Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

हिमाचल : सीएम सुक्खू ने किया "हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान का शुभारंभ

ewn24news choice of himachal 04 Jan,2023 7:20 pm

    26 जनवरी से पूरे राज्य में होगा शुरू


    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला से राज्य स्तरीय "हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह और अन्य कांग्रेस के नेता विशेष रूप से उपस्थित रहे।


    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तारित रूप है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे राज्य में 26 जनवरी, 2023 से शुरू होगा और दो माह तक गांव और खण्ड स्तर तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत हर गांव में कम से कम एक बैठक सुनिश्चित की जाएगी।


    हिमाचल विधानसभा : डिनोटिफाई मुद्दे पर गरमाया सदन, विपक्ष ने उठाई ये मांग

    सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस अभियान को विस्तृत रूप से प्रचारित करने के लिए आउटडोर विज्ञापन की रणनीति बनाई जाए और इसके प्रचार में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया को भी व्यापक रूप से शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाये जाने चाहिए।



    मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस महीने की 19 तारीख को हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के साथ श्रीनगर में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया यह विशाल अभियान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में बहुत मद्दगार साबित हुआ है। इस अवसर पर सांसद व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


    हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने इस अभियान के दौरान नियोजित कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।  इस अवसर पर विधायक कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल, केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान सहित अन्य विधायक एवं कांग्रेस के नेता भी उपस्थित थे।




    [embed]
    [/embed]



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather