Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Viral news Kangra State News

कांगड़ा : फोरलेन ने छीना जसूर का ‘नूर’, ट्रेन भी निकली दगाबाज

दुकानदारों को उठानी पड़ रही परेशानी

ऋषि महाजन/ जसूर। पठानकोट-मंडी फोरलेन के कार्य ने कांगड़ा जिला के व्यापारिक शहर जसूर का नूर छीन सा लिया है। वहीं, ट्रेन भी दगाबाज साबित हो रही है। इसके चलते जसूर में दुकानदारों को तो परेशानी उठानी पड़ ही रही है। साथ ही लोगों को भी दिक्कत हो रही है।

व्यापारियों का कहना है कि जसूर में फोरलेन का काम काफी धीमी गति से चला हुआ है। इसे देखते हुए लगता है कि अगले चार साल में भी यह पूरा नहीं होगा। वहीं, डेढ़ साल से छुकछुक बंद है।

पालमपुर वारदात : पीड़िता के परिवार से मिले मुख्यमंत्री, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार

 

कांगड़ा-चंबा लोकसभा सांसद ने हमारे मन की बात नहीं सुनी। धूल से हमारा बुरा हाल हो रहा है। आर्थिक रूप से नुकसान के साथ स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ हो रहा है।

फोरलेन के कार्य के चलते और ट्रेन बंद होने से लोग बाजार का रुख करने से बच रहे हैं। साथ ही धूल से व्यापारियों को बीमारियां का खतरा बढ़ गया है। क्योंकि व्यापारियों को तो मजबूरन दुकानें खोलकर पूरा दिन बैठना ही पड़ता है।

पालमपुर वारदात : कंगना रनौत ने फोन पर की युवती से बात, क्या बोलीं- पढ़ें खबर 

 

व्यापार मंडल जसूर के प्रधान राजीव महाजन का कहना है कि डेढ़ साल से रेल बंद है। इसको लेकर मौजूदा कांगड़ा के सांसद किशन कपूर ने प्रश्न नहीं उठाया। फोरलेन का कार्य पिछले दो साल से धीमी गति से चल रहा है। इस गति से अगले चार साल तक काम पूरा होने की उम्मीद नहीं है।

पालमपुर वारदात : आरोपी को कोर्ट में किया पेश, मिला पुलिस रिमांड

 

 

इससे लोगों और जसूर के दुकानदारों को नुकसान हो रहा है। नुकसान की भरपाई दो तीन साल तक नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि धीमी गति से चले फोरलेन के कार्य को लेकर समस्त व्यापारियों से बैठक कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी। अगर जरूरी हुआ तो प्रदर्शन का रास्ता अपनाया जाएगा।

हिमाचल : अभी नहीं हुई गंगूराम मुसाफिर की कांग्रेस में वापसी, मामला लंबित

 

जसूर निवासी गोलू पठानिया और रण सिंह का कहना है कि पिछले डेढ़ साल से रेल बंद पड़ी है। नूरपुर रोड (जसूर) रेलवे स्टेशन सुना पड़ा है। फोरलेन का कार्य काफी धीमी गति से चला है। कोई सुध लेने वाला नहीं है। व्यापारियों को लोगों की बात सुनने वाले को ही वोट मिलेगा।

दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET- 2023 को लेकर बड़ी अपडेट
मंडी : धर्मपुर में 2 दिन पहले चलती HRTC बस के खुल गए थे टायर, अब लगी आग 

पालमपुर : बस स्टैंड के पास युवती पर दराट से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

DElEd CET- 2024 के कॉमन एंट्रेस टेस्ट की तिथि की घोषित, पढ़ें डिटेल

शिमला : HRTC इलेक्ट्रिक बस की चपेट में आने से नर्स की गई जान

हिमाचल में महिलाओं को 1500 रुपए, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही बड़ी बात

अग्निवीर भर्ती : कांगड़ा और चंबा जिला के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *