Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में बिगड़ रहा है मौसम का मिजाज : इस दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना

चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी जिला में हो सकती है भारी बारिश

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है। 13 अप्रैल से मौसम खराब होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश की ऊंचाई वाले कुछ एक इलाकों में बर्फबारी, जबकि कम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है।

Breaking : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल किया जारी

 

बर्फबारी और बारिश की वजह से प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आएगी। फिलहाल प्रदेश में तापमान सामान्य चल रहे हैं।

बुधवार को रोहतांग, बारालाचा सहित कुल्लू-लाहौल की चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है। चंबा में बारिश हुई और कुल्लू व मंडी में अंधड़ चला।

शिमला : समरहिल चौक पर स्थित ठाकुर ढाबा में भड़की आग, मची अफरा-तफरी

 

गुरुवार को राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। कांगड़ा जिला में भी आज सुबह से ही बादल छाये हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहेगा।

इस दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिला में भारी बारिश की संभावना है। इन्हीं दिनों में प्रदेश की ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी होगी।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है।

शिमला में मनाई ईद : नमाज अदा कर मांगी गई अमन व शांति की दुआ

हिमाचल में लोकसभा की 4 व विधानसभा की 6 सीटों पर होगी भाजपा की प्रचंड जीत : अनुराग ठाकुर

शिमला चिट्टा मामला : आरोपियों के बैंक डिटेल्स खंगाल रही पुलिस, हो सकते हैं बड़े खुलासे

हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट

HPPSC : जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों को लेकर अपडेट – जानिए

कांगड़ा : वजूद तो खो ही रही गुलेर रियासत की राजधानी हरिपुर, अब संस्कृति पर भी संकट

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल तक
हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा, सरिया के दामों में हुई बढ़ोतरी

महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : इस दिन रहें अलर्ट-आंधी, बिजली गिरने, गस्टी हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

पांच दिन येलो अलर्ट है जारी

शिमला। हिमाचल में मौसम करवट बदल सकता है। 13 अप्रैल को लोग सतर्क रहें। 13 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इस दिन अलग-अलग स्थानों पर आंधी, तूफान, बिजली गिरने और गस्टी हवाओं (तेज हवाएं) के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती हैं।

 

शिमला में पंजाब के पूर्व मंत्री के बेटे सहित 5 चिट्टे के साथ गिरफ्तार, एक लड़की भी शामिल

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार पांच दिन येलो अलर्ट जारी है। 10 से 12 और 14 व 15 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी है। अलग अलग जगहों पर बिजली गिरने के साथ आंधी की संभावना है।

10 अप्रैल को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रह सकता है। बाकी जगह एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। 11 को पूरे हिमाचल में एक दो स्थानों पर बारिश का अनुमान है।

जवाली में टेंपरेरी नंबर बोलेरो से 15 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद

 

12 को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रह सकता है। 13 से 15 अप्रैल तक पूरे हिमाचल में अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है‌।

12 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। हिमाचल में औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य हैं।

HPPSC : लेक्चरर स्कूल न्यू हिंदी पेपर -1 और 2 की उत्तर कुंजी जारी

 

हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट

HPPSC : जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों को लेकर अपडेट – जानिए

कांगड़ा : वजूद तो खो ही रही गुलेर रियासत की राजधानी हरिपुर, अब संस्कृति पर भी संकट

बीड़-बिलिंग : उड़ान भरने के बाद पैराग्लाइडर क्रैश, नोएडा निवासी महिला की गई जान
केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल तक

हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा, सरिया के दामों में हुई बढ़ोतरी

हिमाचल मौसम अपडेट : ये दो दिन येलो अलर्ट जारी, आंधी के साथ बिजली गिरने का अलर्ट

हिमाचल में HAS, तहसीलदार, पंचायत अधिकारी सहित इन पदों पर निकली भर्ती-करें आवेदन

हिमाचल : पोस्ट कोड 1025, 1036 और 1072 के तहत आवेदन करने वाले दें ध्यान 

कांगड़ा : भडियाड़ा में घर से 103 पेटी अवैध शराब बरामद, शैड में थीं रखी
महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ
पुराना स्मार्टफोन बेचते वक्त ध्यान रखें ये पांच बातें, फ्रॉड का शिकार होने से बचें
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट : तीन दिन येलो और दो दिन ऑरेंज अलर्ट जारी

29 मार्च से सक्रिय होने वाला है पश्चिमी विक्षोभ

शिमला। हिमाचल मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की 27 मार्च, 2024 की अपडेट के अनुसार 29 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते 29 और 30 मार्च को अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है।

साथ ही कुछ स्थानों पर आंधी, बिजली गिरने और तेज हवा चलने का अनुमान है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। 29 और 30 मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी है।

हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू हिंदी स्क्रीनिंग टेस्ट को लेकर बड़ी अपडेट- जानें

 

अपडेट के अनुसार हिमाचल में 31 मार्च तक मौसम खराब रह सकता है। 27, 28 और 31 मार्च को गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि के साथ तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

 

लोकसभा चुनाव : मंडी में इन मतदान केंद्रों के भवन बदले-डिटेल में जानें

 

हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। हिमाचल में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर हैं। पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है।

शिमला : NSUI ने कांग्रेस के बागी रवि ठाकुर का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी

 

कांगड़ा : जसूर भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, मौके पर धरा युवक

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, येलो अलर्ट जारी

अग्निवीर भर्ती : नहीं किया आवेदन तो जल्द करें, हो सकती है दिक्कत

 

प्रतिभा सिंह की बड़ी बात, मंडी में कांग्रेस की हालत नहीं ठीक- इसलिए नाम लिया वापस

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा जिला में रैलियों और जनसभा के लिए ग्राउंड चिह्नित

हिमाचल में अब तक लोकसभा का सफर, एक चुनाव में थी 6 सीटें- डिटेल में जानें 

 

 

फॉर्म पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सीएम सुक्खू के फोटो पर जताई आपत्ति

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में धारा-144, लाठी लेकर चलने पर भी होगी मनाही

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी, गिरा पारा

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गिर रही बर्फ, मैदानी क्षेत्रों में वर्षा

शिमला। मार्च महीने की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश के कारण समूचा प्रदेश शीत लहर की चपेट में आ गया है।

हिमाचल कैबिनेट की बैठक टली : मुख्यमंत्री अचानक सचिवालय से निकले

 

राजधानी शिमला में भी आज सुबह से ही बारिश हो रही है।प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण लाहौल स्पीति व चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी आरंभ हो गई है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ का असर 3 मार्च तक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज व कल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश व पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में ग्रुप सी और डी कर्मचारियों के तबादलों से हटा बेन- पढ़ें आदेश

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि प्रदेश में गत रात्रि से पश्चिमी विक्षोभ के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व मैदानी क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है।

सुबह लाहौल स्पीति के हंसा में 5 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं, कांगड़ा, हमीरपुर बिलासपुर सहित मैदानी क्षेत्रों में बारिश शुरू हो चुकी है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 1 व 2 मार्च तक रहेगा।

हिमाचल कैबिनेट : बजट घोषणाओं को मंजूरी, एक अप्रैल से मिलेगा बढ़ा मानदेय

 

इसके चलते जिला चंबा, लाहौल स्पीति, कांगड़ा, ऊना, शिमला व हमीरपुर के एक दो स्थानों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है।

इसका असर 3 मार्च तक देखने को मिलेगा। 4 मार्च से ऊंचाई वाले कुछ एक क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

पंचकूला में बागी नेताओं से मिले विक्रमादित्य सिंह, मुख्यमंत्री सुक्खू को भी थी जानकारी

 

हमीरपुर गांधी चौक पर हंगामा : कांग्रेस व आजाद विधायक के समर्थकों में हाथापाई

 

 

Himachal Cabinet : अपनी पसंद का लैपटॉप व टेबलेट खरीद सकेंगे 10वीं और 12वीं के छात्र- मिली मंजूरी

हिमाचल कैबिनेट बैठक : आशा, आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को लेकर बड़ा फैसला- जानें डिटेल

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : आयुर्वेदिक डॉक्टरों की पोस्टिंग को लेकर लिया यह फैसला-जानें

हिमाचल में दो दिन भारी व बहुत भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती, 27 तक करें आवेदन

हिमाचल : कांग्रेस विधायकों के निष्कासन पर प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान

 

हिमाचल : कांग्रेस विधायकों के निष्कासन पर प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान

 

HPBose : 10वीं, 12वीं और SOS बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी अपडेट-जानें

बनखंडी-हरिपुर रोड पर सड़क से लुढ़का ट्रैक्टर, चालक ने गंवाई जान
हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी

हिमाचल : सदन के अंदर भारी हंगामा, नेता प्रतिपक्ष सहित 15 भाजपा विधायक निष्कासित
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : ये दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

17 अक्टूबर तक बिगड़े रह सकते हैं मौसम के मिजाज

शिमला। हिमाचल में मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज मौसम बिगड़ा हुआ है। कांगड़ा में तो हल्की बूंदाबांदी भी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार 14 से 16 अक्टूबर को तक एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

उत्तराखंड में गोबर से लदी पिकअप खाई में गिरी, हिमाचल के 3 लोगों की गई जान

14 अक्टूबर यानी आज के लिए येलो अलर्ट तो 15 और 16 अक्टूबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अपडेट के अनुसार 17 अक्टूबर तक मौसम के मिजाज बिगड़े रह सकते हैं।

धर्मशाला : चौके-छक्कों के साथ मौज-मस्ती, विदेशी खिलाड़ियों को भा रही हसीन वादियां

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं हुआ है। औसत न्यूनतम तापमान सामान्य रहे हैं और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किए गए।

लाहौल स्पीति : पहाड़ी से गिरे पत्थर, पांगी-किलाड़ राजमार्ग हुआ बंद 

शनिवार को कुकुमसेरी का सबसे कम न्यूनतम तापमान 02.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। शुक्रवार को पांवटा साहिब का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री दर्ज किया गया है।

हिमाचल में बढ़ेगा न्यूनतम बस किराया, निजी ऑपरेटर बोले- डिप्टी सीएम से मिला आश्वासन

 

प्राइवेट जॉब के लिए अब वेबसाइट पर जारी होगी अधिसूचना, यहां है लिंक

इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 

एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता 6 खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपए देगी सरकार

हिमाचल में पीजीटी भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर 
हिमाचल : निजी कंपनियों में नौकरी के इंटरव्यू के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन 

कांगड़ा ब्लाइंड केस : ज्वालामुखी का छोटू चिट्टे का बड़ा आदी, उम्रकैद ही हुई है सजा 

हिमाचल : नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 76 पद- यहां करें आवेदन
हिमाचल वन मित्र योजना : 2061 की होगी तैनाती, 10 हजार वेतन-क्या क्राइटेरिया-जानें

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव
हिमाचल : जल शक्ति विभाग के इन कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिला तोहफा

हिमाचल कैबिनेट : वन मित्र योजना को मंजूरी, फॉरेस्ट गार्ड के भरे जाएंगे 100 पद
ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट : आज के लिए रेड तो मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट है जारी

भारी से बहुत भारी और भारी बारिश की चेतावनी

शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की सोमवार की अपडेट के अनुसार प्रदेश में सोमवार यानी आज के लिए भारी से बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी है। वहीं, मंगलवार को भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अपडेट के अनुसार 10 जुलाई को मैदानी, निचली और मध्य व ऊंची पहाड़ियों पर कुछ स्थानों पर गरज से साथ बिजली गिरने के साथ भारी के बहुत भारी बारिश और एक दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

Breaking : ऐतिहासिक श्रीखंड महादेव यात्रा समाप्त, आदेश जारी

 

11 जुलाई को उक्त क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर गरज से साथ बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम खराब बना रह सकता है, लेकिन किसी प्रकार की चेतावनी सोमवार की अपडेट में जारी नहीं की गई है।

कुल्लू में बड़ा हादसा : शादी में जा रहा था परिवार, खाई में गिरी कार, पांच की मौत

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर भारी से बहुत भारी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है। सिरमौर में एक दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हुई है। हिमाचल में इस माह अब तक जमकर मेघ बरसे हैं। सभी जिलों में सामान्य से काफी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

नूरपुर-बैजनाथ रेलवे ट्रैक पर सभी ट्रेनों की आवाजाही रोकी

 

बिलासपुर में 314, चंबा में 270, हमीरपुर में 184, कांगड़ा में 96, किन्नौर में 317, कुल्लू में 330, लाहौल स्पीति में 521, मंडी में 104, शिमला में 293, सिरमौर में 278, सोलन में 338 और ऊना में 309 फीसदी सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। बारिश के चलते हिमाचल में नदी और नाले उफान पर हैं। इसलिए नदी और नालों का रुख न करें। लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में सावधानी से यात्रा करें।

हिमाचल में न्यूनतम तापमान सामान्य हैं और अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे हैं। सोमवार को कल्पा का सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री और रविवार को ऊना का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

हिमाचल सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन स्थिति में करें कॉल

 

 

शिमला : पहाड़ी से घर पर गिरा भारी मलबा, युवती की जान, बुजुर्ग महिला दबी

 

जीवन बचाने को जोखिम में डालते हैं जान : हिमाचल पुलिस, NDRF, होमगार्ड जवानों को सलाम

 

कांगड़ा जिला का कालेश्वर महादेव मंदिर 3 दिन के लिए बंद

 

कांगड़ा में चक्की पुल ट्रैफिक के लिए बंद, वाहनों की आवाजाही रोकी

 

शिमला : बारिश का कहर, भूस्खलन से गिरा मकान, पति-पत्नी, बेटे की दबकर मौत

 

 

हिमाचल में 10 व 11 जुलाई को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

 

हिमाचल में भारी बरसात : कौन सा रोड कहां हैं बंद, यहां पढ़ें डिटेल

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में दो दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि, तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट

26 मई तक बिगड़े रह सकते हैं मौसम के मिजाज

शिमला। हिमाचल में पहाड़ मैदानी इलाकों की तरह तप रहे हैं। अधिकतम तापमान में एकाएक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है। ऊना में पारा 41 डिग्री के पार हो गया है। वहीं, पहाड़ों की रानी शिमला भी सूर्य की तपिश से तपने लगी है। शिमला में तापमान की बात की जाए तो यहां 26 डिग्री से तापमान पार हो गया है। पर आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती: 28 के बाद जारी होंगे दूसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार हिमाचल में 26 मई तक मौसम के मिजाज बिगड़े रह सकते हैं। 23 और 24 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 23 और 24 मई को मैदानी, निचली और मध्य पहाड़ियों में एक दो स्थानों पर भारी बारिश, ओलावृष्टि, गरज के साथ बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं को गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। हिमाचल में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य रहे हैं। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है।

Big Breaking : अग्निवीर भर्ती 2023 ऑनलाइन परीक्षा का रिजल्ट आउट

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पॉल ने बताया कि हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी पड़ रही है। आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। सबसे गर्म जिला ऊना चल रहा है। ऊना का तापमान सबसे अधिक 41.8 डिग्री दर्ज किया गया है। ऊना के आसपास के क्षेत्रों में भी 37 डिग्री से अधिक तापमान चल रहा है।

DC Kullu का फेसबुक पेज हैक, फेक आईडी बनाकर अपलोड किए अश्लील वीडियो

 

मंगलवार यानी 23 मई से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर रहा है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। 23 से 26 मई तक मौसम खराब बना रहेगा। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की संभावना है और अधिकतर क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। फसलों की कटाई के चलते इस पश्चिमी विक्षोभ से फसलों को नुकसान हो सकता है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों व साथ लगते प्रदेशों में आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/05/Weather_Forecast_Bulletin_Hindi-1.pdf” title=”Weather_Forecast_Bulletin_Hindi”]

 

हिमाचल जॉब : रेलवे गेटकीपर के भरे जाएंगे 300 पद, हमीरपुर में होगी भर्ती रैली

 

इस देश ने मोदी के स्वागत को तोड़ डाली परंपरा, पीएम ने छुए पैर

उत्तराखंड में बिना नशे वाले भांग के पौधे की होती है खेती, कुल्लू में भी पाया जाता

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

हिमाचल: कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री के साथ खींची फोटो कर सकेगा डाउनलोड

 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट: कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी-पढ़ें खबर

गरज के साथ बिजली और ओले गिरने की संभावना

शिमला। हिमाचल में कल यानी 7 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। एक-दो स्थान पर गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार हिमाचल में सात मई को मैदानी, निचले और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है।

राजौरी में शहीद हिमाचल के दो जांबाजों सहित पांच जवानों को सेना का सैल्यूट

 

वहीं, 8 और 9 मई के लिए येलो अलर्ट जारी है। 8 और 9 मई को भी एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 10 मई से हिमाचल में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

लॉरेट शिक्षण संस्थान कथोग खेलों में भी अव्वल, सिरमौर में जमाई धाक

 

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/05/Weather_Forecast_Bulletin_Hindi.pdf”]

 

हिमाचल मौसम अपडेट के अनुसार में पिछले 24 घंटे में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम हैं। आज केलाग का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री और पिछले कल ऊना का सबसे अधिक अधिकतम ताप 35.2 डिग्री दर्ज किया है।9

Breaking : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी मुठभेड़, हिमाचल के जवान सहित 5 शहीद

 

CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया रूट, ये टाइमिंग और किराया

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

Breaking: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

शिमला में बिगड़ा मौसम, ओलावृष्टि भी हुई

शिमला। हिमाचल में मौसम करवट बदले हुए है। गर्मी के मौसम में सर्दी का एहसास हो रहा है। शिमला में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल में आगामी 5 दिन तक बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 1 और 2 मई को भारी बारिश और ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भारत की पर्वतारोही दो बेटियों अरुणिमा सिन्हा और बलजीत कौर पर हमें गर्व

एक और दो मई को मैदानी, निचली और मध्य पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर भारी बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। क्योंकि एक मई को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। तीन और चार मई के लिए गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी है।

हिमाचल में दो साल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मी नियमित-अधिसूचना जारी

हिमाचल में पिछले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश हुई है। स्वारघाट में 26, मंडी में 18, कुफरी में 11, सुन्नी में 9, नैना देवी में 8, नारकंडा व भुंतर में 7-7 और भराड़ी में 5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की है। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम हैं।

Breaking: हिमाचल में HRTC चालक भर्ती स्थगित, पहली से था ड्राइविंग टेस्ट

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla Lahoul Spiti

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से लुढ़का पारा, गर्मी से मिली राहत

अधिकतम पारे में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। ऑरेंज अलर्ट के बीच बीती रात से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है, वहीं निचले इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है।

धर्मशाला बस अड्डे से 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से नहीं चलेंगी बसें-जानिए कारण

लाहौल-स्पीति व मनाली में ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है। अटल टनल रोहतांग के साथ धुंधी क्षेत्र में ताजा बर्फबारी होने के कारण सोलंग बैरियर से सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों को ही सिस्सू की ओर भेजा रहा है।

लाहौल-स्पीति प्रशासन की तरफ से अलर्ट भी जारी किया गया है। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को हिदायत दी जाती है कि वे जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान की ओर प्रस्थान करें तथा खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें, केवल आपातकालीन स्थिति में ही यात्रा करें। हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदले मौसम के चलते अधिकतम पारे में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई है।

हिमाचल को बलजीत पर गर्व : कैप्टन क्लॉउडी व मिंगमा दोरची का भी बड़ा योगदान

शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा और कांगड़ा जिला सहित तमाम इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। कांगड़ा जिला में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 22 अप्रैल तक हिमाचल में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं।

हिमाचल : 80 पदों पर होगी भर्ती, 17 हजार रुपये मिलेगा न्यूनतम वेतन

शिमला नगर निगम चुनाव : BJP ने श्रीकांत शर्मा को बनाया चुनाव प्रभारी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें