Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भाजपा ने नियुक्त किए प्रभारी और सह-प्रभारी

शिमला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आज प्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर 9 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। यह जानकारी भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा द्वारा दी गई।

उन्होंने बताया कि लाहौल स्पीति उपचुनाव के चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री महिंद्र ठाकुर होंगे, इसी प्रकार धर्मशाला के चुनाव प्रभारी विधायक पवन काजल और सह प्रभारी प्रदेश सचिव विशाल चौहान और पूर्व विधायक जियालाल होंगे।

देहरा के चुनाव प्रभारी प्रभारी पूर्व मंत्री विधायक बिक्रम ठाकुर, सह प्रभारी पूर्व प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी और जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा होंगे।

गगरेट के चुनाव प्रभारी प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित ठाकुर, पूर्व विधायक नवीन धीमान, जिला परिषद सदस्य सुशील कालिया होंगे।

कुटलैहर के चुनाव प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सती और सह प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष सजीव कटवाल होंगे।

सुजानपुर के चुनाव प्रभारी विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल, सह प्रभारी प्रदेश सचिव एवं पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र अत्री, चुनाव सहयोगी अनिल ठाकुर, महेश सीपहिया, अशोक शर्मा, चमन लाल ठाकुर होंगे।

बड़सर के चुनाव प्रभारी विधायक एवं पूर्व महामंत्री त्रिलोक जमवाल, सह प्रभारी पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, चुनाव सहयोगी रसील सिंह मनकोटिया, विजय पाल सराहु, अभ्यवीर लवली, दलवीर सिंह ठाकुर होंगे।

हमीरपुर के चुनाव प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता मोहिंद्र धर्माणी, चुनाव सहयोगी प्यारे लाल शर्मा, देवराज शर्मा, रघुवीर सिंह, अनिल सामा होंगे।

नालागढ़ के चुनाव प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद सुरेश चंदेल होंगे। उपचुनाव की दृष्टि से भाजपा का फोकस 9 उपचुनावों पर रहेगा, इसका मतलब आने वाले समय में 6 नहीं 9 उपचुनाव होंगे।

भाजपा चुनाव प्रबंधन में कांग्रेस पार्टी से बहुत आगे है और जिस प्रकार से यह नियुक्तियां हुई हैं। इसमें साफ दिखता है कि उपचुनावों की जिम्मेदारी भाजपा के वरिष्ठ पूर्व मंत्री, विधायकों एवं नेताओं को दी गई है।

 

 

हिमाचल में बिगड़ रहा है मौसम का मिजाज : इस दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल किया जारी

 

कंगना का विक्रमादित्य पर पलटवार : बोलीं-गोमांस खाया तो जनता के सामने रखो मेरा वीडियो

शिमला : समरहिल चौक पर स्थित ठाकुर ढाबा में भड़की आग, मची अफरा-तफरी

हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट

HPPSC : जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों को लेकर अपडेट – जानिए
हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा, सरिया के दामों में हुई बढ़ोतरी

महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *