Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल वॉटर सेस मामला : मुकेश बोले-नहीं मानेंगे केंद्र सरकार का सुझाव

पत्र को राजनीति से प्रेरित दिया करार
शिमला। हिमाचल सरकार के हाइड्रो प्रोजेक्ट्स पर वॉटर सेस के फैसले पर केंद्र सरकार की ओर से बीते दिनों आए सेस हटाने के सुझाव पत्र पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल, केंद्र के सुझाव को नहीं मानेगा। उन्होंने इस पत्र को राजनीति से प्रेरित पत्र भी बताया।
धार्मिक के बाद अब HRTC अस्पताल सर्किट बस सेवा भी होगी शुरू
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल एक जल राज्य है और इसके जल पर हिमाचल का अधिकार है। उन्होंने कहा कि मामला अभी भी न्यायालय में है, ऐसे में संवैधानिक तौर पर क्या सही है और क्या गलत यह केंद्र तय नहीं करेगा, बल्कि न्यायालय तय करेगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र को भी इस मामले में जल्दबाजी दिखाने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि दूसरी बार केंद्र की ओर से यह पत्र आया है और दूसरे राज्यों को भी केंद्र ने पत्र भेज दिया, जबकि उत्तराखंड में इसको लेकर पहले ही न्यायालय की बैंच ने फैसला सुना दिया है। मुकेश अग्निहोत्री ने सरकार के वॉटर सेस लेने को हिमाचल प्रदेश का अधिकार बताया है।
वहीं, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भाजपा के खिलाफ आक्रामक नजर आए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सभी पांच राज्यों में कांग्रेस की स्थिति बेहद मजबूत है और टेंशन का माहौल भाजपा खेमे में है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने चुनाव के रास्ते को ही बदल कर रख दिया।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेस ने कर्नाटक में भी जीत दर्ज की। इस दौरान मुकेश अग्निहोत्री ने छत्तीसगढ़, राजस्थान में कांग्रेस की वापसी की बात कही तो वहीं भाजपा शासित मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी कांग्रेस के सत्ता में आने का दावा ठोका।
इसके अलावा इस दौरान मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी हिमाचल में कांग्रेस की जीत होने वाली है और इसके पीछे प्रदेश सरकार के ओपीएस बहाली के फैसले को उन्होंने सबसे बड़ी वजह बताया।

कुल्लू दशहरा में रंगे हाथ धरा जेब कतरा, मोबाइल, नगदी, पर्स बरामद 

कांगड़ा जिला में इन सामान्य और ई -बस रूट के लिए मिलेंगे परमिट-जानें डिटेल

Video :किन्नौर में लैंडस्लाइड, नेशनल हाईवे पांच पर फिर थमे वाहनों के पहिए

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पहली प्रतिमा का अनावरण, मुकेश ने किया

सैंज कुमारसैन में हुई स्थापित

सैंज। शिमला के सैंज कुमारसैन में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रथम प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा का अनावरण डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने किया। इस पर हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह और ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर भी मौजूद थे। इससे पहले सैंज पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह का जोरदार स्वागत किया।

Breaking : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में चालक के पद का फाइनल रिजल्ट घोषित

इस अवसर अपने संबोधन में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सैंज में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पहली प्रतिमा स्थापित की है। मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि प्रतिमा का अनावरण उनके द्वारा करवाया गया है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का देश और प्रदेश की राजनीति में बड़ा कद है। वह किसी प्रतिमा के मोहताज नहीं हैं।

सलूणी केस : मनोहर को इंसाफ की मांग लिए विश्व हिंदू परिषद फिर सड़कों पर

वीरभद्र सिंह लोगों के दिलों में बसते हैं। वह 6 बार मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे हैं। जब उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा तब भी वह हाउस के सदस्य थे। वह सौभाग्यशाली है कि वीरभद्र सिंह ने उंगली पकड़कर उन्हें राजनीति सिखाई और राजनीति में लेकर आ। अगर वह पिछले 25 साल से विधायक हैं तो यह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ही देन है।

हिमाचल : हरियाणा से बाइक पर लेह घूमने निकले थे दो दोस्त, एक की गई जान

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की जनता दो विभूतियों हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार और आधुनिक हिमाचल के निर्माता वीरभद्र सिंह को कभी भूल नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि जब भी स्वर्गीय वीरभद्र सिंह कोई बात आती है तो लोगों की आंखें नम हो जाती हैं। https://youtu.be/2LW0lA-qDt4 https://youtu.be/9ozbV8LwsSQ

सलूणी क्षेत्र को छोड़कर चंबा के समस्त क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही सामान्य, कोई पाबंदी नहीं

https://youtu.be/U2m4KNOz_fo https://youtu.be/bZq3l5Mch1k

हिमाचल के स्कूलों में तैनात आउटसोर्स वोकेशनल टीचर को बड़ा तोहफा-जानें

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग

इलेक्ट्रिक बस में करें रोहतांग की वादियों का दीदार, परमिट का भी झंझट नहीं

सलूणी क्षेत्र में लागू धारा 144 के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला-पढ़ें खबर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना, क्या रहेगा प्रोग्राम- जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

मुकेश बोले- गलत आंकड़े पेश करती रही जयराम सरकार, हिमाचल पर बढ़ता रहा कर्ज

कैबिनेट सब कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की

शिमला। हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान वित्तीय कुप्रबंधन रहा, जिसकी वजह से प्रदेश में कर्ज का पहाड़ खड़ा हो गया। पिछली सरकार की गलत नीतियों की वजह से प्रदेश ओवर ड्रॉफ्ट हो गया है। वर्तमान सरकार पिछले सरकार के कर्ज की भरपाई के लिए कर्ज ले रही है। यह बात उन्होंने हिमाचल के वित्तीय हालातों पर श्वेत पत्र लाने के लिए गठित कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में कही।

हिमाचल में अब कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज, तापमान के क्या हाल- जानें

उन्होंने कहा कि जयराम सरकार गलत आंकड़े पेश करती रही और प्रदेश पर कर्ज बढ़ता रहा। कैबिनेट सब कमेटी दो ओर बैठक आयोजित करेगी और एक माह में अपनी रिपोर्ट कैबिनेट में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

चंबा : बनीखेत में पलटा आर्मी ट्रक, एक युवक की गई जान-लोगों ने किया चक्का जाम

 

बता दें कि हिमाचल के वित्तीय हालातों पर श्वेत पत्र लाने के सुक्खू सरकार के फैसले के बाद इसको लेकर कवायद तेज कर दी है। इसके लिए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। हिमाचल के वित्तीय हालातों को लेकर श्वेत पत्र लाने पर शुक्रवार को डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। कमेटी में कृषि मंत्री चंद्र कुमार और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी इसके सदस्य हैं। बैठक में मंत्री चंद्र कुमार आज उपस्थित नहीं थे।

Mock Drill : पालमपुर सौरभ वन विहार में आई बाढ़, 9 पर्यटक फंसे- किए रेस्क्यू 

हरिपुर-धर्मशाला वाया टांडा रूट पर जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस, ट्रायल सफल

ऊना में 8वीं, 10वीं से स्नातक, डिप्लोमा होल्डर के लिए रोजगार का मौका

उद्योग मंत्री बोले-कर्ज लेना हिमाचल सरकार की मजबूरी, हम केंद्र पर निर्भर

क्या आपको है पता, हिमाचल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड उपभोक्ताओं को हर साल देता है ब्याज?

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला महारैली में शायराना अंदाज में दिखे मुकेश, कर्मचारियों को बोले-भूल मत जाना

10 हजार करोड़ पर कुंडली मारकर बैठा केंद्र

धर्मशाला। पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में आयोजित एनपीएस कर्मचारी यूनियन की महारैली में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री शायराना अंदाज में दिखे। इस दौरान उन्होंने भाजपा को भी जमकर घेरा। महारैली मंच से मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति कह रहे थे, मेरा दौर फिर आएगा तो मैं कहना चाहूंगा कि आता नहीं दोबारा गुजरा हुआ जमाना।

सीएम सुक्खू का ऐलान-कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को भी मिलेगा OPS का लाभ

हमने पहले ही पूर्व की भाजपा सरकार को कहा था कि कर्मचारियों से पंगे मत लो। कुछ दिन बाद आप ही कहोगे की कोई लौटा दे मुझे बीते हुए दिन। अब वही हो रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कह रहे थे कि हमारी विधानसभा चुनाव में 40 सीट ही आई हैं। मैंने कहा 2024 का इंतजार करो ये (कर्मचारी) चार और देंगे। अपनी नजर इन पर सीधी रखो यह हमारे पर सीधी नजर रखेंगे। हमें तो कर्मचारियों से पंगा नहीं लेना है, दोस्ती रखनी है। कर्मचारी भी हमारे ऊपर मेहरबानी रखें।

धर्मशाला NPS यूनियन महारैली : सीएम, डिप्टी सीएम और अन्य मंत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत

 

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों ने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसलिए सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही कर्मचारियों की सच्ची साथी है और कांग्रेस ने कभी कर्मचारियों से लड़ने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि 76 हजार करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिलने के बावजूद वर्तमान प्रदेश सरकार ने ओपीएस बहाल की है।

हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाली की खुशी, धर्मशाला की सड़कों पर झूमे कर्मचारी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने वादा किया था कि जहां कांग्रेस की सरकार बनेगी, वहां कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जाएगी। ऐसे में हिमाचल के बाद कर्नाटक में भी पुरानी पेंशन बहाल हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की हवाओं से कर्नाटक का मिजाज बदल रहा है। इसी साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे और उम्मीद है कि कर्मचारी वहां भी कांग्रेस का साथ देंगे।

धर्मशाला NPS यूनियन महारैली : कर्मचारियों में उत्साह, नारेबाजी से गूंजा पुलिस ग्राउंड

बीजेपी के नेता दिल्ली जाकर प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक सहायता में कटौती करने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भाजपा चाहे हमारी गर्दन काट दे, इसके बावजूद सरकार का संकल्प है कि कर्मचारियों को ओपीएस हर हाल में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 10 हजार करोड़ रुपये पर कुंडली मारे बैठी है। उन्होंने कहा कि राज्य के छह हजार अनाथ बच्चों को अपनाकर प्रदेश सरकार उनका पालन-पोषण कर रही है। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि भूल मत जाना। इंसान कुछ दिन बाद सब कुछ भूल जाता है। पर आप हमें भूल नहीं पाएंगे। आप भूलेंगे तो हम आपको बार-बार याद दिलाता रहेंगे।

हमीरपुर : ‘फूल’ से बरस रहे पैसे, उखली के शिव कुमार की बदली तकदीर

 

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने एक किस्से का जिक्र भी इस दौरान किया। उन्होंने कहा कि जब विभागों का बंटवारा हो रहा था तो मैंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से कहा कि मंदिरों वाला विभाग मुझे देना। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा क्यों। मैंने कहा कि भाजपा को धर्म बुला देंगे।

 

इससे पहले, मुख्यंमत्री ने पुलिस लाइन धर्मशाला के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की, जिसके बाद वह हनुमान मंदिर से सभा स्थल तक विशाल जन समूह के साथ पहुंचे। एनपीएसईए ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पर लगभग 15 क्विंटल फूलों की बारिश की और पटाखे व आतिशबाजी चलाकर भव्य स्वागत किया गया। एनपीएसईए ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष में 31 लाख रुपये का चैक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने 102 वर्षीय संसार चंद और उनकी धर्मपत्नी को सम्मानित भी किया। संतोष कटोच ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को 31 हजार रुपये का चेक भेंट किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, आशीष बुटेल, चौधरी राम कुमार, मोहन लाल ब्राक्टा, विधायकगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, एनपीएसईए के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, एनपीएसईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु, हरियाणा एनपीएसईए के अध्यक्ष विजेंद्र धालीवाल, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Breaking : हिमाचल में प्रिंसिपल प्रमोशन लिस्ट जारी-पढ़ें पूरी लिस्ट 

 

 

 

हिमाचल में 20 बने नायब तहसीलदार, रिजल्ट किया घोषित

हरिपुर: सुक्खू की जनसभा में अनुराग ठाकुर पर बरसे विधायक होशियार, क्या बोले, पढ़ें

UPSC परीक्षा 28 मई को : एग्जाम हॉल के आसपास लागू रहेगी धारा-144

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

डिप्टी सीएम मुकेश बोले- ‘काम करने वाले आ गए, रोने वाले रो रहे हैं’

धर्मशाला में जन आभार रैली में भाजपा पर साधा निशाना

धर्मशाला। अभी ही आ गए आपकी आंखों में आंसू, अभी तो हमने छेड़ी नहीं दास्तां। अभी तो शुरुआत है, आगे आगे देखिए होता है क्या। यह बात डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने धर्मशाला के तपोवन में कांग्रेस की जन आभार रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमला करते हुए कही।

धर्मशाला में सीएम सुक्खू का जोरदार स्वागत

 

उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि विरोधियों का कहना है, सरकार अपने बोझ से गिर जाएगी। मैं कहना चाहता हूं कि जिसको गिरना था, वे गिर गए। अपना चिंतन करें और अपने बारे में सोचें। हमने तो पहले की कहा था कि डूबेगी कश्ती तो डूबेंगे सारे न तुम ही बचोगे न साथी तुम्हारे।

हिमाचल में शुरू होगी “हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा” : बूथ स्तर पर पहुंचाएंगे राहुल गांधी की सोच

 

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा कह रही हम कम अंतर से हारे हैं। मैं बताना चाहता हूं कि 15 सीटों का फर्क है। भाजपा की 25 सीटें हैं और कांग्रेस की 40 सीटें हैं। ये लोग कहते थे कि हिंदुस्तान में कांग्रेस कहीं आएगी नहीं। डबल इंजन की सरकार है। डबल इंजन तो आ गया। काम करने वाले आ गए, रोने वाले रो रहे हैं।

हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक आज, सत्र को लेकर बनेगी रणनीति 

 

भाजपा के मिशन लोटस को लेकर उन्होंने कहा कि लौटा लेकर भी घूमेंगे तब भी सरकार नहीं टूटेगी। यह स्थाई और मजबूत सरकार बनी है, इसमें परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। सभी विधायक हिमाचल के विकास के लिए काम करेंगे, हिमाचल के लिए काम करेंगे। वह भाजपा के लोगों के बताना चाहते हैं कि जो आपसे छीन सकते हैं, सरकार बना सकते हैं तो सरकार चला भी सकते हैं। भाजपा के लोग किसी भी प्रकार की गलतफहमी निकाल दें।

हिमाचल में 6 जनवरी तक सताएगी शीतलहर, 7 से खराब हो सकता है मौसम

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दो-दो, 6-6 लाख रुपए में नौकरियां बेचीं। पुलिस भर्ती में क्या किया सब जानते हैं। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग में नौकरियां बेचने का पर्दाफाश हुआ तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कड़ा एक्शन लिया। अब नौकरियां उसे मिलेंगी जो मात्र होंगे और नौकरियां बेचने वाले सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की करतूत है जोकि सामने आई है। कांग्रेस सरकार जनता से किए सभी वादों को पूरा करेगी।

HPBose : 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आउट, पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण को करें आवेदन

 

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी जन आभार रैली को संबोधित किया। उन्होंने कांगड़ा जिला में कांग्रेस को 10 सीटें जितवाने के लिए जनता का आभार जताया। साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भरोसा दिलाया कि संगठन उनके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे चलेगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

मुकेश बोले-OPS पर 10 दिन में फैसला, चाहे दो लोगों को न करनी पड़े कैबिनेट बैठक

अग्निहोत्री ने संभाला डिप्टी सीएम का कार्यभार

शिमला। हिमाचल के पहले डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पदभार संभाल लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुबह 11 बजे तो मुकेश अग्निहोत्री ने करीब साढ़े 11 बजे पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में ओपीएस का वादा पूरा होगा। हमने सत्ता में आने के दस दिन के अंदर फैसला लेने का वादा किया है।

शिमला रिज पर सुक्खू ने सीएम व अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम पद की ली शपथ

जल्द अगर मंत्रिमंडल का गठन नहीं होता है तो मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बैठक कर इस पर कोई निर्णय लेंगे। केवल दो लोग भी कैबिनेट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार चलेगी दौड़ेगी और परफॉर्म भी करेंगी, कोई परिंदा इस पर चोंच नहीं मार सकता है। जो भी वादे किए गए हैं, पूरे किए जाएंगे। प्रियंका गांधी और राजीव शुक्ला से मीटिंग हुई हैं। हर वादा पूरा किया जाएगा।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल व प्रियंका शिमला पहुंचे

बता दें कि हिमाचल में पहली बार इस बार डिप्टी सीएम बनाया गया है। इससे पहले कोई डिप्टी सीएम नहीं रहा है। कांग्रेस ने हिमाचल में डैमेज कंट्रोल के लिए मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम का पद दिया है। मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल के पहले डिप्टी सीएम बने हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Una State News

जयराम बोले-सर्वेक्षणों में भाजपा बना रही सरकार, मुकेश का पलटवार

कहा-सर्वे की हवा निकलेगी, हवाई साबित होंगे
ऊना।  हिमाचल के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने धनबल से जो सर्वे करवाएं हैं, उन सर्वे की हवा निकलेगी और मुख्यमंत्री जिन सर्वे का हवाला दे रहे हैं, वह सब हवाई साबित होंगे। यह बात नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कथन पर पलटवार करते हुए कही। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा को अपने काम पर यकीन नहीं है और भाजपा पूरी तरह से असफल सरकार साबित हुई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिस प्रकार से प्रदेश को कर्ज महंगाई और कुव्यवस्था माफिया की ओर धकेलने का काम किया है, उस सब से जनता तंग है।
हिमाचल: टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की गई जान-पति घायल
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ी है। कर्मचारियों के मसले हल नहीं हुए, बल्कि कर्मचारियों पर मुकदमें दर्ज कर दिए गए। उन्होंने कहा कि केंद्र का डबल इंजन प्रदेश में काम नहीं कर पाया है, खराब रहा है, इसलिए प्रदेश की जनता ने इंजन को ही बदलने का काम किया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के नेता मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखें, सपने देखना बुरी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें जनता के जनादेश पर यकीन है, जनता का जनादेश सर्वोपरि होगा और जनता का जनादेश साफ है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है और भाजपा की विदाई जनता ने तय कर दी है।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी भाषा पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनाव में भी तू तड़ाक के साथ हल्की टिप्पणियां करते रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कांग्रेस की अधिक चिंता हो रही है, इसलिए प्रदेश में जहां भी जा रहे हैं वहां कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों की बात कर रहे हैं। सीएम 8 तारीख को देख लें कि उनकी कैबिनेट के कितने मंत्री हारते हैं, उसी से उन्हें आभास हो जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की जनता देश में नई क्रांति का जनादेश दे रही है और जो हमारी फीडबैक है, कार्यकर्ताओं व नेताओं से चर्चा हुई है, हम दावे के साथ ठोक बजाकर कर कह सकते हैं कि पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बनाएगी।
क्या था मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने
सीएम जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में भाजपा की बैठक के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में दावा किया है कि अभी तक के तमाम सर्वेक्षणों में भाजपा हिमाचल में फिर सरकार बना रही है। चुनाव नतीजों को चार दिन बचे हैं और हमें चुनाव नतीजों का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने यहा भी कहा कि कांग्रेस पार्टी में करीब 10 नेता मुख्यमंत्री के दावेदार बने हैं। आठ नेताओं की कुंडलिया भी मंगवा ली गई हैं। ये नेता अपनी सीट को बचाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में अपने आप को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करते रहे।