : महिला की गई जान
16 अप्रैल को कुछ स्थानों पर बिजली गिरने, आंधी, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
अपडेट के अनुसार 18 अप्रैल तक मौसम बिगड़ा रह सकता है।
हिमाचल में पिछले 24 घंटे में अलग अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। चंबा, भरमौर, डलहौजी, रेणुका, सराहन, कसौल, मनाली, रामपुर, सांगला और कल्पा में बारिश दर्ज की है। प्रदेश में औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम है।