Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

शिमला के रामपुर में नर कंकाल, मंडी के डडौर में कॉलेज के पास मिला शव

ewn24news choice of himachal 03 Jan,2023 6:21 pm

    रामपुर\सुंदरनगर। हिमाचल की राजधानी शिमला के रामपुर में एक नर कंकाल मिला है। ये कंकाल अक्टूबर माह से गायब मोहम्मद यूसुफ का बताया जा रहा है। सेरी पुल के पास जंगल में कंकाल से कुछ ही दूरी दुर्घटना ग्रस्त ऑटो भी पाया गया है। रामपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


    जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति सेरी पुल के पास जंगल में मवेशियों के लिए चारा लाने गया था तो उसने देखा कि एक ऑटो रिक्शा सड़क से नीचे लुढ़का पड़ा है, जिसका नंबर HP50-0659 है। कुछ ही दूरी पर एक नर कंकाल भी पड़ा था। व्यक्ति ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।


    सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लिया, जिसकी पहचान मोहम्मद यूसुफ पुत्र गालम कादर निवासी कुट्टू नाला, नोगली तहसील, रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है।


    पुलिस ने बताया कि मोहम्मद यूसुफ 20 अक्टूबर, 2022 को ऑटो रिक्शा लेकर कहीं चला गया था और उसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया था। मामले की पुष्टि SDPO रामपुर चन्द्र शेखर कायथ ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज आगामी करवाई शुरू कर दी गई है। कंकाल यहां कैसे पहुंचा और कबसे यहां था इसकी जांच की जाएगी।


    उधर, मंडी जिला के पुलिस थाना बल्ह के तहत कबाड़ इकट्ठा करने वाले एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार, गोपाल चंद पुत्र नंदलाल निवासी गांव भौर तहसील सुंदरनगर जिला मंडी ने सोमवार शाम करीब 7 बजे बल्ह पुलिस को सूचना दी कि डडौर स्थित निजी कॉलेज के समीप पिछली तरफ एक शव पड़ा है।


    शव खेत में पड़ा था और मृतक की उम्र करीब 40 से 50 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति कबाड़ इकट्ठा करने का काम करता था तथा हर वक्त शराब के नशे में रहता था। मामले की पुष्टि करते हुए ASP मंडी सागर चंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच की जा रही है।



    [embed]
    [/embed]



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather