Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक आज, सत्र को लेकर बनेगी रणनीति

धर्मशाला के निजी होटल में शाम सात बजे होगी बैठक
धर्मशाला। हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक आज होगी। बैठक धर्मशाला में एक निजी होटल में शाम सात बजे बुलाई गई है। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल ने दी। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे।
हिमाचल में ये तीन अफसर देखेंगे ट्रांसफर से जुड़े मामले, आदेश जारी
विधायक दल की बैठक में शीतकालीन सत्र को लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा होगी। पहले की सत्र के लिए भाजपा को मुद्दा मिल गया है।  पूर्व भाजपा सरकार में खोले ऑफिस और संस्थान बंद करने को लेकर भाजपा, सुक्खू सरकार को घेर सकती है। भाजपा ने पहले ही सरकार को चेतावनी दी है कि अगर दफ्तर बंद करने का सिलसिला नहीं रोका गया तो सड़क से सदन तक सरकार का विरोध होगा। अगर ऐसा होता है तो 14वीं विधानसभा का पहला सत्र ही हंगामेदार होने के आसार हैं।
भाजपा सदन में इस मुद्दे को जोरशोर से उठा सकती है। इस मामले को लेकर भाजपा सड़कों पर उतरकर भी विरोध जता चुकी है। भाजपा ने दफ्तर डिनोटिफाई करने को लेकर कांग्रेस सरकार पर बदला बदली की भावना से काम करने के आरोप लगाए हैं। पिछले कल नाचन में भी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी कांग्रेस सरकार को घेरा था।
बता दें कि धर्मशाला तपोवन में हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल यानी 4 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। सत्र 6 जनवरी तक चलेगा। पहले दिन 14वीं विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। 5 जनवरी को अध्यक्ष का चुनाव होगा। साथ ही राज्यपाल का अभिभाषण होगा। 6 जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण आदि पर चर्चा होगी। चर्चा के बाद पारित किया जाएगा।
शिमला के रामपुर में नर कंकाल, मंडी के डडौर में कॉलेज के पास मिला शव
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR State News

हिमाचल भाजपा विधायक दल बैठक की तिथि तय-इस दिन होगी

25 दिसंबर को मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद होगी

शिमला। हिमाचल में भाजपा विधायक दल की बैठक 25 दिसंबर को होगी। इस बैठक में केंद्र नेतृत्व भी शामिल होगा, जिसमें भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और मंगल पांडे विशेष रूप में उपस्थित रहेंगे। बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव हो सकता है।

Good News : हिमाचल में अगले 10 दिन में खुल सकती हैं दोनों सीमेंट फैक्ट्री

बैठक में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहने वाले हैं। साथ ही बैठक में कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की जाएगी और जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश में बदला बदली की भावना से कांग्रेस सरकार काम कर रही है, उसको लेकर कई निर्णय लिए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि 25 दिसंबर 2022 को मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद सभी भाजपा नवनियुक्त विधायक, विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक मन की बात कार्यक्रम के बाद पीटरहॉफ शिमला में शुरू होगी।

HPSSC ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 965 का पेपर किया रद्द

कांग्रेस सरकार के बदले लेने का क्रम रुक नहीं रहा है। आज भी लगभग 17 आईटीआई रद्द कर दिए गए हैं और कांगड़ा में रक्कड़ एवं कोटला बेहर सब डिविजन प्रदेश सरकार द्वारा रद्द कर दिए गए हैं। ऐसी बदले लेने वाली सरकार ज्यादा लंबे समय नहीं चलेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि जेओआईटी पेपर लीक मामला आज हिमाचल की जनता के समक्ष आया है, यह पेपर लीक दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

JOA IT मामला : ऐसे पकड़ में आई HPSSC की कर्मी और उसका बेटा

इस मामले में कांग्रेस की यह भ्रष्ट सरकार अपने आप को बचाने का प्रयास भी करेगी और इस पेपर लीक मामले के ऊपर कार्रवाई कर सरकार वाहवाही लूटने का प्रयास भी करेगी, परंतु हिमाचल प्रदेश की जनता सब जानती है कि भ्रष्टाचार की जननी कौन है।

इस पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा एक एसआईटी का गठन भी किया जाना चाहिए और यह जांच उच्चतम एजेंसियों को संपन्न चाहिए। हिमाचल प्रदेश में यह परीक्षा रविवार को होने जा रही थी और इसके 476 केंद्रों का चयन भी हो चुका था, इसके अंदर ढाई लाख से ज्यादा युवा पेपर देने जा रहे थे। इस प्रकार की घटनाएं हिमाचल प्रदेश को शर्मसार करती हैं।

सीएम सुक्खू के निर्देशः हाई अलर्ट पर रहें PWD और स्वास्थ्य विभाग

हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने वादे पूरे करने के लिए जनता से मांगा वक्त

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें