Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

संविधान निर्माता अंबेडकर की जयंती : राज्यपाल ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन, काटा केक

अंबेडकर के जीवन से सभी को सीख लेने की जरूरत

शिमला। देश आज संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मना रहा है। शिमला के चौड़ा मैदान में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने   केक भी काटा।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर भारत के संविधान निर्माता थे, उन्होंने न केवल भारतीय संविधान को बनाया बल्कि लोगों को संविधान के अनुसार जीने और कार्य करने के लिए संदेश दिया है।

आज देश के साथ पूरे विश्व में भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए संविधान की चर्चा होती है।

उन्होंने सभी समाज को जोड़ा उसी का परिणाम है कि भारत के महापुरुषों में आज उनका महत्वपूर्ण स्थान है। उनकी जयंती पर आज उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ नमन किया गया है।

लोगों ने बड़े उत्साह के साथ उनके जयंती पर केक भी काटा है। हमें उनके जीवन से सीख ले कर हमेशा उनके मार्गदर्शन को स्वीकार करना चाहिए।

हिमाचल लोकसभा चुनाव : भाजपा ने इन्हे सौंपा विशिष्ट कार्यभार, देखें लिस्ट

हिमाचल मौसम अपडेट : इन जिलों में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट

शिमला रिज पर हिमाचल दिवस की रिहर्सल : 14 टुकड़ियां लेंगी परेड में हिस्सा

शिमला ओल्ड बस स्टैंड में दो HRTC बसों की भिड़ंत : महिला की गई जान

कुल्लू : राणाबाग-करशाला मार्ग पर बड़ा हादसा, चार लोगों ने गंवाई जान

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल किया जारी

हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट
HPPSC : जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों को लेकर अपडेट – जानिए

हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा, सरिया के दामों में हुई बढ़ोतरी
महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

हिमाचल : राज्यपाल शिव प्रताप के हृदय की एक धमनी में ब्लॉकेज, डला स्टंट

कैलाश अस्पताल नोएडा में किया गया है भर्ती

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की तबीयत को लेकर नई अपडेट सामने आई है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की ऑफिशियल ट्विटर आईडी पर उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि कैलाश अस्पताल, नोएडा में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद पता चला कि राज्यपाल के हृदय की एक धमनी में ब्लॉकेज है। इसके बाद परीक्षण किया गया और ‘स्टंट’ डाल कर उनका उपचार करवाया किया गया। राज्यपाल की हालत स्थिर है औऱ उन्होंने अपनी सभी शुभचिंतकों का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।

सोलन : चुन्नी का झूला बना फंदा, दम घुटने से मासूम की गई जान

इसके साथ ही राज्यपाल ने ‘स्टंट’ की लागत को कम किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद किया है। राज्यपाल ने कहा कि उनके उपचार में भी कुल लागत 1 लाख रुपए से कम आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले से आम नागरिकों को काफी राहत मिल रही है।

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का शिमला में विरोध, सड़कों पर उतरे ‘आप’ कार्यकर्ता

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की तबीयत बिगड़ने के चलते उनको नोएडा के सेक्टर-27 कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार देर रात सीने में तेज दर्ज की शिकायत के बाद राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को अस्पताल ले जाया गया। वहां पर सीसीयू वार्ड के बेड नंबर एक पर उनका इलाज किया गया। दरअसल, रविवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने अपनी धर्म पत्नी जानकी शुक्ला के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके कुछ देर बाद उनके सीने में दर्द उठा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पालमपुर होली महोत्सवः कलाकारों के ऑडिशन की तिथि तय-पढ़ें खबर 

गौर हो कि बीती 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर शपथ लेने के बाद शिव प्रताप शुक्ला अपने पहले दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान रविवार को ही राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने राजधानी में कई बड़े नेताओं से मुलाकात की। राज्यपाल ने दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह से भी मुलाकात की, साथ ही राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी मौजूद रहीं।

हिमाचल : राज्यपाल शिव प्रताप के हृदय की एक धमनी में ब्लॉकेज, डला स्टंट

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR

हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

फिलहाल हालत स्थिर, ऑब्जर्वेशन में रखा गया

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की तबीयत बिगड़ गई जिसके चलते उनको नोएडा के सेक्टर-27 कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार देर रात सीने में तेज दर्ज की शिकायत के बाद राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को अस्पताल ले जाया गया। वहां पर सीसीयू वार्ड के बेड नंबर एक पर उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। जांच की जा रही है। उनको ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

हिमाचल के 6 जिलों में इस दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट-पढ़ें खबर

जानकारी के मुताबिक रविवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने अपनी धर्म पत्नी जानकी शुक्ला के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके कुछ देर बाद उनके सीने में दर्द उठा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि उनकी हालत स्थिर है और सामान्य टेस्ट के बाद राज्यपाल को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

धर्मशाला : JBT की बैच वाइज नियुक्तियों के लिए साक्षात्कार पहली मार्च से

बता दें कि बीती 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर शपथ लेने के बाद शिव प्रताप शुक्ला अपने पहले दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान रविवार को ही राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने राजधानी में कई बड़े नेताओं से मुलाकात की।

चंबा : खड़ामुख-होली मार्ग बहाल, लैंडस्लाइड के कारण 24 घंटे से था बंद 
राज्यपाल ने दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह से भी मुलाकात की, साथ ही राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी मौजूद रहीं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

राज्यपाल आर्लेकर का विदाई समारोह : हिमाचल में गुजारे पलों को याद कर हुए भावुक

शिमला। हिमाचल प्रदेश राजभवन में आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर को सम्मानित किया। आर्लेकर गुरुवार सुबह शिमला से बिहार के लिए रवाना होंगे। 17 फरवरी को राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का बिहार में शपथ ग्रहण समारोह होना है।

शिमला : रोहड़ू में भीषण अग्निकांड-जिंदा जला नाबालिग, पांच लोग झुलसे

विदाई समारोह के दौरान आर्लेकर भावुक नजर आए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों द्वारा दिए गए स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे हिमाचल से मधुर स्मृतियां साथ लेकर जा रहे हैं। यहां रहकर उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों के लोग अपनापन और प्रेम बांटने पर विश्वास करते हैं। यहां के आतिथ्य को वह कभी भूल नहीं सकते। आर्लेकर ने कहा कि हिमाचल देवभूमि तो है ही साथ ही ‘प्रेम भूमि’ भी है और यह पूंजी साथ लेकर जा रहे हैं।

कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल बनाने का लक्ष्य, हर जिले में बनेंगे हेलीपोर्ट: सीएम सुक्खू

आर्लेकर ने कहा कि प्रदेश हित में जो प्रयास किए उसमें उन्हें हर वर्ग का सहयोग मिला। यह टीम वर्क उन्हें प्रभावित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के निर्वहन में उन्हें यहां का अनुभव काफी काम आएगा। राज्यपाल ने प्रदेश में आरम्भ किए गए विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों को स्मरण किया और मार्गदर्शन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के नए गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला कल यानी गुरुवार को शिमला पहुंचेंगे। 18 फरवरी को राजभवन में उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। यहां हिमाचल हाईकोर्ट की एक्टिंग चीफ जस्टिस सबीना 22वें राज्यपाल को शपथ दिलाएंगी।

हिमाचल सीमेंट कंपनी विवाद- बैठक फिर बेनतीजा, दाम पर ट्रक ऑपरेटर्स अड़े 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल के नए राज्यपाल होंगे शिव प्रताप शुक्ला, मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने दी बधाई

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का राज्यपाल बनाया

शिमला। शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल के नए राज्यपाल होंगे। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल का राज्यपाल नियुक्त किया। देशभर में 13 राज्यपाल बदले गए हैं।

स्वर्गीय वीरभद्र सिंह थे एक बॉक्सर, याद में करवाई जाएगी बॉक्सिंग चैंपियनशिप

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा में शिव प्रताप शुक्ला के लम्बे अनुभव का प्रदेश व यहां की जनता को लाभ मिलेगा। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी नव-नियुक्त राज्यपाल को बधाई दी है।

बता दें कि शिव प्रताप शुक्ला मौजूदा समय में राज्यसभा सांसद हैं। मूल रूप से वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। हिमाचल प्रदेश के 22वें राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किए गए शिव प्रताप शुक्ला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के तौर पर भी काम किया है।

कांगड़ा: कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की गई जान-एक घायल

इंडिगो कंपनी कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए शुरू करेगी दो उड़ानें-ये रहा शेड्यूल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें