Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR National News State News

कांग्रेस का हाथ छोड़ तेजिंदर सिंह बिट्टू ने थामा भाजपा का दामन

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने ग्रहण की बीजेपी की सदस्यता

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्‌टू ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ ही भाजपा का दामन थाम लिया है।

उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को त्यागपत्र भेजकर हिमाचल के सह प्रभारी के साथ AICC सेक्रेटरी पद से भी इस्तीफे का ऐलान किया था।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET- 2023 को लेकर बड़ी अपडेट

चुनावों से पहले इस तरह तेजिंदर सिंह बिट्‌टू का पद छोड़ना पार्टी के लिए बड़े झटका है। तेजिंदर सिंह बिट्‌टू न सिर्फ पंजाब कांग्रेस का बड़ा चेहरा थे बल्कि हिमाचल में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

तेजिंदर सिंह बिट्‌टू ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान बीजेपी कार्यालय में अश्विनी वैष्णव, सुशील कुमार उर्फ रिंकू और विनोद तावड़े भी मौजूद रहे।

पालमपुर : बस स्टैंड के पास युवती पर दराट से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

इसके अलावा, चौधरी करमजीत कौर ने भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ग्रहणकी। करमजीत कौर कांग्रेस के टिकट पर जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, मौजूदा समय में वह कांग्रेस से नाराज थीं।

सुंदरनगर : वोल्वो बस के सामने अचानक आ गया बैल, ट्रक के साथ जा टकराई

सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे को शेयर करते हुए तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू भावुक हो गए थे। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, ’35 साल बाद भारी मन से कांग्रेस से रिजाइन कर रहा हूं।’

तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने नगर निगम शिमला के चुनाव में कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वह यहां नगर निगम शिमला के चुनाव प्रबंधन का काम भी देख रहे थे।

दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद
हिमाचल में महिलाओं को 1500 रुपए, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही बड़ी बात

शिमला में बारिश, कांगड़ा में तेज हवाएं- जानें आगे की मौसम अपडेट

हिमाचल : जुब्बल क्षेत्र में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, महिला सहित दो की गई जान

महिलाओं को जून में मिलेंगे तीन हजार रुपए : सीएम सुक्खू बोले-कांग्रेस वादे पर कायम

अग्निवीर भर्ती : कांगड़ा और चंबा जिला के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी
DElEd CET- 2024 के कॉमन एंट्रेस टेस्ट की तिथि की घोषित, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

आपदा के समय भाजपा सांसदों ने दिल्ली में नहीं उठाई हिमाचल की आवाज : सुक्खू

कांग्रेस पार्टी की शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक में गरजे मुख्यमंत्री

शिमला। मंडी संसदीय क्षेत्र की बैठक के बाद आज शिमला संसदीय क्षेत्र की कांग्रेस मुख्यालय में अहम बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी व सरकार के मंत्री व पार्टी के शिमला संसदीय क्षेत्र पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET- 2023 को लेकर बड़ी अपडेट

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए अहम बैठक बुलाई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने 15 महीने के काम को लेकर जनता के बीच में जाएगी। उन्होंने कहा कि आपदा के वक्त राज्य सरकार ने बिना केंद्र सरकार की मदद के बेहतरीन काम किया।

जब प्रदेश में आपदा आई, तब भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने दिल्ली में हिमाचल प्रदेश की आवाज नहीं उठाई।

सुंदरनगर : वोल्वो बस के सामने अचानक आ गया बैल, ट्रक के साथ जा टकराई

सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भी जब हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का संकल्प आया, तब भाजपा विधायकों ने इसका समर्थन नहीं किया।

उन्होंने कहा कि सभी भाजपा सांसदों और विशेष तौर पर शिमला के सांसद सुरेश कश्यप को यह जवाब देना चाहिए कि उन्होंने हिमाचल में आई आपदा के वक्त वे वहां कहां छिप गए थे।

गंगूराम मुसाफिर की घर वापसी : राजीव भवन में समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ और सिर्फ हिमाचल प्रदेश की मदद रुकाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि पहले तो आपदा के दौरान केंद्र सरकार से हिमाचल की सहायता रोकी गई। इसके अलावा ओल्ड पेंशन स्कीम को भी भाजपा ने रोकने की कोशिश की।

हिमाचल में तूफान का कहर : पेड़ गिरे, दबी गाड़ियां-सड़कों पर थमे पहिए

उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर महीने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान योजना के तहत 1500 रुपए की सम्मान निधि की शुरुआत हुई, तब भी राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचकर भाजपा ने से रोकने की कोशिश की।

शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि वे मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ेंगे। शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि वे मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ेंगे।

दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद
हिमाचल में महिलाओं को 1500 रुपए, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही बड़ी बात

शिमला में बारिश, कांगड़ा में तेज हवाएं- जानें आगे की मौसम अपडेट

हिमाचल : जुब्बल क्षेत्र में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, महिला सहित दो की गई जान

महिलाओं को जून में मिलेंगे तीन हजार रुपए : सीएम सुक्खू बोले-कांग्रेस वादे पर कायम

अग्निवीर भर्ती : कांगड़ा और चंबा जिला के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी
DElEd CET- 2024 के कॉमन एंट्रेस टेस्ट की तिथि की घोषित, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla Sirmaur State News

गंगूराम मुसाफिर की घर वापसी : राजीव भवन में समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

प्रतिभा बोलीं- मुसाफिर की वापसी से पार्टी हुई गौरवान्वित

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र से बीते विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे दिग्गज कांग्रेस नेता गंगूराम मुसाफिर ने करीब डेढ़ साल बाद घर वापसी की है।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET- 2023 को लेकर बड़ी अपडेट

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मौजूदगी में गंगूराम मुसाफिर समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए।

इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार सहित पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी व अन्य नेता मौजूद रहे।

सुंदरनगर : वोल्वो बस के सामने अचानक आ गया बैल, ट्रक के साथ जा टकराई

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव मजबूत और सशक्त होकर उतरेगी। कांग्रेस में गंगू राम मुसाफिर की वापसी हुई है
उनकी पार्टी में वापसी का स्वागत है।

उनकी वापसी से पार्टी गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुटता के साथ भारी बहुमत के साथ शिमला लोकसभा का चुनाव जीतेगी।

हिमाचल में तूफान का कहर : पेड़ गिरे, दबी गाड़ियां-सड़कों पर थमे पहिए

हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी तजेंद्र सिंह बिट्टू ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस पर प्रतिभा ने कहा कि हाईकमान देखेगी क्यों बिट्टू ने इस्तीफा दिया है।

उनके स्थान पर नई नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी टिकट कुछ घंटों में फाइनल होंगे।

दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद
हिमाचल में महिलाओं को 1500 रुपए, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही बड़ी बात

शिमला में बारिश, कांगड़ा में तेज हवाएं- जानें आगे की मौसम अपडेट

हिमाचल : जुब्बल क्षेत्र में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, महिला सहित दो की गई जान

महिलाओं को जून में मिलेंगे तीन हजार रुपए : सीएम सुक्खू बोले-कांग्रेस वादे पर कायम

अग्निवीर भर्ती : कांगड़ा और चंबा जिला के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी
DElEd CET- 2024 के कॉमन एंट्रेस टेस्ट की तिथि की घोषित, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल कांग्रेस को बड़ा झटका : सह प्रभारी तजेंद्र सिंह बिट्‌टू ने दिया इस्तीफा

AICC सेक्रेटरी पद से भी इस्तीफे का भी ऐलान

शिमला। हिमाचल में लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी तजेंद्र सिंह बिट्‌टू ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET- 2023 को लेकर बड़ी अपडेट

उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को त्यागपत्र भेजकर हिमाचल के सह प्रभारी के साथ AICC सेक्रेटरी पद से भी इस्तीफे का ऐलान किया।

चुनावों से पहले इस तरह तजेंद्र सिंह बिट्‌टू का पद छोड़ना पार्टी को बड़ा नुकसान दे सकता है।

दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद
हिमाचल में महिलाओं को 1500 रुपए, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही बड़ी बात

शिमला में बारिश, कांगड़ा में तेज हवाएं- जानें आगे की मौसम अपडेट

हिमाचल : जुब्बल क्षेत्र में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, महिला सहित दो की गई जान

महिलाओं को जून में मिलेंगे तीन हजार रुपए : सीएम सुक्खू बोले-कांग्रेस वादे पर कायम

अग्निवीर भर्ती : कांगड़ा और चंबा जिला के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी
DElEd CET- 2024 के कॉमन एंट्रेस टेस्ट की तिथि की घोषित, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

जयराम ठाकुर का पलटवार : अस्थिरता और बौखलाहट में हिमाचल की कांग्रेस सरकार

बोले – चारों सीटों पर होगी भाजपा की जीत

शिमला। हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा और छह उपचुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस में सियासी वार पलटवार जारी है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस पर पलटवार किया है। जयराम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अस्थिरता के कारण बौखलाहट में है।

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार नहीं रहेगी। इस दौरान जयराम ठाकुर ने सिलसिलेवार तरीके से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं पर पलटवार किया।

महिलाओं को जून में मिलेंगे तीन हजार रुपए : सीएम सुक्खू बोले-कांग्रेस वादे पर कायम

इस दौरान जयराम ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर महिलाओं को जून में एकमुश्त 3000 रुपए की राशि देने के बयान को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री सुक्खू समेत कांग्रेस पर पलटवार किया। नेता प्रतिपक्ष ने निशाना साधते हुए कहा कि बीते घटनाक्रम के बाद हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस बौखलाहट में है।

उन्होंने कहा कि बार-बार भाजपा पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया जा रहा है, जबकि सरकार की अस्थिरता का कारण उनके खुद के नेता हैं।

धर्मशाला : बीएड कॉलेज की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, रोहड़ू की थी रहने वाली

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। पार्टी हाई कमान के साथ कांग्रेस नेताओं की भी यही चर्चा हुई है।

मुख्यमंत्री के दाएं और बाएं बैठे हुए नेताओं को भी यही आश्वासन पार्टी हाई कमान की ओर से दिया गया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद यह सरकार प्रदेश में बनी नहीं रहेगी। चारों सीटों पर भाजपा की जीत हो रही है।

वहीं, इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने सिलसिलेवार तरीके से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री पर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति से मुख्यमंत्री विचलित हो गए हैं।

अग्निवीर भर्ती : कांगड़ा और चंबा जिला के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी

चुनाव के समय में घोषणा कर रहे हैं जो की साफ तौर पर आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500 देने की घोषणा सरकार ने की लेकिन 15 महीने में यह घोषणा पूरी नहीं हुई।

अब चुनाव के समय में कांग्रेस को उसकी याद आई है, वहीं इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भी निशाने पर लिया।

मुकेश अग्निहोत्री पर निशाना चाहते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि बार-बार सरकार को स्थिर बताने की आखिर आवश्यकता क्या है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में भी कहा जा रहा था कि परिणाम उनके पक्ष में होगा लेकिन परिणाम सबने देखा।

HAS टॉपर सरकाघाट के अनमोल ने पास की UPSC की परीक्षा

जयराम ने कहा कि उन पर इल्जाम लगाया जा रहा है कि वह सरकार को अस्थिर करने का काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार की स्थिरता के पीछे उनके अपने लोग हैं। इस दौरान जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास चुनावी मैदान में उतरने के लिए कोई तैयार नहीं है।

उन्होंने तंज करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी तय कर देगी, वहीं उप मुख्यमंत्री को जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वह नींद में भी सपने नहीं देखते दिन की बात तो दूर। मुकेश अग्निहोत्री ने जयराम ठाकुर पर निशाना साधते को कहा था कि नेता प्रतिपक्ष दिन में सपने देख रहे हैं।

भरमौर पहुंची कंगना रनौत, लुआंचड़ी पहनकर प्रसिद्ध चौरासी मंदिर में किए दर्शन

हिमाचल मौसम अपडेट : अब इस दिन भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

DElEd CET- 2024 के कॉमन एंट्रेस टेस्ट की तिथि की घोषित, पढ़ें डिटेल

अग्निवीर भर्ती : ऑनलाइन परीक्षा 22 से, हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर में यहां होंगे पेपर
सिरमौर में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी पिकअप, दो युवकों की गई जान

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल किया जारी
हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मिली कंगना रनौत, बोलीं-यह दिव्य अनुभव था

HPPSC : जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों को लेकर अपडेट – जानिए
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

लखविंदर राणा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, शाश्वत कपूर युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

शिमला। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नालागढ़ से पूर्व विधायक लखविंदर राणा को भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इस अधिसूचना को भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा द्वारा जारी किया गया।

अग्निवीर ऑनलाइन परीक्षा : उम्मीदवारों के ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी

इससे अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत शाश्वत कपूर धर्मशाला जो कि सांसद किशन कपूर के बेटे हैं को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति भाजपा पूर्व मोर्चा अध्यक्ष तिलक राज द्वारा जारी की गई।

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मिली कंगना रनौत, बोलीं-यह दिव्य अनुभव था

बता दें कि नालागढ़ के पूर्व विधायक लखविंदर राणा ने साल 2022 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था।

इसके बाद वह विधानसभा चुनाव लड़े और हार गए। साल 2024 में भाजपा के पुराने नेता कृष्ण लाल ठाकुर ने भाजपा में वापसी कर ली है। इसी से लखविंदर राणा नाराज थे।

बिलासपुर : मटौर-शिमला एनएच पर नाले में गिरी कार, पति-पत्नी की गई जान

शिमला रिज पर धूमधाम से मनाया 77वां हिमाचल दिवस, संस्कृति की दिखी खास झलक

कांगड़ा : जसूर में ट्रक ने कुचली स्कूटी सवार महिला, गई जान

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग, भारी पुलिस बल मौके पर

कांगड़ा : मां बज्रेश्वरी के दर्शन कर ज्वालामुखी जा रहे थे श्रद्धालु, सुरंग के पास पलटी बस

हिमाचल लोकसभा चुनाव : मंडी से विक्रमादित्य होंगे कांग्रेस उम्मीदवार, प्रतिभा सिंह का ऐलान
हिमाचल लोकसभा चुनाव : भाजपा ने इन्हे सौंपा विशिष्ट कार्यभार, देखें लिस्ट

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल किया जारी
हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट
HPPSC : जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों को लेकर अपडेट – जानिए
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla Mandi

विक्रमादित्य सिंह बोले-मंडी संसदीय क्षेत्र के विजन को लेकर जाएंगे जनता के बीच

कांग्रेस को हिंदुत्व विरोधी बताने का प्रोपेगेंडा यहां नहीं चलेगा

शिमला। मंडी लोकसभा हलके के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया है।

उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र काफी बड़ा है और वह हर एक व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। इसी के साथ विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर भी जवाबी हमला किया है।

कांगड़ा : जसूर में ट्रक ने कुचली स्कूटी सवार महिला, गई जान

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को हिंदुत्व विरोधी बताने का प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह साफ कर देना चाहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में धर्मांतरण विरोधी कानून पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के समय में लाया गया।

IPL सीजन-17 : तीन मई को धर्मशाला पहुंचेगी पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

नजराना बढ़ाने की बात हो या देव सदन बनाने की पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिंदुत्व को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि हम उनसे बड़े हिंदू है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि वह कंगना रनौत का सम्मान करते हैं भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है अच्छी बात है।

सीपीएस संजय अवस्थी ने कंगना पर साधा निशाना, बोले-रील व रियल लाइफ में अंतर

कंगना रनौत को आंकड़ों पर बात करनी चाहिए, मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए उनका क्या विजन है इसे बताना चाहिए।

प्रदेश के भाजपा के नेता जिन मुद्दों पर बात नहीं कर रहे हैं कंगना उन पर बोल रही हैं। आने वाले समय में पूरा विजन डॉक्यूमेंट मंडी की जनता के सामने रखेंगे और मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा।

कांगड़ा : मां बज्रेश्वरी के दर्शन कर ज्वालामुखी जा रहे थे श्रद्धालु, सुरंग के पास पलटी बस

हिमाचल लोकसभा चुनाव : मंडी से विक्रमादित्य होंगे कांग्रेस उम्मीदवार, प्रतिभा सिंह का ऐलान

हिमाचल लोकसभा चुनाव : भाजपा ने इन्हे सौंपा विशिष्ट कार्यभार, देखें लिस्ट

हिमाचल मौसम अपडेट : इन जिलों में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट

शिमला रिज पर हिमाचल दिवस की रिहर्सल : 14 टुकड़ियां लेंगी परेड में हिस्सा

शिमला ओल्ड बस स्टैंड में दो HRTC बसों की भिड़ंत : महिला की गई जान

कुल्लू : राणाबाग-करशाला मार्ग पर बड़ा हादसा, चार लोगों ने गंवाई जान

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल किया जारी

हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट
HPPSC : जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों को लेकर अपडेट – जानिए

हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा, सरिया के दामों में हुई बढ़ोतरी
महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla Mandi

हिमाचल लोकसभा चुनाव : मंडी से विक्रमादित्य सिंह, शिमला से विनोद सुल्तानपुरी मैदान में

मंडी। हिमाचल लोकसभा चुनाव को लेकर मंडी से विक्रमादित्य सिंह को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। वहीं, शिमला से विनोद सुल्तानपुरी उम्मीदवार होंगे।

दोनों के नाम पर आलाकमान की मुहर लग गई है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

हिमाचल लोकसभा चुनाव : मंडी से विक्रमादित्य होंगे कांग्रेस उम्मीदवार, प्रतिभा सिंह का ऐलान

हिमाचल लोकसभा चुनाव : भाजपा ने इन्हे सौंपा विशिष्ट कार्यभार, देखें लिस्ट

हिमाचल मौसम अपडेट : इन जिलों में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट

शिमला रिज पर हिमाचल दिवस की रिहर्सल : 14 टुकड़ियां लेंगी परेड में हिस्सा

शिमला ओल्ड बस स्टैंड में दो HRTC बसों की भिड़ंत : महिला की गई जान

कुल्लू : राणाबाग-करशाला मार्ग पर बड़ा हादसा, चार लोगों ने गंवाई जान

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल किया जारी

हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट
HPPSC : जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों को लेकर अपडेट – जानिए

हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा, सरिया के दामों में हुई बढ़ोतरी
महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल लोकसभा चुनाव : भाजपा ने इन्हे सौंपा विशिष्ट कार्यभार, देखें लिस्ट

शिमला। हिमाचल भाजपा ने लोकसभा चुनाव में समन्वय की दृष्टि से कुछ कार्यकर्ताओं को विशिष्ट कार्यभार सौंपा गया है। किसे क्या कार्यभार सौंपा गया है पढ़ें पूरी लिस्ट … (भाजपा)

कांगड़ा : जसूर में ट्रक ने कुचली स्कूटी सवार महिला, गई जान

हिमाचल मौसम अपडेट : इन जिलों में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट

शिमला रिज पर हिमाचल दिवस की रिहर्सल : 14 टुकड़ियां लेंगी परेड में हिस्सा

शिमला ओल्ड बस स्टैंड में दो HRTC बसों की भिड़ंत : महिला की गई जान

कुल्लू : राणाबाग-करशाला मार्ग पर बड़ा हादसा, चार लोगों ने गंवाई जान

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल किया जारी

हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट
HPPSC : जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों को लेकर अपडेट – जानिए

हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा, सरिया के दामों में हुई बढ़ोतरी
महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics Top News Himachal Latest Mandi State News

हिमाचल लोकसभा चुनाव : मंडी से विक्रमादित्य होंगे कांग्रेस उम्मीदवार, प्रतिभा सिंह का ऐलान

मंडी। हिमाचल लोकसभा चुनाव में मंडी से विक्रमादित्य सिंह को उम्मीदवार घोषित करने का ऐलान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कर दिया है। हालांकि, पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर उनके नाम का ऐलान होना बाकी है।

सीपीएस संजय अवस्थी ने कंगना पर साधा निशाना, बोले-रील व रियल लाइफ में अंतर

मीडिया से सवालों के जवाब देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा, ‘हमने जो दो-तीन नाम शॉर्टलिस्ट किए थे, उन पर चर्चा हुई। यह आलाकमान, मल्लिकार्जुन खरगे पर निर्भर करता है कि वे किन नामों पर मुहर लगाते हैं।’

मंडी सीट को लेकर उन्होंने कहा, ‘हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि इस बार किसी युवा नेता को मैदान में उतारा जाना चाहिए। इसलिए विक्रमादित्य सिंह के नाम पर सहमति बन गई है।’

हिमाचल चुनाव : आज हो सकती है कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा, सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना

साथ ही प्रतिभा सिंह ने कहा, ‘हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कंगना क्या कर रही हैं, क्या बोल रही हैं। मंडी के लोग हमेशा हमारे साथ हैं।’

वहीं, शिमला से कांग्रेस विनोद सुल्तानपुरी को उम्मीदवार घोषित कर सकती है। कांग्रेस सीईसी बैठक में इनके नाम पर चर्चा हुई है।