Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : मई में 84 फीसदी से अधिक हुई बारिश, 19 साल के टूटे रिकॉर्ड

इस बार मानसून में कम वर्षा होने की उम्मीद

शिमला। हिमाचल में मौसम ने इस बार सबको हैरान कर दिया है। बुधवार को निर्जला एकादशी के दिन भी ठंड का आलम है। हालांकि, निर्जला एकादशी पर प्रचंड गर्मी होती थी। हिमाचल में मंगलवार रात से ही खूब मेघ बरस रहे हैं। मई महीने में हो रही बेमौसमी बारिश ने गर्मी में सर्दी का एहसास करा दिया है।

कांगड़ा जिला में यहां खुलनी हैं उचित मूल्य की दुकानें, ऑनलाइन करें आवेदन

 

हिमाचल में मई में हो रही बारिश से तापमान में गिरावट से लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेने को मजबूर हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में मई महीने में अब तक सामान्य से 84 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। बीते 19 साल में मई महीने में अब तक इतनी बारिश नहीं हुई थी। प्रदेश के अधिकतम तापमान 7 डिग्री तक कम चल रहा है।

Breaking : 31 मार्च 2023 को दो साल अनुबंध सेवाएं पूरे करने वाले TGT नियमित

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि मई महीने में पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की फ्रीक्वेंसी भी ज्यादा है और इसका असर भी ज्यादा देखा जा रहा है। ऐसे में लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज हो रही है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में मानसून के पहुंचने का समय है जून महीने का होता है, लेकिन प्री मानसून में ही अधिक बारिश होने की वजह से इस बार मानसून में कम बारिश होने की संभावना है।

लेह-केलांग-दिल्ली रूट पर कब दौड़ेगी HRTC बस, पढ़ें खबर

शिमला : कमरे में मिला दर्जी का शव, पेट पर चाकू से गोदने के निशान

हिमाचल में डिनोटिफाई किए स्कूलों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला-जानें 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट: कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी-पढ़ें खबर

गरज के साथ बिजली और ओले गिरने की संभावना

शिमला। हिमाचल में कल यानी 7 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। एक-दो स्थान पर गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार हिमाचल में सात मई को मैदानी, निचले और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है।

राजौरी में शहीद हिमाचल के दो जांबाजों सहित पांच जवानों को सेना का सैल्यूट

 

वहीं, 8 और 9 मई के लिए येलो अलर्ट जारी है। 8 और 9 मई को भी एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 10 मई से हिमाचल में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

लॉरेट शिक्षण संस्थान कथोग खेलों में भी अव्वल, सिरमौर में जमाई धाक

 

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/05/Weather_Forecast_Bulletin_Hindi.pdf”]

 

हिमाचल मौसम अपडेट के अनुसार में पिछले 24 घंटे में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम हैं। आज केलाग का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री और पिछले कल ऊना का सबसे अधिक अधिकतम ताप 35.2 डिग्री दर्ज किया है।9

Breaking : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी मुठभेड़, हिमाचल के जवान सहित 5 शहीद

 

CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया रूट, ये टाइमिंग और किराया

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मौसम: एक दिन के लिए येलो अलर्ट, 19 तक बारिश-बर्फबारी का अनुमान

17 अप्रैल को पूरे हिमाचल में बिगड़ सकता है मौसम

शिमला। हिमाचल मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार प्रदेश में 19 अप्रैल तक मौसम के मिजाज बिगड़े रह सकते हैं। अपडेट के अनुसार 15 अप्रैल से मौसम करवट बदल सकता है। 15 और 16 अप्रैल को शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन, सिरमौर, लाहौल स्पीति, किन्नौर आदि जिलों के एक -दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 17 अप्रैल को पूरे हिमाचल में मौसम बिगड़ सकता है।

Breaking कांगड़ा : गुलेर रेलवे स्टेशन से लोहे के स्लीपर चोरी के दो आरोपी धरे

 

17 अप्रैल के लिए एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 और 19 अप्रैल को भी अनेक क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। बता दें कि 15 अप्रैल को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

कांगड़ा: 14 को छुट्टी वाले दिन भी खुला रहेगा टांडा मेडिकल कॉलेज

 

हालांकि, हिमाचल में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहे हैं। केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री और ऊना का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

नादौन : मकान में आग लगने से PTI की गई जान, कश्मीर स्कूल में थे कार्यरत

 

कांगड़ा: 14 को छुट्टी वाले दिन भी खुला रहेगा टांडा मेडिकल कॉलेज

सुधीर शर्मा बोले – धर्मशाला में खुलेगी रेसलिंग अकादमी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट: ये दो दिन ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी-पढ़ें

30 मार्च को प्रदेश में फिर बिगड़ सकता है मौसम

शिमला। हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में आज और कल राहत के बाद 30 मार्च से फिर मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 30 और 31 मार्च को हिमाचल के मैदानी, निचली और मध्यम पहाड़ियों पर गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। एक अप्रैल को भी हिमाचल के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

बजट सत्र: पौंग बांध विस्थापितों को लेकर लगा था सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब

मौसम विज्ञान केंद्र की अपडेट के अनुसार हिमाचल में 30 मार्च से 3 अप्रैल तक हिमाचल में मौसम खराब रहने का अनुमान है। अनेक स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल में पिछले 24 घंटे में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट: ये दो दिन जारी हुआ येलो अलर्ट, पारा लुढ़का

29 मार्च से फिर करवट बदल सकता है मौसम

शिमला। हिमाचल में मौसम खराब रहने से औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। हिमाचल में आज सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग का -3.0 डिग्री और सबसे अधिक अधिकतम तापमान हमीरपुर का 28.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। हिमाचल में अभी तापमान ऐसे ही बने रह सकते हैं।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 59वें जन्मदिवस पर काटा 59 किलो का केक

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार 27 और 28 मार्च को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा के नूरपुर, ज्वालाजी और देहरा, सोलन के नालागढ़, बद्दी, अर्की और कुनिहार व सिरमौर के नाहन और पांवटा साहिब आदि क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

दिल्ली से धर्मशाला इंडिगो की फ्लाइट शुरू, हरी झंडी दिखाकर की रवाना

 

29 मार्च से हिमाचल में फिर मौसम बिगड़ने का अनुमान है। क्योंकि 29 मार्च की रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते हिमाचल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

हिमाचल बिजली बोर्ड को मिले 55 असिस्टेंट इंजीनियर, रिजल्ट हुआ घोषित

 

हिमाचल में 29 और 30 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 मार्च को एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिर सकती है। 30 मार्च को मैदानी, निचले और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में गर्जन के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। 31 मार्च और एक अप्रैल को भी मौसम खराब बना रहा सकता है।

हिमाचल में पिछले 24 घंटे में करसोग में 38, सोलन में 35, बिलासपुर में 34, बैजनाथ में 29, चंबा में 27, मनाली में 26, डलहौजी में 25, सराहन में 23, भुंतर में 22, गोहर,कोठी, पालमपुर में 21-21, भराड़ी, जंजैहली में 20-20, सुन्नी में 19 मिलीमीटर बारिश हुई है। केलांग में 13, कल्पा और कोठी में 5-5 और कुफरी में 1 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।

हिमाचल में 27 को मौसम साफ रहने का अनुमान, फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें