Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

इंदौरा में राहुल भाई जिंदाबाद, हिमाचल पहुंची भारत जोड़ो यात्रा-ये रहेगा रूट

राहुल गांधी ने काठगढ़ मंदिर में टेका माथा

इंदौरा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल पहुंची है। यात्रा कांगड़ा जिला के इंदौरा में हिमाचल में प्रवेश की। इस भारत जोड़ो यात्रा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,  डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,   पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह आदि कांग्रेस नेता शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। कार्यकर्ताओं ने राहुल भाई जिंदाबाद के नारे लगाए।

शिमला में सड़क हादसा, सिरमौर निवासी की गई जान- दो घायल

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का गवाह बनने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। सड़क किनारे लोगों की खासी भीड़ देखी गई। इस दौरान राहुल गांधी ने काठगढ़ मंदिर में माथा भी टेका और पूजा अर्चना की।

शिमला: ‘म्हारी छोअटी म्हारी शान‘, माता-पिता बेटी के साथ लेंगे सेल्फी 

 

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा मीलवां से शुरू हुई। यात्रा मीरथल, काठगढ़, बाई इंदौरियां, इंदौरा, चनौर, भपू, राजा खासा. डाह होते हुए मलोट पहुंचेगी। मलोट में जनसभा होगी। बाई इंदौरियां में लंच ब्रेक होगी।

सीएम सुक्खू ने भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया, बोले- यादगार बने आयोजन

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Himachal Latest Kangra

धर्मशाला: नाबार्ड की समीक्षा कार्यशाला, किसानों की आय बढ़ाने पर चर्चा

ऊना, चंबा, कांगड़ा के किसान उत्पादक संगठनों की समीक्षा

धर्मशाला। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक, शिमला (नाबार्ड) द्वारा सोमवार को धर्मशाला के एक निजी होटल में कृषक उत्पादक आनंचालिक समीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉक्टर सुधांशु केके मिश्रा व विशेष रूप से पालमपुर विश्वविद्यालय के डॉक्टर एसपी दीक्षित ने शिरकत की। इस कार्यशाला में ऊना, चंबा, कांगड़ा के किसान उत्पादक संगठनों द्वारा की जा रही गतिविधियों व समीक्षा पर विधिवत रूप से चर्चा की गई।

 

हिमाचल में 22 नायब तहसीलदार बदले- कौन कहां भेजा, पढ़ें खबर

 

कार्यक्रम में मुख्यातिथि नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉक्टर सुधांशु केके मिश्रा ने अपने संबोधन में कृषक उत्पादक संगठनों की आंचलिक समीक्षा की। कार्यशाला में नर्सरी को बढ़ावा देने, सीड बेक पर काम करने, पशुशाला पर काम करने, घासनी को बढ़ाने की जरूरत, शहद का उत्पादन, मधुमक्खी पालन, लोकल उत्पादों पर ध्यान देने, किसानों की आय को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।

 

केंद्रीय विश्वविद्यालय ‘ऑर्किड’ पर करेगा शोध-3 साल में 50 लाख होंगे खर्च 

 

इसके उपरांत कांगड़ा में उद्यान विभाग मधुमक्खी पालन कार्यालय में नाबार्ड द्वारा कृषि विश्वविद्यालय मधुमक्खी पालकों के लिए तीन साल की परियोजना स्वीकृत की गई। मधुमक्खी स्वयं सहायता समूह के करीब 110 पशुपालकों को किसान क्रेडिट लोन के तहत करीब 1 करोड़ 24 लाख के पत्र बांटे गए। इस अवसर पर निदेशक कृषि विश्वविद्यालय एसपी दीक्षित, डॉक्टर सरिता, एलडीएम कुलदीप कौशल, डीजीएम नाबार्ड राकेश अग्रवाल, डीडीएम नाबार्ड अरुण खन्ना, डॉक्टर सुरिंद्र, डॉक्टर राजेश शर्मा, नाबार्ड ऊना अरुण कुमार, जेएल, मधुमक्खी पालक, किसानों सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नूरपुर पहुंचे सीएम सुक्खू-कांगड़ा से मंत्री बनाने को लेकर कही बड़ी बात 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba Kangra State News

Earthquake: पहले कांगड़ा में डोली धरती, 7 मिनट बाद चंबा में आया भूकंप

हिमाचल में दो माह में 10 बार किया रिकॉर्ड

धर्मशाला/चंबा। हिमाचल के कांगड़ा और चंबा जिला में भूकंप (Earthquake) आया है। पहले कांगड़ा जिला में धरती डोली। इसके बाद चंबा में झटके महसूस हुए। कांगड़ा जिला के धर्मशाला से 8 किलोमीटर ईस्ट में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। यानी चंबा की तरफ के क्षेत्र में भूकंप आया है।

हिमाचल में कर्मियों और पेंशनरों का 11 हजार करोड़ का एरियर बकाया 

बता दें कि कांगड़ा जिला में धर्मशाला से 8 किलोमीटर ईस्ट में आज सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर 2.8 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) रिकॉर्ड किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। इससे करीब सात मिनट बाद चंबा में सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर भूकंप आया है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 आंकी गई है। इसका केंद्र जमीन में 5 किलोमीटर नीचे था। धर्मशाला से 22 किलोमीटर ईस्ट में भूकंप रिकॉर्ड हुआ है।

हिमाचल में OPS आज से लागू, एरियर को 3 से 4 साल का मांगा वक्त

हिमाचल में पिछले दो माह में 10 बार भूकंप रिकॉर्ड किया जा चुका है। इससे पहले 9 जनवरी को बिलासपुर में 2.3 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप (Earthquake) रात 12 बजकर 42 मिनट दर्ज किया गया। 3 जनवरी को सोलन में सुबह 5 बजकर 33 मिनट पर धरती कांपी। तीव्रता 2.7 रही। 31 दिसंबर को मंडी में सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर 2.8, 26 दिसंबर को कांगड़ा में सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर 2.8, 21 दिसंबर को लाहौल स्पीति में दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर 2.6 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया। किन्नौर में 16 दिसंबर को रात 10 बजकर 2 मिनट पर 2.8 और चंबा में 9 दिसंबर को रात 11 बजकर 30 मिनट पर 2.8 और चंबा में 3 दिसंबर को रात 12 बजकर 38 मिनट पर 3.4 रिक्टर स्केल का भूकंप आंका गया।

हिमाचल में महिलाओं को 1,500 और एक लाख रोजगार पर ये फैसला

भूकंप आने पर क्या करें

अगर भूकंप के वक्त आप घर में हैं तो फर्श पर बैठ जाएं। घर में किसी मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे बैठकर हाथ से सिर और चेहरे को ढकें। भूकंप के झटके आने तक घर के अंदर ही रहें और झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें। अगर रात में भूकंप (Earthquake) आया है और आप बिस्तर पर लेटे हैं तो लेटे रहें, तकिए से सिर ढक लें।

HPPSC:लेबर वेलफेयर ऑफिसर और ADA के पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल जारी 

घर के सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें। अगर आप भूकंप के दौरान मलबे के नीचे दब जाएं तो किसी रुमाल या कपड़े से मुंह को ढक लें। मलबे के नीचे खुद की मौजूदगी को जताने के लिए पाइप या दीवार को बजाते रहें, ताकि बचाव दल आपको तलाश सके। अगर आपके पास कुछ उपाय न हो तो चिल्लाते रहें और हिम्मत ना हारें।

भूकंप आने पर क्या ना करें

भूकंप के वक्त अगर आप घर से बाहर हैं तो ऊंची इमारतों और भूकंप के खंभों से दूर रहें। अगर आप गाड़ी चला रहे हो तो उसे रोक लें और गाड़ी से बाहर ना निकलें। किसी पुल या फ्लाईओवर पर गाड़ी खड़ी न करें। अगर आप घर में हैं तो बाहर ना निकलें। अगर आप भूकंप (Earthquake) के वक्त मलबे में दब जाएं तो माचिस बिल्कुल ना जलाएं। इससे गैस लीक होने की वजह से आग लगने का खतरा हो सकता है। घर में हैं तो चले नहीं। सही जगह ढूंढें और बैठ जाएं। घर के किसी कोने में चले जाएं, कांच, खिड़कियों, दरवाज़ों और दीवारों से दूर रहें।

भूकंप के वक्त लिफ्ट के इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। साथ ही कमज़ोर सीढ़ियों का इस्तेमाल भी न करें। क्योंकि लिफ्ट और सीढ़ियां दोनों ही टूट सकती हैं। अगर मलबे में दब जाएं तो ज़्यादा हिले नहीं और धूल ना उड़ाएं। आपके आप-पास जो चीज मौजूद हो उसी से अपनी मौजूदगी जताएं। भूकंप के दौरान आप पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं।

 

भूकंप की स्थिति के लिए पहले से तैयारी कैसे करें

आपको एक इमरजेंसी किट बनाकर रखनी चाहिए, जिसमें आपके जरूरी दस्तावेज, खाना, पानी और फर्स्ट एड की चीजें हों। घर के सामान को सुरक्षित रखने की कोशिश करें और छत या किसी दीवार के गिरने की स्थिति में जरूरी सामान को बचाने के उपाय करें। अपने परिवार के लिए एक इमरजेंसी प्लान तैयार करें।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

मैक्लोडगंज : निजी बस से टकराई स्कूल बस, चार छात्राएं दो शिक्षक घायल

धर्मशाला। कांगड़ा जिला में पुलिस थाना धर्मशाला के तहत मैक्लोडगंज में सड़क हादसा पेश आया है। यहां बाईपास मार्ग पर स्कूल बस और एक निजी बस से टक्कर हो गई। हादसे में चार छात्राएं और दो शिक्षक घायल हुए हैं। घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुजानपुर डबल मर्डर केस : आरोपी रिटायर्ड फौजी को 3 दिन का रिमांड, घायल ससुर-बहू पहुंचे घर

हादसे में कामना (19) पुत्री कुलदीप कुमार गांव लठियाणी डाकघर बंगाणा जिला ऊना, विशाखा (20) पुत्री रविंद्र गांव व डाकघर भदसाली जिला ऊना, आंचल (18) पुत्री किशोरी लाल गांव गतड़ी तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा, आयुषी (15) पुत्री जयदेव शर्मा वार्ड नंबर छह अर्की जिला सोलन, ललिता (52) गांव भोजपुर तहसील सुंदरनगर जिला मंडी, रमेश कुमार (38) ज्वालामुखी जिला कांगड़ा को हल्की चोटें आई हैं।

शिमला जिले के हिस्से में तीन मंत्री, कांगड़ा को अब तक एक ही मिला

जानकारी के अनुसार ऊना में चल रहे राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग ले रहे प्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों के स्वयंसेवी एक दिवसीय भ्रमण के चलते मैक्लोडगंज आए थे। मैक्लोडगंज घूमने के बाद रविवार को वह ऊना लौट रहे थे। मैक्लोडगंज बाईपास मार्ग पर स्कूल बस की ब्रेक न लगने के चलते आगे चल रही बस से टक्कर हो गई।

हिमाचल : कैबिनेट मंत्रियों से पहले 6 सीपीएस ने सचिवालय में ली शपथ

गनीमत ये रही कि बस पास की खाई में नहीं गिरी और बड़ा हादसा होने से टल गया। घायलों को एंबुलेंस में क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला उपचार के लिए लाया गया। हालांकि सभी को मामूली चोटें आई इसलिए उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी धर्मशाला सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Education Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : निजी स्कूलों की मान्यता एवं नवीनीकरण का शेड्यूल जारी, यहां पढ़ें

संबंधित शिक्षा खंड में करना होगा आवेदन

धर्मशाला। हिमाचल शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों की मान्यता एवं नवीनीकरण संबंधी शेड्यूल जारी कर दिया है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने बताया कि शिक्षा का अधिकार 2009 के अंतर्गत पहली से आठवीं कक्षा वाले सभी निजी स्कूलों के लिए हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त करना अनिवार्य है।

UGC NET June 2023 की परीक्षा तिथियों का भी ऐलान, देखें शेड्यूल

इसके लिए जिला के सभी निजी स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2023- 24 की मान्यता एवं नवीनीकरण प्रक्रिया संबंधी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके तहत सभी निजी स्कूल संबंधित शिक्षा खंड में निर्धारित तिथि को ही संपूर्ण दस्तावेजों सहित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 6 से 27 फरवरी तक जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि जिन निजी शिक्षण संस्थानों की मान्यता को 5 एवं 1 वर्ष का समय पूर्ण हो चुका है, उन्हें नई मान्यता प्राप्ति के लिए आवेदन करना अनिवार्य होगा। पहली से पांचवी कक्षा तक के सभी निजी प्राथमिक विद्यालय को अपने आवेदन संबंधित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में निर्धारित तिथि को जमा करवाने होंगे।

जन्मदिन पर जयराम ठाकुर के लिए दुखद खबर-ससुर का निधन

जबकि पहली से आठवीं कक्षा वाले स्कूलों को अपने आवेदन उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा स्थित धर्मशाला के कार्यालय में संपूर्ण दस्तावेजों के साथ निर्धारित शुल्क के साथ तय तिथि को जमा करवाने होंगे।

उन्होंने बताया कि शिक्षा खंड इंदौरा के तहत आने वाले स्कूल 6 फरवरी, फतेहपुर के 7 फरवरी, नूरपुर व कोटला के 8 फरवरी, ज्वाली के 9 फरवरी, राजा का तालाब के 10 फरवरी, रैत व नगरोटा सूरियां के 13 फरवरी को अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।

इन सेवानिवृत्त कर्मियों का दर्द-पूर्व सरकार ने बनाया बेवकूफ, सुक्खू सरकार से आस

कांगड़ा शिक्षा खंड के तहत आने वाले स्कूल 14 फरवरी , नगरोटा बगवां के 15 फरवरी , धर्मशाला के 16 फरवरी , डाडासीबा के 17 फरवरी, भवारना क 20 फरवरी, लंबागांव के 21 फरवरी, पंचरुखी व चढ़ियार के 22 फरवरी, बैजनाथ के 23 फरवरी, पालमपुर के 24 फरवरी, रक्कड़ के 25 फरवरी तथा देहरा शिक्षा खंड के निजी स्कूल 27 फरवरी को संपूर्ण दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते हैं।

मान्यता प्रक्रिया संबंधित जानकारी कार्यालय की वेबसाइट www.ddee.org.in पर भी उपलब्ध है। इस बारे अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष 01892- 223155 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

ऊना : स्कूलों की टाइमिंग में किया गया बदलाव, ये होगी नई समय सारिणी

हिमाचल : होमस्टे में लिया कमरा, रात को तीन LCD और वाई-फाई डिवाइस लेकर फरार

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल विधानसभा : डिनोटिफाई मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

तपोवन। 14वीं हिमाचल विधानसभा के पहले सत्र के पहले ही दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ। सदन में विधायकों की शपथ के बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष में काफी देर तक नोंक-झोंक चलती रही। डिनोटिफाई मुद्दे का विपक्ष ने विरोध किया।

हिमाचल विधानसभा : डिनोटिफाई मुद्दे पर गरमाया सदन, विपक्ष ने उठाई ये मांग

इस मसले पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि यदि विपक्ष बताएंगे कि नए खोले गए किन स्कूलों में आपकी सरकार ने कितना स्टाफ कितना भर्ती किया था तो इस पर चर्चा की जा सकती है। इस पर विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉक आउट कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की बीजेपी सरकार ने प्रदेश में चुनावी बेला में 900 दफ्तर खोले फिर भी प्रदेश की जनता ने उनको नकार दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने जगह-जगह गैर जरूरी दफ्तर खोले हैं। जहां जरूरत होगी, वहां जरूरत के हिसाब स्कूल, कॉलेज व चिकित्सा संस्थान खोले जाएंगे।

हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र : कार्यवाही शुरू, सीएम-डिप्टीसीएम ने ली शपथ

उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने कई ऐसे CHC खोल दिए हैं, जिन्हें फार्मासिस्ट और कई स्कूलों को चपरासी चला रहे हैं। सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि पूर्व सरकार ने 380 स्कूल खोले, लेकिन स्टाफ तैनात नहीं किया गया। जो भर्तियां विचाराधीन होनी थी, उनके पेपर लीक हो गए।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार पर बदला-बदली की भावना से काम कर रही है। प्रदेश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि दफ्तर बंद करने से प्रदेश का भला होने वाला नहीं है।

सुंदरनगर में 1952 में खोली गई पुलिस चौकी को भी सुक्खू सरकार ने बंद किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि बीते कल धर्मशाला के जोरावार मैदान में एक IPS अधिकारी की मौत हो जाती है और कांग्रेस का जश्न चलता रहता है, जबकि कांग्रेस को यह अभिनंदन समारोह रोक देना चाहिए था।

हिमाचल : सीएम सुक्खू ने किया “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान का शुभारंभ

मंडी में हादसा : पंडोह डैम में गिरा तेल से भरा टैंकर, दो की गई जान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

डिप्टी सीएम मुकेश बोले- ‘काम करने वाले आ गए, रोने वाले रो रहे हैं’

धर्मशाला में जन आभार रैली में भाजपा पर साधा निशाना

धर्मशाला। अभी ही आ गए आपकी आंखों में आंसू, अभी तो हमने छेड़ी नहीं दास्तां। अभी तो शुरुआत है, आगे आगे देखिए होता है क्या। यह बात डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने धर्मशाला के तपोवन में कांग्रेस की जन आभार रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमला करते हुए कही।

धर्मशाला में सीएम सुक्खू का जोरदार स्वागत

 

उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि विरोधियों का कहना है, सरकार अपने बोझ से गिर जाएगी। मैं कहना चाहता हूं कि जिसको गिरना था, वे गिर गए। अपना चिंतन करें और अपने बारे में सोचें। हमने तो पहले की कहा था कि डूबेगी कश्ती तो डूबेंगे सारे न तुम ही बचोगे न साथी तुम्हारे।

हिमाचल में शुरू होगी “हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा” : बूथ स्तर पर पहुंचाएंगे राहुल गांधी की सोच

 

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा कह रही हम कम अंतर से हारे हैं। मैं बताना चाहता हूं कि 15 सीटों का फर्क है। भाजपा की 25 सीटें हैं और कांग्रेस की 40 सीटें हैं। ये लोग कहते थे कि हिंदुस्तान में कांग्रेस कहीं आएगी नहीं। डबल इंजन की सरकार है। डबल इंजन तो आ गया। काम करने वाले आ गए, रोने वाले रो रहे हैं।

हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक आज, सत्र को लेकर बनेगी रणनीति 

 

भाजपा के मिशन लोटस को लेकर उन्होंने कहा कि लौटा लेकर भी घूमेंगे तब भी सरकार नहीं टूटेगी। यह स्थाई और मजबूत सरकार बनी है, इसमें परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। सभी विधायक हिमाचल के विकास के लिए काम करेंगे, हिमाचल के लिए काम करेंगे। वह भाजपा के लोगों के बताना चाहते हैं कि जो आपसे छीन सकते हैं, सरकार बना सकते हैं तो सरकार चला भी सकते हैं। भाजपा के लोग किसी भी प्रकार की गलतफहमी निकाल दें।

हिमाचल में 6 जनवरी तक सताएगी शीतलहर, 7 से खराब हो सकता है मौसम

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दो-दो, 6-6 लाख रुपए में नौकरियां बेचीं। पुलिस भर्ती में क्या किया सब जानते हैं। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग में नौकरियां बेचने का पर्दाफाश हुआ तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कड़ा एक्शन लिया। अब नौकरियां उसे मिलेंगी जो मात्र होंगे और नौकरियां बेचने वाले सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की करतूत है जोकि सामने आई है। कांग्रेस सरकार जनता से किए सभी वादों को पूरा करेगी।

HPBose : 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आउट, पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण को करें आवेदन

 

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी जन आभार रैली को संबोधित किया। उन्होंने कांगड़ा जिला में कांग्रेस को 10 सीटें जितवाने के लिए जनता का आभार जताया। साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भरोसा दिलाया कि संगठन उनके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे चलेगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक आज, सत्र को लेकर बनेगी रणनीति

धर्मशाला के निजी होटल में शाम सात बजे होगी बैठक
धर्मशाला। हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक आज होगी। बैठक धर्मशाला में एक निजी होटल में शाम सात बजे बुलाई गई है। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल ने दी। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे।
हिमाचल में ये तीन अफसर देखेंगे ट्रांसफर से जुड़े मामले, आदेश जारी
विधायक दल की बैठक में शीतकालीन सत्र को लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा होगी। पहले की सत्र के लिए भाजपा को मुद्दा मिल गया है।  पूर्व भाजपा सरकार में खोले ऑफिस और संस्थान बंद करने को लेकर भाजपा, सुक्खू सरकार को घेर सकती है। भाजपा ने पहले ही सरकार को चेतावनी दी है कि अगर दफ्तर बंद करने का सिलसिला नहीं रोका गया तो सड़क से सदन तक सरकार का विरोध होगा। अगर ऐसा होता है तो 14वीं विधानसभा का पहला सत्र ही हंगामेदार होने के आसार हैं।
भाजपा सदन में इस मुद्दे को जोरशोर से उठा सकती है। इस मामले को लेकर भाजपा सड़कों पर उतरकर भी विरोध जता चुकी है। भाजपा ने दफ्तर डिनोटिफाई करने को लेकर कांग्रेस सरकार पर बदला बदली की भावना से काम करने के आरोप लगाए हैं। पिछले कल नाचन में भी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी कांग्रेस सरकार को घेरा था।
बता दें कि धर्मशाला तपोवन में हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल यानी 4 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। सत्र 6 जनवरी तक चलेगा। पहले दिन 14वीं विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। 5 जनवरी को अध्यक्ष का चुनाव होगा। साथ ही राज्यपाल का अभिभाषण होगा। 6 जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण आदि पर चर्चा होगी। चर्चा के बाद पारित किया जाएगा।
शिमला के रामपुर में नर कंकाल, मंडी के डडौर में कॉलेज के पास मिला शव
Categories
Himachal Latest Kangra State News

पालमपुर में डिजिटल चित्र प्रदर्शनी का समापन, लूडो में ये रहे अव्वल

कैप्टन विक्रम बत्रा स्टेडियम थी लगी

पालमपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के पालमपुर में 4 दिवसीय डिजिटल चित्र प्रदर्शनी का समापन हो गया। प्रदर्शनी कैप्टन विक्रम बत्रा स्टेडियम लगाई गई थी। भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर व भारत के स्वतंत्रता सेनानियों पर यह प्रदर्शनी भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो हमीरपुर द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से लगाई गई। इस चित्र प्रदर्शनी में लोगों ने चित्रों के माध्यम से भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं के बारे में जाना। साथ ही भारत व हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे भी जानकारी प्राप्त की।

सीएम सुक्खू मनाली से जाएंगे नई दिल्ली, फिर धर्मशाला की पकड़ेंगे राह

 

प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें पोस्टर पेंटिंग, स्लोगन राइटिंग, ओपन प्रश्नोत्तरी, लूडो व चेस प्रतियोगिता भी करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में पालमपुर के स्थानीय स्कूल के छात्र-छात्राओं व बाल विकास विभाग विभाग से आंगनबाड़ी वर्करों और अन्य लोगों ने भाग लिया।

शिमला: आरडी धीमान ने मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में ली शपथ

 

लूडो प्रतियोगिता में मनदीप प्रथम, राहुल द्वितीय तथा आरजू तृतीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कार भी बांटे गए। इस चित्र प्रदर्शनी में लोगों ने चित्रों के माध्यम से तथा चित्र प्रदर्शनी में लगी हुई बड़े एलईडी के माध्यम से चलचित्रों द्वारा भी भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कुफर पाल स्कूल में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, होनहारों को बांटे इनाम

 

इसके साथ-साथ गीत नाटक प्रभाग के कलाकारों द्वारा गीत एवं नाटक के माध्यम से भी जानकारी दी गई। यह जानकारी प्रभारी सुरजीत सिंह केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार हमीरपुर ने दी।

जॉब ब्रेकिंग: CRPF में ASI और हेड कांस्टेबल के भरे जाएंगे 1458 पद

हिमाचल: सभी जिलों में होगी कांग्रेस की आभार रैली, 3 को धर्मशाला में 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

धर्मशाला: हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र की तैयारियों की समीक्षा-हुई बैठक

प्रोटेम स्पीकर चौधरी चंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई मीटिंग

धर्मशाला। हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 जनवरी से शुरू होगा। धर्मशाला में 4 जनवरी से प्रस्तावित विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आज शनिवार को उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में प्रोटेम स्पीकर चौधरी चंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

हिमाचल मौसम अपडेट: कोहरे, शीतलहर के साथ सताएगा पाला

 

इस दौरान धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक सुधीर शर्मा और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक केवल सिंह पठानिया भी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रोटेम स्पीकर चौधरी चंद्र कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों से विधानसभा के शीतकालीन सत्र के सफल संचालन हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जॉब ब्रेकिंग: CRPF में ASI और हेड कांस्टेबल के भरे जाएंगे 1458 पद

 

चौधरी द्र कुमार द्वारा बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों और विधानसभा सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने, यातायात प्रबंधन, पेयजल एवं बिजली आपूर्ति, खानपान, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की गई। चन्द्र कुमार ने जिला प्रशासन को विधानसभा सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने के निर्धारित स्थानों की सूचना समय से देने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही रहने की जगहों में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 100 पदों को होंगे साक्षात्कार

 

विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर ने सत्र के दौरान कानून व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए समुचित प्रबन्ध करने को कहा। उन्होंने इस दौरान लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, पर्यटन, स्वास्थ्य, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, अग्निश्मन एवं जिला सूचना सहित अन्य विभागों से जुड़े तमाम प्रबंधों की भी समीक्षा की। बैठक में सम्बंधित अधिकारियों को अपने विभागों से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।

कोविड प्रोटोकॉल का होगा पालन

चौधरी चंद्र कुमार ने स्वास्थ्य विभाग से विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभा परिसर में सत्र के दौरान मास्क, सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में कोविड की टेस्टिंग की व्यवस्था के साथ उसके लक्षण होने पर एक अलग आईसोलेशन रूम की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विधान सत्र के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग को विधानसभा परिसर, जोनल अस्पताल धर्मशाला और टांडा मेडिकल कालेज में उचित इंतजाम रखने के लिए कहा।

मंडी : काम पर निकला था सूरज, फिसली बाइक-सिर पर लगी चोट, मौत

 

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के होंगे पुख्ता इंतजाम

विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने पुलिस विभाग को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान यातायात की व्यवस्था इस तरह हो जिससे आम जनमानस को किसी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

बता दें कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के बेहतर संचालन के लिए क्षेत्र में उपयुक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही यातायात की दृष्टि से धर्मशाला को सात सेक्टर में बांटा गया है, जिससे लोगों और पर्यटकों को भी इस दौरान कहीं जाने में असुविधा न हो।

4 से 6 जनवरी होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र

धर्मशाला में होने वाला विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 जनवरी से 6 जनवरी तक होना निर्धारित हुआ है। इसमें 4 जनवरी 2023 को सदस्यों द्वारा शपथ ग्रहण, प्रतिज्ञान तथा अन्य शासकीय और विधायी कार्य रहेंगे। 5 जनवरी को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव और राज्यपाल का अभिभाषण रहेगा। वहीं अंतिम दिन 6 जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, चर्चा तथा अन्य शासकीय व विधयी कार्य अमल में लाए जाएंगे।

कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर किया जारी-जानिए

 

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा में मुख्यमंत्री व अन्य प्रतिनिधियों से मिलने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए जोरावर स्टेडियम से विधानसभा परिसर तक निशुल्क यातायात व्यवस्था रहेगी। इसके लिए प्रोटेम स्पीकर द्वारा परिवहन विभाग को दो इलेक्ट्रिकल वैन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, ओम कांत ठाकुर, सहायक आयुक्त सुभाष गौतम सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें