Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

संविधान निर्माता अंबेडकर की जयंती : राज्यपाल ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन, काटा केक

अंबेडकर के जीवन से सभी को सीख लेने की जरूरत

शिमला। देश आज संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मना रहा है। शिमला के चौड़ा मैदान में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने   केक भी काटा।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर भारत के संविधान निर्माता थे, उन्होंने न केवल भारतीय संविधान को बनाया बल्कि लोगों को संविधान के अनुसार जीने और कार्य करने के लिए संदेश दिया है।

आज देश के साथ पूरे विश्व में भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए संविधान की चर्चा होती है।

उन्होंने सभी समाज को जोड़ा उसी का परिणाम है कि भारत के महापुरुषों में आज उनका महत्वपूर्ण स्थान है। उनकी जयंती पर आज उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ नमन किया गया है।

लोगों ने बड़े उत्साह के साथ उनके जयंती पर केक भी काटा है। हमें उनके जीवन से सीख ले कर हमेशा उनके मार्गदर्शन को स्वीकार करना चाहिए।

हिमाचल लोकसभा चुनाव : भाजपा ने इन्हे सौंपा विशिष्ट कार्यभार, देखें लिस्ट

हिमाचल मौसम अपडेट : इन जिलों में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट

शिमला रिज पर हिमाचल दिवस की रिहर्सल : 14 टुकड़ियां लेंगी परेड में हिस्सा

शिमला ओल्ड बस स्टैंड में दो HRTC बसों की भिड़ंत : महिला की गई जान

कुल्लू : राणाबाग-करशाला मार्ग पर बड़ा हादसा, चार लोगों ने गंवाई जान

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल किया जारी

हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट
HPPSC : जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों को लेकर अपडेट – जानिए

हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा, सरिया के दामों में हुई बढ़ोतरी
महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में याद किए संविधान निर्माता, सीएम बोले – समाज में समानता चाहते थे अंबेडकर

अंबेडकर चौक पर प्रतिमा के सामने अर्पित किए पुष्प

शिमला। संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती पर समूचा राष्ट्र उन्हें याद कर रहा है। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह ने शिमला के चौड़ा मैदान अंबेडकर चौक पर स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने फूल माला अर्पित कर भीमराव अंबेडकर को याद किया। उनके साथ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह व स्थानीय विधायक हरीश जनारथा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

HRTC के बेड़े में शामिल हुई 11 वोल्वो बसें, डिप्टी सीएम ने दिखाई हरी झंडी

सीएम सुखविंदर सिंह ने कहा कि अंबेडकर का व्यक्तित्व बहुआयामी था और देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देना अंबेडकर की सोच थी जो आज के समय में पुरी हो रही है। भीमराव अंबेडकर ने देश के संविधान का निर्माण कर नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताया है। देश आज भीम राव अंबेडकर को याद कर रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वैशाखी पर्व की भी देश और प्रदेश वासियों को बधाई दी।

हिमाचल : लैंडस्लाइड के चलते मलबे में दबने से दो की गई जान, एक चंबा निवासी

वहीं सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पहली बार चीन सीमा के साथ काजा में हिमाचल दिवस का राज्यसरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ताकी सरकार दूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को भी जान सके। सीएम ने कहा कि प्रदेश का एक समान विकास करवाना सरकार का लक्ष्य है बेशक प्रदेश आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है लेकिन विकास में कोई भी कमी नहीं होने दी जाएगी।

हमीरपुर से नादौन नेशनल हाईवे पर यहां बंद रहेगा यातायात-पढ़ें पूरी खबर

चिंतपूर्णी का पार्विक इसरो से लेगा ट्रेनिंग, सीखेगा अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियां 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें